यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 1 सितंबर 2019

गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए सीएम रघुवर दास

★ गुरु नानक देव ने गरीबों, वंचितों, पिछड़ों की सेवा को सबसे अधिक महत्व दिया

★गुरुनानक देव जी ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान करने को कहा

★अध्यात्म भारत की अद्वितीय विरासत है

★धर्म हमेशा गरीबी और छुआछूत को समाप्त करने पर जोर देता है

★वसुधैव कुटुंबकम भारत का आदर्श

--रघुवर दास, मुख्यमंत्री
====================


रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि गुरुनानक देव जी महाराज के संदेशों को आत्मसात करके ही हम प्रगति कर सकते हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों, वंचितों, पिछड़ों की सेवा को सबसे अधिक महत्व दिया। गरीबों के प्रति कर्त्तव्यभाव को गुरुनानक देवजी ने जीवन में जरूरी बताया। उनके वचन सामाजिक समरसता के प्रति हम सभी को प्रतिबद्ध करते हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने गुरुनानक स्कूल में श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी ने हमेशा नारी शक्ति के सम्मान करने को कहा। हमारे यहां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती समेत अन्य देवियों की पूजा होती रही है। उन्होंने गरीबी और छुआछूत को समाप्त करने की बात कही।

अध्यात्म भारत की अद्वितीय विरासत है


रांची। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सदैव आध्यात्मिक रहा है। अध्यात्म भारत की अद्वितीय विरासत है। हम सभी को अपना मानते हैं। वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ हम जीते हैं। भारत में हजारों वर्षों का इतिहास, संस्कृति और सम्यता की विरासत है। इस विरासत को हमें बचाये रखना है। यही हमारा मूल आधार है। गुरुनानक देव जी जैसे महामानव, समाजसुधारक, संवेदनशील व्यक्तित्व से काफी कुछ सीखने को मिलता है।

कार्यक्रम में श्री अकाल तख्त साहिब के प्रमुख ग्रंथी श्री मलकीत सिंह, शिरोमणी प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य श्री राम सिंह, प्रमुख प्रचारक श्री जगदेव सिंह, झारखंड अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह सेठी, गुरुनानक स्कूल के अध्यक्ष, गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

मोरहाबादी मैदान से राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत् पोषण दौड़

सीएम रघुर दास ने कहा-
★ पौष्टिक आहार बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार

★ कुपोषण मुक्त झारखंड के लिए सबके साझे प्रयास की जरूरत


रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हमारे यहां कुपोषण बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने में सभी का सहयोग जरूरी है। बच्चों को पौष्टिक आहार मिले यह उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। हमारे देश में बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है। हम भगवान को प्रसाद के रूप में मिठाई चढ़ाते हैं। इस मिठाई की राशि से हम किसी गरीब बच्चे को पौष्टिक आहार उपलब्ध करा सकते हैं। इससे भगवान भी प्रसन्न होंगे और बच्चे भी स्वस्थ होंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पोषण अभियान के शुभारंभ के बाद कहीं।

बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी आनेवाला झारखंड भी स्वस्थ और मजबूत होगा

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी आनेवाला झारखंड भी स्वस्थ और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे बच्चों के समूचित विकास में आंगनबाड़ी का प्रमुख योगदान है। यहीं से बच्चों में भविष्य की बुनियाद पड़ती है। इसे देखते हुए सीएसआर के माध्यम से राज्य सरकार आंगनबाड़ी को सुदृढ़ कर रही है। इसमें कार्यरत सभी कर्मियों में ममता का भाव होना चाहिए। सभी ईमानदारी से अपना काम करें। केवल खानापूर्ति न करें। सभी अपनी जिम्मेवारी समझते हुए काम करेंगे, तभी हम कुपोषण मुक्त झारखंड का निर्माण कर पायेंगे।

पहले स्वच्छ देश; अब स्वस्थ राष्ट्र का अभियान


मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केवल राजनेता नहीं है। वे समाज सुधारक भी हैं। वे समाज की बुराईयों को समाप्त करने में जुटे हुए हैं। पहले स्वच्छ देश बनाया, अब स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का अभियान शुरू किया है। हम सब को इस अभियान को भी सफल बनाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पोषण माह नहीं पोषण वर्ष चलायें।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह, रांची के सांसद श्री संजय सेठ, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, खाद्य आपूर्ति सचिव श्री अमिताभ कौशल, पोषण मिशन के महानिदेशक श्री डीके सक्सेना समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

