यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

सीएए के समर्थन में 29 को विशाल रैली का निर्णय


चाईबासा। नागरिकता संशोधन कानून 2019 (सीएए) के समर्थन मे चाईबासा मे एक विशाल रैली व आमसभा का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय विगत दिनों माधव सभागार मे सम्पन्न हुई विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता हिन्दू जागरण मंच के चाईबासा नगर के मुख्य संरक्षक चंदन पांडेय ने की।इस बैठक में महावीर मंडल, धर्म जागरण समन्वय समिति,गायत्री परिवार, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्र सनातन धर्म सभा, एकल विद्यार्थी परिषद,  धर्म सेवा दल ,हिन्दु जागरण मंच, स्वदेशी जागरण एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। बैठक में कार्यक्रम हेतु सर्वसम्मति से एक सी ए ए जागरण समिति का भी गठन किया गया ।
जिसके संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व चाईबासा चेंबर के संस्थापक  अनुप कुमार सुल्तानियां को चुना गया तथा सह संंयोजक भाजपा नेता सतीश पुरी व कोषाध्यक्ष जितेंद्र मदेशिया को चुना गया। समिति सदस्य के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे व दिनेश चंद्र नंदी ,पूर्व चाईबासा नगर पार्षद अध्यक्षा गीता बालमुचु, सनातन धर्म सभा के संयोजक संजय कर्मकार , भाजपा नेता हेमंत केशरी, पश्चिम सिंहभूम चेंबर के संस्थापक विकास चंद्र मिश्रा, चाईबासा चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, राजू यादव, प्रमोद सिंह, कमलेश राव ,कैलाश खंडेलवाल, नीरज पांडे, समीर पाल, कामदेव भगत ,अशोक जैन एंव रितेश शर्मा को रखा गया है ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया  कि 16 जनवरी दिन गुरुवार को संध्या 5 बजे सभी लोगों की एक और बैठक बुलाई जाएगी। जिसमे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा।
बैठक में उपरोक्त नेताओं के अलावा बंशी यादव, दिलिप अग्रवाल, दिलिप गुप्ता, जयप्रकाश मुंधडा, मनोज आजाद, बसंत यादव, दिलिप साव ,रोहित श्रीवास्तव, जयप्रकाश  गिरी, संजय राम तुरी, दीपक गुप्ता, विकास आंनद, बिजय राम तुरी, समेत काफी संख्या मे शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

चक्रधरपुर में मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह


थाना प्रभारी ने दी यातायात नियमों की जानकारी

विनय मिश्रा
 चक्रधरपुर : स्थानीय मारवाड़ी उच्च विद्यालय में 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित चक्रधरपुर के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार ने यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि  हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने से ही सुरक्षा बनी रहती है। वहीं, चार पहिया चालकों को भी सीट बेल्ट लगाने की उन्होंने सलाह दी। इस अवसर पर उन्होंने यह संदेश दिया कि
"जीवन है अनमोल, इसे पहचानें,
वाहन चलाने के साथ साथ यातायात नियम को भी जानें"। मौके पर काफी संख्या में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

देश की तरक्की के लिए बच्चों को पढ़ाना जरूरी: रोहित शारदा


मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण एवं महिला जागृति शाखा के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दूसरे दिन रविदास मोहल्ला डोरंडा के बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल रबड़ स्केच पेन आदि वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित इस कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा ने बच्चों से कहा कि अगर बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो देश आगे कैसे बढ़ेगा बच्चों का पढ़ना देश के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है और हम सभी आप को प्रोत्साहित करने आए हैं कि आप मन लगाकर पड़े और इस बस्ती के जो भी बच्चे अपने स्कूल में फर्स्ट आएंगे उन्हें मंच के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। महिला शाखा की अध्यक्ष उर्मिला मोटा नी स्वच्छता की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए रविदास मोहल्ला के महिलाओं के बीच साबुन का वितरण अपनी महिला शाखा के सदस्यों के साथ किया। मंच के सभी सदस्यों का स्वागत रविदास मोहल्ला पंचायत के अध्यक्ष सागर राम ने किया एवं मंच का संचालन मंच के सचिव  पीयूष वर्गीय के द्वारा किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि कल बृहस्पतिवार दिन के 11:00 से 12:00 के बीच डोरंडा कन्या पाठशाला में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है एवं बच्चों के बीच विटामिंस की गोलियां बांटी जाएगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा महिला शाखा अध्यक्ष उर्मिला मोटनी, शाखा सचिव पीयूष विजयवर्गीय, संगीता शारदा, अनिल सराफ, बिना शारदा, विमल जैन रामपुरिया, पूजा शारदा, किशोर विजय,बलवीर जैन सहित अन्य शाखा सदस्य उपस्थित थे। इस आस्य की जानकारी मंच के मीडिया प्रभारी मोनू चूड़ीवाला ने दी।

