यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

रेल प्रबंधक ने स्वतंत्रता दिवस पर किया पौधरोपण

चक्रधरपुर। स्वतंत्रता दिवस के दिन चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रेलवे क्षेत्र अधीन नर्सरी में वृक्षारोपण व पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता हेतु स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधा रोपण किया जिससे कि
"वृक्ष लगाये
वृक्ष बचाएं"
संदेश मूर्त रूप ले सके।

अटल क्लिनिक का उद्धाटन


चक्रधरपुर ।शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा संचालित कुंभा टोली (स्लैम क्षेत्र )वार्ड नंबर 8 में अटल क्लिनिक झारखंड सरकार द्वारा योजना का  उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ,नगर परिषद अध्यक्ष के डी साह,कार्यपालक महेंद्र राम, एसडीओ प्रदीप प्रसाद द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर  व दीप प्रज्वलित कर  उद्घाटन किया गया। इस क्लिनिक में इलाज के साथ-साथ पेशेंट को दवाइयां फ्री दी जाएगी । मौके पर डॉक्टर वाई पी सिंह, डॉक्टर मूवीज अंसारी, डॉक्टर  जोहेब अंसारी,  वार्ड पार्षद लीला देवी , निक्कू सिंह, सरोज कसेरा ,जन नायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा, संजय मिश्रा ,संजय पासवान व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

होटल कैपिटोल हिल में सिजलर फूड फेस्टिवल कल से


* परोसे जाएंगे लजीज वेज व नन वेज व्यंजन

रांची। शहर के सुप्रसिद्ध होटल कैपिटोल हिल में सिजलर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 17 अगस्त (शनिवार) को होगा। इस संबंध में होटल के आॅपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रेड हॉट पाॅट सिजलर फूड फेस्टिवल के दौरान विभिन्न प्रकार के लजीज शाकाहारी व मांसाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे। सिजलर फूड फेस्टिवल का आयोजन होटल के  रेस्टोरेंट येलो सफायर में किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त से 25 अगस्त तक चलने वाले रेड हॉट पाॅट सिजलर फूड फेस्टिवल में लंच और डिनर के दौरान लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ मृणाल बख्शी ने बताया कि इस बार फूड फेस्टिवल में कई नए और सुप्रसिद्ध पकवानों को ग्राहकों तक प्रमाणिक अंदाज में परोसा जाएगा। फूड फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार के सूप लोबस्टर थर्मिंडोर, पैन शेयर्ड प्राॅन, केपर बेसिल, नवाबी चिकन रेशमी कबाब, कैपिटोल मिक्स ग्रिल, चेरमौला ग्रिल्ड कॉटेज चीज, ब्रोक्कोली कॉर्न स्टेक सिजलर,शाही पनीर रोल पसंदा आदि सहित अन्य प्रकार के लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे। होटल के डायरेक्टर संजय भाटिया और आशीष भाटिया ने  सिजलर फूड फेस्टिवल में आकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का आग्रह किया है। प्रेस वार्ता में होटल के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।

लायंस क्लब ऑफ रांची प्रीमियम का सातवां पदस्थापना समारोह संपन्न


* दीपक अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की ली शपथ


रांची। लायंस क्लब ऑफ़ रांची प्रीमियम द्वारा शहर के द काब्स होटल में सातवां पदस्थापना समारोह संपन्न हुआ।इस समारोह में क्लब द्वारा आगामी सत्र के लिए चुने गए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। लायन दीपक अग्रवाल की अगुवाई में वर्ष2019-20 के लिए लायन राकेश गिरधर को सचीव, कंवलजीत मीढा़ को कोषाध्यक्ष  पद के लिए नियुक्त किया गया।उपाध्यक्ष पद के लिए गगन गिरधर एवं अजय शर्मा एवं सह सचिव के लिए विक्रम अग्रवाल को मनोनीत किया गया।विभिन्न संयोजकों के लिए हरविंदर सिंह बेदी,चंदन सीडाना,मुकेश पोददार,गौतम मंदानी,रवी अग्रवाल,कमल थरेजा,डॉ तुषार आर्या,धीरज बँका,अमित मोदी,अजय धमीजा,विशाल चौधरी का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ ने नये चुने गए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में होने वाले सामाजिक कार्यों की सदस्यों के साथ चर्चा की।
नव निर्वाचित अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के साथ सभी सदस्यों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठान को 31 मार्च 2020 तक वाटर हार्वेस्टींग करने का प्रण लिया।
समारोह में वर्तमान 322 डिस्ट्रीकट गवर्नर लायन संजीव पोददार,मुख्य नोट अधिकारी भूतपूर्व 322 डिस्ट्रीक्ट गवर्नर लायन राजीव लोचन ने हिस्सा लिया एवं क्लब द्वारा साल भर की गई गतिविधियों की प्रशंसा की।इंडेक्सन अधिकारी लायन माधव लाखोटिया ने आठ नये सदस्यों का स्वागत कालर पीन लगाकर किया।
इस मौके पर लायंस प्रीमियम के पास्ट प्रेसिडेंट उमंग तलवार,इंस्टॉलेशन चेयरमैन डॉ.अजय छाबड़ा,वरीय सदस्यों में डॉ पंकज चौधरी,डॉ अनुज साहु,विनय राज भाटिया, अतुल मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी ओम जैन के द्वारा दी गयी।

