यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 12 अगस्त 2019

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं मनीष राम



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच गजब का उत्साह है। इसकी प्रमुख वजह ये है कि नये जिला अध्यक्ष मनीष राम के द्वारा पुराने व कर्मठ ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ साथ पार्टी के लिए समर्पित रहने वाले लोगों को एक साथ करने के साथ साथ पार्टी के लिए काफी कारगर साबित हो रहे हैं। तीन माह के पश्चात होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की दमदार स्थिति दर्ज कराने के लिए अभी से रणनीति बनाई जा रही है। जिसमें उन्हें प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का पूरा समर्थन प्राप्त हो रहा हैं ।
नये जिला अध्यक्ष का राजनीतिक जीवन तीन दशक से ज्यादा का रहा है। श्री राम 29 जून 2019 को जिला अध्यक्ष बनाये गये। इससे पूर्व वे लोकसभा चुनाव में संयोजक 2014 मे सदस्यता जिला प्रमुख सह रह चुके हैं। इसके अलावा तीन बार कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही साथ विनोद कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल में वे जिला  अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष  1985 में स्व.राधे सुमरई के चुनाव लड़ने के समय बूथ अध्यक्ष  रहे व 1995 में चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में एक मात्र चुने गए विधायक पुतकर हेमब्रम के समय विधानसभा चुनाव प्रभारी थे। श्री हेम्ब्रम सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से एक मात्र विधायक थे। इस प्रकार कहा जा सकता है कि नये जिला अध्यक्ष मनीष राम भाजपा के लिए काफी उपयोगी रहे हैं। उनके लंबे अनुभव का लाभ पार्टी को मिलता रहा है । उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

सीएम रघुवर दास ने मुसलिम बहन को दिया राखी का नायाब तोहफा




देवेंद्र गौतम
रांची। हिंदपीड़ी की इशरत परवीन को सीएम रघुवर दास ने राखी का नायाब तोहफा दिया है। इशरत को घर में आज दोहरी खुशी का माहौल है। ठीक ईद के दिन सउदी अरबिया में तीन माह से एक कंपनी में बंधक पड़े उनके भाई मुफीद को सही सलामत सके घर पहुंचा दिया गया है। अब पूरा परिवार दोहरी खुशी के साथ ईद मनाएगा। मुफीद कल 11 अगस्त को सुबह 4 बजे सूदी अरब से दुबई होते हुए दिल्ली पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री के आप्त सचिव केपी बलियान ने उन्हें रिसीव किया था। इसके बाद वे एयर एशिया की फ्लाइट से दिन के 11 बजे उन्हें रांची पहुंचाया। खबर लिख जाने के समय मुफीद अपने परिजनों के साथ ईद की खुखियां साझा कर रहे हैं।
इशरत परवीन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष अपने भी को छुड़ाकर लाने की गुहार लगाई थी।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए तुरत अपने प्रधान सचिव को इस बाबत कार्रवाई करने और मुफ़ीज़ को वापस भारत लाने की पहल करने का निदेश दिया। नई दिल्ली से स्थानिक आयुक्त एमआर मीणा और मुख्य मंत्री के आप्त सचिव के पी बालियान ने मुफीद की वापसी के लिए पूरा जोर लगा दिया। इन दोनों ने विदेश मंत्रालय और सऊदी अरब के भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क कर उन्हें भारत लाने की कोशिश शुरू कर दी। मुख्यमंत्री को भी पल पल की जानकारी दी जा रही थी। मोहम्मद मुफ़ीज़ पर नियोक्ता कंपनी ने 12 अप्रैल 2019 से रियाद के कोर्ट में मुकदमा कर रखा था। ऐसे में भारतीय दूतावास ने पहल कर उसे झूठे मुकदमे से निजात दिलाया और इमरजेंसी पासपोर्ट सर्टिफिकेट बनाकर उसे भारत लाने की पहल की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमारी कोशिश हो कि ईद उल जोहा से पहले मुफ़ीज़ घर आ जाए। उनकी कोशिश कामयाब हुई। इस अभियान में सीएम रघुवर दास और उनके आप्त सचिव केपी बलियान और मुख्य सचिव की भूमिका सराहनीय रही।

मुख्य मंत्री ने भारत के विदेश मंत्रालय और सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के प्रति आभार और धन्यवाद प्रकट किया है.
मुख्यमंत्री ने झारखण्ड भवन के स्थानिक आयुक्त एम आर मीणा, अपने आप्त सचिव के पी बालियान को भी बधाई दी है.

