यह ब्लॉग खोजें

मनोनयन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोनयन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

निशा कुमारी भगत बनीं युवा जदयू की राष्ट्रीय सचिव


रांची। युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी के द्वारा निशा कुमारी भगत को युवा जदयू का राष्ट्रीय सचिव मंनोनित किया गया। श्री कुमार ने उन्हें निर्देशित किया कि वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सिद्धांत, विचारों एवं आदर्शों को झारखण्ड के आम जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करें साथ ही संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल करें।

उनके मनोनयन पर झारखण्ड युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी ने झारखंड की बेटी का मान बढ़ाया है, हम उनके आभारी है।

बधाई देने वालों में - कौशल सिंह, राणा प्रताप सिंह, देवनाथ सिंह, बिट्टू दुबे,  ममता कुमारी, सुजीत कुमार, दिनेश गोराई, एवं अन्य।

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

डेविड अब्राहम बने जन अधिकार मंच के रांची जिला अध्यक्ष


रांची।आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने डेविड अब्राहम को रांची जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री डेविड अब्राहम झारखंड आंदोलनकारी हैं एवं आजसू संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंच के अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि श्री डेविड अब्राहम के अध्यक्ष बनने पर आदिवासी मूलवासी आंदोलन को बल मिलेगा। श्री डेविड अब्राहम के जिला अध्यक्ष बनने पर उपाध्यक्ष सरजन हांसदा, गणेश दास, धर्म दयाल साहू, गोपाल महतो, विनीता खलखो, ज्योति लकड़ा, मोनिका देवी आदि ने बधाई दी है।

सोमवार, 26 अगस्त 2019

अब झारखंड में कांग्रेस की कमान रामेश्वर उरांव के हाथ


रांची। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ कमलेश महतो, इरफ़ान अंसारी, मान सिन्हा, संजय पासवान, राजेश ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उल्लेख्य है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त पड़ा हुा था। कांग्रेस के वरीय नेता अध्यक्ष की नियुक्ति की लगातार मांग कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला खटाई में पड़े होने के कारण झारखंड पर भी कोई निर्णय नहीं हो पा रहा था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के एक खेमे में भारी क्षोभ था। गुटबंदी चरम पर थी। कई बार हिंसक झड़पें भी हुई थीं। अब नए प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी को एकजुट रखने और विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है।

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

मनोनयन


जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के द्वारा विकास दोदराजका, निवासी बड़ा निमडीह, थाना- सदर चाईबासा  को बाल  संरक्षण हेतु विधिक सेवा पदाधिकारी मनोनीत किया  गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि श्री दोदराजका के द्वारा बाल संरक्षण के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है । वर्तमान में वे बाल संरक्षण और किशोर न्याय बोर्ड में अपनी सेवा दे रहे हैं तथा वे जिला पीड़ित प्रतिकर कमेटी के सदस्य भी हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के साथ वे प्रारंभिक काल से जुड़े रहे हैं तथा सैकड़ों बच्चों के सहायतार्थ उन्होंने सक्रियता से अपनी भूमिका निभाई है। श्री दोदराजका किशोर न्याय अधिनियम के अच्छे जानकार हैं ।उनके अनुभव और लगन को देखते हुए बाल अधिकार एवं संरक्षण के मुद्दों पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

बुधवार, 17 जुलाई 2019

संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बने कुलदीप टोप्पो


कहा, राजनीति में  महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित हो


रांची। झारखंड के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता गुमला जिला निवासी बिशप कुलदीप टोप्पो को संयुक्त मोर्चा ( झारखंड महिला सियासत) का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में झारखंड महिला सियासत के प्रणेता व संयोजक कैप्टन सुधीर सिन्हा ने बताया कि श्री टोप्पो महिला हितों के संरक्षण के लिए हमेशा संघर्षरत रहे है। संयुक्त मोर्चा को सशक्त करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। वहीं, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद श्री टोप्पो ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहने वाले लोगों को साथ लेकर सभी जिलों में कमिटियां बनाईं जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संविधान सम्मत हक दिलाने के लिए भी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंदोलन चलाया जाएगा। झारखंड महिला सियासत , संयुक्त मोर्चा का प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक दलों ने उपेक्षित रखा है। अब महिलाओं को जो राजनीतिक दल नजरअंदाज करेगा, उसे जनता नकार देगी। अबकी बार, महिला सरकार का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंत तक महिला सियासत के सभी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

गुरुवार, 11 जुलाई 2019

दुर्गा प्रसाद साव बने भाजपा व्यवसायिक मंच के उपाध्यक्ष



चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के व्यवसायी दुर्गा प्रसाद साव को पश्चिम सिंहभूम जिला व्यवसायिक मंच का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है गौरतलब हो कि श्री साव व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाते रहे हैं श्री साव ने कहा कि वे व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास करेंगे श्री साव के उपाध्यक्ष बनने पर नगर विकास समिति के अध्यक्ष पवन शंकर पांडेय व भाजपा नेता ललित गिलुवा ने उन्हें बधाई दी है ।