झारखंड तैलिक साहु सभा के प्रदेश कार्यालय में झंडोतोलन


राष्ट्रीयता सर्वोपरि : मुकेश कश्यप

रांची। झारखंड प्रदेश तैलिक साहु सभा के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप ने झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आजादी में शामिल हमारे पूर्वजों एवं वीर शहीदों को कोटि कोटि नमन करते हुए कहा कि अमर शहीदों के बताए मार्ग पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
स्वतंत्रता दिवस के 73 वीं वर्षगांठ पर, झारखंड तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप ने,ढीपा, टोली,पुन्दाग (अरगोड़ा कटहल मोड़) पर अवस्थित साहु सभा के राज्य कार्यालय (ड्रीम हाईट प्रांगण में) झंडोत्तोलन के पश्चात वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में में शामिल महात्मा गांधी से लेकर भगत सिंह एवं सभी वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी को कोटि कोटि नमन करते हैं । हमारे लिए राष्ट्रीयता सर्वोपरि है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ,विशिष्ट अतिथि नित्यानंद राय, प्रधान महासचिव मनोज कुमार लाल गौंझू, रांची जिला अध्यक्ष हरिनाथ साहू, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष उमेश रंजन साहू, प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू, रवि साहू, मदन कुमार साहू, शिव कुमार साहू, विमला साहू,आदि लोग उपस्थित थे।यह जानकारी प्रदेश सलाहकार सह मीडिया प्रभारी शंकर कुमार साहू ने दी।

कोकर व्यापार संघ ने किया झंडोत्तोलन व पौधरोपण


रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोकर व्यापार संघ के तत्वावधान में शुभ लगन टेंट हाउस परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं सदर थाना परिसर में औषधीय गुणों का पौधरोपण किया गया।
ध्वजारोहण में वार्ड 8 की पार्षद वीणा अग्रवाल, संघ के संरक्षक जय प्रकाश भल्ला, तुषार विजयवर्गीय, अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सचिव सुभाष अग्रवाल शामिल हुए। सभी ने संयुक्त रूप से शुभ लगन टेंट हाउस में ध्वजारोहण किया।
अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि आज भारत दो स्वतंत्रता मना रहा है। पहला देश की स्वतंत्रता, दूसरा कश्मीर की स्वतंत्रता। आज देश के हर नागरिकों के लिए गर्व का विषय है। श्री विजयवर्गीय ने संघ से जुड़े व्यापारियों से आग्रह किया है अपने प्रतिष्ठानों के  कार्यालय में हमेशा एक भारतीय ध्वज लगाकर रखे। ध्वजारोहण के बाद संघ के सदस्यों ने सदर थाना परिसर में औषधीय पौधरोपण किया। पौधरोपण में मुख्यरूप से थाना प्रभारी शामिल हुए।
पौधरोपण के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि औषधीय गुणों का पौधा कई रूपों में हमारी सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि आदिकाल से ही औषधीय पौध की परंपरा रही है। संघ के द्वारा थाना जैसी जगहों में औषधीय पौध लगाना सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम के संयोजक प्रतीक विजयवर्गीय, अमित अग्रवाल थे। ध्वजारोहण एवं पौधरोपण कार्यक्रम में बीरेंद्र प्रसाद, प्रमोद सिंघानियां,  प्रभाकर भट्ट, अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, बिपिन वर्मा, जय देव धुत, रमाशंकर अग्रवाल, माणिक चंद्र ठाकुर, पवन सिंह, ब्रह्मदेव पांडेय, संतोष अग्रवाल, कृष्ण बलदेवा, सोनू मिश्रा, हर्ष विजयवर्गीय, आर्यन राज, प्रदीप सिंह, कृष्णा मुंडा, समेत अन्य सदस्य सम्मलित थे।

डीभीएम जूनियर स्कूलों में झंडोत्तोलन


शहीदों की कुर्बानियां व्यर्थ न जाने दें : आदित्य विक्रम जायसवाल
रांची। डीभीएम जूनियर स्कूल, कमड़े में 73 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर झंडातोलन कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय गान एवं झंडे को सलामी दी गई तथा सभी छात्रों के बीच स्टेशनरी एवं मिठाइयां बांटी गई।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारे देश के अमर वीर शहीदों ने जिस संकल्प के साथ आज़ादी दिलाई, उस संकल्प को हम सब को बनाये रखना आवश्यक है। वर्तमान सरकार महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य कर रही है। हम सब की स्वच्छता से ही स्वच्छ समाज एवं स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। आज युवा पीढ़ी को वीर शहीदों की जीवनी एवम उनके दिये बलिदानों को बताने की जरूरत है। उनकी त्याग तपस्या एवं बलिदान के बदौलत ही देश स्वत्रंता हुआ है।
श्री जायसवाल ने स्कूल परिसर में स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए  एक्वा गार्ड मशीन लगाने का आश्वासन दिया है। ताकि स्कूल के छात्र छात्राओं को स्वच्छ पानी मिल सके। इसके साथ ही छात्रों को महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प को दुहराया।
झंडोंतोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह, शिक्षक  काजल गुप्ता, कृति प्रधान, सुमन देवी, ललिता कुमारी, अभिषेक आनंद, अरुण प्रसाद, सुरेंद्र  महतो, शुभम यादव, मुंजी सिंह, राजीव चौरसिया (चिंटू), सीपी सोलंकी, सोनू सिंह, संजू,दीपक, प्रेम सहित अन्य मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...