श्री दास ने राज्य के मुख्यसचिव डॉ डी के तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग सुखदेव सिंह और अपने प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल को भी तत्पर कार्रवाई के लिए बधाई दी है।

रविवार, 11 अगस्त 2019

पुलिस-पब्लिक समन्वय की जीवंत मिसाल हैं डीएसपी विमलेश त्रिपाठी


मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी इसका सफलतापूर्वक निर्वहन करते हैं। वे अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहते हैं। अपनी बेहतरीन कार्यशैली प्रदर्शित कर काफी कम समय में ही लोकप्रियता हासिल करने में सफल हो जाते हैं। अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होकर विभागीय कार्यों का त्वरित निष्पादन भी करते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं चाईबासा जिले के मनोहरपुर में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विमलेश कुमार त्रिपाठी। श्री त्रिपाठी ने काफी कम समय में ही अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से पुलिस महकमे में तो अपनी एक विशेष पहचान बना ही ली है, नागरिकों के बीच भी उन्होंने खासी लोकप्रियता अर्जित करने में सफलता प्राप्त की है। श्री त्रिपाठी की कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा चहुंओर हो रही है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत नोनापार गांव के निवासी और प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय विश्वंभर तिवारी के पुत्र विमलेश त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा तो गांव में हुई, लेकिन इसके बाद वह झारखंड राज्य के हजारीबाग आ गए और वहां से उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने वाराणसी से स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। गोरखपुर से उन्होंने बीएड भी किया। इसके बाद श्री त्रिपाठी ने हजारीबाग स्थित एक उच्च विद्यालय में शिक्षण का कार्य प्रारंभ किया। बतौर शिक्षक श्री त्रिपाठी ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई और छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री त्रिपाठी छात्रों और स्कूल के अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए। आज भी उनसे शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र उन्हें याद कर उनका सम्मान करते हैं। उनकी प्रतिभा के कायल हैं। कुछ दिनों तक शिक्षण कार्य करने के बाद श्री त्रिपाठी झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सम्मिलित हुए और सफल रहे। उनकी नियुक्ति पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हुई। पलामू में वह प्रोबेशन पर रहे। वहां प्रशिक्षण प्राप्त किया। तत्पश्चात उनका पहला पदस्थापन मनोहरपुर में हुआ। श्री त्रिपाठी अपने कार्यों के प्रति काफी लगन शील रहते हैं। जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर बनाने और पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अमन पसंद लोगों के बीच श्री त्रिपाठी खासे लोकप्रिय हैं। शहर में विधि व्यवस्था बनाए रखने और शहर को अपराध मुक्त करने में वह सदैव तत्पर रहते हैं। अपने शीर्ष अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने मातहत कर्मियों को यथोचित दिशा निर्देश देते हुए अपने कार्यों के प्रति वफादारी निभाने में वह सदैव सक्रिय रहते हैं। अपराध और नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उनका मानना है कि शहर को अपराध मुक्त करने से ही अमन चैन बरकरार रहेगा। असामाजिक तत्वों के लिए वह कहर बनकर बरसते हैं, वही अमन पसंद लोगों के बीच वह एक बेहतरीन इंसान और उनके हमसफर की भूमिका में रहते हैं। श्री त्रिपाठी मृदुभाषी जांबाज और नेक दिल इंसान हैं। आम जनता के बीच उनकी छवि एक कर्मठ पुलिस अधिकारी के रूप में तो है ही, लोग एक अच्छे समाजसेवी के रूप में भी उन्हें सम्मान देते हैं। जन समस्याओं के समाधान के प्रति तत्पर रहना उनकी दिनचर्या में शुमार है। सर्व धर्म समभाव की भावना रखते हुए वह सभी धर्मों का समान आदर करते हैं। वह कहते हैं कि पुलिस अधिकारी जनता और पुलिस विभाग के बीच एक सेतु के रूप में होते हैं। उन्हें आम जनता के साथ समन्वय बनाकर शहर को अमन जैन बरकरार रखने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इससे हमारा देश व समाज सशक्त होगा।
 * प्रस्तुति : विनय मिश्रा

