यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 2 जून 2019

इफ्तार पार्टी से आपसी भाईचारे की को मिलती है ताकत: तहजीब उल हसन




रांची।  राजधानी रांची के समाजसेवी सैयद समर अली के द्वारा मस्जिद ए जाफरिया में हर वर्ष की तरह इस वर्स भी दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में शहर के समाजी, सियासी, शिक्षाविद और इससे जुड़े  बुद्धिजीवियों ने शिरकत की। जिनका स्वागत सैयद समर अली और उनके टीम ने किया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ हिंदू भाई भी शामिल हुए। मगरिब की अजान के साथ सभी ने एक साथ बैठकर रोजा खोला। इस मौके पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के चेयरमैन हाजी मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने कहा कि रमजान के  महीना सब्र का महीना है। इस तरह के पार्टी से समाज को जोड़ने के साथ साथ आपसी रंजिश को मिटाया जा सकता है। वही सैयद समर अली ने आए हुए सभी रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया। और कहा के इफ्तार करना और कराना दोनों सवाब है। इस तरह के इफ्तार पार्टी से आपसी मोहब्बत बढ़ती है। इसलिए इस तरह के इफ्तार पार्टी होनी चाहिए। इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदारों ने इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज़ पढ़ कर आपसी मोहब्बत, राज्य की खुशहाली, अमन चैन की दुआ मांगी। मौके पर मेहंदी इमाम, इकबाल हुसैन, अशरफ हुसैन, इकबाल फातमी, जफरुल हसन, आमोद अब्बास, निहाल हुसैन, अता इमाम, फैजान हैदर, क़ासिम अली, समेत कई लोग थे।

भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं संग लक्ष्मण गिलुवा ने की समीक्षा बैठक


* जनसमस्याओं के प्रति सजग रहने का निर्देश

चाईबासा । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने शहर स्थित  रविन्द्र भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व  कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इह बैठक में  लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की गई। श्री गिलुवा ने कहा कि कुल मिलाकर झारखंड में जनसमर्थन से भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को बताने का काम किया। उन्होंने कहा कि ग्रास रूट पर कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत किया है। उनकी मेहनत रंग लाई। श्री गिलुवा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने समीक्षा बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को सर्वोपरि समझते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें। जनसहयोग से ही भाजपा को एख बार फिर सत्ता संभालने का अवसर मिला है। बैठक में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम, जिला परिषद अध्यक्ष  लालमुनि पूर्ती, जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, संजू पांडेय, पूर्व विधायक जोहरलाल बानरा, जिला महामंत्री चुमरु चौताम्बा सहित अन्य  मौजूद थे।

गायत्री मंत्र के जयघोष से गुंजित हुआ वातावरण


रांची।  विश्वव्यापी गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में
घर घर में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं, अभियान के तहत रांची जिला के अनेक शाखाओं एवं मुहल्लों में  गायत्री यज्ञ एवं उपासना पद्धति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंह मोड़, विकास नगर रोड नं 9 में ओझा श्री परिसर में कार्यक्रम का
 समापन किया गया।
गायत्री माता की जय, यज्ञ भगवान की जय का उद्घोष एवं जयकारा लगाते हुए गायत्री भक्तों के जय घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।पूजा अनुष्ठान प्रारंभ हुआ गायत्री मंत्र उच्चारण, गुरु वंदना, तथा शक्ति प्राप्ति प्रार्थना से।
शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा रांची के मार्ग दर्शन में निर्धारित कार्यक्रमों में हटिया क्षेत्र और
सिंहमोड़ शाखा में करीब सौ परिवार के सदस्यों ने विश्व व्यापी महा अनुष्ठान के इस सुनहरे अवसर पर अपनी भागीदारी और भूमिका निभा कर पुण्य लाभ लेकर धन्य हुए ।
इस कार्यक्रम की वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिता के आधार पर अनुष्ठान संचालक पुरोहिताई में जेएनपी एवं पंडित अनीश कुमार पाण्डेय ने की और कार्यक्रम पूजन में ओझा श्री परिवार सदस्यों में बी डी ओझा, कृष्ण कुमार ओझा, कमलदेव ओझा सहित अन्य परिजनों ने भागीदारी की ।
गुरुदेव श्री के लिखित अनेक साहित्य पुस्तकों का , बुकलेट , पम्पलेट स्टीकर का वितरण किया गया । महिलाओं में ऊषा देवी, शीला देवी एवं शान्ति देवी , करूणा बहन, रंजू सिंह ने सहयोग किया।
जेएनपी ने गुरुवर श्री के जीवन वृत्तांत और आज दिन उनके तीसवां पुण्य तिथि पर संक्षिप्त परिचय विवरण देते हुए गायत्री यज्ञ एवं महा मंत्र की महिमा तथा अवतारों की कथाओं एवं पुण्य परम्पराओं पर प्रकाश डाला। कहा कि गायत्री उपासना वस्तुत: ईश्वर उपासना का सरल मार्ग है , गायत्री महामंत्र ईश्वर की सर्वोत्तम प्रार्थना है । सद् ज्ञान एवं संस्कृति की गंगोत्री है।सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया भाव से मंगल कामनाएं कर यज्ञानुष्ठान का समापन किया गया ।अंत में शान्ति पाठ कर  प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह जानकारी
जय नारायण प्रसाद एवं
अनीश कुमार पाण्डेय ने दी।

