रांची। राष्ट्रीय स्तर की ख्यातिप्राप्त स्वयंसेवी संस्था "गूंज" की झारखंड इकाई की ओर से लाॅकडाउन के दौरान गरीबों, मजदूरों को सहायता पहुंचाई जा रही है। संस्था के झारखंड-उड़ीसा राज्य समन्वयक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा के क्रम में आज अरगोड़ा, हरमू, किशोरगंज व आसपास के इलाकों के दैनिक मजदूर, निर्माण क्षेत्र में लगे मजदूर, रेजा-कुली आदि गरीब लोगों को "गूंज" की ओर से 8 किलो चावल, 1 किलो दाल, सोयाबीन, बिस्किट, नमक, साबुन, खाद्य तेल आदि मुहैया कराया गया। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों के स्लम एरिया को चिन्हित कर गरीब और बेसहारा लोगों को राशन व अन्य सामग्री दी जा रही है। इससे गरीबों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि तक गरीबों के बीच राशन सामग्री बांटे जाएंगे। इस कार्य में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता दीपक प्रसाद सहित अन्य सहयोग कर रहे हैं।
यह ब्लॉग खोजें
सोमवार, 27 अप्रैल 2020
स्वयंसेवी संस्था गूंज गरीबों की कर रही मदद
रांची। राष्ट्रीय स्तर की ख्यातिप्राप्त स्वयंसेवी संस्था "गूंज" की झारखंड इकाई की ओर से लाॅकडाउन के दौरान गरीबों, मजदूरों को सहायता पहुंचाई जा रही है। संस्था के झारखंड-उड़ीसा राज्य समन्वयक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा के क्रम में आज अरगोड़ा, हरमू, किशोरगंज व आसपास के इलाकों के दैनिक मजदूर, निर्माण क्षेत्र में लगे मजदूर, रेजा-कुली आदि गरीब लोगों को "गूंज" की ओर से 8 किलो चावल, 1 किलो दाल, सोयाबीन, बिस्किट, नमक, साबुन, खाद्य तेल आदि मुहैया कराया गया। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों के स्लम एरिया को चिन्हित कर गरीब और बेसहारा लोगों को राशन व अन्य सामग्री दी जा रही है। इससे गरीबों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि तक गरीबों के बीच राशन सामग्री बांटे जाएंगे। इस कार्य में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता दीपक प्रसाद सहित अन्य सहयोग कर रहे हैं।
शनिवार, 25 अप्रैल 2020
आल इंडिया वीमेंस कांफ्रेंस व लाइटहाउस कैफे एंड किचेन रेस्टोरेंट की ओर से गरीबों को कराया जा रहा भोजन
पीड़ित मानवता की सेवा से मिलता है सुकून : शांति सिंह
रांची। महिला सशक्तिकरण और महिला हितों के संरक्षण के लिए प्रयासरत संस्था आॅल इंडिया वीमेन्स काॅन्फ्रेंस व तुपुदाना स्थित लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट के संयुक्त सौजन्य से शनिवार को लगभग एक सौ गरीबों को भोजन कराया गया। एआईडब्लूसी की हटिया-तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता शांति सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान खासकर गरीबों व दिहाड़ी मजदूरों के बीच भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
इसे देखते हुए हटिया-तुपुदाना व आस-पास के बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब लोगों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। वहीं, लाइट हाउस कैफे एंड किचन के संचालक दिलबाग सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन की अवधि तक गरीबों को एक समय का भोजन मुहैया कराने का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को भोजन के अलावा आसपास के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यंत गरीब परिवारों को उनके सौजन्य से जरूरत के अनुसार राहत सामग्री व खाद्यान्न भी मुहैया कराया जा रहा है। उनके इस पुनीत कार्य में समाजसेवी अल्बर्ट एक्का, हेमू फाउंडेशन के सदस्य सहित अन्य समाजसेवियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020
बंद रेस्टोरेंट में गरीबों के लिए लजीज व्यंजन तैयार करा रहे दिलबाग सिंह
* दिलबाग सिंह ने पीड़ितों की सेवा को बनाया लक्ष्य
रांची। लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद हैं। राजधानी के तुपुदाना स्थित रामकृष्ण मिशन सेनेटोरियम रोड पर अवस्थित लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट के संचालक दिलबाग सिंह ने भी अपने प्रतिष्ठान को लॉकडाउन का पालन करते हुए बंद कर रखा है। अकस्मात हुए लॉकडाउन की वजह से उनके रेस्टोरेंट में कार्यरत आठ कर्मी अपने गंतव्य(घरों) तक नहीं जा सके। श्री सिंह ने रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मियों का पूरा ख्याल रखते हुए इन्हें रेस्टोरेंट में ही गरीबों का खाना तैयार करने में लगा दिया है। लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने हटिया, तुपुदाना, हरदाग व आस-पास के क्षेत्रों के बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब लोगों को दोपहर का भोजन कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रतिदिन वह अपने कर्मियों के सहयोग से भोजन तैयार कर गरीबों के बीच वितरण के लिए निकलते हैं। