यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 15 जून 2018

सुबोधकांत ने किया कांग्रेस का जनाधार बढ़ने का दावा




रघुवर सरकार पर साधा निशाना

रांची। झारखंड में कांग्रेस का जनाधार बढ रहा है। संगठन मजबूत हो रहा है। जन समस्याओं के प्रति कांग्रेस पार्टी की सक्रियता से जनता का रूझान कांग्रेस की ओर हो रहा है। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा से जनता का मोह भंग होने लगा है। झारखंड में विपक्षी गठबंधन मजबूत हो रहा है। कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने के साथ साथ सम्पूर्ण विपक्ष को भी एकजुट करने में जुटी है। झारखंड के साथ साथ पूरे देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। कर्नाटक चुनाव और उसके बाद लोकसभा के चार सीटों और विधान सभा की दस सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि अब देश में भाजपा का सफाया होनेवाला है।  आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकामत सहाय ने कही।
    उन्होंने कहा कि रघुवर दास अमित शाह और नरेन्द्र मोदी के लिलिपुट संस्करण है। धरातल पर झारखंड में कोई काम नहीं दिख रहा है। महज कागजी घोडे दौडाये जा रहे है। रघुवर सरकार झूठी उपलब्धियां गिनाने में मश्गूल है। राज्य की जनता बुनियादी समस्याओं को तरस रही है। बिजली और पानी का संकट गहरा रहा है। बिजली की आंख मिचौनी से लोग त्रस्त है। उपभोक्ताओं को खपत के अनुसार बिजली नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है और सरकार हर घर और गांव गांव बिजली पहुंचाने के दावे करती है। यही हाल पेयजलापूर्ति का है। खास कर गर्मी के मौसम में लोगों को पीने का पानी पर्याप्त नहीं मिल पाता है।
 सूबे में नक्सली गतिविधियां थम नहीं रही है। लेवी के लिए जगह जगह वाहन फूंके जा रहे है। ठेकेदारो को धमकियां दी जा रही है। फर्जी मुठभेड में निर्दोष ग्रामीण मारे जा रहे है। नक्सलियों की नकेल कसने में सरकार पूरी तरह विफल है। आये दिन पुलिस के साथ मुठभेड़ की वारदात हो रही है। राज्य में अपराध का ग्राफ बढ रहा है। अपहरणफिरौतीदुष्कर्म की घटनाएं सरेआम हो रही है। राज्य में चारो तरफ भय और आतंक का माहौल है।
    श्री सहाय ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब तक सैंकडो एमओयू हुए। इनमें से अधिकतर कागजों तक ही सिमट कर रह गए। रघुवर सरकार ने मोमेंटम झारखंड में हाथी को उडा दिया। मोमेंटम झारखंड का आयोजन कर बहुत निवेशकों को बुलाया और उनके साथ एमओयू किये। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। यह सब रघुवर सरकार की महज राजनीतिक स्टंटबाजी हैं। राज्य में पूंजीनिवेश और रोजगार के नाम पर जनता को सब्जबाग दिखाए गये। अब तक एक भी उद्योग धरातल पर नहीं उतर पाया है। अगले चुनाव में भाजपा को जनता करारा जवाब देगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...