यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 30 जुलाई 2019

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से बढ़ेगी किसानों की समृद्धिः रणधीर सिंह




रांची। जब किसानों के घरों में समृद्धि आएगी. तब झारखंड खुशहाल बनेगा. किसानों को सशक्त बनाना मुख्यमंत्री रघुवर दास की प्राथमिकता है. किसानों के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरु की जा रही है. आगामी 10 अगस्त को राज्य सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ पर राज्य के 35 लाख किसानों में से करीब 15 लाख किसानों को प्रथम चरण में योजना की प्रथम किस्त की राशि प्रदान की जाएगी. यह योजना किसानों और राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने आज सूचना भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 8 लाख किसानों को पहले किस्त के तौर पर 6-6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है.

खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी लेने हेतु किसानों को भेजा गया इजरायल

श्री सिंह ने बताय़ा कि खेती की आधुनिक तकनीक विशेषकर कम पानी में फसल की ज्यादा से ज्यादा पैदावार कैसे की जा सकती है कि जानकारी लेने के लिए 71 किसानों को इजरायल भेजा गया. वहां से आने के बाद ये किसान अपने-अपने जिलों में बतौर मास्टर ट्रेनर अन्य किसानों को बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से कृषि कार्य हेतु प्रशिक्षित कर रहे हैं.

किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड और मोबाइल फोन का वितरण

श्री सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की ओऱ से 17 लाख किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया है और मृदा नमूंना की जांच को त्वरित गति देने के लिए सभी पंचायतों में 3164 मिनी स्वॉयल लैब स्थापित किए गए हैं. इसके साथ सभी किसानों को मोबाइल फोन देने हेतु दो हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है. पूरे राज्य में 260 कृषि सिंगल विंडो सेंटर स्थापित किए गए हैं.

किसानों के बीच 284 करोड़ रुपये वितरित

कृषि मंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना के अंतर्गत 38.59 लाख किसानों के लगभग 16 लाख हेक्टेयर फसलों का बीमा किया गया और 5.24 लाख किसानों के बीच लगभग 284 करोड़ रुपये की राशि क्षतिपूर्ति के रुप में वितरित की गई. उन्होंने बताया कि किसानों के द्वारा भुगतेय प्रीमियम का राज्य सरकार के द्वारा भुगतान किया गया.

जैविक कृषि को बढ़ावा दे रही है राज्य सरकार

कृषि मंत्री ने बताया  कि 13 जनजातीय बहुल जिलों में जैविक कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस योजना के तहत एक एकड़ पर एक किसान को हरी खार उत्पादन, मिश्रित खेती, वर्मीकंपोस्ट, जैविक कीटनाशक आदि के लिए 9800 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं. 

दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है झारखंड

कृषि मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में 59.50 लाख लीटर प्रतिदिन दुध का उत्पादन हुआ है. उन्होंने बताया कि दुधारु गाय योजना के अंतर्गत 50 हजार ग्रामीण बीपीएल परिवार की महिला लाभुकों को अनुदान पर दुधारु गाय उपलब्ध कराया गया है. एक लाख लीटर क्षमता का अति आधुनिक डेयरी प्लांट, एक मिनरल मिक्स्चर प्लांट और बाय-पास प्रोटीन प्लांट की स्थापना की गई है. वहीं पलामू, देवघर के सारठ औऱ साहेबगंज में 50 हजार लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट खोला गया है.

मत्स्य उत्पादन में भी आगे बढ़ रहा राज्य, मछली पालन को कृषि का दर्जा

श्री सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में सभी श्रोतों से लगभग 2.08 लाख मैट्रिक टन मत्स्य उत्पादन हुआ है. झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां केज कल्चर को अपनाया गया. इसके तहत विभिन्न जलाशयों में 4527 केजों में मछली पालन से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है. मछली पालन को राज्य में कृषि का दर्जा दिया गया है.

 जिलों में कोल्ड स्टोरेज और प्रखंडों में कोल्ड रुम का निर्माण

कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि उत्पादनों के बेहतर विपणन के लिए सभी जिलों में 5 हजार मीट्रिक क्षमता का एक-एक कोल्ड स्टोरेज बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ सभी प्रखंडों में कोल्ड रुम बनाए जा रहे हैं. इसके साथ राज्य में कार्यरत सभी लैंम्पस और पैक्स में चरणबद्ध तरीके से गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है.