श्री गणेश पूजा समिति डोरंडा काली मदिर रोड में 6 दिवसीय भव्य गणेश पूजनोत्सव का आयोजन

|

2 सितम्बर को होगा भव्य उद्घाटन

रांची। श्री गणेश पूजा समिति , न्यू काली पूजा परिसर, डोरंडा काली मंदिर रोड, डोरंडा रांची में पांच दिवसीय भव्य गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है | कल दिनांक 2 सितम्बर 2019 प्रातः 9:30 बजे पूजा पंडाल का शुभ उद्घाटन श्रद्धेय संतों के द्वारा सर्व माननीय सांसद रांची, श्री संजय सेठ, विधायक हटिया, श्री नवीन जयसवाल, पूर्व सांसद रांची सह पूर्व मंत्री श्री सुबोध कान्त सहाय, श्री मुनचुन राय, श्री सुबोध सिंह गुड्डू एवं श्री अनिल कुमार कर्ण, डोरंडा थाना प्रभारी के गरिमामय उपस्थिति में किया जायेगा | 

इस अवसर पर समिति के द्वारा प्रतिदिन 2 सितम्बर से 6 सितम्बर संध्या 6 से 10 बजे तक संध्या भजन एवं जागरण का आयोजन किया जायेगा | 6 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक 5 से 15 साल के बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है | साथ ही साथ 6 सितम्बर को संध्या 7:30 बजे से डंडिया का आयोजन किया गया है | इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के छात्रों के द्वारा “श्री विघ्नहर्ता गणेश” नमक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है जिसमे गणेश जी के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करते हुए 50 पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएगी |

इस अवसर पर समिति के सम्मानित सदस्य सर्वश्री टापू घोष, नवीन मल्होत्रा , शम्भू गुप्ता , पप्पू बाली, मनोज ठाकुर, अजय घोष , बबलू दास , मिट्ठू घोष, बापी घोष, मनोज मालाकार, अनिल प्रधान , चन्दन गुप्ता, शंकर राम, राकेश झा , किशोर दास , अमित गुप्ता उपस्थित थें | ये जानकारी मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार ने दी |

झारखंड युवा शक्ति की नई कमेटी गठित


रांची। आज दिनांक 1 सितम्बर, 2019 दिन रविवार समय शाम 4 बजे झारखण्ड युवा शक्ति की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक मोराबादी में सम्पन्न हुई। इस बैठक के दौरान पुरानी कमिटी को भंग कर फिर से नई कमिटी के गठन किया गया। जिसमें आदर्श कुमार सिंह को दुबारा अध्यक्ष चुना गया। संयोजक के तौर पर अभिषेक बैनर्जी और कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन झा को चुना गया। मौके पर अध्यक्ष आदर्श सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को संगठित कर सामाजिक, आर्थिक, एवं कल्याणकारी विषयों पर युवाओं को सशक्त करना है। साथ ही राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक कार्यों का संचालन एवं सहयोग देने जैसे कार्यों को संगठन द्वारा किया जाएगा जैसे -  स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं महिला शिक्षा में जागरूकता, पर्यावरण संतुलन, आदि। इस मौके पर संयोजक अभिषेक बैनर्जी ने कहा कि चरित्र और अच्छी नागरिकता के विकास के लिए राज्य के युवाओं की शारीरिक, नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए यह संस्था प्रयासरत रहेगी। कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन झा ने कहा कि लोक कल्याण की भावना से समाज, जाति, धर्म या सम्प्रदाय के भेदभाव को भूलकर सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक, नैतिक कल्याण एवं जन कल्याण के लिए कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है। नई कमिटी इस प्रकार है

अध्यक्ष - आदर्श कुमार सिंह

संयोजक - अभिषेक बैनर्जी

कार्यकारी अध्यक्ष - आनंद मोहन झा

वरीय उपाध्यक्ष - अभिजीत प्रताप सिंह, राहुल सिंह

उपाध्यक्ष - आकाश राणा, करण प्रताप सिंह, आफताब खान, सूरज प्रसाद, ओमप्रकाश कश्यप, अमन अहमद

