यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 11 अगस्त 2019

खबरगंगा के पाठक एक लाख पार, बधाई!

खबरगंगा के पाठकों की संख्या 1 लाख 1 हजार का शुभ अंक पार कर चुकी है। बिना पूंजी के चलाए जा रहे इस छोटे से प्रयास को आपका स्नेह और समर्थन मिला, इसके लिए अनुगृहित हूं। आपका प्रेम इसी तरह मिलता रहे यह कामना है। बहुत-बहुत बधाई।

-देवेंद्र गौतम

सीएम ने रक्षाबंधन पर सखी मंडल की दीदियों को भेजा बधाई संदेश


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में गठित सखी मंडल की दीदियों को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एक पत्र लिखकर संदेश भेजा है. इस पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वांगीण विकास में सखी मंडल की दीदियों की अहम भूमिका पर उन्हें बधाई दी है.

सखी मंडल की दीदियों के प्रतिबद्धत्ता के साथ किए गए प्रयास को सराहा

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संदेश में विगत साढ़े चार वर्षों में सभी सखी मंडल की दीदियों के प्रतिबद्धत्ता के साथ किए गए प्रयास को सराहा है. पत्र के जरिए उन्होंने लिखा है कि निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर नए झारखंड के निर्माण में सखी मंडल के दीदियों की भूमिका  अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की डोर को पहुंचाना सरकार का संकल्प है.  सखी मंडल की थी दिया इस संकल्प को पूरा करने में सेतु का कार्य कर रही हैं.

"जल शक्ति अभियान" को सफल बनाने में जुटी हैं सखी मंडल की  बहनें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने  लिखा है कि सखी मंडल की बहनों ने सरकार द्वारा मिशन मोड में चलाए गए "जल शक्ति अभियान" को सफल बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. पर्यावण संरक्षण सह जल संवर्धन में सखी मंडल की बहनों ने स्वयं भागीदारी निभाकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी अन्य लोगों को जल संचयन और जल संवर्धन की प्रति प्रेरित और जागरुक करने का कार्य किया है.

चुनौती वाले क्षेत्रों में  मिली है सफलता



मुख्यमंत्री ने आगे पत्र में  लिखा है कि राज्य में कुपोषण, बेरोजगारी, बाल विवाह, डायन बिसाही कुप्रथा इत्यादि चुनौती वाले क्षेत्रों में बहुत हद तक रोक लगाने में हमें सफलता मिली है. सखी मंडल की बहनों ने इन चुनौती वाले क्षेत्रों में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है यही कारण है कि राज्य में मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है. पत्र में आगे उन्होंने लिखा है कि अपने जज्बा और कड़ी मेहनत के बदौलत सखी मंडल की दीदियों ने रानी मिस्त्री बनकर झारखंड को वहां पर शत प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाने में योगदान दिया. झारखंड की रानी मिस्त्री बनी दीदीया पूरे देश के लिए अनुकरणीय मिसाल बनी हैं.

पत्र मिलने के बाद सखी मंडल की दीदियों में दिखा उत्साह


झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के द्वारा राज्य  के सभी प्रखंडों के सभी गाँवों में सखी मंडलो का विशेष बैठक ग्राम संगठन के स्तर पर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया. बैठक में सखी मंडल के सभी सदस्यों ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी का रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सखी मंडल के दीदियों को पत्र के जरिये भेजा गया संदेश पढ़कर सखी मंडल की अध्यक्ष दीदी के द्वारा सभी प्रखंड के सारे सखी मंडल को अवगत कराया गया. साथ ही साथ दीदी लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए इन्हें जागरूक किया गया.

अंतिम व्यक्ति तक विकास की डोर को पहुंचाने का संकल्प

बैठक में सखी मंडल की दीदियों ने यह संकल्प लिया कि विकास की राह पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास की डोर को पहुंचाने तथा समाज के सभी वर्गों को विकास की डोर से जोड़कर हम एक स्वच्छ, समृद्ध एवं विकसित झारखण्ड का सपना साकार करेंगे. पत्र पढ़कर सखी मंडल की बहनों ने मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास को धन्यवाद दिया और झारखंड को समृद्ध तथा सशक्त बनाने में अपना भरपूर सहयोग देने का शपथ लिया.

