यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 28 जुलाई 2019

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स ने कला शिक्षा हेतु प्रदान की 3 लाख मूल्य की छात्रवृति



“पेंट योर फ्यूचर” कला छात्रवृति वितरण कार्यक्रम संपन्न


रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा रविवार 28 जुलाई 2019 को डोरंडा कन्या पाठशाला प्रांगन में सामाजिक दायित्वा एवं कौशल विकाश योजना के तहत “पेंट योर फ्यूचर” कला छात्रवृति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस वर्ष विभिन्न विद्यालाओं के 600 छात्राओं में से चुने हुवे 50 छात्र - छात्राओं का चयन कर उन्हें रु 3 लाख रूपये मूल्य की छात्रवृति प्रदान की गयी | इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रशिक्षित छात्रों में से 5 छात्रों को कला शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया | इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि रांची के माननीया सांसद, श्री संजय सेठ जी के द्वरा छात्रवृति परितोसिका प्रदान की गयी | श्री संजय सेठ ने कहा की कलाकृति संस्था के द्वरा किया जा रहा प्रयास प्रसंसनीय है | चित्रकार धनंजय कुमार के द्वरा बच्चों को हुनरमंद बना कर उनके सपनों में रंग भरने का काम किया जा रहा है जो अपने आप में अतुलनीय कार्य है।



समारोह में विशिस्ट अतिथि के रूप में श्री डोरंडा बालिका उच्य विद्यालय के अध्यक्ष गौरी शंकर जी , सचिव  घेवर चन्द नाहटा, ट्रस्टी लब्धि जैन, एवं शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव हरी विजय जी उपस्थित थें |  इस अवसर पर संस्था के छात्रों हर्षिता, हर्ष, विकास, अनिकेत के द्वारा स्पीड पेंटिंग में माननीय सांसद श्री संजय सेठ जी की पोट्रेट बनाया |


चित्रकार धनंजय कुमार के स्वयं प्रयास के द्वारा निर्धन एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों में कला प्रतिभा को निखारने एवं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने हेतु पेंट योर फ्यूचर कला छात्रवृति योजना की शुरुवात गत 2001 से शुरू की गयी थी | इस योजना के तहत कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केन्द्रों एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा बिना किसी सरकारी या गैर सरकारी सहायता के बच्चों एवं युवाओं को कला के क्षेत्र आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर रहे हैं | ज्ञात हो की  हर वर्ष संस्था के द्वरा  छात्रवृति परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमे चयनित छात्र – छात्राओं को संस्था के द्वरा निशुल्क चित्रकला का प्रशिक्षण दिया जाता है | सभी छात्राओं का चयन उनके प्रतिभा एवं आर्थिक स्तिथि के आधार पर किया जाता है | इसके अलावा झारखण्ड आर्म्ड पुलिस – 1 के शहीद सैनिकों के बच्चों को भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है | संस्था के द्वारा सभी चयनित छात्रओं को चित्रकार धनंजय कुमार के द्वारा निशुल्क कला शिक्षा प्रदान की जाती है | 

यहाँ से शिक्षा प्राप्त छात्र छात्राएं आज संस्था में कला शिक्षक के रूप में रोजगार भी प्राप्त कर रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं | संस्था से शिक्षा प्राप्त बच्चे भारत के नामी कला महाविद्यालाओं में अपनी कला प्रतिभा को नयी ऊंचाई दे रहे हैं | बहोत से बच्चे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आयोजित कई  प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं | संस्था के बहोत से बच्चे आज  फिल्म, एनीमेशन, कला शिक्षक के रूप में अपना करियर हासिल किया है |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने कलाकृति संस्था की सचिव रजनी कुमारी, कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रवि शंकर गुप्ता, डब्लू कुमार, तपन कुमार, रवि रंजन जी एवं कला शिक्षिका आयेशा , आरती, कोमल, शिखा, मनस्वी, शीतल आदि का योगदान रहा | यह जानकारी लाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक श्री धनंजय कुमार ने दी |
   

आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया वार्ड 30, 31 का दौरा


रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज वार्ड 30 व 31 के रातू रोड के कई इलाकों में भ्रमण किया और जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। इस मौके पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने जतरा मैदान में व्याप्त गंदगी पर सवाल उठाया और नगर निगम की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त किया।

इस मौके पर जायसवाल ने कहा कि राजधानी रांची में नाली जाम व कचरा की समस्या तकरीबन सभी वार्डों में व्याप्त है, हल्की सी बारिश  के पानी  से नाली जाम हो जाती है और गंदा पानी सड़कों के ऊपर बहने लगता है। नगर निगम के द्वारा जगह जगह पर नाली खोदकर छोड़ दिया है जिससे इस बरसात में स्थानीय वासियों एवं राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही राजधानी में पेयजल की संकट है नियमित रूप से पानी का सप्लाई नहीं मिलने से लोग इस पर साथ में भी परेशानी उठा रहे हैं।