सोमवार, 1 जुलाई 2019

मनीष राम के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह



विनय मिश्रा
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष के रूप मे मनीष राम के मनोनीत होने के पश्चात से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ में बेहद उत्साह देखा जा रहा है इसकी प्रमुख वजह ये है कि मनीष राम सबको साथ लेकर चलने की दक्षता रखते हैं इनका व्यवहार सबो के साथ काफी बेहतर रहने का ही यह वजह है कि जैसे मनीष राम के हाथ में संगठन की जवाबदेही सौंपी गई तो वरीय के साथ साथ युवा वर्ग में भी उत्साह का माहौल दिखा बताया जाता है कि पूर्व जिला अध्यक्ष की कार्य शैली से एक तबके के लोग काफी नाराज चल रहे थे और वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव के परिणाम के पश्चात तो तत्कालीन जिला अध्यक्ष के विरुद्ध काफी माहौल विपरीत हो गया और उसी समय से यह तय हो चला था कि वर्तमान जिला अध्यक्ष चलतें किये जायेंगे और इनके साथ ही नये जिला अध्यक्ष की तलाश शुरू कर हुईं और मनीष राम को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के गुड बुक में साथ ही साथ सबका साथ इनको मिल रहा है जो पार्टी के लिए एक बेहतर शुभ संकेत है

गुरुवार, 20 जून 2019

विशेष आमंत्रित सदस्य बने प्रेम

               

युवा नेता प्रेम कुमार सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश  विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह जी ने इन्हें मनोनीत किया।इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन  अनुज वर्मा,अनुकूल राज, रजनी आनंद ने इन्हें नए दायित्व के लिए  उनके उज्ज्ज्वल भविष्य के लिए सुभकामनाये दी ।ये जानकारी अमन ने दी।

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

आदर्श मल्लिक बने झारखंड युवा सुरक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष


 
रांची। झारखंड युवा सुरक्षा मंच की एक बैठक शुक्रवार को धनबाद स्थित स्वर्णरेखा होटल में हुई । बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष राजनाथ मिश्रा ने किया। इस बैठक में झारखंड के अनेक जिला से आए सैकड़ों युवाओं ने ज्वाइन किया। श्री मिश्रा ने कहा कि युवा ही देश की भविष्य है और झारखंड को बदलने में भी युवाओं का साथ  जरूरी है । इस मंच को बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि झारखंड के सभी युवाओं को सही दिशा मिले और उनको सही रास्ता दिखाया जाए।
 इस बैठक में आदर्श मलिक को झारखंड युवा सुरक्षा  मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाए गया।  श्री मिश्रा ने कहा कि आदर्श मलिक  जैसे युवाओं की झारखंड प्रदेश को सख्त जरूरत है, ताकि झारखंड प्रदेश सही दिशा में जाएं
 आदर्श मलिक ने केंद्रीय अध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और वादा किया कि पूरे झारखंड के युवाओं को सही दिशा में ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे।
बैठक में मुख्य रुप से केंद्रीय अध्यक्ष  राजनाथ मिश्रा ,आदर्श मलिक ,भानु प्रताप मिश्रा ,सूर्य प्रताप ,सूरजभान सिंह निखिल सिंह, शुक्ला मुंडा सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।

मंगलवार, 14 अगस्त 2018

भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू रानी बनी मिशन मोदी की प्रदेश महामंत्री




रांची। भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू रानी को मिशन मोदी अगेन पीएम में प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया।

दायित्व पत्र मिशन मोदी के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना के उपस्थिति में दिया दिया।

दायित्व पत्र देने के दौरान मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि आज बहुत ही गर्व का विषय है कि भाजपा की तेज तर्रार नेत्री मंजू रानी हमारी टीम की हिस्सा बनी। इनके आने से हमारी टीम को नई ऊर्जा मिली है। मंजू रानी महिलाओ के बीच काफी लोकप्रिय है महिलाओ और आम जनता के बीच इनकी अच्छी पकड़ है। खुराना ने कहा कि, मंजू रानी जब गिरिडीह के सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय की टीम में थी तो काफी सक्रियता के साथ काम करती रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा उम्मीद है कि वही सक्रियता के साथ मिशन मोदी में भी अपना योगदान देंगी और 2019 में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिये कार्य करेंगी।

मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम प्रसाद ने कहा, बहन मंजू रानी के मिशन मोदी में आने से महिला शक्ति को बल मिलेगा।

दायित्व पत्र देने के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा, रोशन शर्मा, बृज मोहन प्रसाद सिंह,पंकज साहू उपस्थित थे।

मिशन मोदी प्रदेश महामंत्री बनने में बधाई देने वालो में उपाध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय, प्रीतम साहू, महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय, मंत्री प्रभात यादव, मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, सुरेंद्रनाथ, सुशान्त है।

यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...