बोकारो में ऑयल डिपो और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास

 350 करोड़ की लागत से बनेगा प्लांट
=================
जन्माष्टमी पर 43 लाख लाभुकों को दूसरी गैस भराई निःशुल्क मिलेगी

बोकारो में खुलेगा रोजगार का द्वार -- 1000 प्रत्यक्ष तो हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार

--रघुवर दास, मुख्यमंत्री
=================
2030 तक 300 मिलियन टन स्टील का उत्पादन होगा-- बड़ा हिस्सा झारखंड से

--धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री
=================
मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोकारो के राधानगर गांव में 250 करोड़ से आयल डिपो तथा 100 करोड़ से एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का संयुक्त रुप से शिलान्यास किया
============


बोकारो। बोकारो में 350 करोड़ से ऑयल डिपो और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट परियोजनाओं से बोकारो जिले में लगभग 1000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और कई हजार लोगों को भी इन परियोजनाओं से अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से झारखण्ड का विकास

मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास वहां पेट्रोल और डीजल के खपत में हुई बढ़ोतरी से नापा जा सकता है। देश के बड़े शहरों में 7-8% की दर से पेट्रोल डीजल की खपत बढ़ रही है, वहीं झारखंड के बड़े शहरों में 15% की दर से पेट्रोल- डीजल की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा इस बात का सूचक है कि झारखंड देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से विकसित हो रहा है।

उज्जवला के लाभुक बहनों को दूसरा भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त

मुख्यमंत्री श्री दास ने यह भी कहा कि आने वाले कृष्ण जन्माष्टमी के दिन झारखंड राज्य के सभी 5 प्रमंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उज्जवला योजना की लाभुक सभी 43 लाख महिलाओं को राज्य सरकार की तरफ से दूसरा भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। यह झारखंड की की बहनों को मुख्यमंत्री की तरफ से राखी के त्यौहार का उपहार होगा।

10,000 करोड रुपए पेट्रोलियम व औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जा रहे


अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कहा कि आने वाले वर्षों में कुल 10,000 करोड रुपए पेट्रोलियम व औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं व कारखानों में खर्च किए जाएंगे। भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन पूरे देश में होगा जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा झारखंड राज्य से आएगा।

रोजाना ढाई सौ ट्रक बोकारो से निकलेंगे और राज्य के विभिन्न शहरों में गैस की सप्लाई करेंगे

श्री प्रधान ने यह भी बियाडा में लगाए जा रहे एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से रोजाना ढाई सौ ट्रक बोकारो से निकलेंगे और राज्य के विभिन्न शहरों में गैस की सप्लाई करेंगे। इसकी वजह से भी बहुत से लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि झारखंड में पेट्रोल की डिमांड बढ़ी है। यह इस बात को दर्शाता है कि लोग साइकिल से मोटरसाइकिल की तरफ बढ़ रहे हैं और यह झारखंड के आर्थिक सामाजिक विकास का बहुत ही बड़ा सूचक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कथन को दोहराया कि जब पूर्वी भारत का सही मायने में विकास होगा तभी भारत का विकास पूर्ण होगा।



महत्वपूर्ण तथ्य---

★बियाडा के औद्योगिक क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि पर एलपीजी बॉलिंग प्लांट झारखंड में गैस वितरण के लिए सिलेंडर रिफिल टर्मिनल पॉइंट होगा। यहां से पूरे झारखंड राज्य में भरे हुए गैस सिलेंडर का वितरण होगा।

★राधानगर ग्राम में 73 एकड़ में बनने वाले आयल डिपो में तेल का भंडारण होगा। इस आयल डिपो से समस्त झारखंड के पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल का वितरण होगा।