आदित्य जसवाल  ने नगर निगम एवं नगर विकास विभाग से मांग किया है कि अविलंब शहर में नाली की समस्या को दुरुस्त किया जाए एवं आम गरीब लोगों तक पानी का सप्लाई नियमित रूप से करवाई जाए इसके साथ ही क्षेत्रों में कचरे का उठाव एवं साफ सफाई नियमित रूप से करवाएं ताकि इस बरसात में महामारी जैसी समस्याएं राजधानी में पनप ना सके  ना सके।

इस मौके पर अमरजीत सिंह, मृणाल सिंह, नीतीश, पुनीत, प्रेम, चिंटू चौरसिया , शिवम, श्रीकांत, उपेंद्र, गौरव  अदि मौजूद थे।

जेसीआई के एकसपो उत्सव का ब्रोजर रिलीज


रांची। जेसीआई राँची का सिग्नेचर प्रोजेक्ट एक्सपो उत्सव 20 सितम्बर से 24 सितम्बर को  मोरहाबादी मैदान,राँची में होने वाला है.
संस्था ने एक्सपो उत्सव 2019 की बाग-डोर इस साल संस्था के उपाध्यक्ष जेसी निखिल मोदी को सोंपी है.
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेसीआई राँची ने झारखण्ड का बहु-चर्चित क्न्स्युमर फेयर एक्सपो उत्सव 2019 राँची के मोरहाबादी मैदान में नए रूप और नई सोच के साथ ले कर आ रहा है.
इसी क्रम में संस्था ने होटल कव्स,हरमू रोड में ब्रोचर रिलीज़ किया,साथ ही साथ एक्सपो से सम्बंधित पूरी जानकारी भी दी गयी
.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री श्री सी.पी सिंह जी मौजूद थे.ब्रोचर के  अनावरण के बाद श्री सिंह ने एक्सपो और जैसीआई रांची की प्रसंसा करते हुए कहा की संस्था के कार्यो से शहर और राज्य का नाम पुरे देश देश में  हुआ है,साथ ही उन्होंने  कहा की एक्सपो अब 24 साल का नौजवान  हो गया  है और हर साल कुछ नया करने की चाहत इसे बाकी मेलो से अलग बनाती है. 
एक्सपो उत्सव के चीफ-कोऑर्डिनेटर जेसी निखिल ने जानकारी दी-
करीब 2 लाख sq.फीट में फैले इस फेयर में देश-विदेश के 250 से ज्यादा स्टाल होंगे.
इस साल साज-सज्जा पर भी खास ध्यान दिया जायेगा. खरीददारों के लिए खास सेल्फी कार्नर भी बनाया जाना है.
एक्सपो में सभी बड़ी कंपनिया अपने अपने स्टाल लगा रही है
ऑटो-जोन में जहां ऑडी,मारुती,हुंडई,हौंडा,हीरो,यामाहा,बजाज,रॉयल इनफील्ड अन्य भाग ले रही है वही इलेक्ट्रॉनिक में सैमसंग,सोनी,फिलिप्स,एल.जी,डेल,आसुस जैसी सभी कम्पनीयों को प्रोडक्ट उचित मूल्य पर रांची के लोगो को एक ही छत के उपलब्द होगी.
बच्चो के लिए खास एक किड-जोन भी बनाया जायेगा.
शनिवार की रात को मिड-नाईट बाज़ार भी लगाया जायेगा, इस दिन रांची की जनता आधी रात तक खरीददारी का मजा ले सकेगी।
मौके पर अध्यक्ष राकेश जैन,सचिव सौरभ साह,दीपक अग्रवाल,पंकज साबू,रोबिन गुप्ता,निखिल मोदी,प्रतीक जैन,सिद्धार्थ जैसवाल,अश्विनी साबू,गौरव अग्रवाल,मनीष टाटिया,  अभिनव मंत्री,अलोक गोयल,निशांत मोदी,नितेश अग्रवाल,दीपा बंका,कंचन माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

