चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में हुई बारिश ने सड़को को बदहाल कर दिया लोको में सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा विशेषकर स्कूल से आने वाले बच्चों को इसका सामना करना पड़ा वहीं लोको में नवनिर्मित सड़क ने दलदल का रूप धारण कर लिया जिससे फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा ।
यह ब्लॉग खोजें
सोमवार, 1 जुलाई 2019
बारिश की पहली बौछार में दलदल बन गई सड़कें
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में हुई बारिश ने सड़को को बदहाल कर दिया लोको में सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा विशेषकर स्कूल से आने वाले बच्चों को इसका सामना करना पड़ा वहीं लोको में नवनिर्मित सड़क ने दलदल का रूप धारण कर लिया जिससे फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा ।
ट्रेनों की लेटलताफी से यात्री परेशान
चक्रधरपुर। साउथ ईस्ट रेलवे के कुछ पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का रद्द होना और लेट होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रेलवे ट्रेनों को सही समय पर चलाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष नेताओं की लगातार रेल मंडल प्रबंधक से मुलाकात करना और मांगपत्र सौंपने के बावजूद इनकी कोशिशें विफल हो गई है। रोजाना पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस रद्द या लेट होने के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है खासकर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है छोटे-छोटे स्टेशनों में रुकने वाली सवारि गाड़ियां रद्द या लेट होने से ग्रामीणों को असुविधा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही रेल मंडल द्वारा ब्लॉक लेने से और ट्रेनों का परिचालन रद्द करने से यात्रियों को असुविधा हो रही है और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एसपी महथा से मिले शिक्षाविद निरूप कुमार प्रधान
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान रखने वाले समाजसेवी एवं आर्थिक रूप से असमर्थ बच्चों के लिए आशा की किरण माने जाने वाले निरुप कुमार प्रधान ने पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा से पुलिस अधीक्षक के आवास में मुलाकात की इस दौरान श्री प्रधान ने कमजोर व लाचार लोगों को शिक्षा के प्रति निभाए जा रहे अपनी अभिरूचि की जानकारी दी जिसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक ने इसे काफी उत्कृष्ट कार्य बताया और इस कार्य के लिए श्री प्रधान की सराहना भी की गौरतलब हो कि श्री प्रधान की पहचान ऐसे व्यक्ति के रूप में है जिन्होंने
सैकड़ों आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर उन्हें सरकारी नौकरी की ओर अग्रसर करने वालों के रूप में है श्री प्रधान सिंहभूम क्षेत्र में एकमात्र वह ऐसे व्यक्ति है जो ना जाने कितने लोगों का भविष्य संवार चुके हैं ।पुलिस अधीक्षक ने श्री प्रधान के कोचिंग सेन्टर पर भी आने की बात की तथा बच्चों से मिलने की अभिव्यक्ति जाहिर की है ।
मनीष राम के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह
विनय मिश्रा
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष के रूप मे मनीष राम के मनोनीत होने के पश्चात से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ में बेहद उत्साह देखा जा रहा है इसकी प्रमुख वजह ये है कि मनीष राम सबको साथ लेकर चलने की दक्षता रखते हैं इनका व्यवहार सबो के साथ काफी बेहतर रहने का ही यह वजह है कि जैसे मनीष राम के हाथ में संगठन की जवाबदेही सौंपी गई तो वरीय के साथ साथ युवा वर्ग में भी उत्साह का माहौल दिखा बताया जाता है कि पूर्व जिला अध्यक्ष की कार्य शैली से एक तबके के लोग काफी नाराज चल रहे थे और वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव के परिणाम के पश्चात तो तत्कालीन जिला अध्यक्ष के विरुद्ध काफी माहौल विपरीत हो गया और उसी समय से यह तय हो चला था कि वर्तमान जिला अध्यक्ष चलतें किये जायेंगे और इनके साथ ही नये जिला अध्यक्ष की तलाश शुरू कर हुईं और मनीष राम को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के गुड बुक में साथ ही साथ सबका साथ इनको मिल रहा है जो पार्टी के लिए एक बेहतर शुभ संकेत है
इंडियन ऑयल के निदेशक आज रांची में
रांची। इंडियन ऑयल के निदेशक मार्केटिंग गुरमीत सिंह 1 जुलाई को रांची के दौरे पर आएंगे।वे राँची के कुछ इण्डियन ऑयल के पम्पो का विजिट करेंगे।1 जुलाई को शाम में देल्ही पब्लिक स्कूल के सामने स्थित शम्भावी फ्यूल सेंटर आयोजित समाहरोह में रांची डिविज़नल ऑफिस के द्वारा प्रयोजित सेल्स कैम्पनिंग पेट्रोल भराओ इनाम पाओ के तहत 5 हीरो ग्लैमर बाइक के विजेता को बाइक की चाभी सौपेंगे। इस लकी ड्रा स्किम में पटना, रांची ,हजारीबाग ,जमशेदपुर, गुमला, डालटनगंज जिले शामिल थे।झारखंड के पांच जिले के लिए 27 जून को हुए ड्रा के द्वरा विजेता चुने चुने गए।इसके अतिरिक्त 5 को रेफ्रिजरेटर,5 को एल ई डी टी वी और सान्त्वना इनाम 50 हेलमेट के विजेता भी चुने गए।वो बुंडू स्थित हाइवे ऑटोमोबाइल्स के डीलर को सम्मानित भी करेंगे। इनके पास पूर्वी भारत का एक मात्र चलंत बिक्री हेतु 6 हजार लीटर क्षमता का टैंकर है जिसके द्वारा उन्हों ने ओडिसा में हाल में तूफान ध्वस्त टेलिकॉम सेवा बहाल करने के लिए डीज़ल की सप्पलाई की गई थी।2 तारीख को बिहार स्टेट ऑफिस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
दादी मां मंगलपाठ आयोजित
रांची। "श्री केड़िया सभा, रांची "के तत्वाधान में दिनांक 30 जून दिन रविवार को गाड़ीखाना, भुइँया टोली स्थित श्रीमती मिश्री देवी-श्री रामअवतार जी केडिया के आवास शांति निकेतन में "दादी जी के मंगलपाठ "का आयोजन किया गया । कार्यक्रम दिन के 3:30 बजे शुरू हुआ । इस अवसर पर रंग बिरंगे फूलो एवं चुनड़ी का प्रयोग कर दादी मां का नयनाभिराम दरबार सजाया। ततपश्चात पावन दीप प्रज्वलित कर उन के पावन चरणों में भजनों की गंगा बहाई गई । महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया।
सबसे पहले गणेश वंदना _"गजानन आओ पधारो म्हारे आंगने....