बुधवार, 15 जनवरी 2020

छात्र नेता आदर्श मलिक ने किया मृत्यु के उपरांत नेत्रदान का निर्णय


झारखंड आई बैंक, बरियातु में भरा डोनर कार्ड
रांची।  आदिवासी-मूलवासी छात्र मोर्चा की रांची विश्वविद्यालय ईकाई के अध्यक्ष आदर्श मलिक ने मृत्यु के बाद नेत्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में झारखंड आई बैंक,  बरियातू में उन्होंने अपना नेत्रदान करने संबंधी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर डोनर कार्ड प्राप्त किया। श्री मलिक ने कहा कि नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं, जिसमें जीव निर्जीव होकर भी दूसरे के काम आ सकता है। मौत कभी भी आ सकती है। हमारे इस प्रयास से नेत्रदान करने से किसी अंधे, बेसहारा को एक नई जिंदगी मिलेगी और वह इस खूबसूरत दुनिया को देख सकता है। झारखंड आई बैंक के  पदाधिकारी विजय राम ने  कहा कि आदर्श मलिक  ने अपना नेत्रदान कर के महान कार्य किया है। लोगों को, विशेषकर युवाओं को आदर्श मलिक से  सीखना चाहिए और नेत्रदान के प्रति प्रेरित होना चाहिए। ताकि उनके इस प्रयास से कोई अंधा व्यक्ति इस खूबसूरत दुनिया को देखने में सक्षम हो सके। आदर्श मलिक ने यह अपील की है कि नेत्रदान कीजिए ताकि किसी का अंधेरा जीवन उजाले से भर जाए।

जन सेवा में हमेशा तत्पर रहता है मारवाड़ी समाज: विशाल पाड़िया


मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के द्वारा नमो पतंग महोत्सव में मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी का वितरण किया गया।इस अवसर पर रांची शाखा के अध्यक्ष विशाल पांडेय ने बताया कि स्थापना सप्ताह के अवसर पर मंच की ओर से लगातार छह दिनों तक सेवा भाव का कार्यक्रम चलेगा और हमारे समाज के लोग हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और आगे भी रहेंगे। जिसमें मुख्य रूप से रांची के सांसद संजय सेठ जी उपस्थित हुए उनके साथ मुकेश का प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा,दीपक जलान, अमित शेट्टी, प्रमोद मोदी, समीर जोशी, रवि आनंद, सनी केड़िया, नीरज अग्रवाल, राघव जलन ,यश गुप्ता

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

स्कूलों में शिक्षा के स्तर का मानक तय करें: मुख्य सचिव


*राज्य स्तरीय विद्यालय संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन*
रांची। झारखंड के मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने कहा है कि शिक्षा विभाग स्कूलों में शिक्षा के स्तर का मानक तय करे। उसी मानक के अनुरूप स्कूलों की ग्रेडिंग हो। शिक्षकों के परफार्मेंस का भी वहीं पैमाना बने। उन्होंने सरकारी स्कूलों के प्रमाणीकरण और छात्रों के दसवीं और बारहवीं के बाद उसके करियर से जुड़े पोर्टल को अभिनव प्रयोग बताते हुए कहा कि यह सब होते हुए भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ही उद्देश्य है। शिक्षा विभाग का दायित्व भी यही है कि वह स्कूलों में शिक्षा को कैसे बेहतर करे और उसके लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण और अन्य कमियों को समय रहते दूर करने का प्रयास करे। मुख्य सचिव झारखंड मंत्रालय सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय संवर्द्धन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

