यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया झंडोत्तोलन


==============
★ शहीदों के सपनों का बनाएंगे झारखंड

★ ओल्ड जैल कैंपस स्थित पार्क में शहीद वीर जवानों की लिखी जाएगी शौर्य गाथा

★ अगले 10 सालों में दुनिया के विकसित राष्ट्रों के समकक्ष खड़ा होगा झारखंड

===============

रांची। देश के वीर सपूतों को नमन. शहीदों की शहादत पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है. शहीदों की शौर्य गाथा आज भी हमें प्रेरित करती है और आगे भी करेगी. मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने शहीद स्थल सह स्मारक समिति में झंडोत्तोलन और तिरंगे को सलामी देते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है. उन्होंने राज्यवासियों को देश की 72 वीं वर्षगांठ और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं हुए कहा कि न्यू झारखंड बनने की राह पर राज्य के कदम बढ़ चुके हैं. हमार राज्य खनिज संसाधनों के मामले में देश का सबसे समृद्ध राज्य है. इन संसाधनों की बदौलत अगले 10 सालों में झारखंड को एक ऐसा राज्य बनाएंगे जो दुनिया के विकसित राष्ट्रों के समकक्ष खड़ा होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इस पहल को राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत का हो रहा निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत का निर्माण हो रहा है. जम्मू- कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले धारा 370 और 35 ए की समाप्ति इस दिशा में अहम कदम है. अब पूरे देश के लिए एक कानून है. धारा-370 खत्म होने से अलगाववाद और आतंकवाद का भी सफाया हो जाएगा. देश की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाला खुद समाप्त हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के इस फैसले से अब जम्मू कश्मीर वास्तिक रुप से अखंड भारत का हिस्सा बन गया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ गृह मंत्री श्री अमित शाह को बधाई दी.

झारखंड के शहीदों की शौर्य गाथा को जानेगी पूरी दुनिया

मुख्यमंत्री कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले राज्य के शहीदों के सम्मान में रांची स्थित पुरानी जेल में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा लगाई जाएगी. यहां लाइट एंड साउंड प्रोग्राम के जरिए शहीदों की गाथा को पूरे देश-दुनिया में दिखाया जाएगा. इसके साथ यहां स्थित पार्क में शहीद जवानों की शौर्य गाथा लिखी जाएगी, ताकि यहां आनेवाले लोग इससे अवगत हो सकें. आगामी 15 नवंबर तक इसकी शुरुआत कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि शहीदों के गांवों को आदर्श गांव के तौर पर भी विकसित कर रही है. यहां शहीदों के परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.

शहीद स्थल - सह - स्मारक का क्या है इतिहास

राजधानी रांची में स्थित शहीद स्मारक देश के स्वाधीनता आंदोलन का गवाह रहा है. इस पवित्र स्थल पर 1857 स्वाधीनता आंदेलन में शामिल वीर सपूतों को ब्रिटिश हूकुमत ने फांसी दे दी थी. देश की आजादी के लिए हंसते-खेलते सूली पर लटकने वाले इन वीर सपूतों में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव और अमर शहीद पांडेय गणपत राय सहित कई और ज्ञात व अज्ञात शहीद शामिल हैं. आज इस स्थल का उपयोग सिर्फ शहीदों के सम्मान और देशभक्ति के कार्यक्रम के लिए किया जाता है.

बुधवार, 14 अगस्त 2019

मानकी- मुंडा एवं स्थानीय स्कूली बच्चों के साथ सहभोज


पोड़ाहाट, पश्चिमी सिंहभूम। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हाल ही में लगान रसीद को निर्गत करने में मानकी मुंडा की भूमिका को महत्व दिलाया है। मुख्यमंत्री का अभिनंदन मानकी मुंडा बंधुओं ने गजमाला पहनाकर किया। जिले के मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पिंगुवा ने मंच से मुख्यमंत्री का साधुवाद किया साथ ही कुछ अन्य मांगें भी सूबे के मुखिया के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री के साथ जिले के मानकी- मुंडा एवं स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से भोजन भी ग्रहण किया।