इटकी रोड व्यवसायी संघ ने किया रुद्राभिषेक और महा भंडारा का आयोजन



रांची। सावन माह के आखिरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी इटकी रोड व्यवसायी संघ के तत्वावधान में रुद्राभिषेक एवं महाभण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व सचिव और समाजसेवी आदित्य विक्रम जायसवाल उपस्थित होकर महाभण्डारे में शामिल हुए।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना किया तथा कहा कि भगवान शिव भोले की महिमा आपार है, डमरू वाले बाबा अपने भक्तों को न गिनकर देते हैं, न तोलकर देते हैं,जब भी  महाकाल देते हैं,दिल खोलकर देते हैं। श्रद्धा के साथ इनको ध्यान करें,सब मुरादें पूरी करते हैं।
रुद्राभिषेक अनुष्ठान मुख्य पुजारी मणि शंकर पांडेय व  सतीश मिश्रा ने  कराया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन उरांव ने बताया कि यह अनुष्ठान कार्यक्रम सुबह 08 बजे से अपराह्न 02 बजे तक चला। महाभण्डारे में तकरीबन पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन उरांव, राजेश कुमार सिंह, महेंद्र अरोड़ा, कन्हैया सिंह, दीपक मुन्ना, अशोक खन्ना, अक्षयवर सिंह, विनोद राज, राजीव कुमार, धर्मेंद्र भगत , तेजलाल भगत आदि एवं सदस्यों ने बहुमूल्य योगदान दिया।
इस मौके पर अमरजीत सिंह, मुंजी सिंह,श्रीकांत, सोनू, चिंटू चौरसिया, प्रेम कुमार आदि शामिल थे।

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ के तहत 12 घरों में अनुष्ठान

घर घर करें सब गायत्री जाप 
शांति समृद्धि आए अपने आप

रांची। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं अभियान संचालन के तहत अनेक जयघोषों के साथ आज रविवार दिनांक 11 अगस्त 19 को बुंडू के पास तैमारा गांव , थाना दशम फॉल तथा धमारा थाना गांव में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के अंतर्गत 12 घरों में  गायत्री यज्ञ संपन्न किया गया।
इस कार्यक्रम में दो ग्रामीण परिवार सदस्यों ने मांसाहार भोजन छोड़ने का संकल्प यज्ञ पूर्णाहुति में देवदक्षिणा  समक्ष प्रस्तुत किया ।
इन घरों में यज्ञ और गायत्री जाप की महिमा ,बलि वैश्य, मंत्र लेखन पुस्तिका व मासिक पत्रिका के बारे में लोगों को बताया गया।
 इसमें रांची से शिवेन्द्र पाठक , बासुकीनाथ पाठक एवं उनकी पत्नी पूनम बहन , दीपक दयाल प्रसाद ,मुकेश मिश्रा , दुर्गा साहू,  विनय कुमार और बुंडू से उत्तम दास ,महेंद्र नाथ महतो, विशेश्वर महतो, पूर्णचंद्र कसेरा और अन्य कई लोगों  ने पुरोहित रूप में भागीदारी करते हुए सफल बनाया।मुकेश मिश्रा द्वारा दशम फॉल थाना में यज्ञ कराया गया।
 इन 12 घरों में जनसंपर्क एवं यज्ञ कराने के लिए स्थानीय प्रज्ञामंडल प्रतिनिधि वरिष्ठ भाई गणेश भगत द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई ।साथ ही रतन भगत एवं जय प्रकाश तथा मुकेश कुमार मिश्रा ने कुछ घरों में गायत्री दीप यज्ञ का कार्यक्रम भी आयोजित किए और गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य के साहित्यिक मासिक पत्रिका और विचारों पर संक्षिप्त व्याख्यान दिए और जयकारों से पारिवारिक वातावरण को सुखद व  आनन्ददायक बनाते हुए गुंजायमान किया गया।
अंत में रांची शक्तिपीठ के पुरोहित सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीण समूह परिजनों ने सभी ग्राम वासियों की एवं समस्त जनमानस के अस्त-व्यस्त जनजीवन में सुख शांति समृद्धि की मंगलकामनाएं एवं प्रार्थना कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