प़ॉलिसी धारक को क्लेम देने से इनकार कर रही फ्यूचर जेनरली इंश्योरेंस कंपनी

रांची। सरकार सबकुछ निजी क्षेत्र के हवाले करती जा रही है। लेकिन इस सेक्टर की कंपनियों की क्या हालत है इसका नमूना इंश्योरेंस सेक्टर में देखने को मिल रहा है। निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी फ्यूचर जेनेरली इंश्योरेंस वाहन दुर्घटना बीमा के दावे का भुगतान करने से इंकार कर रही है। यह आरोप राजधानी के हरमू निवासी व्यवसायी उपेन्द्र कुमार ने लगाया है। श्री कुमार ने बताया कि उन्होंने राजधानी के बजरा स्थित जयश्री साह ऑटो से  एक बोलेरो पिक अप वैन खरीदी थी। जिसका निबंधन संख्या जेएच 01डीसी-0980 है। इस वाहन का बीमा भी उक्त ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा ही कराया गया। बीमा की रसीद उन्हें दे दी गई। वाहन का बीमा पॉलिसी संख्या वी-5810540 है।  उपेन्द्र कुमार के मुताबिक उक्त वाहन बोकारो के उखीद मोड़ में 4 अप्रैल 2019 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पिक अप वैन को एक अन्य वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे वाहन को आंशिक रूप से क्षति हुई और पीछे का दो टायर अकस्मात फटकर  बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में फ्यूचर जेनेरली इंश्योरेंस कंपनी को सूचित करते हुए दावा किया गया। उनके मुताबिक बीमा कंपनी के अधिकारी ने बिना स्पाॅट वेरिफिकेशन किए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के  टायर के क्षतिग्रस्त होने से टायर का क्लेम कंपनी नहीं देती है। उपेन्द्र कुमार ने इस संबंध में अन्य बीमा कंपनियों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त किया। अन्य बीमा कंपनियों की ओर से उन्हें बताया गया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टायर का क्लेम भी मिलता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में फ्यूचर जेनेरली इंश्योरेंस कंपनी की ओर से एक पत्र भेजकर बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त टायर की क्षतिपूर्ति कंपनी नहीं करेगी। वहीं ,उल्टे उन्ही पर क्लेम की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके दावे को ख़ारिज कर दिया गया। उपेन्द्र ने कहा कि बीमा कंपनी के अधिकारी से उन्होंंने स्पाॅट वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल फोन के जरिए आग्रह किया तो इससे इंकार कर दिया गया। इस वार्ता को उन्होंने अपने मोबाइल में प्रमाणस्वरूप टेप कर रखा है। उन्होंने वाहन आपूर्तिकर्ता आॅटोमोबाइल कंपनी जयश्री साह आॅटो के संचालक पर भी ग्राहकों को सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि निजी क्षेत्र की इंश्योरेंस कंपनी से सांठ-गांठ कर अधिक कमीशन के चक्कर में ऑटोमोबाइल एजेंसी वाले ग्राहकों के हितों की परवाह नहीं करते।