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के कर्मियों को निर्देश दे रखा है कि जिस प्रकार लॉकडाउन के पूर्व रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों के लिए लगन व तत्परता से लजीज व्यंजन तैयार किया करते थे, उसी लगन के साथ गरीबों के लिए भोजन तैयार करते रहें। भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। श्री सिंह प्रतिदिन दोपहर में कभी दाल-भात, कभी खिचड़ी, कभी अन्य प्रकार के व्यंजन तैयार कर गरीबों के बीच बांटते हैं। उन्होंने इसके लिए खाद्य सामग्री का प्रर्याप्त मात्रा में भंडारण कर रखा है। उनके रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मियों की भी पीड़ित मानवता के प्रति जज्बा और जुनून काबिले-तारीफ है। रेस्टोरेंट संचालक दिलबाग सिंह के समाजसेवा के मिशन को सफलीभूत करने के लिए कर्मी सदैव तत्पर रहते हैं। रेस्टोरेंट कर्मियों ने बताया कि अपने मालिक के निर्देशानुसार हर पल गरीबों की सेवा के प्रति समर्पित हैं।
कोरोना काल में नवग्रह शांति मंत्र का.जाप करा रहे हैं समाजसेवी सुधांशु सुमन
* मानव कल्याण के लिए ब्रह्म मुहूर्त में कर रहे नवग्रह शांति मंत्र पाठ
रांची। इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना वायरस जनित महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से परेशान है। इस वैश्विक महामारी का प्रकोप स्पर्श और सानिध्य दोष से बढ़ रहा है। ऐसे हालात में स्वयं को बचाते हुए अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को भी इससे बचाने की जिम्मेदारी मनुष्य पर आ गई है। इस महामारी के प्रकोप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। मनुष्य अपनी बुद्धिमता का प्रयोग कर इस संकट को परास्त करने में जुटा है। कोरोना वायरस के खिलाफ हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी जा रही है। अकस्मात आई इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिए मौजूदा मुश्किल वक्त में हर स्तर पर प्रयास जारी है। इस क्रम में कई लोग विश्व कल्याण के लिए देवी- देवताओं की पूजा-अर्चना करने, ग्रह-गोचर शांत करने और ग्रहों की दशा-दिशा सुधारने हेतु आध्यात्मिक अनुष्ठान में जुटे हैं। भारतीय सनातन धर्म से आस्था की डोर बांधकर इसके सहारे कोरोना से मुक्ति पाने के लिए विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। ऐसे ही एक कर्मयोगी पुरुष हैं झारखंड के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय अभियान "तिरंगा सम्मान यात्रा" के संयोजक सुधांशु सुमन। श्री सुमन वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लॉकडाउन शुरू होने की तिथि (24 मार्च) से लगातार नियमित रूप से अपने आवास पर ब्रह्म मुहूर्त में नवग्रह शांति मंत्र का जाप और हवन कर रहे हैं। इस दौरान वे भगवान शंकर, मां दुर्गा और प्रभु श्री राम की नियमित पूजा भी करते हैं। नवग्रह शांति मंत्र जाप व हवन और सभी देवी- देवताओं की पूजा-अर्चना में श्री सुमन के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाते हैं। प्रतिदिन अहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नव ग्रह शांति पाठ का जाप और हवन के बाद पूरा परिवार जयकारा लगाता है। इनकी आस्था देखते ही बनती है। श्री सुमन वाराणसी निवासी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य व धर्म-अध्यात्म के ज्ञाता पंडित रामजीवन झा, आचार्य गुंड़न बाबा, आचार्य प्रेम पंडित जी के नेतृत्व व सानिध्य में ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और सकारात्मकता को क्रियाशील करने के लिए नवग्रह शांति पाठ जाप, हवन आदि पावन कार्य संपन्न करते हैं। प्रतिदिन अहले सुबह उठना और मानव कल्याण के लिए देवी- देवताओं की पूजा-अर्चना कर नवग्रह शांति पाठ में जुट जाना उनकी दिनचर्या में शुमार है। वह कहते हैं कि जब-जब मानव जीवन के अस्तित्व पर खतरा आया है, तब-तब ईश्वरीय शक्तियां चमत्कारी रूप से आपदा दूर भगाने और मनुष्य को संरक्षण देने में सहायक हुईं हैं। श्री सुमन ने कहा कि मनुष्य के पास असीम शक्तियां बुद्धि और चिंतन की वजह से है। इसीलिए मनुष्य को अन्य जीवों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ऐसे संकट के समय मानव अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करे, तो विषम परिस्थितियों में भी संकटों को परास्त कर सकता है।
श्री सुमन ने कहा कि जैसे-जैसे कोरोना के खिलाफ लड़ाई आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयासों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। एक सर्वेक्षण में भी यह बात सामने उभर कर आई है। देश की अधिकतर जनता यह मानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रभावी तरीके से वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग जीतने की ओर अग्रसर है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि मानवता के अस्तित्व को झकझोर कर रख देने वाली इस आकस्मिक आपदा से जल्द ही भारतवासी निजात पाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतवासियों की दृढ़ इच्छाशक्ति, एकजुटता, जागरुकता और सामाजिक समरसता के बलबूते "इंडिया जीतेगा और कोरोना हारेगा"।
