यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 21 जुलाई 2019

शिव शिष्य हरींद्रानंद फाउंडेशन का वृक्षारोपण सप्ताह 27 तक


रांची। शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, राँची के तत्वावधान में दीदी नीलम आनन्द जी की 67वीं जन्म दिवस के अवसर पर पूरे भारत एवं भारत देश के बाहर 21 जुलाई 2019 से 27 जुलाई 2019 तक वृक्षारोपण सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द ने कहा कि वर्ष 2030 तक विश्व की जनसंख्या के 8.3 अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है, जिसके कारण उस समय भोजन एवं ऊर्जा की मांग 50ः अधिक तथा स्वच्छ जल की मांग 30ः अधिक हो जाएगी। भोजन, ऊर्जा एवं जल की इस बढ़ी हुई मांग के फलस्वरुप उत्पन्न संकट के दुष्परिणाम भी भयंकर हो सकते हैं। इस वर्ष गर्मी में सैकड़ों लोगों ने केवल लू लगने की वजह से अपनी जान गवाई है। आप हम जानते हैं कि प्रचंड गर्मी की वजह से बिहार के कई जिलों में सरकार को धारा 144 भी लगानी पड़ी थी। हमें वृक्षों को लगाना चाहिए साथ ही उनको बचाना चाहिए।
वृक्षारोपण के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों को वृक्षों से होने वाले लाभ से अवगत कराकर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना होगा। शिक्षा के पाठ्यक्रम में वृक्षारोपण को भी पर्याप्त स्थान देना होगा एवं पेड़ लगाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना होगा। यदि हम चाहते हैं कि प्रदूषण कम हो एवं जल की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता हो तो हमें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सामंजस्य रखते हुए संतुलित विकास की ओर अग्रसर होना होगा, इसके लिए हमें अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण का सहारा लेना होगा। आज हम सबों को ‘एके जॉन्स’ की तरह वृक्षारोपण का संकल्प लेने की आवश्यकता है जो कहते थे “मैं एक पेड़ लगा रहा हूँ, जो मुझे अपनी गहरी जड़ों से सामर्थ्य एकत्र करने की शिक्षा देता है”।
पिछले वर्ष हम सबने मिलकर लगभग पाँच लाख वृक्ष लगाया था और निरंतर इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीदी नीलम आनन्द जी के 67वें जन्म दिवस के अवसर पर 21 जुलाई से 27 जुलाई तक वृक्षारोपण सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, राँची के द्वारा लिया गया है। शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन ने पुरे देश/विदेश में बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मुद्दे पर शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन पिछले कई सालों से लगातार आवाज़ उठा रहा है और इस दिशा में प्रयासरत भी है। शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के बैनर तले पर्यावरण सुरक्षा के निमित्त कई कार्यक्रम जैसे -
‘‘साँसें हो रही कम, आओं वृक्ष लगायें हम’’, ‘‘वृक्ष है धरा के भूषण, करते दूर प्रदुषण’’ तथा ‘‘ये हैं हमारी साँसों के रक्षक, आओ बनें इनके संरक्षक’’ पूरे देश में आयोजित किये जाते रहे हैं।

शनिवार, 20 जुलाई 2019

शीला दीक्षित के निधन से सुबोधकांत मर्माहत


रांची। दिल्ली प्रदेश कोंग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने  शोक  व्यक्त करते हुए  कहा कि आज बहुत ही दुखद है़। हमने बड़ी बहन समान एक अभिभावक खो दिया है़ l शीला  दीक्षित के निधन से पार्टी और मुझे व्यक्तिगत तौर पर अपूर्णीय क्षति हुई है़ l निधन का समचार सुनकर श्री सहाय ने उनके आवास पर जाकर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की एवं उनके परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा इस दुख की घड़ी में भगवान से उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की l