★ऑयल डिपो में तेल की आपूर्ति रेलवे से होगी। भविष्य में असम के नुमालीगढ़ रिफायनरी से पाइप के माध्यम से जोड़ दिया जाएगा, जिससे इस ऑयल डिपो में तेल की अनवरत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

महत्त्वपूर्ण उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार अमर कुमार बाउरी, सांसद गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद धनबाद लोकसभा क्षेत्र पी एन सिंह, सांसद पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र ज्योतिर्मय महतो, विधायक बेरमो योगेश्वर महतो बाटुल, विधायक बोकारो विरंची नारायण, डीआईजी प्रभात कुमार, बोकारो के उपायुक्त  कृपानंद झा, बोकारो के पुलिस अधीक्षक पी. मुरूगन, सेल के सभी पदाधिकारी, हजारों की संख्या में बोकारो वासी उपस्थित थे।

संदीप पांडेय की नजरबंदी से तत्काल रिहाई की मांग



नई दिल्ली।  भाकपा माले ने सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय और एनएपीएम की सचिव अरुंधति धुरु की आज लखनऊ में हुई नजरबंदी की कड़ी भर्त्सना करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है. वे आज शाम लखनऊ में होने वाले कश्मीर एकता कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे. उन्हें उनके घर में भारी पुलिस घेराबंदी के बीच नजरबन्द कर लिया है और किसी को अंदर से बाहर या बाहर से भीतर नहीं आने जाने दिया जा रहा. यह उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा खुद ही कानून को हाथ में लेने की गैर क़ानूनी कार्यवाही है.

वहां होने वाले कश्मीर एकता कार्यक्रम के आयोजकों में एक मो. शोएब पर इस कार्यक्रम को न करने के लिए कथित रूप से दवाब डाला जा रहा है. लोकतंत्र की आवाज़ों पर इस तरह के हमले देश के अन्य राज्यों में भी हो रहे हैं.

मोदी-शाह की सरकार लोकतान्त्रिक विरोधों को दबाने की कार्यवाहियां कर नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों और देश के लोकतान्त्रिक ताने बाने पर हमला कर रही है. केंद्र व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस तरह की दमनात्मक कार्यवाहियां बंद करे और संदीप पांडेय एवं अरुंधति धुरु को गैरक़ानूनी नजरबंदी से तत्काल रिहा करे, तथा बिना किसी बाधा के कश्मीर के साथ एकजुटता के लिए आयोजित कार्यक्रम को होने दे जोकि प्रत्येक नागरिक का लोकतान्त्रिक  अधिकार है.

- केंद्रीय कमिटी
भाकपा माले
सुखदेव प्रसाद भाकपा माले झारखंड राज्य कार्यालय सचिव द्वारा प्रेषित

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का शुभारम्भ



बच्चों की बनायीं 150 पेंटिंग्स भी प्रदर्शित


कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केंद्र और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 11 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय “स्वतंत्रता पर्व 2019” के अंतर्गत विभिन्न संस्स्कृतिक कार्यक्रमों एवं देश भक्ति चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज नृत्य, संगीत, फैंसी ड्रेस एवं स्पीड पेंटिंग की प्रस्तुति दी गयी | इस उपलक्ष पर 350 बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | इस अवसर पर संस्था के बाल चित्रकारों के द्वारा बनाई गयी 150 चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी है | कार्यक्रम में हर्षिता एवं अर्चना, यशिता, आराध्या, अभिरुचि, कुशाग्र, हरीश, लावेश, मुकुंथन ने देश भक्ति गीत पर नृत्य पेश किया | फैंसी ड्रेस में विवान ने देश के वीर सिपाही के रूप में बलिदान की गाथा सुनाई, इशान एवं हरीश ने सुभाष चन्द्र बोस, मुकुंथन ने झाँसी की रानी बन कर सब का मन मोह लिया | आयेशा ने फिल्म केशरी से तेरी मिटटी, आर्यन सोनार, श्रेया, अनुश्री, आकांक्षा ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी | वहीँ त्रिविक्रम ने हरमुनियम एवं आकांक्षा ने कीबोर्ड, परियल ने गिटार के साथ देश भक्ति संगीत प्रस्तुत किया | संस्था के द्वारा विजिएताओं को पुरस्कृत भी किया गया |

