यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 8 सितंबर 2019

अधविश्वास और अफवाह के खिलाफ अभियान चलाएगी एपवा


रांची। आज 8 अगस्त 2019 को ऐपवा  रास्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी और झारखंड राज्य सचिव गीता  मंडल ने  भाकपा माले के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एपवा की राज्य कमेटी बैठक में 10 से 25 सितंबर तक अंधविश्वास और अफवाह के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
 उल्लेख्य है कि इससे पूर्व एपवा राज्य कमेटी की बैठक भाकपा माले कार्यालय में ही संपन्न हुई।  बैठक में  एपवा की महासचिव मीना तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं जबकि राज्य सचिव गीता मंडल , राज्य अध्यक्ष  सबिता सिंह, सुषमा मेहता , जयंती चौधुरी, आईती  तिर्की ,नीता वेदीया ,आदि कमेटी सदस्यों ने भागीदारी की। बैछक में यह भी निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के बाद राज्य स्तर पर महिला मुद्दों को लेकर महिलाओं का विशाल जनप्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

महिला समर्पण ने खिचड़ी प्रसाद का भोग लगाया, वितरित किया


रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर मैं खिचड़ी प्रसाद  का भोग लगाया एवं वहां पर प्रसाद  सभी को वितरण किया | | मीनू जी एवं  मनीषा जी का कहना है छोटे-छोटे कार्य करके भी बहुत बड़ी खुशी मिलती है | जहां पर अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,  सचिव मनीषा पोद्दार , प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष नेहा पटवारी,  सुजाता डोकानिया, अंकिता केडिया, नेहा शिवरामका, ऋतू पोद्दार , कविता सोमानी, सविता पटवारी  उपस्थित रही |

फ्लिपकार्ट के साथ करार, अब ऑनलाइल बिकेगा झारखंड का हस्तशिल्प


● ”समर्थ” योजना से राज्य के हस्तशिल्प से जुड़े कलाकार बनेंगे समर्थ

● झारखंड के कण-कण में है कला का वास

● सरकार का ई-गवर्नेंस पर है पूरा फोकस

---रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड
======================

रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के कारीगरों, हस्तकरघा, बुनकरों और शिल्पकारों में कौशल की कमी नही है. झारखंड के कण-कण में कला का वास है. झारखंड के शिल्पकार, हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों के लिए आज खुशी का दिन है. मुझे यकीन है कि फ्लिपकार्ट के साथ जुड़ने से झारखंड के शिल्प और पारंपरिक कौशल को राष्ट्रीय बाजार का लाभ मिलेगा. यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लोगों को पूरे झारखंड के शिल्प, पारंपरिक कौशल और ज्ञान के साथ एकजुट करेगा. झारखंड सरकार व फ्लिपकार्ट के साथ हुए इस समझौते से राज्य के कलाकार लाभान्वित होंगे. उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय के सभा कक्ष में झारखण्ड सरकार और फ्लिपकार्ट के बीच हुए समझौता हस्ताक्षर (एमअोयू) के बाद कहीं.

कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों को ई-कॉमर्स के पटल पर लाने का हुआ आगाज

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के हजारों कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों को ई-कॉमर्स के पटल पर लाने की तैयारी हो चुकी है. राज्य सरकार द्वारा बांस, खादी और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने व ऐसे कलाकारों के उत्पाद को बदलते वक्त एवं समय की मांग को देखते हुए ऑनलाइन शॉपिंग के वृहद बाजार में उतारने के लिए झारखण्ड सरकार और फ्लिपकार्ट ग्रुप ने “समर्थ” समझौता पर हस्ताक्षर किया. उन्होंने कहा कि समर्थ नामक इस पहल की वजह से राज्य के लाखों कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों के उत्पाद राष्ट्रीय बाजार में उनका मान बढ़ाएगा.

सरकार ने बांस उत्पादन को वन विभाग से अलग किया
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बांस उत्पादन को वन विभाग से अलग किया गया. पहले बांस वन विभाग के अंतर्गत आता था. जिससे बांस से जुड़े निर्माण कार्यो के लिए कारीगरों को काफी परेशानी होती थी. सरकार की इस निर्णय का पूरा लाभ झारखंड के किसानों को मिलेगा क्योंकि झारखंड 33 प्रतिशत बनो से अच्छा वित्त प्रदेश है. उन्होंने कहा कि कानूनन तौर पर बांस उत्पादन अब किसान अपने खेतों के मेड़ों और परती भूमि पर भी कर सकते हैं. जिससे उनको बांस की आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं होगी.

सरकार का ई-गवर्नेंस पर रहा पूरा फोकस
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ई-गवर्नेंस पर पूरा फोकस किया है. गांव में बैठे-बैठे लोगों को मार्केटिंग के अलावा अन्य सुविधा मिले इसके लिए काफी प्रतिबद्ध प्रयास किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया एक बाजार है. ई-मार्केट के जरिए बाजार अपने सामानों की बिक्री सफलता पूर्वक कर रहा है.

कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों का रजिस्ट्रेशन करा रही है सरकार
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में कितने लोग हस्तशिल्प के क्षेत्र से जुड़े हैं इसके लिए उनका रजिस्ट्रेशन करने का काम सरकार कर रही है. रजिस्टर्ड कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों, हस्तशिल्प निर्माण कार्यो से जुड़े अन्य लोगों का पहचान पत्र सरकार निर्गत करेगी.

राज्य के कलाकारों को लाभ पहुंचाने की है पहल
उद्योग सचिव श्री के रविकुमार ने कहा कि झारखंड में बांस, खादी और हथकरघा कारीगरों के समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की यह पहल है. सरकार उन सभी कारीगरों को एक मंच देने की पक्षधर है जो अपने उत्पाद को बेचने में असमर्थ हैं उन्हें समर्थ नामक यह पहल समर्थ कर समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा. फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप के माध्यम से उपभोक्ता 'समर्थ' टाइप कर झारखण्ड के कलाकारों के उत्पाद को देख और उसे क्रय कर सकेंगे।

फ्लिपकार्ट के उपाध्यक्ष श्री धीरज कपूर ने कहा कि फ्लिपकार्ट उत्पादों को एक बड़ा बाजार तो उपलब्ध कराता ही है, साथ ही, देश के विकास में तथा उत्पादकों के आर्थिक उन्नयन में फ्लिप्कार्ट अहम् भूमिका अदा कर रहा है।*

क्या है फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट समूह भारत की प्रमुख डिजिटल वाणिज्य संस्थाओं में से एक है और इसमें समूह की कंपनियाँ फ्लिपकार्ट, मयन्त्रा, जबोंग व अन्य शामिल हैं. 2007 में शुरू हुई, फ्लिपकार्ट ने लाखों उपभोक्ताओं, विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों को भारत की ई-कॉमर्स क्रांति का हिस्सा बनने की राह को सुगम बनाया है. 150 मिलियन से अधिक पंजीकृत ग्राहक, 80 मिलियन से अधिक उत्पाद फ्लिपकार्ट को अग्रणी सेवाओं जैसे कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई और आसान रिटर्न के लिए जाना जाता है. इसने हाल के वर्षों में ऑनलाइन खरीदारी को सुगम व सुलभ बना दिया है.

इस अवसर पर झारखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री श्रीचंद प्रजापति, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव श्री के रवि कुमार, उपाध्यक्ष फ्लिपकार्ट श्री धीरज कपूर, निदेशक हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प श्री उदय प्रताप, सीईओ खादी बोर्ड श्री रंजीत कुमार सिन्हा, फ्लिपकार्ट के कॉर्पोरेट मामलों के अधिकारी श्री रजनीश सहित विभिन्न विधाओं के शिल्पकार, कारीगर, बुनकर, बांस उद्योग से जुड़े लोग, उद्योग विभाग और फ्लिपकार्ट के अधिकारीगण एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे

मिरर ब्यूटी सैलून का शुभारंभ



रांची। राजधानी के गाड़ीखाना चौक स्थित बानो मंजिल रोड मेंं मिरर ब्यूटी सैलून का उद्घाटन महुआ मांझी द्वारा किया गया। यह शोरूम पूर्णतः वातानुकूलित है। इसमें ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध है और  ट्रेनर काफी जानकार हैं। इस संबंध में मिरर ब्यूटी सैलून के संचालक ने बताया कि झारखंड में हमारा यह पहला  सैलून है। जल्द ही झारखंड के  कई जगहों पर सैलून खोलने का भी प्लान बना रहे हैं। 
हमारे शोरूम की एक विशेषता यह भी रहेगी कि  पर्व त्यौहार में डिस्काउंट सुविधा भी देते रहेंगे। मुख्य अतिथि महुआ माजी ने कहा कि वैसे तो शहर में कई ऐसे सैलून हैं,लेकिन मिरर ब्यूटी सैलून थोड़ा अलग ही है। इसका स्पेस भी काफी है और यह रोड के बीचो बीच में है, जहां पर लोगों को आने जाने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उद्घाटन समारोह में परवीन. अधिवक्ता सयैद तनवीर, डॉ. राघव शरण डॉ. कमाल, बार ऐसोसिएशन के महासचिव कुंदन प्रकाशन,वार्ड 22 के नाजिया असलम, वार्ड 30 के सोनी  परवीन, रोशन शर्मा, बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जैकी अहमद खान, सैयद जुबेर शाह सहित अन्य मौजूद थे।