ज्ञातव्य है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में वर्ष 1836 में अंग्रेज सरकार के साथ असुरा मानकी के साथ बैठक में प्रस्तावित हुकुकनामा मानकी-मुण्डा प्रथा का आधार है। हाल के वर्षों में रसीद काटने की प्रक्रिया ऑनलाईन की गई थी, लेकिन समाज के विकास में मानकी मुंडा की महत्ता को देखते हुये मुख्यमंत्री  रघुवर दास के द्वारा पुनः इस जिले के साथ पूरे राज्य में लगान वसूली के इनके अधिकार को वापस किया गया है। एवं इनके मानदेय राशि को दोगुना कर सरकार के द्वारा इन्हें प्रोत्साहित भी किया गया है। सरकार यह जानती है कि क्षेत्र के विकास में इनकी महती भूमिका है।

सीएम रघुवर दास ने आदिवासी बहनों को अपने हाथों से चप्पल पहनाया



चाईबासा। अवसर था चरण पादुका योजना के उद्घाटन का। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस योजना का उद्घाटन इस तरह होगा। पर, जब समय आया इसके उद्घाटन का तो सब चौंक गए। मुख्यमंत्री रघुवर दास एक छोटे भाई की तरह आगे बढ़े और आदिम जनजाति समुदाय की महिला झलक मुनि बिरहोर और तिरकी बिरहोर की ओर पहुंचकर उनके चरण पर झुके और उनके पैरों में चप्पल दिया और उन्हें प्रणाम किया। दोनों की आंखें भर आयी। लोग देखते रह गए.. लोग समझते रह गए। किसी ने ऐसी उम्मीद नहीं की थी पर मुख्यमंत्री के सहज व्यक्तित्व को इसकी परवाह नहीं थी। उनके लिए यह एक अत्यंत सामान्य सी बात थी। गरीब, गांव, मेहनतकश जैसे लोग मुख्यमंत्री के ह्रदय में बसते हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले राज्य के मुख्य सेवक के हाथों बहन को चप्पल पहनाना लोगों के दिलों को छू गया।
अचानक से दृश्य कौंधता है संतालपरगना का। इसी तरह की घटना 14 सितम्बर 2016 को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में हुई थी, जब मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए थे, प्रमंडलस्तरीय सखी मंडलो का सम्मेलन हो रहा था, एक दिव्यांग जिसके पैर नहीं थे पर हौसले बुलंद थे वह मुख्यमंत्री को अपनी वेदना से रूबरू कराने के लिए मंच की ओर आगे बढ़ रहा था। मुख्यमंत्री रघुवर दास की नजर उस पर पड़ी, इससे पहले कि कोई कुछ समझे मुख्यमंत्री मंच से उतरकर उस दिव्यांग भाई के पास पहुंचे और कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं आपका सेवक हूं। मैं आपके पास आऊंगा। दिव्यांग भाई को अब आवेदन से अधिक महत्वपूर्ण लगने लगा मुख्यमंत्री की संवेदना। उसकी आंखों में आंसू थे...ऐसे ही आंसू आज कोल्हान में झलक मुनि बिरहोर, तिरकी बिरहोर की आंखों में थे।

मुख्यमंत्री ने आज कहा कि चरण पादुका योजना के तहत चाईबासा जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाई गई चप्पले आदिम जनजाति समुदाय को नि:शुल्क दी जाएंगी। ज्ञात हो कि इस योजना को एसीसी सीमेंट के सीएसआर फंड के माध्यम जा रहा है।

झारखंड कैबिनेट के फैसले


===================
*14 अगस्त 2019 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*
==================
*★मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के संशोधित मार्ग निर्देश को आज मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व में एसईसीसी डाटा (SECC DATA) के अंतर्गत चिन्हित गरीब परिवार तथा अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारी उस योजना के अंतर्गत आच्छादित थे। इसमें परिवर्तन कर अब समस्त गरीब राशन कार्ड धारी परिवार को इस योजना के अंतर्गत आच्छादित करने का निर्णय लिया गया*