भोजपुरी फ़िल्म अग्निपुत्र के कलाकारों को भोजपुरी युवा विकास मंच ने किया सम्मनित


रांची। भोजपुरी युवा विकास मंच एवं पीपल ट्री संस्था  की ओर से भोजपुरी फ़िल्म अग्निपुत्र के कलाकारों को भोजपुरी युवा मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी एवं राजीव रंजन के नेतृत्व में सम्म।नित किया।इस अवसर पर निर्माता राजेश कुमार वर्मा, लेखक सह निर्देशक मनोज नारायण ,अभिनेता गौरव झा,अभिनेत्री पूनम दुबे,कैमरा मैन राम शरण उत्पत्ति समेत सभी कलाकारों को झारखंड आने पर सम्मनित किया ।झारखण्ड के संस्था पीपल ट्री में बनी  पारंपरिक हस्त कला से निर्मित वस्तु को देकर सम्मानित किया गया।झारखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा निर्धारित फ़िल्म नीति केसराहनीय पहल के तहत झारखण्ड में बन रही फिल्मों को झारखण्ड सरकार काफ़ी प्रोत्साहित कर रही है।इसी उद्देश्य  से भोजपुरी फ़िल्म अग्नि पुत्र के कलाकारों ने कहा कि झारखंड राज्य की हरियाली ,प्रकृतिक सुंदरता बहुत ही मनमोहक लगा।यहाँ का मोशम ओर हसीन वादियों पर बार बार आने का दिल करता है।यहाँ के लोग  बहुत अच्छे हैं और उनका व्यवहार बहुत ही मिलन सार है।यहाँ अपना घर सा महसूस होता है।इस अवसर पर ये फ़िल्म की शूटिंग राँची,पतरातू, आदि झारखण्ड के अन्य हिस्सों में होगी।इस अवसर पर हरीश कुमार, अमित कुमार,शांतनु सिन्हा, धर्म कुमार आदि उपस्थित थे।ये जानकारी फ़िल्म pro संजय पुजारी ने दी।

दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता 24 अगस्त को


रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता 24अगस्त को
रांची। राजधानी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन 24अगस्त को किया जाएगा। इस संबंध में दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक सांसद संजय सेठ ने संवाददाताओं को बताया कि 15 अगस्त तक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसमें पुरुष और महिला गोविंदा शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विगत आठ वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बार आंठवा आयोजन है। विजयीपुर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मनोज काबरा, संजीव विजयवर्गीय, प्रमोद सारस्वत, संजय जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

...तो 25 अगस्त से विशेष प्रशिक्षित शिक्षक करेंगे आंदोलन


रांची। अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सुनील मुखर्जी भवन में प्रशिक्षित विशेष शिक्षक संघ की बैठक विश्वनाथ कुमार महतो की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि लम्बे समय से दिव्यांग छात्रों के लिए प्रशिक्षित विशेष शिक्षकों की नियुक्ति राज्य सरकार के स्तर से नही की गई और न ही किसी प्रकार की नियमावली बनाई गई बल्कि दूसरे राज्यों में जैसे केरल ,दिल्ली,हरियाणा, उड़ीसा,एवं उत्तरप्रदेश में विशेष शिक्षको की नियुक्ति की गई है दिल्ली  उच्च न्यायालय के आदेश से सभी सीबीएसई स्कूलों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की गई है । दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अगर सरकार पहल नही करती है तो  संघ 25 अगस्त को दिव्यांग बच्चे एवं अभिभावकों के साथ संघ आन्दोलन शुरू करेग जिसकी पूरी जवाबदेही सरकार की  होगी  इस बैठक में विशाल शर्मा, पॉवेल कुमार, उम्मा शंकर महतो, निखिल मधुर निखिल कुमार सुमंत कुमार, विजय कुमार, युगल कुमार, पूजा कुमारी, सुनैना कुमारी, अर्तिमा कुजूर निवेदिता कुमारी पल्लवी कुमारी, रोहन महतो, छतरु महतो,शैलेन्द्र कुमार,अनंजय कुमार  ,परमानंद कुमार उपस्थित थे

मेडिकल छात्रों के लिए यूक्रेन में सुनहरा अवसर : डॉ.आशु रावत

एमबीबीएस एब्रोड सेमिनार 2019 का आयोजन

रांची।  चिकित्सा के क्षेत्र में विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए लीडर एजुकेशन ने सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है। रविवार को इस संबंध में  यूक्रेन स्थित एजुकेशन लीडर के संस्थापक डॉ. आशु रावत ने बताया कि मेडिकल छात्रों के लिए यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए एजुकेशन लीडर संस्थान की ओर से छात्रों को हर संभव मदद की जाती है। लीडर एजुकेशन प्रत्येक छात्र के अभिभावकों के साथ उनकी वार्षिक रिपोर्ट साझा करती है। इसके अलावा लीडर एजुकेशन विदेशी विश्वविद्यालयों में मेडिकल छात्रों के लिए पाठ्यक्रम का चयन करने में भी सहयोग करती है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने में लगभग 22 से 33 लाख रुपए का खर्च आता है। एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा मौका उपलब्ध कराने में लीडर एजुकेशन महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लीडर एजुकेशन उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करता है जो यूक्रेन में एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए इच्छुक हैं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...