फिर दादी भजन _
"होंगे ठाठ निराले तेरे होंगे ठाठ निराले इकबार तू भी दादी का घर मे मंगलपाठ कराले.".....
".... लाया डिबिया में मां हार लाया डलिया में सिणगार छप्पन भोग चांदी थाल में सजाकर लाया हां थारी चुनरी मा कालजे लगा कर लाया हां....
अत्यंत मधुर भजनों से भक्तों ने दादी मां को रिझाया ।भजनों के उपरांत महाआरती की गई। दादी मां को फलों के अलावा पान, रबड़ी आदि विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया तथा सुहागिनों को सदा सुहागन का आशिर्वाद दिया गया। केडिया परिवार के अलावा अन्य भक्तों ने भी इस कार्यक्रम मे अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया और दादी माँ का आशिर्वाद प्राप्त किया।
इसके लिये श्री केडिया सभा रांची के सभासद अपने समस्त केडिया बंधुओं का एवं दादी माँ के भक्तों का सदा आभारी रहेगा।
रविवार, 30 जून 2019
झारखंड के 646 हाजी कोलकाता से भरेंगे उड़ान
रांची। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक सह राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष डॉ शाहिद अख्तर ने पश्चिम बंगाल हज कमेटी के अध्यक्ष नदीम उल हक से आज भेंट करके झारखंड के कोलकाता से जा रहे हाजियों के संबंध में प्रबंध एवं राज्य के हाजियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानना चाहा , अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम बंगाल हज हाउस अथवा कोलकाता इंबारकेसन से इस वर्ष कुल 11831 हाजी हज को जाएंगे जिसमें 8043 आजमीने हज पश्चिम बंगाल के त्रिपुरा के 106 , उड़ीसा के 652 मणिपुर के 460 बिहार के 1309 असम के 615 तथा 646 आजमीन झारखंड के यहां से उड़ान भरेंगे बंगाल हज कमिटी के अध्यक्ष ने डॉक्टर शाहिद अख्तर को आश्वस्त किया कि झारखंड हमारा निकटवर्ती राज्य है अतः इस राज्य के हाजियों का पश्चिम बंगाल हज कमेटी विशेष ध्यान रखेगी कि उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। अध्यक्ष ने हाजियों के जाने के क्रम में डॉक्टर शाहिद अख्तर को विशेष रूप से आमंत्रित किया उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए डॉक्टर शाहिद अख्तर भी झारखंड के हाजियों को छोड़ने कोलकाता जाएंगे ज्ञात हो कि मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ शाहिद अख्तर मंच के बंगाल के प्रभारी भी है पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के क्रम में डॉक्टर अख्तर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक के संबोधन में डॉ अख्तर ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक विकास के संबंध में चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास मंच के कार्यकर्ता करें बैठक के पश्चात डॉक्टर अख्तर पश्चिम बंगाल हज हाउस भी गए उनके साथ पश्चिम बंगाल हज कमेटी के अध्यक्ष नदीम उल हक भी उपस्थित रहे झारखंड से जाने वाले हाजियों के ठहरने तथा एयरपोर्ट जाने के संबंध में भी डॉक्टर शाहिद अख्तर ने चर्चा की। अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के हाजियों एवं समस्त हाजियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए बंगाल हज कमेटी वचनबद्ध है
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
रांची। उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय,ब्लाॅक-ए के कमरा संख्या-207 में समेकित जनजाति विकास ...
-
डायरी के पन्ने दिनांक : 12.10.1998 .................................................. वह लावारिश लाश पड़ी थी उधर मुह खोले, टांग पसारे,...