*★ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभुकों को गैस सिलेन्डर की पहली रिफिल नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जो भी लाभुक दोबारा गैस रिफिल कराएंगे उन्हें रिफिलिंग के बाद सिलेन्डर के रिफिलिंग के मूल्य के समतुल्य राशि लाभुक के खाते में DBT के द्वारा हस्तांतरित की जाएगी। इसकी स्वीकृति दी गई.*

*★ राज्य योजना अंतर्गत संचालित "मुख्यमंत्री कन्यादान योजना" की संशोधित मार्ग-निर्देश की स्वीकृति दी गई। पूर्व में एसईसीसी डाटा (SECC DATA) के अंतर्गत चिन्हित गरीब परिवार और अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारी परिवार इस योजना के लाभुक थे। इसमें परिवर्तन कर अब समस्त गरीब राशन कार्डधारी परिवार को इस योजना के लाभुक होंगे। इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई*

*★ राज्य योजना के अंतर्गत संचालित "कंबल एवं वस्त्र वितरण योजना" का संचालन पहले श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा संचालित थी आज मंत्रिपरिषद ने इस योजना का संचालन महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की।*

*★ ग्वाला (मुस्लिम) जाति को झारखंड राज्य की पिछड़े वर्गों की सूची (अनुसूची-2) के क्रमांक-6 पर अंकित "गद्दी" के साथ शामिल करने की स्वीकृति दी गई.*

*★ झारखंड वरीय न्यायिक सेवा (भर्ती नियुक्ति नियुक्ति एवं सेवाशर्तें) नियमावली, 2001 के नियम 4 (a) में उल्लिखित प्रावधान तथा झारखंड उच्च न्यायालय की अनुशंसा के आलोक में झारखंड वरीय न्यायिक सेवा में जिला न्यायाधीश के पद पर सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त किए गए 15 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की कार्रवाई पर मंत्रिपरिषद की घटनोउत्तर स्वीकृति दी गई.*

*★ झारखंड माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 55 के अंतर्गत कर दर से संबंधित अधिसूचना संख्या 11/2019- राज्य-कर (दर) के निर्गमन पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई.*

*★ झारखंड माल और सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा-172 के अंतर्गत आदेश निर्गमन पर स्वीकृति दी गई.*

*★ झारखंड माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा-148 एवं 168 के अंतर्गत अधिसूचना निर्गमन पर स्वीकृति दी गई.*

*★ चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में विधायक योजना अंतर्गत DC विपत्र लंबित रहते हुए भी आवंटित राशि की एकमुश्त निकासी की स्वीकृति दी गई*

*★ राज्य वित्त आयोग, झारखंड, रांची के कार्यालय हेतु पदों के अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई.*

*★ राज्य सरकार के कर्मियों को पुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में दिनांक 1 जनवरी 2019 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में वृद्धि की गई.*

*★ लोकसभा/विधानसभा/शहरी स्थानीय निकाय/पंचायत चुनाव के दरम्यान निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को नक्सली/ उग्रवादी हिंसात्मक घटनाओं/दुर्घटनाओं से आकस्मिक मृत्यु/अपंगता की स्थिति में अनुग्रह क्षतिपूर्ति अनुदान की अनुमान्य राशि के संशोधन की स्वीकृति दी गई.*

*★ न्यायायुक्त, रांची सहित प्रत्येक जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा-84 के अंतर्गत दर्ज वादों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय की शक्ति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई.*

*★ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार की केंद्रीय सेक्टर योजना "आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए Sendai Framework का क्रियान्वयन" के निमित्त राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राज्य सरकार के बीच एकरारनामा की स्वीकृति दी गई.*

*★ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार भारत सरकार की केंद्रीय सेक्टर योजना "115 चिन्हित पिछड़े जिलों में से आपदा प्रवण जिलों के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारों के सुदृढ़ीकरण" के निमित्त राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राज्य सरकार के बीच एकरारनामा की स्वीकृति दी गई.*