उन्होने कहा की स्व. दीक्षित एक कर्मठ महिला के साथ साथ कुशल नेतृत्व कर्ता भी थी। दिल्ली के विकास में उनके अहम योगदान को दिल्ली और पूरे देशवासी हमेशा याद रखेंगे l

शोक व्यक्त करने वालो में अनादि ब्रम्ह , सुनील सहाय ,राकेश सिन्हा , दीपक लाल , सुरेन्द्र सिंह , विनय सिन्हा दीपू आदि थे l 

तैलिक साहू महासभा की प्रेसवार्ता आयोजित


रांची।  हरमू, रांची में अवस्थित स्वागतम सभागार में, झारखंड प्रदेश तैलिक साहू महासभा की प्रेस वार्ता , प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप के द्वारा आयोजित की गई। श्री कश्यप ने कहा कहा कि-कल 21जुलाई 2019 को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी  (केंद्रीय कमेटी)की बैठक, झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होना, हमारे लिए सौभाग्य की बात है।कल कार्यकारिणी की बैठक के साथ साथ समाज के गौरवशाली लोगों को सम्मानित भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा ,कल के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षीरसागर,(कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र सरकार), ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,  सियाराम साहू, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, राज्य आयोग, छत्तीसगढ़ शासन,राम लाल, गुप्ता, साहु,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज लाल गौंझू प्रदेश प्रधान महासचिव,, विमला साहु, महिला मोर्चा अध्यक्षा ,उमेश रंजन साहू, विजय साहु, दीपक कुमार,, अरुण साहु,, सांसद बिलासपुर,हिरालाल साहू, सहित, पूरे देश से कुल 103 अति महत्वपूर्णलोग भाग लेंगे, कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम रघुवर दास व संचालन रामलाल गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री,एवं मदन कुमार

होपवेल हॉस्पिटल में दो दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का शुभारंभ


* डाॅ.नेहा अली ने की 90 महिलाओं की जांच

रांची। कर्बला चौक स्थित अत्याधुनिक सुविधायुक्त होपवेल हॉस्पिटल में कॉलपोस्कोप द्वारा  बच्चेदानी के कैंसर की विशेष जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय कैंप का समापन 21 जुलाई को होगा। महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा अली द्वारा मरीजों का जांच किया जा रहा है। 20 जुलाई को लगभग 90 मरीजों का कॉल्पोस्कोप मशीन द्वारा जांच किया गया। डॉ नेहा अली ने बताया कि अत्याधुनिक उपकरण से गर्भाशय, ग्रीवा के कैंसर की पहचान जल्द से जल्द हो रही है। डिजिटल वीडियो कॉलपोस्कोपी से बच्चेदानी के मुंह, घाव, छाले,गांठ, सूजन, एवं अन्य सूक्ष्मतम बीमारियों की जांच होपवेल हॉस्पिटल में की जाती है। मरीज की पूर्ण संतुष्टि के लिए उसे विस्तार से कंप्यूटर पर दिखाया जाता है। साथ ही रंगीन फोटो वाली रिपोर्ट भी दी जाती है। डॉक्टर नेहा अली ने बताया कि महिलाओं में होने वाले बच्चेदानी का कैंसर जानलेवा होता है। मशीन द्वारा बिना बच्चेदानी हटाए कैंसर का सफल इलाज किया जाता है।  उन्होंने बताया कि किसे जांच करानी चाहिए महिला की उम्र 25 या उससे अधिक है। बच्चे कम आयु में हुए हैं। महिला प्रसव घर में ही दाई द्वारा हुआ है। दो या दो से अधिक बार गर्भपात कराया है। यदि वजन घट रहा है और पेट के निचले भाग में दर्द रहता है। डॉक्टर नेहा अली के साथ मेडितेथ इंडिया के प्रतिनिधि शैलेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

