यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 30 जनवरी 2019

हर माह एसटी-एससी शिकायतों की समीक्षा करें उपायुक्तः रघुवर दास

झारखंड मंत्रालय में अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय उच्च शक्ति प्राप्त निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक


रांची। मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि एसटी-एससी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आयी शिकायतों की उपायुक्त हर माह समीक्षा करेंगे। इसकी रिपोर्ट मंगायें। इससे मुआवजा आदि के मामले के निपटारे में तेजी आयेगी। उपायुक्त के पास फंड रहता है, उन्हें तत्काल मुआवजा के लिए निर्देश जारी करें। उक्त निर्देश उन्होंने अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय उच्च शक्ति प्राप्त निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक में अधिकारियों को दिये।

समिति के सदस्यों के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी थानों को यह निर्देश जारी कर दिये जाये कि आवेदक को दौड़ाये नहीं। दूसरे थाने का मामला हो, तब भी शिकायत दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दें। बैठक में सुझाव आया कि अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार किया जाये। लोगों को यह भी बताया जाये कि गलत शिकायत करनेवालों पर भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

बैठक में अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ लुईस विधायक विधायकों में  शिव शंकर उरांव,  श्रीनारायण दास, जयप्रकाश सिंह भोक्ता,  मेनका सरदार,  ताला मरांडी,  विमला प्रधान, गंगोत्री कुजूर, लक्ष्मण टुडू,  हरि कृष्ण सिंह और  नागेंद्र महतो, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण सचिव हिमानी पाण्डे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत की सलाहकार समिति की बैठक



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। झारखंड में इसमें उल्लेखनीय काम हुआ है। निजी अस्पतालों की इसमें भूमिका महत्वपूर्ण है। अस्पतालों की जो समस्या है, सरकार उनके निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल मालिक भी संवेदनशील होकर गरीब, असहायों के इलाज करें। गरीब पर अनावश्यक बिल का बोझ न डालें। बिना जरूरत की जांच, दवा आदि लिखने की शिकायतें आती रहती हैं, उन्हें रोकें। अच्छा कर्म करनेवालों को पूरी दुनिया सम्मान देती है। यही कारण है कि इस बार रांची के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पद्मश्री का सम्मान मिला है। आप भी ऐसे ही सेवा कार्य से अपना और अपने राज्य-देश का नाम रोशन करें। उक्त बातें उन्होंने झारखंड मंत्रालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत की सलाहकार समिति की बैठक के दौरान कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के खर्च के लिए पैसे जरूरी है, लेकिन किसी गरीब की आह नहीं लेनी चाहिए। इसी प्रकार आयुष्मान भारत के तहत मरीज के मामले में गलत बिलिंग न होनी चाहिए। मरीज को क्वालिटी इलाज मिले, यही हमारा लक्ष्य है। निजी अस्पतालों की तरह ही सरकारी अस्पतालों ने भी अनुशासन रहे, इस दिशा में काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सलाहकार समिति की बैठक हर तीन माह में होगी। इसमें आये सुझावों पर सरकार अमल करेगी। इसके नीचे एक छोटी कमेटी रहेगी, जिसकी हर माह बैठक होगी। लोगों को छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए शहर न आना पड़े। इसके लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल का जाल बिछाना चाहती है। इसे बढ़ावा देने के लिए सरकार 25 प्रतिशत तक की दर पर जमीन उपलब्ध करायेगी। पीपीपी मोड पर भी अस्पताल खोलनेवालों का स्वागत करेगी। अस्पताल संचालकों द्वारा इलाज के लिए तय राशि बढ़ाने के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का भरोसा जताया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री नीतिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि गोल्डन कार्ड जारी करने के मामले में झारखंड पूरे देश में अव्वल है। यहां अब तक 19.5 लाख गोल्डन कार्ड जारी किये जा चुके हैं। 218 सरकारी और 371 निजी अस्पतालों के साथ अब तक 589 अस्पताल इस योजना में शामिल हो चुके हैं। अब तक 40534 क्लेम जेनरेट हुए हैं, जिसमें 38 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च हुई है। बैठक में शामिल अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना और झारखंड में इसके क्रियान्वयन को लेकर बहुत प्रशंसा की।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल, कार्यकारी निदेशक, झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसायटी श्री दिव्यांशु झा, विभिन्न अस्पतालों के संचालक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