*★ वित्तीय वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 तक जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट अंतर्गत प्राप्त होने वाले राशि से पीएमकेकेवाई (PMKKY) के तहत जिला फाउंडेशन ट्रस्ट/न्यास परिषद/ प्रबंधकीय समिति/संबंधित उपायुक्त द्वारा अनुशंसित राज्य के खनिज क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था के निमित्त हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम एवं बोकारो जिले के कुल 13 अदद जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण के लिए समेकित राशि रुपए दो अरब सत्रह करोड़ पंचानवे लाख पच्चीस हजार आठ सौ रुपये मात्र पर योजना एवं व्यय की स्वीकृति दी गई.*

*★ राज्य योजना अंतर्गत कुल 13 अदद ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण के लिए समेकित राशि रुपये एक अरब अड़सठ करोड़ बयालीस लाख पच्चीस हजार रुपये मात्र पर योजना एवं व्यय की स्वीकृति दी गई.*


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया


चाईबासा। लातेहार से तबादला होकर आई जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर ने आज पदभार ग्रहण किया ।
कार्यालय के सभी कर्मचारी उनका पुष्प कुछ देकर स्वागत किया।

विदित हो कि नीरजा मैडम के दायित्व में पश्चिमी सिंहभूम के  विद्यालयों की जिम्मेवारी है ।कई विद्यालय विलय हो गए हैं एवं कई सुचारू रूप से चलने में असमर्थ हैं ।

ऐसे में देखना यह है कि उनके पदभार के बाद यह व्यवस्था कैसे सुधरती है। सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी आशान्वित हैं कि नये जिला शिक्षा अधिकारी  इस पदभार को बखूबी निभाएंगे
शिक्षा व्यवस्था में बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षकों का निरंतर बच्चों के प्रति रुझान इस व्यवस्था को ऊंचाइयों तक ले जाएगा ।

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

राष्ट्र सेवा, राष्ट्र धर्म, सर्वप्रथम सर्वप्रथम - सर्वोपरि रहेः रघुवर दास



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमन्त कुमार ताँतिया द्वारा रचित "तिरंगा" नामक देश भक्ति का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गीत बहुत ही रोमांचक है। उन्होंने हेमन्त कुमार ताँतिया की  भावनाओं की सराहना की । इस गाने में भारतीय सेना को विशेष पर प्रस्तुति मुख्यमंत्री को बहुत पसंद आया। इस गाने की एक खास पंक्ति "राष्ट्र सेवा ,राष्ट्र धर्म, सर्वप्रथम सर्वप्रथम" मुख्यमंत्री को बहुत भाया। उन्होंने कहा कि यह भावना सर्वोपरि रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमन्त कुमार ताँतिया इसी तरह का कार्य करके झारखंड का नाम को रौशन करते रहेंगे।

पुणे के जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर हेमन्त कुमार ताँतिया, IRS, रांची के मूल निवासी हैं और सरकारी अधिकारी के अलावा उनकी संगीत व कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान है । वे खुद ही गाना लिखते हैं संगीत तैयार करते हैं और गाते हैं । उनकी विशेषता यह है कि वह विषय पर आधारित गीत तैयार करते हैं।

ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष हेमन्त कुमार ताँतिया ने झारखंड की संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हुये एक झारखंड गीत गाथा और एक डॉक्यूमेंट्री उभरता झारखंड तैयार किया था । मुख्यमंत्री जी ने उनके इस प्रयास की बहुत सराहना की थी । 

झारखंड में जल्द होगी सीएनजी स्टेशन की शुरुआतः रघुवर दास



★ उज्जवला योजना के तहत दूसरी रिफिल भी नि:शुल्क देगी
======================
★ सितंबर के पहले सप्ताह में सिटी गैस वितरण की शुरूआत

