यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

बंद रेस्टोरेंट में गरीबों के लिए लजीज व्यंजन तैयार करा रहे दिलबाग सिंह


* दिलबाग सिंह ने पीड़ितों की सेवा को बनाया लक्ष्य

रांची। लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बंद हैं। राजधानी के तुपुदाना स्थित रामकृष्ण मिशन सेनेटोरियम रोड पर अवस्थित लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट के संचालक दिलबाग सिंह ने भी अपने प्रतिष्ठान को लॉकडाउन का पालन करते हुए बंद कर रखा है। अकस्मात हुए लॉकडाउन की वजह से उनके रेस्टोरेंट में कार्यरत आठ कर्मी अपने गंतव्य(घरों) तक नहीं जा सके। श्री सिंह ने रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मियों का पूरा ख्याल रखते हुए इन्हें रेस्टोरेंट में ही गरीबों का खाना तैयार करने में लगा दिया है। लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने हटिया, तुपुदाना, हरदाग व आस-पास के क्षेत्रों के बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब लोगों को दोपहर का भोजन कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रतिदिन वह अपने कर्मियों के सहयोग से भोजन तैयार कर गरीबों के बीच वितरण के लिए निकलते हैं। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के कर्मियों को निर्देश दे रखा है कि जिस प्रकार लॉकडाउन के पूर्व रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों के लिए लगन व तत्परता से लजीज व्यंजन तैयार किया करते थे, उसी लगन के साथ गरीबों के लिए भोजन तैयार करते रहें। भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। श्री सिंह प्रतिदिन दोपहर में कभी दाल-भात, कभी खिचड़ी, कभी अन्य प्रकार के व्यंजन तैयार कर गरीबों के बीच बांटते हैं। उन्होंने इसके लिए खाद्य सामग्री का प्रर्याप्त मात्रा में भंडारण कर रखा है। उनके रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मियों की भी पीड़ित मानवता के प्रति जज्बा और जुनून काबिले-तारीफ है। रेस्टोरेंट संचालक दिलबाग सिंह के समाजसेवा के मिशन को सफलीभूत करने के लिए कर्मी सदैव तत्पर रहते हैं। रेस्टोरेंट कर्मियों ने बताया कि  अपने मालिक के निर्देशानुसार हर पल गरीबों की सेवा के प्रति समर्पित हैं।

1 टिप्पणी:

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...