इस अवसर पर संस्था निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को एकता और शान्ति के साथ रहने का सन्देश दिया | कल 12 अगस्त को सीनियर छात्रों के लिए चित्रकार धनंजय कुमार के मार्गदर्शन में देश भक्ति विषय पर वाटर कलर चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमे 25 सीनियर छात्र छात्राएं भाग लेंगे |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका श्रीमती रजनी कुमारी के अलावा छात्रों जिसमे आयेशा, आरती, कोमल, शिखा, शीतल, हर्षिता, हर्ष, विकाश, अनिकेत, ऋचा, सुरुचि, श्वेता ,प्रिया एवं सभी छात्रों का योगदान रहा |
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया में विगत 18 वर्षों से विभिन्न वर्गों के छात्र छात्राओं को चित्रकला की शिक्षा प्रदान करती है | कोई भी इछुक छात्र छात्राएं किसी भी समय संस्था में दाखिला ले सकते हैं | यह जानकारी  कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने दी |

श्री केड़िया सभा ने किया दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन




रांची। श्री केड़िया सभा रांची "के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन भवन में "दादी जी के मंगल पाठ "का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दिन के 3:00 बजे शुरू हुआ । इस अवसर पर दादी मां का सुंदर दरबार सजाया गया । तत्पश्चात पावन दीप प्रज्वलित कर उन के पावन चरणों में भजनों की गंगा बहाई गई । उपस्थित महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया।
भजन गायन की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसके तहत "म्हारा प्यार रे गजानन आईजो......का गायन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद दादी मां का मंगल पाठ का भजन , " मंगल पाठ दादी का जो रोज करोगे मेरी दादी की कृपा से मौज करोगे." और "..... दादी जी के सावन उत्सव का भजन सावन का महीना पवन करे शोर दादी म्हारी झूल रही भक्तां की हाथ मे डोर... फिर दादी मां का सिंधारा का भजन " दादी जी का लाड़ मिलके सारा करस्यां चालो चालो दादी का सिंधारा करस्यां....."
इसी तरह अत्यंत मधुर भजनों से भक्तों ने दादी मां के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा का अर्पण किया । भजनों के समापन के बाद महाआरती की गई। दादी मां को फलों के अलावा विभिन्न तरह की मिठाइयों का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया । केडिया परिवार के अलावा अन्य भक्तों ने भी इस कार्यक्रम में अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया और दादी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके लिये श्री केडिया सभा रांची अपने समस्त केडिया बंधुओं का एवं दादी माँ के भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने दी।

चक्रधरपुर नगर परिषद की बैठक


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष आनंद कसेरा के उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी महेंन्द्र राम व वार्ड पार्षद गण भी उपस्थित थे। कार्यपालक पदाधिकारी महेंन्द्र राम के  योगदान देने के पश्चात नगर परिषद में विकास गति को तेज करने के उद्देश्य से बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी जिसमें वार्ड पार्षदों ने भी उपस्थित होकर अपनी बात रखी लगभग 3 घंटे तक चली ये बैठक काफी कारगर रही वहीं नगर परिषद अध्यक्ष के डी साह ने वाट्स्प ग्रुप में बोर्ड की बैठक को स्थगित करने की बात कहते हुए बैठक में शामिल नहीं हुए किन्तु बैठक के लिए उपस्थित हुए लोगों ने इस बैठक का आयोजन करने के साथ साथ विकास कार्यों को गति देने के लिए अपने अपने प्रस्ताव व सुझाव दिए बोर्ड की बैठक सफल रही।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...