इस अवसर पर सचिव कृषि विभाग श्रीमती पूजा सिंघल, कृषि निदेशक छवि रंजन, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक रामलखन प्रसाद गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

30 जुलाई को झारखंड कैबिनेट के फैसले



★ समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालयों में कार्य करने वाले पारा शिक्षकों के बढ़े मानदेय (जनवरी 2019) तथा भारत सरकार द्वारा शत-प्रतिशत प्रतिपूर्ति नहीं करने के कारण वार्षिक देयता के भुगतान के लिए राज्य योजना से 308 करोड़ की अतिरिक्त सहायता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को दिए जाने की मंजूरी दी गई।

★नेतरहाट आवासीय विद्यालय नेतरहाट को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से संबद्धता प्राप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

★ देवघर के देवीपुर में प्लास्टिक पार्क की स्थापना के लिए संशोधित परियोजना को मंजूरी दी गयी।

★केंद्र प्रायोजित कंप्रिहेंसिव हैंडलूम क्लस्टर डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत गोड्डा में मेगा हैंडलूम क्लस्टर की स्थापना के लिए स्वीकृत योजना के परिवर्तित स्वरूप को मंजूरी दी गयी।

★ पूर्वी सिंहभूम जिला में मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के संचालन के लिए झारखंड वित्तीय नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए नियम 245 के तहत् कार्यहित में अमृता फाउंडेशन (पूर्व नाम इस्कॉन फूड रिलिफ़ फाउंडेशन) जमशेदपुर का मनोनयन खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड के साथ एमओयू प्रारूप की स्वीकृति और इस कार्य के लिए 19 लाख रुपए के रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई।

★रांची जिला में मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के संचालन के लिए विशेष टचस्टोन फाउंडेशन के साथ खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड के एमओयू के प्रारूप की मंजूरी एवं निर्माण कार्य के लिए तकनीकी दृष्टि से स्वीकृत राशि 11 करोड़ तीन लाख इक्कावन हजार चौंसठ रुपये की स्वीकृति दी गई

★झारखंड राज्य में सभी प्रकार के अपराधों से पीड़ित लोगों के पुनर्वास के लिए गृह विभाग की झारखंड पीड़ित प्रतिकर संशोधन स्कीम 2019 को मंजूरी दी गई

★ झारखंड कंपनसेटरी अफॉरेस्टेशन फंड एवं झारखंड कंपनसेटरी अफॉरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लैनिंग अथॉरिटी के गठन तथा स्टेट अथॉरिटी के संचालन के लिए संचालन समिति और कार्यकारी समिति के गठन की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। यह मंजूरी प्रतीकरात्मक वनरोपण निधि अधिनियम 2016 तथा प्रतीकरात्मक वनरोपण निधि नियम 2018 के धाराओं और नियमों के अनुरूप दी गयी।

★साइबर अपराध मामलों की सुनवाई एवं निष्पादन के लिए जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, पलामू और जमशेदपुर में जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश -I/ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-II स्तर के न्यायालय को डेजिग्नेट करने की मंजूरी दी गई।

★जीएसटी नियमावली 2017 से संबंधित अधिसूचनाओं को मंजूरी दी गई।

★वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल टावर प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में राज्य में स्थापित कुल 782 मोबाइल टावर को हाई स्पीड इंटरनेट हब के रूप में विकसित करने के लिए पूर्व में बीएसएनल को मनोनयन के आधार पर कार्य देने के अंतर्गत लोकसभा चुनाव 2019 और भविष्य में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व में चिन्हित 31 स्थानों के बदले अन्य नए 130 स्थानों जो Shadow एरिया में अवस्थित हैं, पर वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित करने की मंजूरी दी गई।

★राज्य के सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च माध्यमिक, विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी गई।

★पलामू, दुमका और हजारीबाग में वर्तमान जिला अस्पताल को 300 शैय्या वाले अस्पताल में उत्क्रमित करते हुए नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की योजना के लिए पूर्व में निर्गत संकल्प के प्रावधान में संशोधन की घटनोत्तर मंजूरी दी गई।

★श्री सावन साय, श्री भगवानदास एवं श्री त्रिवेणी नाथ साहू को झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

★झारखंड राज्य अभिलेखागार संवर्ग नियमावली 2019 को मंजूरी दी गई झारखंड राज्य अभिलेखागार संवर्ग के समूह ग नियमावली 2019 को मंजूरी दी गई।

★लघु खनिजों से संबंधित प्रवर्ग ख-2 (बालू को छोड़कर) खनन परियोजनाओं के लिए राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण (SEIAA) द्वारा निर्गत की जाने वाली पर्यावरण स्वीकृति के लिए वर्तमान अधिरोपित परीक्षण शुल्क में संशोधन को मंजूरी दी गई।

