यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 20 जून 2019

योग और प्रार्थना से करें दिन की शुरुआतः रघुवर दास


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि योग और प्रार्थना से दिन की शुरुआत करें. मैं भी अपना दिन योग और प्रार्थना से ही शुरू करता हूँ। योग की शक्ति से रोग और परेशानियां भी दूर होती हैं. योग हमारे ना सिर्फ शरीर के लिए बल्कि हमारे मन और बुद्धि के लिए भी काफी फायदेमंद है. योग एक विज्ञान है. योग कल्याण का विज्ञान, निरोगी काया का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज झारखंड मंत्रालय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं.

वर्तमान समय में योग पूरे विश्व की रगों में प्रवाहित हो रहा है
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि योग जिसे कुछ वर्षों पहले ऋषि मुनियों की साधना और स्वस्थ जीवन का आधार माना जाता था. आज के वर्तमान समय में सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की रगों में योग प्रवाहित हो रहा है.

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवक को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया. प्रधानमंत्री ने योग को विश्व भर में नया आयाम दिया है. पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले श्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था. 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने योग दिवस के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की. इस फैसले का समर्थन विश्व के 177 से भी अधिक देशों ने किया था.

झारखंड वासियों के लिए 21 जून ऐतिहासिक दिन
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि 21 जून का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है जहां प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान विरसा की धरती से पूरी दुनिया को योग का संदेश देंगे.

आयोजन की हुई है बेहतरीन तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांचवी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है. 21 जून को झारखंड की धरती से पूरी दुनिया के लोग प्रधानमंत्री और झारखंड के योग प्रेमियों को देखेंगे यह झारखंड के लिए गौरव की बात है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है. पार्लियामेंट चलते हुए भी प्रधानमंत्री ने योग की महत्ता को समझा और महत्वपूर्ण समय निकालकर झारखंड में योग में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. राज्य सरकार ने इस आयोजन को बेहतरीन करने के लिए सारी तैयारियां चुस्त-दुरुस्त तरीके से की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तैयारियों को लेकर मैं खुद तैयारी का जायजा करने गया था. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और केंद्रीय आयुष विभाग के अधिकारी अच्छी तैयारी की है. रांची के साथ-साथ राज्य के सभी प्रखंड और जिला स्तर पर भी हमारे पदाधिकारियों द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक नागरिक से योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की
मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रत्येक नागरिक से अपने अपने स्तर से योग कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी महती भूमिका निभाने की अपील की है.

सीएम रघुवर दास ने दी महिला फुटबॉल टीम को बधाई


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सब-जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप जीतने वाली झारखण्ड की महिला फुटबॉल टीम को बहुत-बहुत बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सभी महिला फुटबॉलरों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने यह उम्मीद जतायी कि वे भारत की राष्ट्रीय टीम में शामिल हो कर देश-दुनिया में झारखण्ड का नाम रोशन करेंगी।

रांची एयर पोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे रांची। प्रधानमंत्री का झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया स्वागत।
प्रधानमंत्री के साथ कल तड़के सुबह 21 जून 2019 को "योग दिवस" के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्रीगण और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों समेत करीब 40 हजार लोग योग सत्र में लेंगे भाग।

विशेष आमंत्रित सदस्य बने प्रेम

               

युवा नेता प्रेम कुमार सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश  विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह जी ने इन्हें मनोनीत किया।इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन  अनुज वर्मा,अनुकूल राज, रजनी आनंद ने इन्हें नए दायित्व के लिए  उनके उज्ज्ज्वल भविष्य के लिए सुभकामनाये दी ।ये जानकारी अमन ने दी।

