यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020

गोएयर समयबद्ध एयरलाइंस की सूची में 10 वें स्थान पर



रांची। एयरलाइन के आनटाइम परफॉर्मेंस का विश्लेषण करने वाली अथॉरिटी सीरियम ने आन टाइम परफॉर्मेंस रिव्यू 2019 हेतु आंकड़े जुटाने के लिए 3.5 करोड़ फ्लाइट्स के आगमन एवं प्रस्थान के समय का विश्लेषण किया। सीरियम के अनुसार, गोएयर भारत की इकलौती एयरलाइंस है, जिसने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की समय की सबसे ज्यादा पाबंद 10 एयरलाइंस की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। गोएयर का 2019 में औसत ओटीपी 76.94 फीसदी है। सीरियम हर महीने 600 वैश्विक स्रोतों का इस्तेमाल कर करीब 30 लाख फ्लाइट्स के आंकड़ों का विश्लेषण करता है। इसमें दुनिया भर की 97 फीसदी से ज्यादा शेड्यूल्ड फ्लाइट्स और 80 फीसदी से ज्यादा ट्रैक्ड फ्लाइट्स का विश्लेषण किया जाता है। विश्लेषण के दायरे में दुनिया भर की लगभग हर एयरलाइंस शामिल रहती है। सीरियम की आनटाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) रैकिंग गोएयर की एक अन्य उपलब्धि है। गोएयर के प्रबंध निदेशक जेह वाडिया ने कहा कि एयरलाइंस का प्रयास अपने ग्राहकों को शानदार यात्रा संबंधी अनुभव मुहैया कराना है। टीम के प्रयासों को एक बार फिर पहचाना गया है। गोएयर की यह उपलब्धि एयरलाइंस से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के बिना संभव नहीं होती।

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

दिल्ली एनसीआर में पांच मार्च तक शिव चर्चा स्थगित



रांची।  दिल्ली एनसीआर में पांच मार्च तक शिव चर्चा का  आयोजन नहीं किया जाएगा।इस संबंध में शिव शिष्य परिवार को मुख्यालय रांची की ओर से सूचित किया गया है कि दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल शिव चर्चा स्थगित रखें। शिव शिष्यों को प्रशासन को शांति व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। दरअसल शिव शिष्य परिवार की ओर से  यह निर्देश दिल्ली एवं एनसीआर में हो रहे दंगे-फसाद और तनाव को देखते हुए जारी की गई है। इस संदर्भ में शिव शिष्य परिवार के सलाहकार अर्चित आनंद ने बताया कि पांच मार्च तक स्थगित करने को कहा गया है। अगर उस स्थिति में कोई बदलाव नहीं आता है, तो इसे और आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिव शिष्यों से अनुरोध किया गया है कि कानून का पालन करें और पुलिस प्रशासन को कानून बनाए रखने में हर संभव सहयोग करें। यह जानकारी शिव शिष्य परिवार के मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार ने दी।

देश के लोकतांत्रिक इतिहास में जुड़ रहा स्वर्णिम अध्याय:मोख्तार सिंह


रांची। गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर व एचईसी क्षेत्र के लोकप्रिय श्रमिक नेता मोख्तार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कई उल्लेखनीय कार्य करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे हैं। सही मायने में श्री मोदी राष्ट्रपिता बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर भारत सशक्त हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि आत्मविश्वास से लबरेज श्री मोदी सर्व-धर्म, सम-भाव को आदर्श मानते हुए इंसानियत को अपना सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। भारत को विश्व स्तर पर सशक्त और समृद्ध देश बनाने के लिए सतत प्रयासरत श्री मोदी का जज्बा और जुनून काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के चहेते राजनेताओं में श्री मोदी का नाम अग्रिम पंक्ति में शुमार है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में विकास की गति तेज हुई है। जनहित में उन्होंने कई ऐसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है, जो मील का पत्थर साबित हो रही है। श्री सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम कार्यकाल की जितनी भी सराहना की जाए कम होगी।

