यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

चक्रधरपुर में लॉटरी, जुआ संचालकों के खिलाफ सघन अभियान

* अवैध धंधेबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

चक्रधरपुर।  शहर में प्रतिबंधित लॉटरी-जुआ के खेल और जुआरियों के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। चक्रधरपुर पुलिस ने लॉटरी संचालकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के योगदान देने के बाद से अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में हब्बा-डब्बा (प्रचलित जुआ) की रोकथाम के साथ साथ लॉटरी टिकट बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा गया है। इस कारवाई से अवैध रूप से लॉटरी बिक्री करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी की इस पहल की शहरवासी सराहना कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने चक्रधरपुर शहर को अपराध मुक्त और अवैध कारोबारी मुक्त शहर करने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में शहर को अपराध मुक्त करना अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों को बेहतर विधि-व्यवस्था मुहैया कराना पुलिस प्रशासन का  नैतिक दायित्व है। इस दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है।

दश दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

युवा सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं :  समरी लाल

रांची/मेसरा। राष्ट्रीय युवा विकास संघ के तत्वावधान में बुधवार को दस दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन कांके प्रखंड के चारि हुजीर मैदान में विधायक समरी लाल द्वारा फीता काटकर तथा स्वामी विवेकानंद व भगवान बिरसा मुंडा के अस्थायी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करने की आवश्यकता है।  कार्यक्रम का शुभारंभ गोल्ड कप टूर्नामेंट के तहत जेजेसी चुटु व आदिवासी एएफ बाजरा के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ हुआ। जिसमे जेजेसी चुटु ने आदिवासी एएफ बाजरा पर  1-0 से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच संदीप टोप्पो को मिला।कल का मैच न्यू झारखंड नामकोम और एच. ए. आर. ए इरबा के बीच खेला जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश की शक्ति है।विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है,जिसके पास युवा शक्ति है। उन्होंने कहा कि कांके क्षेत्र में इस महोत्सव से एक अलग पहचान बनी है। समारोह में पूर्व विधायक जीतू चरण राम, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुबोध महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, रणधीर चौधरी ने भी लोगों को संबोधित किया। महोत्सव के संयोजक नरेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय युवा विकास संघ के संबंध में परिचय कराया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत ढोल नगाड़े व पारंपरिक लोक नृत्य के साथ किया गया।
ज्ञात हो कि उक्त मैदान में पिछले कई वर्षों से युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमे 10 दिनों तक  अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अलावा समापन के दिन हर वर्ग के लिए संस्कृति, कांके प्रखंड कार्यालय की और से विकास योजनाओं से सम्बंधित शिविर,मोतियाबिंद जांच शिविर, अस्पतालों  द्वारा चिकित्सा जांच शिविर,बैंक शाखा के द्वारा शिविर, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा शिविर,कृषि को बढ़ावा देने हेतु अन्य शिविर ल्रगया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र कुमार, अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, सुबोध कुमार, संदीप उरांव,साधो उरांव,शिवा साहू, रंजन कुमार, भरत साहू, गोविंद महतो, दुबराज साहू,बालेश्वर मुंडा,गुरुचरण मुंडा,विनोद उरांव,सनोज साहू,प्रीतम सिंह, महेश कच्छप,विजय सिंह, कामेश्वर महतो,शकील अंसारी,सतीश सिंह,सरदीप महतो,उदय उरांव,राधा चरण सिंह, अशोक महतो, पन्ना लाल महतो,पप्पू महतो, बहादुर उरांव सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

स्वामी सदानंद के.शिष्यों ने नववर्ष पर ग्रामीणों के बीच बांटे कंबल


                     


