यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 5 जून 2019

अखिल भारतीय टेनिस चैंपियनशिप में पहुंचा रांची का साहिल


झारखण्ड टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में जमशेदपुर के दी युनाइटेड क्लब में 3 जुन से 7 जुन तक  चलने वाले आॅल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप सिरीज़ अंडर 16 वर्ग के सिंगल मुक़ाबला में झारखण्ड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी राँची के साहिल अमीन ने क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है  । इनहोने  बडे आसानी से अपने प्रतिद्वन्दी खिलाड़ी बंगाल के ईथान शींगली  को सीधे सेटों में  6-0 , 6-0  से पराजित कर दिया है । अब इनका अगला मुक़ाबला उड़ीसा के खिलाड़ी आर्यन स्वामी के साथ होगा । साहिल का अभी राष्ट्रीय रैंकिंग में 111 वां स्थान है । इस जीत के साथ साहिल अमीन  भारत के शीर्ष 100 खिलाड़ीयों में शामिल हो जायेंगे ।

चक्रधरपुर रेल मंडल में माता की पूजा, विसर्जन



चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में विगत चार दिनों से आयोजित माता पूजा का आज  विसर्जन होगा पिछले चार दिनों से शहरवासी व आसपास के क्षेत्र के लोग पूजा में लीन रहे इस संदर्भ में डिक्की राव ने बताया कि समिती के सदस्य व शहरवासियों के सहयोग से भव्य रूप से माता पूजा का आयोजन होता आ रहा है विगत चार दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों का भक्तजन दर्शन करते हैं तथा श्रर्द्धालुओं की भीड़ उमड़ती है जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा ,नगर विकास समिति के अध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने माता का दर्शन किया और श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाया।

सरायकेला में भाजपा की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक


विनय मिश्र
पश्चिम सिंहभूम लोकसभा चुनाव संबंधित सरायकेला विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सरायकेला परिषदन भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गिलुवा,जिला संगठन प्रभारी अशोक षाड़गी,जिला महामंत्री गणेश मोहाली,आदित्यपुर नगर निगम के महापौर  विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे इस महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से 1 लाख 41 हजार मत प्राप्त हुए जो भाजपा के लिए उपलब्धि है आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी ।

सोमवार, 3 जून 2019

किसी भी व्यक्ति की जमीन कोई नहीं छीन सकताः रघुवर दास



दुमका। सरकार संथाल परगना के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार ने संथाल परगना में विकास की एक नई लकीर खींचा है। सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। झारखण्ड की जनता खुशहाली के साथ अपना जीवन यापन करे यही सरकार की सोच है। आदिवासी समाज के जीवन स्तर में सुधार आये। आदिवासी समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़े इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। अगर पिछले 70 वर्षों में आदिवासी समाज के एक-एक गांव को विकास के पथ पर लाया जाता तो आज तस्वीर कुछ और होती। लेकिन पिछले 70 वषों में आदिवासी समाज के लोगों को बहला फुसला कर ठगने का कार्य कुछ विकास विरोधी शक्तियों द्वारा किया गया है। वर्तमान सरकार आदिवासी समाज के हित में झारखण्ड के लोगों के हित में कार्य कर रही है। ये बातें राजभवन दुमका में प्रेस के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सोमवार को कही।

झारखण्ड की जनता को निर्बाध बिजली मिलेगी
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में 38 लाख घरों में ही बिजली पहुंची थी। लेकिन साढ़े चार वर्षों में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य सरकार ने किया है। सरकार ने 117 ग्रीड तथा 217 सब स्टेशन बनाने का कार्य किया है। बहुत जल्द झारखंड की जनता को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। सरकार जनता के साथ मिलकर कार्य कर रही है। आपकी जरूरतों को पूरा करने का कार्य कर रही है। हर बुनियादी सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से गरीबों को सम्मान मिला है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से अब हमारे गरीब माताओं बहनों को इलाज के लिए किसी से ऋण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी भी सूचीबद्ध सरकारी/ गैर सरकारी अस्पताल में वे जाकर अपना मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

किसी की जमीन कोई नहीं छीन सकता
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि लोगों में ऐसी अफवाह फैलाई गयी कि सरकार आपकी जमीन को छीन लेगी। लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षाें में सरकार ने लोगों के विश्वास को जीतने का कार्य किया है। किसी भी व्यक्ति का जमीन कोई नहीं छीन सकता।