मिशन मोदी अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड प्रदेश की बैठक


* अल्पसंख्यक वर्ग देश की रीढ़ : अरविन्दर सिंह खुराना
*  युवा जोड़ो अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा में बने एक सौ सक्रिय कार्यकर्ता

रांची ।  मिशन मोदी अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक लाइन टैंक रोड, चडरी के समीप अनिकेत मॉल में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जकी अहमद खान की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में भाजपा राँची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना, मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम प्रसाद,  झारखंड संयुक्त मंत्री नेहा शर्मा, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष अजय पासवान, मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय सदस्य तनवीर खान शामिल हुए।
बैठक में युवा जोड़ो अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जकी अहमद खान के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने मिशन मोदी अगेन पीएम का दामन थामा और सक्रिय कार्यकर्ता बन मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा राँची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का ही करिश्मा है कि 70 साल में पहली बार अल्पसंख्यक मजबूत हुए है। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी वर्ग खुश है। उन्होंने मिशन मोदी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्य की प्रशंसा की।
राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि मिशन मोदी आज पूरे देश मे ताकतवर संघठन बनकर उभरी है।अल्पसंख्यक ही नरेंद्र मोदी को पुनः सत्ता में लाएंगे। अल्पसंख्यक देश के रीढ़ है। आज अल्पसंख्यक खुश है तो उसका कारण नरेंद्र मोदी है। संयुक्त मंत्री ने कहा की, जकी अहमद खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड प्रदेश में सशक्तरूप से उभरी है।
मिशन मोदी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम प्रसाद ने कहा कि देश आज फिर नरेंद्र मोदी को मांग रहा है। नरेंद्र मोदी का लहर बरकरार है। उनको प्रधानमंत्री बनने से कोई नही रोक सकता। मिशन मोदी की हर इकाईयां जी तोड़ मेहनत कर रही है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जकी अहमद खान ने कहा कि मिशन मोदी अल्पसंख्यक मोर्चा में काफी सक्रिय लोग जुड़ रहे है जो पूर्णकालिक बनकर चुनाव में काम करेंगे। हमारा एक ही मकसद है नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बने।
बैठक मे विनय राज, विजय यादव, सौरभ गुप्ता, कल्लू तिवारी, नूर आलम, शहनवाज आलम, मो. अरमान, मो. शाहिद, नईम अहमद, इबरार अफजल, मो. इमरोज, आमिर माविया, मो. शहराब, शहनवाज आलम, मो. तनवीर, मो. मुस्तेजाब, मो. कैश, मो. शमशेर आलम, मो. असलम, मो. फिराडा, राजा हुसैन, इमरान गद्दी, मो. परवेज, मो. मुबारक, बबर खान, खालिद सैफुल्लाह,  विक्की पठान, अरमान कुरैशी, अलाउद्दीन, अगजा खान, नूर हुसैन, रेहान खान, दानिश गद्दी, अशरफ बरोड़, आसिफ इकबाल, चांद खान, आंनद प्रकाश, मो. तारा, मो. अरमान शामिल हुए।

एमके एडवांस्ड डेन्टल हॉस्पिटल का शुभारंभ



रांची। राजधानी के कडरू (पेट्रोल पंप के सामने ) स्थित सइमा टावर में एमके एडवांस्ड डेन्टल हॉस्पिटल का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व झामुमो नेत्री डॉ.महुआ माजी ने किया। मौके पर उन्होंने डेंटल हॉस्पिटल के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि कम फीस पर लोगों के दांतों, बालों आदि का इलाज हो पायेगा।

