यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 20 जून 2019

रांची एयर पोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे रांची। प्रधानमंत्री का झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया स्वागत।
प्रधानमंत्री के साथ कल तड़के सुबह 21 जून 2019 को "योग दिवस" के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्रीगण और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों समेत करीब 40 हजार लोग योग सत्र में लेंगे भाग।

विशेष आमंत्रित सदस्य बने प्रेम

               

युवा नेता प्रेम कुमार सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश  विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह जी ने इन्हें मनोनीत किया।इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन  अनुज वर्मा,अनुकूल राज, रजनी आनंद ने इन्हें नए दायित्व के लिए  उनके उज्ज्ज्वल भविष्य के लिए सुभकामनाये दी ।ये जानकारी अमन ने दी।

इंद्रजीत महथा बने पश्चिम सिंहभूम के नए पुलिस अधीक्षक



विनय मिश्रा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में विगत 16 माह के  अंतराल में 4 पुलिस अधिकारी बदले जा चुके हैं। कन्हैया मयूर पटेल 5 फरवरी 2018 को पद स्थापित किये गये थे। इसके  बाद क्रांति  कुमार गदसरी को इस जिले का पुलिस  कप्तान बनाया गया।  कुछ  माह  बाद  इनका  भी  तबादला  कर दिया  गया और इनके स्थान पर चंदन कुमार झा ने 23 नवंबर 2018 को  एस पी के रूप में योगदान दिया। पुनः श्री झा का तबादला होने के साथ ही पश्चिम सिंहभूम के नया पुलिस कप्तान इद्रंजीत महथा को बनाया गया है। गौरतलब है कि श्री महथा सराईकेला जिला में दो बार एस पी के रूप मे पदस्थापित रह चुके हैं तथा वर्तमान समय में पलामू में पुलिस कप्तान के रूप में  पदस्थापित थे। पश्चिम सिंहभूम प्रमंडल में एस पी के रूप में उनकी चौथी पदस्थापना है। श्री महथा भारतीय पुलिस सेवा 2009 बैच के तेज-तर्रार  व कर्मठ पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।

यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकताः मनीष पाठक, सीनियर डीसीएम


*  विनय मिश्र
चक्रधरपुर रेल मंडल के नवनियुक्त सीनियर डी सी एम मनीष कुमार पाठक ने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधा के साथ साथ यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मार्गों पर नई रेल गाड़ी के परिचालन की अनुमति के संदर्भ में भी प्रयास करना इनकी प्राथमिकता है। श्री पाठक इससे पूर्व खड़गपुर रेल डिवीजन अन्तर्गत हल्दिया में एरिया मैनेजर रह चुके हैं। इससे पूर्व वे चक्रधरपुर में 17 जुलाई से 4 दिसंबर 2018 तक डी ओ एम प्लानिंग में पदस्थापित रहे हैं। मुख्यालय गार्डनरीच में डिप्टी चीफ ऑपरेशन मैनेजर रहने के पश्चात 29 मई 2019 को चक्रधरपुर में सीनियर डीसीएम के पद पर योगदान दिया। श्री पाठक चक्रधरपुर रेल मंडल  के जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ साथ खेल पदाधिकारी भी हैं ।श्री पाठक की यह प्राथमिकता है कि जिन ट्रेनों का परिचालन बंद है, उसे यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाए। जिसमें मुख्य रूप से चक्रधरपुर- टाटा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शामिल है। उन्होंने बताया कि लोटा पहाड़ थर्ड लाइन ब्रिज एल एच एस के कार्य को गति देने के साथ साथ फुट ओवर ब्रिज को बरसात के पूर्व निर्माण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय पर हो, इस दिशा में प्रयासरत हैं। कई ट्रेनों का परिचालन ठप्प रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मंत्रालय के  गाइडलाइन के अनुसार कार्य किए जाएंगे।

बुधवार, 19 जून 2019

झारखंड की पावन धरती से दुनिया को योग का संदेश देंगे प्रधानमंत्रीः सीएम रघुवर दास



 रांची का प्रभाततारा मैदान सज-धजकर तैयार, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
20 जून की रात रांची में पीएम मोदी का आगमन


