यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ सप्ताह 14 से 21 तक



रांची।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ,रांची शाखा के द्वारा दिनांक 14 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक श्री श्याम मंदिर ,हरमू रोड में श्रीमद् भागवत  कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ।

गुरुमाँ आनन्दाश्रम, नासिक की पूज्य गुरुमाँ चैतन्य मीरा अपने मुखारविंद से  प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की अमृत वर्षा करेंगी।

इसी संदर्भ में आज लेक रोड स्थित पंचरत्न बिल्डिंग में प्रेस वार्ता हुई। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती मंजू केडिया एवं राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख श्रीमती नीरा बथवाल जी  ने गुरु मां चैतन्य मीरा, उर्मिला मां ,नंदा मां एवं गुरुजी का हार्दिक स्वागत किया।

कथा के मुख्य यजमान के रूप में श्री प्रदीप सुरेका एवं श्रीमती रीना सुरेका होंगे । पूरे आयोजन के दौरान मंच के द्वारा प्रतिदिन सेवा कार्य  किए जाएंगे।
_________

गुरुमां चैतन्य मीरा का संक्षिप्त परिचय:-


परम पूज्य गुरुमां चैतन्य मीरा की कर्मभूमि नासिक है ।नासिक की पवित्र पावन धरा से योग, कर्म ,ज्ञान और भक्ति की मंदाकिनी बहाकर गुरु मां ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित किया है। पूज्य गुरुमां के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा, राम कथा, भक्तमाल कथा, भगवद् गीता प्रवचन ,नानी बाई का मायरा, रुक्मिणी मंगल कथा,  गणेश जी का ब्यावला, खाटू श्याम बाबा की कथा की अमृत रूपी रस धारा संपूर्ण देश में प्रवाहित हो रही है । पूज्य गुरुमां ने नासिक की पावन धरा इगतपुरी के पास 'Nirvana naturopathy & retreat'(गुरुमां आनंदाश्रम) जनमानस के स्वास्थ्य के लिए समर्पित किया है।

लाइफ केयर एंड पीस मिशन की स्थापना गुरुमां ने सन् 1998 में की थी, जहां सामान्य मानवीय जीवन के शारीरिक ,मानसिक ,बौद्धिक, आत्मिक एवं आध्यात्मिक विकास करने के लिए संस्था सदैव प्रयत्नशील रहती है।समय-समय पर नशे जैसी घातक प्रवृत्तियों से बचने के लिए पूज्य गुरुमां नोशा फाउंडेशन के माध्यम से नशे से मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए साधना शिविरों का आयोजन करती हैं। गरीब बालिकाओं की शिक्षा एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह जैसे कार्यक्रम के आयोजन एवं उनमें  योगदान देने हेतु प्रयासरत रहती हैं। गुरुमां के सानिध्य में विश्व भर में आयोजित होने वाले सैकड़ों " My Glorious Life Shivir" & " Advance Meditation Retreat " से हजारों साधकों ने योग एवं ध्यान के विलक्षण प्रभाव की अनुभूति प्रत्यक्ष रुप से की है।

___________
               
      कथा प्रसंग एवं प्रत्येक दिन सेवा कार्य

14.9.19 - कलश यात्रा ,भागवत महात्म्य, गोकर्ण कथा ,नारद चरित्र एवं परीक्षित रक्षा
🔹नारी निकेतन एवं अन्य जरूरतमंद संस्थाओं में अन्न दान
___________
15.9.19 - शुक परीक्षित संवाद , कपिलोपाख्यान एवं सती चरित्र
🔹आंचल अनाथ आश्रम में एवं गरीब स्कूली छात्राओं के बीच इंपोर्टेड सैनिटरी नैपकिन का वितरण
___________
16.9.19 - ध्रुच चरित्र ,जड़भरत  कथा ,प्रहलाद चरित्र एवं नृसिंह अवतार
🔹 बुजुर्ग एवं अस्वस्थ यात्रियों की सुविधा के लिये रांचीे रेलवे स्टेशन में दो व्हील चेयर
__________
17.9.19 - गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्री राम चरित्र एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव
🔹जरूरतमंद स्कूली बच्चों के बीच बैट- बॉल, पेंसिल ,कॉपी ,प्रेरणादायक किताबें एवं खेल सामग्री का वितरण
__________
18.9.19 - श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग
🔹तुलसी एवं अन्य उपयोगी पौधों का वितरण
__________
19.9.19 - महारास ,रुक्मिणी विवाह एवं फूलों की होली
🔹एक जरूरतमंद कन्या का विवाह एवं उसका घर बसाना
__________
20.9.19 - सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं शुकदेव विदाई
🔹गौ सेवा
___________
21.9.19 - हवन पूजन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद
 🔹गुरु चैतन्य मीरा मां का सम्मान
__________

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, अलका सरावगी, रीना सुरेका,मंजू लोहिया ,मंजू मुरारका ,मधु सर्राफ, ललिता नारसरिया, रीना सर्राफ, श्वेता सर्राफ ,मंजू गाड़ोदिया ,निधि सर्राफ, सुशीला पोद्दार, उर्मिला पाडिया ,प्रीति पोद्दार, बबीता नारसरिया, सरिता अग्रवाल ,रीता केडिया ,अनामिका पसारी ,अलका अग्रवाल ,अनुपमा राजगढ़िया, कुसुम पटवारी, लक्ष्मी पाटोदिया, निर्मला जैन आदि उपस्थित थीं।