इंद्रजीत महथा बने पश्चिम सिंहभूम के नए पुलिस अधीक्षक



विनय मिश्रा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में विगत 16 माह के  अंतराल में 4 पुलिस अधिकारी बदले जा चुके हैं। कन्हैया मयूर पटेल 5 फरवरी 2018 को पद स्थापित किये गये थे। इसके  बाद क्रांति  कुमार गदसरी को इस जिले का पुलिस  कप्तान बनाया गया।  कुछ  माह  बाद  इनका  भी  तबादला  कर दिया  गया और इनके स्थान पर चंदन कुमार झा ने 23 नवंबर 2018 को  एस पी के रूप में योगदान दिया। पुनः श्री झा का तबादला होने के साथ ही पश्चिम सिंहभूम के नया पुलिस कप्तान इद्रंजीत महथा को बनाया गया है। गौरतलब है कि श्री महथा सराईकेला जिला में दो बार एस पी के रूप मे पदस्थापित रह चुके हैं तथा वर्तमान समय में पलामू में पुलिस कप्तान के रूप में  पदस्थापित थे। पश्चिम सिंहभूम प्रमंडल में एस पी के रूप में उनकी चौथी पदस्थापना है। श्री महथा भारतीय पुलिस सेवा 2009 बैच के तेज-तर्रार  व कर्मठ पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।

यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकताः मनीष पाठक, सीनियर डीसीएम


*  विनय मिश्र
चक्रधरपुर रेल मंडल के नवनियुक्त सीनियर डी सी एम मनीष कुमार पाठक ने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधा के साथ साथ यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मार्गों पर नई रेल गाड़ी के परिचालन की अनुमति के संदर्भ में भी प्रयास करना इनकी प्राथमिकता है। श्री पाठक इससे पूर्व खड़गपुर रेल डिवीजन अन्तर्गत हल्दिया में एरिया मैनेजर रह चुके हैं। इससे पूर्व वे चक्रधरपुर में 17 जुलाई से 4 दिसंबर 2018 तक डी ओ एम प्लानिंग में पदस्थापित रहे हैं। मुख्यालय गार्डनरीच में डिप्टी चीफ ऑपरेशन मैनेजर रहने के पश्चात 29 मई 2019 को चक्रधरपुर में सीनियर डीसीएम के पद पर योगदान दिया। श्री पाठक चक्रधरपुर रेल मंडल  के जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ साथ खेल पदाधिकारी भी हैं ।श्री पाठक की यह प्राथमिकता है कि जिन ट्रेनों का परिचालन बंद है, उसे यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाए। जिसमें मुख्य रूप से चक्रधरपुर- टाटा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शामिल है। उन्होंने बताया कि लोटा पहाड़ थर्ड लाइन ब्रिज एल एच एस के कार्य को गति देने के साथ साथ फुट ओवर ब्रिज को बरसात के पूर्व निर्माण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय पर हो, इस दिशा में प्रयासरत हैं। कई ट्रेनों का परिचालन ठप्प रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मंत्रालय के  गाइडलाइन के अनुसार कार्य किए जाएंगे।

बुधवार, 19 जून 2019

झारखंड की पावन धरती से दुनिया को योग का संदेश देंगे प्रधानमंत्रीः सीएम रघुवर दास



 रांची का प्रभाततारा मैदान सज-धजकर तैयार, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
20 जून की रात रांची में पीएम मोदी का आगमन


रांची। रांची का प्रभाततारा मैदान योग दिवस पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार है। कार्यक्रम की तैयारी में लगे अधिकारियों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों के बाद स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि योग जोड़ने का काम करता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री के प्रयास से आज योग को पूरे विश्व ने अपनाया है।
पूरा विश्व योग अपनाएं और मानव कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाए
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि पूरी दुनिया योग करे निरोग रहे योग्य बने और मानव कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग का पूरे विश्व में व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। वर्तमान समय में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में योग अपनाना महत्वपूर्ण है. योग से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

जहां जोड़ने की बात होगी वहां योग की शुरुआत होगी
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जहां भी जोड़ने की बात होगी वहां योग की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शरीर को संस्कृति से जोड़ना, संस्कृति को प्राकृतिक से जोड़ना, प्राकृतिक से  पूरा ब्रह्मांड को जोड़ना, सांस को शरीर के साथ जोड़ना, मन को सांस के साथ जोड़ना और जीवात्माओं को परमात्माओं के साथ जोड़ना यही योग है।

राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए गौरव की बात
 मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए यह गौरव की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड की पावन धरती को मिला है। पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बेहतरीन तैयारी करा रही है। तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले योग प्रेमियों के लिए पूरी व्यवस्था रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी राज्यवासियों के लिए गर्व का पल होगा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी झारखंड की पावन धरती से पूरी दुनिया को योग दिवस के अवसर पर अपना संदेश देंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, डीजीपी के एन चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, एस एस पी अनीस गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...