★झारखंड राज्य के सांसदों/ विधायकों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा अनुशंसित रांची और धनबाद में जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश स्तर के दो विशेष न्यायालय के गठन को मंजूरी दी गई।

★झारखंड राज्य में झारखंड प्वाइजन पजेशन एंड सेल रूल्स 2019 के गठन को मंजूरी दी गई।

★रांची शहरी जलापूर्ति योजना की दूसरी पुनरीक्षित प्राक्कलन राशि के कुल चार सौ बहत्तर करोड़, चौरासी लाख, चौवालीस हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के पूर्व में जारी संकल्प में संशोधन की मंजूरी दी गयी।

★झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का वेतन निर्धारण सातवें वेतनमान पुनरीक्षण के आलोक में किए जाने की मंजूरी दी गई।

★पथ निर्माण विभाग के अधीन एशियन विकास बैंक द्वारा संपोषित परियोजना के क्रियान्वयन के लिए गठित परियोजना कार्यान्वयन कोषांग को पथ प्रमंडल दुमका में विलय किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

★झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी, चास श्री जेवियर हेरेंज को सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी दी गई।

कोकचो में चला भाजपा सदस्यता अभियान


भारतीय जनता पार्टी तांतनगर प्रखंड कमेटी द्वारा कोकचो में सदस्यता अभियान चलाया गया ।इस अभियान में पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, जिला अध्यक्ष मनीष राम ,  वरिष्ठ नेता के खेमकरण सवैया प्रखंड अध्यक्ष  दुर्गा चरण नाग , जिला मीडिया प्रभारी दिनेश यादव , रोहित मुंडा , एवं सभी कार्यकर्ता शामिल हुए । इस मौके पर सैकड़ों नए सदस्य बनाये गए ।

पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न, परीक्षा स्थगित करने की मांग


रांची। एस.एस मेमोरियल कॉलेज के छात्र संघ पूर्व उपाध्यक्ष मो.हुसैन अंसारी औऱ छात्र नेता अमन अहमद के नेतृत्व में कॉलेज परिसर के विद्यार्थियों ने राँची विश्विविद्यालय के परीक्षा निरीक्षक डा.राजेश कुमार औऱ प्रति कुलपति डा.कामिनी कुमारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

मो.हुसैन अंसारी ने कहा कि दिनांक 29 जुलाई को सेमेस्टेर 1 की जो हिन्दी की परीक्षा हुई हैं उसमें 100 अंक में से 62 अंक के प्रश्न पाठयक्रम से बाहर से  पूछे गए थे। इसके कारण परीक्षा में अधिकांश छात्रों के फ़ैल होने की आशंका हैं।

वहीं छात्र नेता अमन अहमद ने राँची विश्विद्यालय के परीक्षा निरीक्षक डा.राजेश कुमार औऱ प्रति कुलपति डा.कामिनी कुमारी से अपनी बातों को रखते हुए कहा कि जो हिन्दी की परीक्षा हुई हैं उसे स्थगित किया जाए औऱ फ़िर बाकी बची हुई परीक्षा होने के बाद हिन्दी की परीक्षा फ़िर से ली जाए।
राँची विश्विद्यालय प्रशासन छात्र - छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा हैं , ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छात्र नेताओं औऱ कॉलेज परिसर के छात्र - छात्राओं कि बातों को सुनने के बाद परीक्षा निरीक्षक औऱ प्रति कुलपति ने आश्वसन दिया कि विश्विद्यालय प्रशासन की बैठक के बाद छात्र हित में सही निर्णय लिया जाएगा।

मौक़े पर ज्ञान कुमार , मनीष शर्मा , सुमित कुमार , रौशनी कुमारी , शबाना परवीन , फरजाना खातून , राहुल , कंचन , अमित , प्रदीप , सुनील , रोहित आदि छात्र छात्राएँ मौज़ूद थे ॥

महिला सियासत ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

झारखंड महिला सियासत  को मिल रहा सहयोग
पार्षद उर्मिला यादव घर-घर घूमकर मांग रही समर्थन