रांची। रांची का प्रभाततारा मैदान योग दिवस पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार है। कार्यक्रम की तैयारी में लगे अधिकारियों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों के बाद स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि योग जोड़ने का काम करता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री के प्रयास से आज योग को पूरे विश्व ने अपनाया है।
पूरा विश्व योग अपनाएं और मानव कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाए
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि पूरी दुनिया योग करे निरोग रहे योग्य बने और मानव कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग का पूरे विश्व में व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। वर्तमान समय में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में योग अपनाना महत्वपूर्ण है. योग से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

जहां जोड़ने की बात होगी वहां योग की शुरुआत होगी
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जहां भी जोड़ने की बात होगी वहां योग की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शरीर को संस्कृति से जोड़ना, संस्कृति को प्राकृतिक से जोड़ना, प्राकृतिक से  पूरा ब्रह्मांड को जोड़ना, सांस को शरीर के साथ जोड़ना, मन को सांस के साथ जोड़ना और जीवात्माओं को परमात्माओं के साथ जोड़ना यही योग है।

राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए गौरव की बात
 मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए यह गौरव की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड की पावन धरती को मिला है। पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बेहतरीन तैयारी करा रही है। तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले योग प्रेमियों के लिए पूरी व्यवस्था रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी राज्यवासियों के लिए गर्व का पल होगा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी झारखंड की पावन धरती से पूरी दुनिया को योग दिवस के अवसर पर अपना संदेश देंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, डीजीपी के एन चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, एस एस पी अनीस गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


केड सती दादी मां का मंगलपाठ


।।श्री केड सत्ये नमः।।
श्री केडिया सभा रांची
श्री केडिया सभा के तत्वावधान में श्री केड सती दादी मां मंगलपाठ अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 जून दिन, रविवार को दादी जी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम कचहरी चौक स्थित रेडियम रोड, अशोक पथ, साहू नर्सिंग होम के बगल गली में श्रीमती रचना-लक्ष्मी केडिया के निवास स्थान में 3:30 बजे से 7:00 बजे तक बड़े ही धूमधाम से होगा। इस दौरान दादी मां की पावन ज्योत प्रज्वलित कर मंगलपाठ एवं भजन कीर्तन होगा। इसके उपरांत दादी मां की महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
सभासदों ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी भक्त सपरिवार मित्रों एवं अपने सगे संबंधियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मंगल पाठ का श्रवण करें एवं पुण्य के भागी बने। इस पावन कार्य हेतु श्री केडिया सभा, रांची अपने सभी सहयोगियों एवं दादी मां के भक्तों का सदैव आभारी रहेगा।
धन्यवाद।
मधु केडिया
(मीडिया प्रभारी)

ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल से मिले सीएम रघुवर दास

★ सहयोग की संभावनाओं को तलाश कर भारत और ऑस्ट्रेलिया काम करें



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज झारखंड मंत्रालय में ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल, कोलकाता श्री एंड्रयू फोर्ड ने भेंटवार्ता किया.

झारखंड तेज गति से विकास कर रहा है
ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल श्री एंड्रयू फोर्ड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ संबंध और प्रगाढ़ करना चाहता है। उन्होंने राज्य में माइनिंग टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जल संचयन आदि क्षेत्रों में सहयोग भी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड काफी तेजी से विकास कर रहा है। यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं। राज्य में प्राकृतिक संसाधन भी प्रचुर मात्रा में है ऑस्ट्रेलिया के जैसे यहां भी संसाधनों की भरमार है। माइनिंग तकनीक के क्षेत्र में आस्ट्रेलिया काफी अग्रणी है। झारखंड सरकार चाहे तो ऑस्ट्रेलिया हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऑस्ट्रेलिया आकर माइनिंग देखने का आग्रह किया।

झारखंड ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़ कर काम करेगा
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़ कर काम करेगा। किन क्षेत्रों में दोनों के बीच सहयोग हो सकता है इसकी संभावना तलाश किया जायेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...