रांची। गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि  श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट व स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट की  रांची शाखा के सदस्यों ने  बुधवार  को पुंदाग थाने के पीछे निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में विभिन्न गावों से आये हुए निर्धन,लाचार व असहाय ग्रामीणों के बीच नववर्ष के उपलक्ष्य में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं,ग्रामीणों एवं संस्था के सदस्यों ने वनभोज का आंनद लिया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।                                 
संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी  सदानंद जी महाराज के सभी  शिष्यों को सेवा के इस महान कार्य में दे रहे योगदान एवं गुरू महाराज के कथन "मानव सेवा,माधव सेवा                                            तुम सेवा से पाओगे पार "   
को साकार करने तन, मन, धन से अपना योगदान दे कर पूरा कर रहे हैं।
संस्था के सदस्यों ने झारखंड की राजधानी रांची में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए लगभग 1000 कम्बल बांटने का निर्णय लिया है। यह सभी सेवा के कार्य गुरु जी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों के सहयोग द्वारा किये जाते हैं।                                               
          सेवा के इस महान कार्य में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल विजय  जालान,उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,  प्रमोद सारस्वत, प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव,  वेंकट गाडोदिया,संतोष अग्रवाल, बिष्णु सोनी, विशाल जालान, मनीष जालान,सुरेश  अग्रवाल, सज्जन पाडिया,अजय अग्रवाल,ओमप्रकाश सरावगी,दिलीप अग्रवाल  धीरज गुप्ता एवं महिला समिति की बिमला जालान, शोभा जालान,कविता गाडोदिया,नीलम गोयल,  द्रौपदी देवी पोद्दार,सुनीता अग्रवाल,अनिता अग्रवाल, मिनु पाडिया,उर्मिला पाडिया, सरिता अग्रवाल,संस्था के अन्य महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित थे।         
 यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद  अग्रवाल ने दी।

अगले साल से राज्य सरकार मनाए सावित्रीबाई फुले जयंती: राजेश गुप्ता


*  शिक्षित समाज की पक्षधर थीं सावित्रीबाई फुले : गुंजन गुप्ता

रांची। शिक्षा के बिना स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण असंभव है। शिक्षित समाज के बिना देश व राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उक्त बातें सामाजिक संस्था सृजन हेल्प की संचालिका और लोकप्रिय समाजसेवी गुंजन गुप्ता ने कही। श्रीमती गुप्ता शुक्रवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 190 वीं जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देश को विकसित करने में सावित्रीबाई फुले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज को शिक्षित करने की दिशा में उन्होंने जो कदम उठाए, वह अनुकरणीय व अविस्मरणीय है। इसके लिए उन्होंने पीड़ा भी उठाई। लेकिन अपने मिशन से वह जरा भी अडिग नहीं हुई। उन्होंने कहा कि श्रीमती फुले ने शिक्षा का अलख जगाते हुए साक्षरता दर में में वृद्धि के लिए जो प्रयास किए, उसी का प्रतिफल है कि आज हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में समाज को समृद्ध करने का संकल्प लें, यही सावित्रीबाई फुले के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जयंती समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का व्यापक प्रचार- प्रसार किया। इस क्रम में उन्होंने लोगों से ताने भी सुने। शिक्षित समाज की अवधारणा को आत्मसात कर आगे बढ़ रही श्रीमती फुले को कई बार विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इससे विचलित हुए बिना वह अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होती रहीं। श्री गुप्ता ने सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्वप्रथम एक जनवरी 1848 को तात्या भाई भिड़ेबाड़ा
के  बुधवारपेठ,पुणे में उन्होंने एक स्कूल खोला। तत्पश्चात 1849 में पुणे में ही उस्मान शेख के घर में मुस्लिम समुदाय के बच्चे और महिलाओं के लिए फातिमा शेख के सहयोग से एक स्कूल खोला। वर्ष 1852 तक उन्होंने अपने प्रयास से 18 स्कूल बिना किसी आर्थिक सहायता के खोले। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान से प्रभावित होकर तत्कालीन अंग्रेज सरकार ने उन्हें व उनके पति ज्योतिबा फुले को सर्वश्रेष्ठ दंपति शिक्षक के रूप में सम्मानित किया। जयंती समारोह में मोर्चा के अन्य वक्ताओं ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की छात्र इकाई के अध्यक्ष नवीन साहू, मीडिया प्रभारी अशोक महतो, मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य डॉ. धनंजय कुमार, संजय चौरसिया, मोहम्मद अल्तमस, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, दिनेश कुमार मौर्य, शत्रुघ्न कुमार राय, सुधीर राय, राम लखन साहू, मोहम्मद आशिक, शिव प्रसाद साहू, सज्जाद अंसारी, छोटू अंसारी सहित काफी संख्या में मोर्चा के पदधारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