रविवार, 23 फ़रवरी 2020

शिव शिष्यों ने की भगवान शिव की पूजा अर्चना


* शिव संकीर्तन अष्टयाम संपन्न

रांची। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवशिष्यों द्वारा एच ई सी परिसर स्थित शाखा मैदान, धुर्वा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम संपन्न हुआ। हर भोला,हर शिव के नाम की धूनी के साथ मंत्रोच्चार से माहौल सुवासित हो उठा। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि शिव की आराधना से मनुष्य सुखद अनुभूति प्राप्त करता है। शिव की महिमा अपरम्पार है। इस अवसर पर शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें सैम्फोर्ड अस्पताल, कोकर के चिकित्सकों द्वारा आये हुए लोगों को निःशुल्क  चिकित्सा एवं दवाईयां उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द ने महती भूमिका निभाई। श्री आनन्द ने सैम्फोर्ड के निदेशक भानुप्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन में इनका योगदान सराहनीय है। इस आयोजन में वरेण्य गुरुभ्राता साहब  हरीन्द्रानंद की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।साथ ही शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की अध्यक्ष  बरखा सिन्हा व शिवशिष्य परिवार के अध्यक्ष प्रो. रामेश्वर मंडल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उपरान्त खिचड़ी का प्रसाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। शाखा मैदान शिवमय और मेले में तब्दील था। स्थानीय शिव
 शिष्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबन्ध किया गया था।

रोटरी क्लब आफ रांची नार्थ कि नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित


* दिल की समस्याएं दुनिया में आकस्मिक मौत का प्रमुख कारण : डॉ. मिलन बोर्ड

रांची।  रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा दुनिया भर में आम लोगों के बीच दिल के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चलाए जा रहे "प्रोजेक्ट पाॅजिटिव हेल्थ" अभियान के तहत रोटरी क्लब आॅफ रांची नाॅर्थ के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और शरीर के वजन आदि की जांच की गई। मौके पर आम जनता को दिल की बीमारियों,  स्ट्रोक, दिल का दौरा, दिल का सही तरीके से काम नहीं करना आदि से संबंधित जानकारियां दी गई। दिल को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।  शिविर में आए लोगों को चिकित्सकों द्वारा उचित जानकारी व परामर्श दिया गया। उक्त अभियान के तहत लोगों को चीनी, नमक एवं तेल का इस्तेमाल संतुलित व कम करने तथा रोजाना नियमित रूप से आधे घंटे व्यायाम करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर डॉ मिलन बोर्डे ने बताया कि दिल की समस्याएं दुनिया में आकस्मिक मौत का प्रमुख कारण है। दिल की बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर उन्होंने विशेष बल दिया।
इस नि:शुल्क कैम्प मे क्लब के अध्यक्ष जयदीप के अलावा डॉ.जेपी श्रीवास्तव, डॉ.मिलन बोर्डे, हेजल डेविस, जुनेद सहित अन्य उपस्थित थे।