ग्रामीण जीवनस्तर सुधार के लिए हम हैं प्रयासरत
राज्य सरकार ग्रामीण जनजीवन में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। अब गांवों में भी शहरों की तरह रौशनी, पेयजल, सड़क इत्यादि सुविधाएं रहेगी। यह यहां रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे। जिससे पलायन भी रूकेगा।

रविवार, 2 जून 2019

सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बांटे फ्रूट जूस



रांची। सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड द्वारा सेवा परमो धर्म के तहत अत्याधिक गर्मी को देखते हुए तपती दुपहरी में  ट्रैफिक पुलिस के बीच लीची जूस का वितरण किया। इसकी शुरुआत कोतवाली थाना से की गई। इसके बाद महिला थाना, फिरायालाल चौक, सर्जना चौक,  कांटा टोली चौक, सिरम टोली चौक सुजाता चौक बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज, रातू रोड ,हॉट लिप्स चौक, कचहरी चौक, लालपुर चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए जूस बांटे गए।

रक्त दान से बचाई जा सकती है किसी की जान : प्रदीप नारसरिया

रक्तदान शिविर आयोजित


रांची। रक्त दान, महादान व जीवन दान के समान है। रक्त दान से किसी पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उक्त बातें शहर के जाने-माने समाजसेवी प्रदीप नारसरिया ने कही। उन्होंने उक्त बातें सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड  द्वारा टाटीसिलवे आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।  श्री नारसरिया ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। सेवा परमो धर्म के तहत हेल्पिंग हैंड द्वारा टाटीसिल्वे स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर  में कुल 28 यूनिट रक्त एकत्रित किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक नारसरिया, लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गेरा, कन्हैया लाल भरतिया, बिन्नू ठक्कर, चेतन अग्रवाल, रवि आनंद, नटवर बाजोरिया, वरुण जालान, अजय डीडवानिया, अरुण बाजोरिया, शिवजी टाटिया, अभिषेक चौधरी, अमित चौधरी, राजेश अग्रवाल, मयंक बुधिया, विष्णु प्रसाद, मनीष लोधा  की अहम भूमिका रही।

गांव - गांव, घर -घर जागरूकता का अलख जगाएं


सूचना एवं जन संपर्क सचिव सुनील वर्णवाल ने किया आह्वान

जून महीना के प्रचार प्रसार के केन्द्र में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना रहे

हर सप्ताह टेली कॉन्फ्रेंसिंग कर लोगों को सरकार के विभिन्न योजनाओं से अवगत कराएं


रांची। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने निदेश दिया कि जिले के हर पंचायत हर गांव तक पहुंचे.. सरकार की योजनाओं की जागरूकता जन-जन तक हो। जून महीना के प्रचार प्रसार के केन्द्र में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना रहेगी। इस समय सरकार कि सबसे अहम् प्राथमिकता गांव और किसान है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक एलईडी स्क्रीन, पोस्टर, फ्लैक्स, होर्डिंग, नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया के विभिन्न साधनों से पहुँचाएं। डॉ वर्णवाल आज सूचना भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं
डॉक्टर वर्णवाल ने कहा कि सभी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पहल कर जिला के उपायुक्त द्वारा हर सप्ताह टेलीकॉन्फ्रेंसिंग कराएं और आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराएं। इस टेली कॉन्फ्रेंसिंग में अधिक से अधिक लोग जुड सकें एवं सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक हो सके इस हेतु इसका पहले से प्रचार करें एवं इस टेली कॉन्फ्रेंसिंग में पूछे गए सवालो एवं उनके उत्तर को समाचार पत्रों, विज्ञप्ति और सोशल साईट पर प्रदर्शित करें जिससे अन्य लोगों की भी जिज्ञासा दूर हो सके।

आगामी 4 महीने तक व्यापक स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आने वाले 4 महीने सरकार की योजनाओं को व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि सरकार द्वारा की जा रही कल्याणकारी कार्यों से लोग भंली भांति अवगत हो सकें।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक ने आयुष्मान भारत के तहत् परिवार का प्रत्येक सदस्य अपना गोल्डेन कार्ड बना ले, इसके लिए सभी डीपीआरओ व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में उपलब्ध मोबाईल एलईडी वैन से अधिक से अधिक समय तक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करायें।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव श्री रमाकांत सिंह, उप सचिव श्री मनोज कुमार, सभी उप निदेशक, सभी प्रमंडलिय उप निदेशक, सहायक निदेशक, सभी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...