गुरुवार, 2 जनवरी 2020

जन समस्याओं का निदान मेरी प्राथमिकता: उर्मिला यादव


रांची। जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर रहना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दिशा में जनप्रतिनिधियों को सदैव सजग रहने की आवश्यकता है। उक्त बातें रांची नगर निगम की वार्ड संख्या 41 की पार्षद व सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला यादव ने कही।  उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है। इस दिशा में सक्रिय रहना ही जनप्रतिनिधि होने की सार्थकता सिद्ध करता है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निदान उनकी प्राथमिकता है। नागरिकों को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में वह सतत प्रयासरत रहती हैं। इसके लिए रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ समय-समय पर वह वार्ता भी करती रहती हैं। श्रीमती यादव ने कहा कि क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार लगा रहता है। आम जनता की समस्याओं का जल्द निष्पादन करने से जनता के बीच अच्छा संदेश जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वह अपने क्षेत्र के विकास की दिशा में अग्रसर रहती हैं। उनका मानना है कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस दिशा में वार्ड पार्षदों और नगर निगम प्रशासन को समन्वय स्थापित कर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम में अक्सर संसाधनों का अभाव रहता है। जिससे विकास योजनाएं प्रभावित होती हैं। इस दिशा में नगर विकास विभाग को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि रांची नगर निगम की छवि लोगों के बीच बेहतर बन सके।

जननायक समिति का वनभोज सह मिलन समारोह


* पूर्व सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी हुए शामिल

चक्रधरपुर। शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था जननायक समिति के तत्वावधान में नववर्ष के आगमन के अवसर पर मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।
पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी इस वनभोज में शामिल हुए।स्थानीय बांझीकुसुम नदी के तट पर सैंकड़ों लोगों ने वनभोज का आनंद उठाया। इस अवसर पर

पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामना दी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जननायक समिति हमेशा से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है।
परोपकार कार्य से लोगों को प्रेरणा देने का कार्य करती रही है। इस मौके पर जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा ने कहा कि वनभोज कार्यक्रम से आपसी स्नेह और अपनत्व बढ़ता है। एक साथ मिलकर खुशियां बांटने का आनंद ही कुछ और होता है। इस मौके पर अनूप दूबे, धीरेन जसवाल ,देवेन मंडल, सुरेश गुप्ता, त्रिभुवन विश्वकर्मा , राजेश गुप्ता, वासुदेव साव ,अजीत सिंह, अरूण साव,जीतन विश्वकर्मा, संजीव सरकार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

रेलयात्रियों को बेहतर सुविधाओं के लिए डीआरएम से मिले लक्ष्मण गिलुआ


विनय मिश्रा
चक्रधरपुर।  भाजपा के पूर्व सांसद व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे ने गुरुवार को चक्रधरपुर के  मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मंडल रेल प्रबंधक को इस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। चक्रधरपुर रेलवे मंडल में यात्री सुविधाओं में सुधार संबंधी सुझाव सहित विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। श्री गिलुवा ने डीआरएम से कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र से रेलवे को काफी राजस्व की प्राप्ति होती है। बावजूद इसके इस क्षेत्र के रेल यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी है। डीआरएम ने श्री गिलुवा की बातों को ध्यान से सुना और रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...