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020
गरीबों को प्रतिदिन एक समय का भोजन करा रहे बैंककर्मी व विधानसभा कर्मी
रांची। लॉकडाउन के दौरान गरीबों को हो रही परेशानियों को देखते हुए विभिन्न संस्थाएं राहत कार्य में जुटी हैं। इस आपदा के समय व्यक्तिगत तौर पर भी कई समाजसेवी भोजन से वंचित गरीबों को खाना खिलाने में जुटे हैं। एचईसी परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक, सेक्टर दो शाखा के कर्मियों और झारखंड विधानसभा के कुछ कर्मियों की ओर से भी गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति समर्पित बैंककर्मियों और विधानसभाकर्मियों के सहयोग से आसपास के बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब लोगों को विगत 17 अप्रैल से प्रतिदिन दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस संबंध में एसबीआई सेक्टर दो शाखा के कर्मी व समाजसेवी मिथिलेश सिंह ने बताया कि मानवता की सेवा के इस नेक कार्य में कई अन्य समाजसेवियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की अवधि तक गरीबों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गरीबों को किसी दिन खिचड़ी, किसी दिन दाल-भात, तो कभी उनकी पहुंच से दूर व्यंजन पूड़ी-सब्जी, कभी चिकेन-भात परोसा जाता है। उन्होंने कहा कि गरीबों को एक समय का भोजन कराने का सिलसिला लॉक डाउन की अवधि तक जारी रहेगा। इस पुनीत कार्य में बैंककर्मी इंदू कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सुमन कुमार सिंह, सुनील कुमार, शंभू रजक और विधानसभा कर्मी शरद सहाय उर्फ ओपी, डब्लू सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पहल
* अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जरूरतमंदों को बांटे खाद्य सामग्री
रांची। लाॅकडाउन के दौरान खासकर गरीब तबके और निम्न आय वर्ग के लोगों की परेशानियों को देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने राहत कार्य की पहल की है। उनके निर्देशानुसार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व शहर के लोकप्रिय समाजसेवी मुकेश कुमार और उनकी टीम की ओर से विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों को राशन व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में आज बुधवार को हटिया, पटेल नगर, सिंह मोड़, अरगोड़ा बस्ती सहित अन्य जगहों पर कायस्थ परिवार के जरूरमंदों समेत अन्य समुदायों के गरीब लोगों के बीच खाद्यान्न वितरण किया गया। पीड़ित मानवता की सेवा के इस नेक कार्य में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की कोरपोरेट विंग के चेयरमैन राकेश रंजन, महासभा की महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बरखा सिन्हा, शंकर वर्मा, प्रणय कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। गौरतलब है कि इसके पूर्व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से जरूरतमंदों के बीच राहत कार्य के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने 50 क्विंटल आटा प्रदान किया था।
बुधवार, 22 अप्रैल 2020
भाजपा नेता अजय राय ने प्रवासी मजदूरो व छात्रों की वापसी के लिए किया उपवास
रांची। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से बचाव के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से देश के विभिन्न जगहों पर फंसे लाखों श्रमिक, मजदूर भाई व हजारों छात्र, छात्राएं ,चिकित्सा सुविधा के लिये राज्य से बाहर गए मरीजों और उनके परिजनों की घर वापसी को लेकर झारखंड सरकार को जगाने हेतु झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह व झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर झारखंड भाजपा के मीडिया पैनिलिस्ट अजय राय ने भी आज अपने आवास पर प्रातः 10 बजे से शाम चार बजे तक उपवास रखा।
इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि ये एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने झारखंड सरकार को आगाह किया है कि वह समय रहते बाहर फंसे हुए प्रवासी मजदूर , देश के विभिन्न राज्यों में पढ़ रहे छात्र छात्राएं व इलाज के क्रम में दूसरे राज्य में लॉकडाउन में फसे हुए मरीज एवं उनके परिजनों को अविलंब वापस लाने के लिए सरकार समुचित व्यवस्था करें ।
उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में फंसे लोगों को घर वापस लाना सरकार की जवाबदेही है। इन्ही सारी समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु पार्टी ने एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा है। जिसका पालन भाजपा के हर कार्यकर्ता ने किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...