शनिवार, 25 मई 2019

सांप निकल गया, अब लकीर पीटने से क्या




देवेंद्र गौतम

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और बहुजन क्रांति दल सहित कई संगठन ईवीएम में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। चुनाव आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन, पुतला दहन आदि चल रहा हैं। चुनाव आयोग अथवा ईवीएम पर उनका कोई विरोध था तो इसे चुनाव प्रक्रिया के दौरान दर्ज कराना चाहिए था। उस समय यदि सड़कों पर उतरे होते तो इसका कुछ लाभ भी हो सकता था। अब इस तरह का विरोध सांप के गुजरने के बाद लकीर पर लाठी पीटने के समान है। आपत्ति का समय निकल चुका है। अब इससे कोई लाभ नहीं होने वाला। चुनाव आयोग के पास ईवीएम मशीनें सुरक्षित हैं। कभी भी इनकी जांच कर तसल्ली की जा सकती है। लेकिन यह जांच किसी संवैधानिक संस्था के आदेश पर ही हो सकता है। सड़कों पर नारे लगाने से नहीं।
चुनाव हो चुके हैं। मतगणना हो चुकी है। परिणाम आ चुके हैं। मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापस  चुकी है। यही सत्य है। इस सत्य को अब स्वीकार कर लेना चाहिए। अब अगले पांच साल तक मोदी सरकार को काम करने का मौका देना चाहिए। हो सकता है पिछले कार्यकाल के दौरान जो वायदे पूरे नहीं हो पाए अब हो जाएं। वैसे आम जनता को सरकार के फैसलों और नीतियों से कोई नाराजगी नहीं है। होती तो चुनाव में दिखाई पड़ती। अब देश को किस दिशा में ले जाना है यह मोदी और शाह पर निर्भर है। जो भी फैसले मुनासिब समझेंगे, लेंगे। उनके हर फैसले को हमें स्वीकार करना होगा क्योंकि ईवीएम मशीनों से जो निकलकर आया है वही जनादेश है। लोकतंत्र में जनादेश ही सबकुछ होता है। यदि भोपाल की जनता ने प्रज्ञा ठाकुर को जिताया है तो उसे प्रज्ञा ठाकुर के विचारों का, उनके कामकाज के तरीकों का सम्मान करना होगा। जहां तक बौद्धिक वर्ग का सवाल है मतभिन्नता हो सकती है। लेकिन वैचारिक भिन्नता अपनी जगह है और जनता की इच्छा अपनी जगह। अगर विरोध है तो उसे तबतक शालीनता के साथ व्यक्त करना चाहिए जबतक भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार मौजूद है।


शुक्रवार, 24 मई 2019

इंडियन टेरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर



रांची / चेन्नई : भारत के अग्रणी मेन्सवियर ब्रांड इंडियन टेरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया है। ब्रांड के नए चेहरे के तौर पर मशहूर क्रिकेटर को प्रस्तुत करते हुए कंपनी ने परिपूर्णता तथा उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करने के प्रति अपने जुनून को दोहराया है।
इस मौके पर इंडियन टेरेन फैशन लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष वेंकी राजगोपाल ने कहा कि इंडियन टेरेन परिवार में महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत करते हुए हम  उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी  की मौजूदगी से मिलने वाली प्रेरणा, रणनीतिक तरीके से विचार करने की क्षमता, असीम धैर्य तथा क्रिकेट के मैदान पर और मैदान से दूर उनका प्रभावशाली प्रदर्शन, उन्हें हमारे उपभोक्ताओं एवं युवाओं के लिए ब्रांड का आदर्श प्रतिनिधि बनाता है।
इंडियन टेरेन फैशन लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर, महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, इंडियन टेरेन का ब्रांड एंबेसडर बनकर मुझे खुशी का अनुभव हुआ है। यह बात तो सभी जानते हैं कि मद्रास और यहां के लोगों ने वर्षों से मुझे बेहद प्यार और सम्मान दिया है। मैं इस ब्रांड के साथ एक अद्भुत पारी के लिए पूरी तरह तत्पर हूँ।
नई सदी के युवा उपभोक्ता इंडियन टेरेन के उत्पादों का केंद्र-बिंदु होते हैं, जो बेहद कूल एवं आरामदायक कपड़ों में अपने कामकाज तथा खेल-कूद के बीच बड़ी आसानी से सामंजस्य स्थापित करते हैं। इंडियन टेरेन का मौजूदा ब्रांड दर्शन - मेक्स यू फील गुड महेंद्र सिंह धोनी के व्यक्तित्व के अनुरूप है।
इंडियन टेरेन फैशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चरथ नरसिम्हन ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी के रूप में इंडियन टेरेन को सब से बढ़िया ब्रांड एंबेसडर मिला है।  इस नई शुरुआत के साथ हम टेरेन जीन्स के तहत अपने प्रस्तावों को और ज्यादा बेहतर बनाना चाहते हैं तथा युवा भारतीयों के लिए एक बिल्कुल अनोखे कलेक्शन का निर्माण करना चाहते हैं। आरका स्पोर्ट्स के प्रबंध निदेशक मिहिर दिवाकर ने इस साझेदारी पर कहा, स्पोर्ट्स एवं प्लेयर मैनेजमेंट कंपनी के तौर पर हम अपने खिलाड़ियों के लिए हमेशा सहक्रियाशील गठबंधन की तलाश करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी और इंडियन टेरेन स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे के लिए उपयुक्त  हैं।

मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त


रांची। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार नंदकिशोर यादव ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनके प्रति जो भी विश्वास प्रकट किया, उसे वे अपने सामाजिक कार्यों की जीत मानते हैं और वे समाजसेवा के कार्यों में पूर्ववत लगे रहेंगे। श्री यादव ने विशेष रूप से सिल्ली और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और समर्थकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है, जहां उन्हें अपेक्षित मत प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं। जनता ने उनके समर्थन में जो योगदान दिया है, उसे वह सदैव याद रखेंगे और जनसेवा में जुटे रहेंगे। वहीं, श्री यादव की पत्नी व रांची नगर निगम वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव ने भी अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण ही अपेक्षित मत प्राप्त हुए। यादव दंपती ने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...