रांची। झारखंड की राजनीति में एक नया इतिहास रचने की तैयारी हो रही है। झारखंड महिला सियासत के बैनर तले अबकी बार महिला सरकार के नारे के साथ विधानसभा चुनाव में सूबे की सभी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया गया है। संस्था के संयोजक सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन सुधीर सिन्हा महिलाओं को राजनीति में समुचित भागीदारी दिलाने की दिशा में प्रयासरत हैं। विगत दिनों झारखंड महिला सियासत के सम्मेलन में सभी राजनीतिक दलों से महिला प्रत्याशी को संविधान सम्मत अधिकार देने और चुनाव में महिला उम्मीदवार उतारने की अपील की गई। संयोजक श्री सिन्हा के निर्देशानुसार संस्था से जुड़ी और चुनाव मैदान में उतरने को इच्छुक  महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस क्रम में एच ई सी आवासीय परिसर के वार्ड 41की पार्षद उर्मिला यादव हटिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। चुनाव में एक वोट देने के आश्वासन के साथ वह लोगों से एक नोट भी मांग रही हैं। वह कहती हैं कि झारखंड महिला सियासत के उम्मीदवार जनता के सहयोग से चुनाव मैदान में उतरेंगे। महिलाओं के राजनीति में सक्रिय भूमिका से समाज का अपेक्षित विकास संभव हो सकेगा। राजनीति की कमान महिलाओं के हाथों में आने से विकास की गति तेज होगी। श्रीमती यादव ने कहा कि झारखंड महिला सियासत को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक झारखंड के 17 सीटों पर झामसि के प्रत्याशियों का चयन किया जा चुका है। शेष सीटों पर झामसि के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। अबकी बार महिला सरकार के नारे   को धरातल पर उतारने की तैयारी हो रही है। महिलाओं को राजनीति में समुचित भागीदारी दिलाने के लिए कई राजनीतिक दलों ने सहमति जताई है। अबकी बार झारखंड में बदलाव की बयार बहेगी। राजनीति का स्वरुप भी बदला-बदला नजर आएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाएं एक नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं।

सोमवार, 29 जुलाई 2019

रेल राजस्व वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण सुझाव


चक्रधरपुर । डी आर यू सी सी के सदस्य पवन शंकर पांडे ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में यात्रियों के सुविधा एवं रेल राजस्व की वृद्धि हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर सार्थक पहल करने के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा जिसकी निम्न बिंदुओं की चर्चा जनहित के लिए आने वाले 16 अगस्त को डीआरयूसीसी की बैठक में किया जाएगा। उन्होंने लिखा की रेलगाड़ियों का परिचालन में वृद्धि हो ट्रेन संख्या 12813,  12 814 हावड़ा टाटा स्टील एक्सप्रेस का परिचालन चक्रधरपुर से किया जाए। ट्रेन संख्या 13301 ,13302 धनबाद टाटा स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस का परिचालन चाईबासा से किया जाए। दानापुर टाटा सुपर फास्ट एक्सप्रेस संख्या 18183, 18184 का परिचालन चक्रधरपुर से किया जाए। ट्रेन संख्या 12875,12876 पूरी दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस का परिचालन चाईबासा से किया जाए। ट्रेन संख्या 208 15,  20816 टाटा विशाखापट्टनम एक्सप्रेस साप्ताहिक को 3 दिन चलाई जाए ।चक्रधरपुर से रांची के लिए एक नई ट्रेन का परिचालन किया जाए । चक्रधरपुर से बनारस के लिए एक नई ट्रेन का परिचालन किया जाए। चाईबासा से प्रातः 4:00 बजे एक नई ट्रेन का परिचालन किया जाए। आसनसोल चेन्नई एक्सप्रेस 12370 जो सप्ताहिक है उसका फेरा बढ़ाते हुए कम से कम 3 दिन किया जाए। मौर्य एक्सप्रेस संख्या 15028 15027 का विस्तार चक्रधरपुर तक किया जाए । चक्रधरपुर से टाटानगर सुबह 11:00 बजे टाटानगर  से चक्रधरपुर  1:30 बजे चलने वाली पैसेंजर सवारी गाड़ी गाड़ी संख्या 0011 0012 को बंद कर दिया गया है जिससे यात्री हित में चलाई जाए । गाड़ियों का ठहराव––अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव मनोहरपुर में किया जाए। उत्कल एक्सप्रेस संख्या 18 477, 18 478 का सोनुआ में किया जाए । एक्सप्रेस संख्या 18189, 18 19 0 का ठहराव सोनुआ में किया जाए। इंटरसिटी एक्सप्रेस संख्या 18403, 18404 का ठहराव नोवामुंडी में किया जाए ।दुरन्तो एक्सप्रेस 12262, 12261 का ठहराव चक्रधरपुर में किया जाए ।

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को शिव मंदिर में लगी भक्तों की भीड़



चक्रधरपुर। सावन माह के दूसरी सोमवारी को शहर के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया आज प्रातः काल से ही शहर के सभी मंदिरों मे शिव भक्ति के गीत और जयकारे से सारा शहर भक्तिमय और शिवमय हो गया पंडित हाता, पोर्टर खोली, पुरानी बस्ती तथा लोको के अलावे देवगाँव स्थित शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई और मंदिर प्रांगण में भोग वितरण भी किया गया ।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...