*उद्देश्य एक शिक्षित बच्चा है*
मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग की सारी कवायद पर कहा कि अंततः उद्देश्य एक शिक्षित बच्चा है। उन्होंने कहा कि वे खुद एक शिक्षक के पुत्र हैं और सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। वे जानते हैं कि सरकारी स्कूलों की भूमिका शिक्षा जगत में कितनी मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के सरकारी स्कूलों में भी एक समय शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगा था। तब वहां की प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने स्कूलों को शिक्षण की गुणवत्ता और उसके मानक प्रदर्शन से जोड़ दिया था। परफार्मेंस के आधार पर स्कूलों को ग्रांट मिलने लगा। बेहतर करने वाले स्कूल और शिक्षक ज्यादा मानधन पाने लगें। होड़ लग गई ज्यादा-से ज्यादा मानधन पाने की और स्कूली शिक्षा आदर्श स्तर की ओर बढ़ने लगी। उन्होंने कहा कि अभी यहां यह मॉडल लागू नहीं है, लेकिन यह जरूरी है कि शिक्षक हर स्कूल का एक मानक खुद भी तय करें।

*स्थानीय रोल मॉडल विकसित करें*
मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में स्थानीय रोल मॉडल डेवलप करने पर बल देते हुए कहा कि इससे हर छात्र, शिक्षक और अभिभावक तादात्म्य स्थापित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर ही हर प्रखंड में एक लीडर स्कूल की परिकल्पना की गई है। शैक्षणिक माहौल से युक्त एक ऐसा स्कूल जिसमें सभी छात्र पढ़ना चाहें और अभिभावक पढ़ाना चाहें। एक स्कूल दूसरे स्कूल के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कर खुद आगे बढ़ें। उन्होंने राज्य भर से आए शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों को इस दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के करियर पोर्टल को वक्त की जरूरतों के अनुसार लगातार परिमार्जित करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ डिग्रियां जुटाना शिक्षा का मानक नहीं हो सकता। शिक्षा को रोजगार और सामाजिक औदात्य का आधार बनाना होगा। उन्होंने हर स्कूल के एक कुशाग्र छात्र को अपने जूनियर छात्र को एडाप्ट कर पढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि इसका व्यापक लाभ मिल सकता है।

*अच्छे शिक्षकों को करेंगे प्रोत्साहितः एपी सिंह*
स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव एपी सिंह ने कहा कि विभाग भविष्य में अच्छे शिक्षकों की बेहतरी और प्रोत्साहन की योजना पर काम कर रहा है। उन्होंने अपने परफार्मेंस से शिक्षा के स्तर को सुधारने पर बल देते हुए कहा कि अब छात्र-शिक्षक अनुपात भी दुरुस्त हो गया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने विद्यालय प्रमाणीकरण की पुस्तक का विमोचन किया और बेहतर करने वाले स्कूलों के शिक्षकों और अधिकारियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।

पीयूष विजयवर्गीय बने मायुमं दक्षिण शाखा के सचिव


रांची। सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष विजयवर्गीय मारवाड़ी युवा मंच, दक्षिण शाखा के सचिव मनोनीत किए गए। श्री विजयवर्गीय ने सचिव मनोनीत होने पर कहा कि  युवा मंच के माध्यम से समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए मारवाड़ी युवा मंच को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
मारवाड़ी युवा मंच के सचिव मनोनीत होने पर पीयूष विजयवर्गीय को रोहित शारदा, नंदू जैन, सुरेश बोथरा, बबलू पिलानिया, राजीव केडिया, रवि अग्रवाल, विजय सुल्तानिया, मोनू चूड़ीवाला, अंजना पवन अग्रवाल, उर्मिला मोटानी, अंजना अग्रवाल, संगीता सारदा, विना सारदा, विनय नाहाटा, मयूर सारदा समेत अन्य ने बधाई दिया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...