कांग्रेस नेता ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

पीड़ित मानवता की सेवा की मिसाल


रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक को अस्पताल पहुंचाकर मानवता की सेवा की मिसाल पेश किया। राजधानी में सड़क हादसे के शिकार बेहोश पड़े लातेहार के एक युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मदद किया। श्री जायसवाल ने शनिवार को अहले सुबह (मध्य रात्रि के बाद) तकरीबन डेढ़-दो बजे के बीच सड़क हादसे में गंभीर अवस्था में घायल पड़े युवक को अपने वाहन से राज हाॅस्पीटल इलाज के लिए पहुंचाया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद थे। इस संबंध में श्री जायसवाल ने बताया कि घायल युवा अनुरंजन को एडमिट करने के दौरान राज हाॅस्पीटल के डाॅक्टर ने पूछा कि इलाज का भुगतान कौन करेंगे, इनका परिजन कौन है। जबकि सरकारी निर्देशानुसार घायल का  प्राथमिक इलाज सभी अस्पतालों को निःशुल्क करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इस तरह की बात करना हाॅस्पीटल प्रबंधन का कहीं से उचित नहीं है। इस पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेवा से बढ़कर कर जीवन में कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इलाज करें भुगतान के लिए परेशान न हो। व्यवस्था कर दिया जाएगा।

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

निर्मला कॉनवेंट में ट्रैफिक अवेरनेस वर्कशॉप आयोजित


रांची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में ट्रैफिक अवेयरनेस पर आधारित वर्कशॉप आयोजित किया गया । जिसमे बच्चों को ट्रैफिक नियम से अवगत कराया गया इसके साथ ही सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया । उक्त मौके पर कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में बांटकर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी करवाया गया । बच्चो ने आकर्षक ड्राइंग कर ट्रैफिक नियमों को दर्शाया । प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्रीमती सीमा शर्मा के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।  इस अवसर पर प्राचार्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि सभी  नागरिक और इंसान का यह कर्तव्य है कि वह सुरक्षित समाज का निर्माण करने में अपने हाथ बटाएं जिसके लिए ट्रैफिक संबंधी जन जागरूकता ज्यादा जरूरी है । मौके पर विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल विमलेश कुमार अवस्थी, शिक्षक गोपाल चन्द्र दास, सुधीर सिंह, विनोद कुमार निषाद, अनिमा एक्का, मोनीबाला शर्मा, पमिता कच्छप, मीनू सिंह सहित अन्य शिक्षक - शिक्षिका एवं स्टूडेंट्स उपस्थित थे ।

फुटबॉल टूर्नामेंट में मख्य अतिथि बने रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्राफिक


चक्रधरपुर ।दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक पूर्णेन्दु एस मिश्रा को रेलवे बोर्ड में मेंबर ट्राफिक बनाया गया है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त सचिव एसके अग्रवाल ने इसकी अधिसूचना जारी की। श्री मिश्रा सितंबर 2018 में दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम का प्रभार दिए थे। इस बीच जीएम पूर्णेन्दु एस मिश्रा कई बार चक्रधरपुर मंडल का दौरा भी किया वहीं उन्होंने चक्रधरपुर रेलवे मंडल द्वारा सेरसा स्टेडियम में खेले गए ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट में फुटबॉल खेल से संबंधित अपनी दिलचस्प रुचि दिखाई एवं मुख अतिथि के रूप में  आमंत्रित हो कर फुटबॉल मैच का आनंद भी लिया ।जीएम पद से पूर्व वे वेस्टर्न रेलवे मुंबई के चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर के पद पर थे। वर्ष 1984 में भारतीय रेल यातायात सेवा के माध्यम से रेल सेवा की शुरुआत की थी। उनकी पहली  नियुक्ति रेल मंडल के बंडामुंडा में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर हुई थी एक साल से दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम पद पर रहने के दौरान उन्होंने आधारभूत संरचना को लेकर कई उल्लेखनीय कार्य किए उन्होंने ट्रेन परिचालन रेलवे राजसव वाणिज्य प्रबंधन आदि का अनुभव प्राप्त की है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...