महासचिव - विवेक मिश्रा

सचिव - रितिका कुमारी, अमीषा सिंह, इमरान  हासमी, रत्नेश सिन्हा, आनंद कुमार, आदित्य सिंह

प्रवक्ता - इमरान हाशमी

कोषाध्यक्ष - अमित बर्णवाल

मीडिया प्रभारी - कुमार किशन

कार्यकारिणी सदस्य - अविनाश कुमार, संदीप कुमार, शुभम कुमार, किशन कुमार, सुमन कुमारी।

आम आदमी पार्टी ने किया वाक फॉर रोड कार्यक्रम


रांची। आज 1 सितंबर को आम आदमी पार्टी के द्वारा कांटा टोली चौक से  गुदड़ी चौक तक जर्जर हो चुकी सड़क को बनाने की माँग को लेकर वॉक फॉर रोड कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन कांटा टोली से पथलकुदवा होते गुदड़ी चौक तक किया गया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव  सचिव राजन कुमार ने कहा कि सड़क के नाम पर भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। एक ओर बनी हुई सड़कों को बार बार बनाया जाता है, वहीं दूसरी ओर  गली, मोहल्ले और बस्तियों में सड़के गड्डे में तब्दील हो चुकी है,इन सड़कों को बनाने में भ्रष्टाचार होता है जिसकी वजह से सड़के एक बरसात भी नहीं झेल पाती। कांटा टोली से गुदड़ी चौक तक कि सड़को लगभग चार वर्ष पूर्व बनाया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क एक बरसात भी नहीं झेल सकी अौर पिछले तीन साल से सड़कों में गाड्डों से लोग परेशान  हैं और आय दिन दुर्घटनाएँ होती  रहती है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक और नगर विकास मंत्री सी पी सिंह जी को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि जनमुद्दो से उनका कोई वास्ता नहीं है। अगर कांटा टोली से गुदड़ी चौक तक की सड़क को अविलंब नहीं बनाया गया तो हम लोग ऐसे हीं सड़कों पर उतरते रहेंगे, उनके नाक में दम कर देंगे और उनके भ्रष्टाचार कि पोल खोलेंगे।
प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुल्तान खान, शकिल अहमद, रिजवान अख्तर, अजय मेहता, लाल मोहम्मद,शोएब रहमानी, संजीत कुमार,यास्मिन लाल, परवेज अख्तर, प्रशांत कुमार, नौशाद आलम, अरूण पाठक, वसीम अकरम, सौरभ कुमार, पवन पांडे, राजेश कुमार, अमन साव, मुजाहिद इस्लाम, जितेंदर राम सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

श्री गणेश लक्ष्मी मंदिर में आज से होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान


नौ दिनों तक होगी पूजा-अर्चना

रांची। रातू रोड में खादगढ़ा जयप्रकाशनगर स्थित श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में दो सितम्बर से नौ दिनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी की ओर से इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा के बाद स्थानीय कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। 11 सितम्बर को धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। 12 सितम्बर को दिन में हवन-पूर्णाहूति के बाद महाभंडारा होगा।इसमें श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूड़ी, सब्जी और बुंदिया महाप्रसाद का वितरण होगा। देर शाम बिहार के भोजपुरी कलाकार जागरण कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करेंगे। वहीं बाहर से आए कलाकारों की मंडली धार्मिक प्रसंग पर जीवंत झांकी प्रस्तुत करेंगी।
नौ दिनी महोत्सव के आयोजन को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में संरक्षक रानी कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा और समीक्षा हुई।
बैठक में महिला कमेटी की लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, गीता देवी, द्रौपदी देवी, आशा, कंचन, उर्मिला, संध्या, राधा-रानी, अरुण कुमार सिंह समेत कमेटी के पदधारी और सदस्य और अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

लायन रवि प्रकाश को हीरो मैडल, इंटरनेशनल सर्टिफिकेट


रांची लाइफ के पास्ट प्रेसिडेंट लायन रवि प्रकाश को पिछले साल किये गए सामाजिक कार्यो के लिए, इंटरनेशनल पास्ट प्रेसिडेंट गुडरूँ  ने कोलकाता स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में हीरो मैडल और इंटरनेशनल सर्टिफिकेट दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...