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

जेसीआई उड़ान का किड्स किड्स कार्निवाल 22 मार्च को


* फैंटेसी लैंड में बच्चे मचाएंगे धमाल

रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई उड़ान के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च को किड्स कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। राजधानी के डंगराटोली-कांटाटोली रोड पर अवस्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले फैंटेसी लैंड में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि किड्स कार्निवाल सुबह 11 बजे से लेकर रात के आठ बजे तक चलेगा। इस दिन प्रत्येक बच्चों के प्रवेश टिकेट के साथ एक वाउचर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रतियोगिता के रूप में मुखौटा ,कार्ड बनाना ,कहानी सुनाना ,स्वस्थ बच्चों का शो ,बच्चों के साथ मां का रैंप वॉक ,पॉपकॉर्न व हवा मिठाई की सजीव दृश्य का भी आयोजन होगा। इस मौके पर कैंडी ,लॉली ,मनपसंद केक व किताबों आदि की भी खरीदारी बच्चे कर सकेंगे।स्टूडियो पार्लर ,टैटू ,नेलआट ,फ़ेस पेंटिंग का भी मजा बच्चे ले सकेंगे।
सवारी में कैंप पोलिंग ,उड़ने वाला घोड़ा ,जेम्स बॉण्ड कार,सि्पन द वहील,
गेम्स में रिंग टॉस ,कार रेसिंग ,स्प्रेड बॉल ,टॉस द कैन ,ट्रेड जोकर ,मिस्ट्री बॉक्स ,ट्रेज़र आईलैंड ,मिस्ट्री गेट ,मिनी थियेटर आदि को बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक भी उनका लुत्फ़ उठा पाएंगे।
 कार्यक्रम की समन्वयक प्रीति केडिया ,निधी बियानी ,रिंकी मोदी व रेखा नारसरिया है। इस अवसर पर
शेरवुड स्कूल की प्रधानाचार्या रचना मिनोचा ,लिटिल एंजल स्कूल की प्रधानाचार्या संध्या बागला ,शेम रोक चैम्प स्कूल की प्रधानाचार्या अमृता सिह ,फलोरेंटस स्कूल की  प्रधानाचार्या संगीता शर्मा और नन्हे कदम की बिभा सिंह मौजूद थी।
लिटिल एंजल ,वेल्थ क्रिएटरऔर ट्रेंडज इवेन्टस व
एंटरटेनमेंट ने किड्स कार्निवल को स्पॉन्सर किया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केसरी ने दी।

होटल रेडिसन ब्लू में देशी-विदेशी फूड फेस्टिवल का शुभारंभ


* स्वदेशी पकवानों सहित परोसे जाएंगे विभिन्न देशों के लजीज़ व्यंजन


रांची। राजधानी स्थित ख्यातिप्राप्त होटल रेडिसन ब्लू के द ग्रेट कबाब फैक्ट्री रेस्टुरेंट में देशी-विदेशी फूड फेस्टिवल का आज शुभारंभ किया गया। एक मार्च तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट वेस्टर्न और इंडियन व्यंजन का समावेश किया गया है। वेज और ननवेज की वैराइटी में बिरयानी, चिकन, मटन, मछली आदि सहित अन्य देश-विदेश के पारंपरिक और प्रचलित व्यंजनों का आनंद  उठा सकते हैं। फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को छह प्रकार के वेज और छह ननवेज परोसे जाएंगे। यह जानकारी होटल के फूड एंड वेबरेज मैनेजर ओसिएन कुजूर और एक्जीक्यूटिव शेफ रामचंद्र उरांव ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सात देशों के लजीज व्यंजन को भारतीय व्यंजनों के साथ मिक्स कर ग्राहकों को दिया जायेगा। इसमें कई व्यंजनों का स्वाद तीखा रहेगा, जो भारतीय व्यंजनों में पाया जाता है। फेस्टिवल में नन वेज आइटम में गलौती कबाब, लेमन लीफ तंदूरी चूजा, पोस्तो चिल्ली फिश फ्राई, रोजमेरी लंब चाप, आॅरेंज जिंजर चिकन टिक्का, दम गोस्त बिरयानी आदि उपलब्ध होंगे। वहीं, वेज आइटम में पाइनेपल एंड चिल्ली पनीर टिक्का, टर्की वेज कोफता कबाब, सब्ज बिरयानी, आॅलिव पनीर मशाला, नेपाली चिकन तरकारी समेत अन्य व्यंजनों को शामिल किया गया है। श्री कुजूर ने बताया कि ग्राहक इन व्यंजनों का लुफ्त शाम 7:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक ले सकते हैं। एक व्यक्ति के लिए 1149 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) चार्ज रखा गया है। इसके अलावा छह वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 699 रुपये (टैक्स अतिरिक्त) और छह वर्ष से नीचे के बच्चों का कोई चार्ज नही लगेगा। मौके पर महाप्रबंधक शांतनु गुहा, शेफ सौरभ बोस, सेल्स मैनेजर देवेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...