 हॉस्पिटल के संचालक सह व्यवस्थापक डॉ. एम सिब्गतुल्लाह (एमडीएस) ने बताया कि यहां दंत रोग से संबंधित सभी प्रकार के रोगों का इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यहां डेन्टल, फेशियल एस्थेटिक्स, हेयर ट्रांसप्लांट व लेजर क्लीनिक की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। डॉ. सिब्गतुल्लाह ने बताया कि उत्कृष्ट व गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सुंदर मुस्कान देने में सहायक है। यह एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है, जहां दांत, चेहरा व बालों के इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा टूटे जबड़े, टेढ़े मेढे  दांत, कैंसर, कील मुँहासे, झुर्रिया, चेहरे के दाग ओर बालों की समसयाओ की इलाज की सुविधा उचित दर पर उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर अल्हाज एम सिद्दीक, एम फिरदौस राही, डॉक्टर हमजा, डॉक्टर कौसर, डॉक्टर अजहर, डॉक्टर एच हयात, आरडी सिंह, मो फारूख, मो शकील अहमद, जैनुल आबेदीन,  कुतुबुददीन, मौलाना सलाहदीन, मो आरिफ, सबाना खातून, मौलाना सईद, मो मोशादिक, रिज़वाना खातून, सालेहा खातून सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

जेसीआई रांची ने बच्चों और बुज़र्गो के साथ लेप्रोसी डे मनाया


जेसीआई राँची के महिला विंग ने लेप्रोसी डे मनाया । लेप्रोसी डे के आयोजन में महिला सदस्यों ने निवरणपुर स्तिथ निर्मला खूस्थ आश्रम में बुज़ुर्गो और बच्चों के बीच मनाया । सदस्यों ने बुज़र्गो और बच्चों को खाना और कपड़े दिए । कड़पे ओर खाना पा कर बच्चों के चेहरे में ख़ुशी चमक उठी । इस कार्यक्रम में जेसीआई राँची की महिला विंग को अध्यक्ष दीपा बंका, आशा मोदी , मनीषा सबू , जुली अग्रवाल , कंचन माहेश्वरी एवं जेसी राकेश जैन , गौरव माहेश्वरी , रॉबिन गुप्ता आदि उपस्तिथ थे ।

आमरण अनशन पर गृहरक्षक


चतरा जिला के गृह रक्षक रंजय सिन्हा जी आमरण अनशन पर अपने तीन अनशन कारी साथियों का समर्थन करते हुए आमरण अनशन पर आज से बैठ गए हैं।

सहाना अग्रवाल बनी चार्टर्ड एकाउंटेंट



रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट्स के परिणाम घोषित हो चुके हैं। शहर के व्यापारी अजय अग्रवाल की सुपुत्री सहाना अग्रवाल ने 60. 63 % लाकर सीए की परीक्षा में उत्तीर्ण किया है। उनकी सबसे ज्यादा मार्क्स 83 % फाइनेंस में है। सहाना ने 10वी लॉरेटो कान्वेंट, 12वी दिल्ली पब्लिक स्कूल व ग्रेजुएशन संत ज़ेवियर कॉलेज से किया है। सहाना वर्तमान में एक कंपनी में इनवेस्टमेन्ट बैंकर के तौर पे मुंबई में कार्यरत है। सहाना ने बताया कि उनका बचपन से सपना था सीए बनने का। वह काम के साथ पढ़ाई भी करती थी। उन्होंने युवाओँ को संदेश दिया कि कोई काम ऐसा नही,  जो नही किया जा सकता। इंसान को लक्ष्य के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने  गुरु संजय सर्राफ, आर. के गाड़ोदिया, सीए विवेक शर्मा, समाजसेवी ओम प्रकाश अग्रवाल (दादा), अजय अग्रवाल (पिता), नीना अग्रवाल (माता) के प्रति आभार व्यक्त किया है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...