मंगला हाट परिसर मैं चलाया गया विशेष सफाई अभियान



चाईबासा। नगर परिषद चाईबासा द्वारा शुक्रवार को स्थानीय मंगला हाट में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में जेसीबी, टिपर,एवं ट्रैक्टरों के माध्यम से मंगला हाट में जमे कचरे को साफ किया गया। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की परिकल्पना स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जो 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।जिसमें "स्वच्छ चाईबासा स्वस्थ चाईबासा" को लेकर शहर के स्लम एरिया एवं सभी वार्ड क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान की शुरुआत हो चुकी है।उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती है जिसमें उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। वही रविवार को भी मंगला हाट परिसर में सफाई की जाएगी।मौके पर मुख्य रूप से सिटी मैनेजर आकाश कुमार वार्ड पार्षद विप्लव सिंह पायनियर एजेंसी के साइट इंचार्ज अतुल कुंवर पीएमसी की स्नेह लता संगीता पीआयु के  गणेश सिंह के अलावा नप कर्मी मुन्ना आलम के साथ-साथ पूरी टीम मौजूद थी।

उर्दू के साथ सौतेला व्यवहार न करे रेलवे विभाग


सामाजिक कार्यकर्ता नौशाद खान ने रांची स्टेशन का उर्दू में लिखा नाम हटाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हिंदी और अंग्रेजी के साथ उर्दू में भी लिखे जाने का अनुरोध किया है। श्री नौशाद के मुताबिक उर्दू का जन्म और विकास भारत में हुआ फिर इसके साथ सौतेला व्यवहार करना अनुचित है। यह किसी समुदाय विशेष की भाषा नहीं है। उर्दू भाषा को समृद्ध बनाने में हिंदुओं और सिखों का उतना ही योगदान है जितना मुसलमानों का। उन्होंने ऱेलवे विभाग को पूर्वाग्रह से मुक्त होने का आग्रह करते हुए उर्दू में पुनः नाम लिखवाने का आग्रह किया है।  

नवादा में अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन


हजारीबाग। लोक सेवा समिति हजारीबाग कमेटी के सदस्यों ने आज समिति के मुख्यालय में आकर समिति के केंद्र अध्यक्ष नौशाद खान को नवादा में ही अनुमंडल बने के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन  देने समिति हजारीबाग, नवादा प्रखंड के रफीक अंसारी, शमशेर खान , मनावर आलम, तुलसी राणा आदि शामिल थे। उन्होंने  कहा कि नवादा कर्बला चौक सड़क के किनारे 52 एकड़ जमीन सरकारी उपलब्ध है। वहां अनुमंडल कार्यालय बन सकता है। उस भूखंड का हवाला जेते हुए विष्णुगढ़ में अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव सरकार पास भेजा जाए। यह मांग हजारीबाग के उपायुक्त को आवेदन के माध्यम से यह सुझाव दिया गया है। साथ ही झारखंड सरकार से अनुरोध किया गया है कि सड़क किनारे स्थित उस परती जमीन पर  इस प्रखंड में नवादा में अनुमंडल बनाया जाए।  समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने उनकी मांग को झारखंड सरकार तक रखने का आश्वासन दिया और माना कि उस जगह का सही उपयोग होने और अनुमंडल बनने से विकास होगा।

गायत्री शक्तिपीठ में सामूहिक श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम


रांची। अखिल विश्व गायत्री परिवार , गायत्री युग तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में रांची के शक्तिपीठों में कल से दिनांक 14 से 28 सितंबर तक पितृपक्ष श्राद्ध महालया आरम्भ होने जा रहा है जिसमें सामूहिक श्राद्ध तर्पण संस्कार  कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रति दिन प्रातः दस से ग्यारह बजे तक चलेगा।

ज्ञातव्य हो कि गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा में परिव्राजक प्रशिक्षण सत्र चल रहा है जिसमें उन्हें पूजा कर्मकाण्ड, संस्कार , डफली वादन, प्रज्ञा गीत-संगीत गायन,संवाद-संभाषण आदि के प्रशिक्षण चल रहे हैं। जो इस मास के 28 सितंबर को वो भी समापन होगा। इस सत्र में झारखंड से इस बार करीब सौ परिजनों ने अपना समयदान देकर शान्तिकुंज के तत्वावधान एवं दिशा निर्देश में अपना योगदान समाजसेवा में अर्पित करेंगे।

गुरुवार, 12 सितंबर 2019

मंदिरों से टैक्स वसूली पर लगे रोकः प्रवीण लोहिया


विश्व हिंदू परिषद के राँची महानगर अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को खत लिखकर मंदिर से टैक्स लिए जाने को लेकर अवगत कराया है। अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने खत के माध्यम से मुख्यमंत्री को लिखा है कि, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा सभी मंदिरों से टैक्स वसूला जाता है। श्री लोहिया ने लिखा है कि, मंदिरों से टैक्स वसूली पर रोक लगाई जानी चाहिए एवं जो पुराने टैक्स से जमा हुए पैसे को पुराने खंडहर पड़े मंदिरों पे खर्च करने चाहिए। उन्होंने लिखा है की , हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के जितने भी पैसो का लेन - देन होता है सब ऑनलाइन किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि की जल्द से जल्द हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष की घोषणा करे ताकि हिंदुत्व के सशक्त विकास के लिए कार्य किया जा सके।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने किया समारोह का उद्घाटन


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने आज़ डोरण्डा स्थित श्री सार्वजनिक पुस्तकालय ट्रस्ट समिति का 82वां  एंव श्री डोरण्डा शिशु सदन का 44वां वार्षिक समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया l

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...