यह ब्लॉग खोजें
रविवार, 20 जनवरी 2019
वृक्षारोपण की महत्ता पर संगोष्ठी
रांची। शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, राँची के तत्वावधान में ‘‘वृक्ष हैं धरा के भूषण,करते दूर प्रदूषण’’ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन ‘‘दी कार्निवाल हॉल’’, राँची में आयोजित किया गया। देश की एकता के प्रतीक हमारे राष्ट्र गान जन गण मन से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरेण्य गुरूभ्राता हरीन्द्रानन्द जी ने कहा वन की महत्ता से हम सभी परिचित हैं। अगर हम इतिहास के पन्नों को पलट कर देखेंगे, तो हम पायेंगे कि पूर्व में वनों का प्रतिशत ज्यादा था, जनसंख्या कम थी।
शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के अध्यक्षा बरखा सिन्हा ने बताया कि अभी भारत में वनों का क्षेत्रफल 79.42 Million Hectare है, जो कि कुल भू-भाग का 24.16% है, जबकि झारखण्ड के कुल वनों का क्षेत्रफल 23605 Km2 है, जो कि कुल भू-भाग का करीब 26.61% है। सामान्य परिस्थिति में कुल भू-भाग का एक तिहाई, यानि 33.33% भू-भाग होना चाहिए, जो कि झारखण्ड में करीब 3.50% अभी भी कम है। पुनः पहाड़ी क्षेत्रों में ढलान (Slope) के अनुसार वनों का प्रतिशत 40%से 80% तक होना चाहिए। प्रो॰ रामेश्वर मंडल ने वनों से मिलने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में झारखण्ड एवं बंगाल राज्य से लगभग पंद्रह सौ लोगों ने भाग लिया और अपने विचार रखे कि किस तरह से वृक्षों का संरक्षण किया जाय ताकि प्रदूषण से लड़ा जा सके और हम स्वच्छ हवा में साँसे ले सकें।
गुरुवार, 17 जनवरी 2019
पुत्रदा एकादशी पर हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में संर्कीतन
आयो फागुन मेलों बाबा मारे से गुंजायमान रहा मंदिर
रांची।:हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर 17 जनवरी,गुरूवार को पुत्रदा एकादशी संर्कीतन का आयोजन बडे ही धूम धाम से किया गया।नियमित भोग आरती के बाद बाबा श्री श्याम जी,श्री बाला जी एवं श्री शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया।सर्वप्रथम श्याम प्रभु को(बागा) नवीन वस्त्र पहनाया गया।रंगीन बागा में बाबा अनुपम छटा बिखेर रहे थे।श्री श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका,उपाध्यक्ष श्री अशोक लडिया ने मनमोहक एवं खुबसूरत फूलों से बाबा श्री श्याम प्रभु,श्री शिव परिवार एवं श्री हनुमान जी महाराज का अलौकिक श्रृंगार किया।बाबा को प्रिय रूह गुलाब इत्र से मसाज किया गया।शयन आरती उपरान्त बाबा के ज्योत की तैयारी की गई।श्री अनिल नारनोली,विष्णु चौधरी,रोहित अग्रवाल ने मिल कर अखण्ड ज्योत की तैयारी कर रात्रि 10:00 बजे बाबा का अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कराया एवं बाबा को तिलकुट,पेडा,मेवा,रबडी,
फल,केशरिया दूध, चना,गुड,पान आदि का भोग लगाया गया।
मण्डल के श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने गणेश जी,श्रवण ढाढनिया ने श्री बालाजी का अरूण राजगढिया ने गुरूजी का राजेश चौधरी ने शिव जी का,सलज अग्रवाल ने श्री राणी सती दादी एवं श्री श्याम सुन्दर शर्मा ने बाबा श्री श्याम जी के भजनों के द्वारा दरबार में हाजरी लगाई।प्रातः 4:00 बजे बाबा की आरती सभी सदस्यों-श्रद्धालुओं ने मिल कर की एवं अपने अपने लिए मंगल कामना की।सभी भक्तों को प्रसाद वितरण मण्डल के महामंत्री आनंद शर्मा,राजेश ढांढनियां,साकेत ढांढनियां,विकास मोदी,अंकित मोदी,गौरव अग्रवाल,शैकी केडिया,अमित शर्मा,निकुंज पोद्दार, ॠतिक बंका,शुभम सहित अन्यों ने किया।
मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघानिया पंचतत्व में विलीन
मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघानिया का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट में किया गया। उनके अंतिम यात्रा में शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए। उनका निधन वृहस्पतिवार को रात में बूटी मोड़ स्थित मेडिका अस्तपाल में हो गया था।
संजय सिंघानिया शहर के एक सफल व्यापारी थे। 1992 में जब मारवाड़ी समाज राँची में आकार ले रहा था तब अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के नेतृत्व में उन्होंने राँची शहर में मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। वो राँची शाखा के संस्थापक सदस्यों में से थे। वो विभिन्न सामाजिक संघठनो से जुड़े हुए थे और सेवा का कार्य कर रहे थे।
उनको नजदीक से जानने वाले एवं राँची शाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने बताया की वो बहुत ही सभ्य और विनम्र व्यक्ति थे, वो शहर के सफल व्यापारियो में से थे। वो हमेशा देश और समाज को सर्वपरि मानते थे। संजय सिंघानिया हमेशा कहते थे समाज सेवा के लिए होता है और संघठन समाज के लिए। उनका एक नारा था ' संघठन कभी ना टूटे समाज हमेशा जुटे। ' पूर्व अध्यक्ष ने कहा, आज उनका जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई कभी नही हो सकती। वो हम सभी के मार्गदर्शक थे और हमेशा रहेंगे।
चुटिया स्थित उनके आवास निकली अंतिम यात्रा में मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के सभी सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्वर्णरेखा घाट में संजय सिंघानिया को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे ने दी। वो अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए है।
अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में विनय अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश काबरा, मुकेश जाजोदिया, प्रभात साबू, प्रवीण जैन छाबड़ा, मुकेश जालान, राहुल अग्रवाल, विष्णु प्रसाद, अर्जुन सिंघानिया, प्रमोद सिंघानिया, रोहित शारदा, प्रदीप मोदी, भरत अग्रवाल, कृष्णा शर्मा, मनोज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कमल चौधरी, मुरारी अग्रवाल, अरविन्द सोमानी, तुषार विजयवर्गीय, दीपक गोयनका, मनीष लोधा, विशाल पाड़िया, संजय बजाज, रवि आनंद, अमित चौधरी, प्रकाश दलानिया, मयंक बुधिया, समेत अन्य शाखा के सदस्य शामिल थे।
झारखंड मंत्रिमंडल के निर्णय
● झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2019 को मंजूरी दी गई.
"झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000" के संशोधन विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि अध्याय-5 की धारा-24 उपधारा-(3)(ख) में ₹ 50 हज़ार से अधिक परंतु ₹ 10 करोड़ से अधिक खर्च की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी के बिना ना दी जाएगी। इससे पहले यह प्रावधान था कि बोर्ड द्वारा ₹50 हज़ार से अधिक परंतु दो सौ लाख रुपए से अधिक खर्च की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी के बिना नहीं दी जाएगी। साथ ही, अध्याय-6 की धारा-28 उपधारा-(1)(ज) के पश्चात (झ) के तहत यह जोड़ा गया है कि जन-निजी-भागीदारी के आधार पर संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) के माध्यम से निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग जैसा आवश्यक समझे तकनीकी एवं वित्तीय मानकों का निर्धारण कर सकेगा।
● श्री जामनीकांत झा.प्र.से. (कोटि क्रमांक-467/03), तत्कालीन अंचल अधिकारी, कांके,रांची, संप्रति-निलंबित को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई.
● श्री कैलाश प्रसाद यादव, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, चाईबासा की नियमित स्थापना में समूह "घ" अंतर्गत अनुसेवक के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई.
● धान की अधिप्राप्ति हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा राज्य मंत्रिपरिषद ने एक अहम फैसले के तहत किसानों को ₹150 प्रति क्विंटल की दर से बोनस की राशि की स्वीकृति दी है। यह खरीफ विपणन मौसम 2018-19 के लिए है। इस मद में कुल रुपए 52 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गई.
● पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग के वित्तीय वर्ष 2017- 18 (अवधि 01अप्रैल, 2017 से 31मार्च 2018) का वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा के पटल पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई.
● सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना अंतर्गत ईचा बांध के निर्माण की स्वीकृति दी गई.
● राज्य की सरकारी भूमि के लीज बंदोबस्ती में सबलीज के प्रावधान को सन्निहित करने की स्वीकृति दी गई.
पत्रकार को मातृशोक
दैनिक देशप्राण के पत्रकार राणा गौतम की माता व सेवानिवृत अपर समाहर्ता राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी हेमलता प्रसाद का निधन गुरुवार को हो गया है । वह 77 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूर्वाह्न हरमू मुक्तिधाम में किया जायेगा । वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं ।
बढ़ते अपराध पर जताई चिंता
रांची। आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदर्श मल्लिक के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची के सिटी एसपी सुजाता कुमारी से मिलकर बैठक किया श्री मल्लिक ने कहा कि आए दिन रांची में अपराध बढ़ते जा रहा है अपराधियों का मनोबल चरम पर है खासकर जैसे आए दिन सड़कों पर लूटपाट की घटना बढ़ते जा रही है दिनदहाड़े मर्डर हो रहे हैं स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है खासकर छुट्टी समय छात्र छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया जाता है मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है बार-बार थाना में सूचना देने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जाता है आदर्श मल्लिक ने कहा कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द गस्ती का संख्या बढ़ाएं और गस्ती गाड़ी का समय निर्धारित करें आदर्श मल्लिक ने कहा कि विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं भी पुलिस मित्र बनकर जिला प्रशासन का सपोर्ट करेंगे रांची में अपराध को रोकने के लिए सिटी एसपी ने आदर्श मल्लिक को आश्वासन दिया कि जिला प्रदर्शन चल चल चल सारे मुद्दों पर कदम उठाएगी बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदर्श मल्लिक ,जिलाअध्यक्ष सेत टोप्पो, शौर्या राज, दीपेश कुमार, मनीष करन ,मनीष मननु आदि उपस्थित थे मल्लिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'