★ झारखंड बायो एनर्जी हब बनेगा

★ वनोपज से जेट फ्यूल की तैयारी
--धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री
===============

रांची व जमशेदपुर में सिटी गैस वितरण  सितंबर तक शुरू हो जाय। राज्य सरकार के द्वारा जो भी सहयोग होगा, वह कंपनियों को मिलेगा। गैस वितरण शुरू होने से लोगों को स्वच्छ और सस्ता इंधन मिलेगा। साथ ही रांची-जमशेदपुर समेत अन्य शहरों में सीएनजी के स्टेशन बनाने के लिए भी सरकार हरसंभव मदद कर रही है। जल्द से जल्द सीएनजी स्टेशन भी शुरू करें। उक्त बातें मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्रालय के साथ हुई बैठक में अधिकारियों से कहीं।

23 अगस्त से राज्य सरकार की ओर से दूसरी रिफिल भी फ्री दी जायेगी

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के हर गांव में उज्जवला दीदी बनायी जा रही है। इन्हें मंत्रालय द्वारा रिफिलिंग और सेफ्टी का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाये। राज्य सरकार उज्जवला योजना के तहत राज्य में कनेक्शन के साथ चूल्हा और पहली रिफिल फ्री दी जा रही थी। अब 23 अगस्त से राज्य सरकार की ओर से दूसरी रिफिल भी फ्री दी जायेगी।

ओएनजीसी राज्य में कोल बेडेड मिथेन गैस पर तेजी से कर रहा है काम

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से मंत्रालय से जुड़ी कंपनियों ने काफी अच्छा काम किया है। उनका मंत्रालय राज्य सरकार के साथ हर कदम पर साथ है। उन्होंने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में सिटी गैस वितरण की शुरूआत की जायेगी। इसके साथ ही रांची व जमशेदपुर में गैस आधारित श्मशान घाट का भी शिलान्यास किया जायेगा। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही पैसे और समय बचायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में उनके मंत्रालय से जुड़ी कंपनियों ने लगभग 10000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं. बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। आनेवाले समय में इनसब का असर दिखेगा। ओएनजीसी राज्य में कोल बेडेड मिथेन गैस पर तेजी से काम कर रही है। अगले तीन-चार साल में इनके पूर्ण रूप से शुरू हो जाने से न केवल लोगों को सस्ती गैस मिलेगी, झारखंड को भी काफी राजस्व मिलेगा। झारखंड को बायो एनर्जी हब बनाया जायेगा। यहां कोल बेडेड मिथेन, एथनोल, नेचुरल गैस, सोलर एनर्जी, बायो एनर्जी के क्षेत्र में काफी काम किया जा सकता है। मंत्रालय इस दिशा में काम कर रहा है। यहां के वनोपज से जेट फ्यूल भी तैयार किया जायेगा। इससे यहां के लोगों को आमदनी का नया स्त्रोत मिलेगा।

पीएसयू कंपनियों के अस्पतालों को आयुष्मान भारत के साथ जल्द जोड़ा जायेगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि बोकारो स्टील प्लांट अस्तपाल समेत अन्य पीएसयू कंपनियों के अस्पतालों को आयुष्मान भारत के साथ जल्द जोड़ा जायेगा। बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों का निर्देश दिया गया कि स्थानीय उत्पादों से क्वालिटी में बिना समझौता किये कम से कम 25 प्रतिशत खरीदारी करें। इससे स्थानीय छोटे व लघु उद्यम को सहारा मिलेगा। बैठक में राज्य सरकार और एनएमडीसी का संयुक्त उपक्रम बनाकर उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसमें निर्मित उत्पादों में राज्य के लघु, छोटे व मध्यम उद्यमों को प्राथमिकता दी जायेगी।

 इनकी रही महत्वपूर्ण उपस्थिति..

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल समेत केंद्र व राज्य सरकार के विभागों के अधिकारी, ओएनजीसी, आइओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, गेल, सेल, बीएसएल, इंडेन समेत अन्य कंपनियों के अधिकारी उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...