बम बम भोले ,ॐ नमः शिवाय से गूंजा फिरायालाल चौक



रांची। मां काली सेना रांची महानगर के तत्वावधान में सावन के अंतिम सोमवारी को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में भव्य जागरण का आयोजन किया गया।हर साल की भांति इस साल भी भगवान भोले  के भजनों से भक्तों की महफ़िल सजी। शिव भक्तों की सेवा में मां काली सेना सदैव तत्पर रहता है इसी कड़ी में शिव भक्तों के जोश और उमंग में भगवान भोले की उपासना से सराबोर भक्तों के लिए विशेष रूप से भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें हज़ारो शिव भक्तों ने अपनी हाज़री लगाकर जीवन को सुखमय बनाने की दुआ मांगी।इस अवसर पर  भक्ति जागरण का उद्घाटन मुख्य अतिथि  उदय साहू ,जितेंद्र सिंह,सत्य नारायण सिंह,लल्लू सिंह ,शिव प्रकाश सिंह टुन्नू,शिवा कच्छप,राजेश ठाकुर,भोलू सिंह,सुमित तिवारी,आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।  इस अवसर पर भक्ति सागर जागरण मंडली ग्रुप के  गायक राकेश सोनी, गायिका अर्चना गोस्वामी, शुभम गोस्वामी, गायिका छाया सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान भोले बाबा के एक से एक भजनों को गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।बम बम भोले,अरे मेरे भोले को लग गयी प्यास, जय भोले बाबा आदि गीत से समा बंधा।इस अवसर पर मुख्य रूप से सेना प्रमुख भोलू सिंह, सुमित तिवारी,आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन,अशोक चौबे,बादल सिंह,शांतनु सिंह,टुन्ना सिंह,संतोष सिंह,कुमार निकेश,कुमार राजा,मोंटी मोदी,सबलू मुंडा,विकी वर्मा,विकाष सिंह,सोनू प्रधान,हीरू सिंह,राजेश वर्मा,भोला केसरी,बंटी वर्मा राजेश ठाकुर ,सूरज वर्मा आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महवपूर्ण भूमिका निभाई।ये जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

अरुणोदय समिति ने किया महारुद्राभिषेक का आयोजन


रांची। अरुणोदय समिति (शाकद्वीपीय ब्राह्मण संगठन ) के तत्वावधान में सूर्य मंदिर बड़ा तालाब के नजदीक रांची में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया । आचार्य अजय पाठक जी के द्वारा पूजन सम्पन्न कराया गया , मुख्य यजमान समिति के अध्यक्ष विजय पाठक सपत्निक और सहसचिव योगेश मिश्र सपत्नीक थे।साथ ही समिति के विस्तार के लिए  गिरडीह जिला में कुन्दन मिश्र  सम्मानित कर  प्रभारी बनाया गया तथा अरुणोदय समिति का बैनर भी दिया गया । रुद्राभिषेक के पावन अवसर पर गोपाल पाठक , उदय मिश्र , गया दत्त मिश्र , मंगलानन्द पाठक , शशी भूषण मिश्र , अजय पाठक एवं भजन गायक रमेश जी को अंग वस्त्र एवं समिति का समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं सामुहिक भोजन कराया गया ।
आज के कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय , संतोष कुमार पाठक , कोषाध्यक्ष शिवाकान्त पाठक , संगठन मंत्री रविन्द्र कुमार शर्मा , अतुल कुमार , राजीव रंजन मिश्र , जगरनाथ मिश्र ,  हरिहर मिश्र,  संजय मिश्र , सुमन पाठक , अनूप पाठक , उदय कुमार पाण्डेय , आयुष पाठक , पियूष पाठक , गौरव पाठक , निधि पाठक ,सरीता पाठक, मनोरमा पाठक , संगीता मिश्रा सहीत शाकद्वीपीय समाज के सैकड़ों बन्धु उपस्थित हुए ।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...