सर के ऊपर छत मिला, 120 लोगों का हुआ सामुहिक गृह प्रवेश


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के द्वारा 120 लोगों का सामुहिक रूप से गृहप्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ इस मौके पर पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि -
"लोगों का यही होता है सपना
उनका एक घर हो अपना "
केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के प्रयास से आज वो सपना पूरा हुआ चक्रधरपुर नगर परिषद के द्वारा इस मुहिम को बेहतर रूप से दिशा दी गई है।वहीं चक्रधरपुर के विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि -" लोगों के सर पर छत हो गया यह बहुत बड़ी उपलब्धि है"। कार्यक्रम को कार्यपालक पदाधिकारी महेंन्द्र राम व नगर परिषद अध्यक्ष के डी साह ने  सम्बोधित किया इससे पूर्व अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा लाभार्थियों को आवास की चाभियाँ सौंपी गई ।मंच का संचालन नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो ने किया इस अवसर पर नगर प्रबंधक धीरज कुमार ,सत्येंन्द्र भगत ,वार्ड पार्षद श्रीमती लीला प्रसाद,प्रिती होरो, दिनेश जेना ,निक्कू सिंह ,अशोक कुमार ,मानस नंदा ,कनीय अभियंता बाॅबी माझी भी उपस्थित थी पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

शनिवार, 7 सितंबर 2019

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण की अपडेट जानकारी


★मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 अक्तूबर को होगा

★8 और 15 सितंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

---विनय कुमार चौबे
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड
===================

रांची। झारखंड राज्य में होनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 8 सितंबर और 15 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इस शिविर में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम पता व अन्य डिटेल्स में गड़बड़ियों को सुधारने और नाम हटवाने समेत अन्य दावों व आपत्तियों के निराकरण हेतु आवेदन जमा लिए जाएंगे. सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर की अनिवार्य उपस्थिति को लेकर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय कुमार चौबे ने आज संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रमंडलीय आय़ुक्त और जिलों के उपायुक्तों को ऑब्जर्वर प्रतिनियुक्त किया गया है. वे इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे.

12 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दो सितंबर से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरु हो चुका है. 17 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी योग्य नागरिक जिनकी आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष या उससे अधिक है, लेकिन मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, तो वे दर्ज करा सकते हैं. वहीं जिनका नाम पता या कोई अन्य डिटेल गलत दर्ज है, तो इसको भी सुधार करा सकते हैं. इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं. ऑफलाइन सुविधा के तहत अपने बूथ के बूथ लेबल अफसर (बीएलओ) से या जिला व अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर, यहीं जमा किया जा सकता है. तय कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चलने के दौरान जितनी भी आपत्तियां या नए वोटर के लिए आए आवेदन का निपटारा 27 सितंबर होगा. 4 अक्टूबर को पुनरीक्षित मतदाता सूची की जांच जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा. इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश 12 अक्तूबर को होगा.

नए मतदाताओं को अक्टूबर के अंत तक जारी कर दिया जाएगा एपिक कार्ड

श्री चौबे ने बताया कि 6 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, गड़बड़ियों में सुधार और नाम हटवाने को लेकर 29,464 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. अब इन आवेदनों का भौतिक सत्यापन बीएलओ के द्वारा किया जाएगा. फिर योग्य नागरिकों को अक्टूबर माह के अंत तक नया एपिक कार्ड जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन पर 12 अक्टूबर तक के लिए रोक लगा दी गई है, ताकि यह कार्यक्रम प्रभावित नहीं हो.

पोषण महोत्सव में शामिल हुए सीएम, दी करम पर्व की शुभकामनाएं

==================
रघुवर दास ने कहा-
★पूरे वर्ष मनाया जाएगा पोषण महोत्सव

★सिंहभूम समेत पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन सुनिश्चित करें

==================

जमशेदपुर। झारखंड के विकास में महिलाओं की अहम् भूमिका है। राज्य की खुशहाली के लिए स्वस्थ मां और शिशु सबसे जरूरी है। राज्य में शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कुपोषण केवल जानकारी के अभाव में हो रहा है। राज्य में आयोजित किए जा रहे पोषण महोत्सव या पोषण माह का उद्देश्य है -- गर्भवती महिलाओं के बीच जागरूकता का संचार करना, ताकि वह अपने होने वाले बच्चे और खुद को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करा स्वस्थ रख सकें। साथ ही, हम सभी की भी जिम्मवारी है कि पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करें। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के जोन-6 स्थित बिरसानगर में आयोजित पोषण महोत्सव के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में पोषण महोत्सव पूरे वर्ष मनाया जायेगा।

सिंहभूम समेत पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 6 हजार रुपये मुहैया कराया जाता है, ताकि वे पौष्टिक भोजन इस अवधि में ले सकें। झारखण्ड की करीब 1 लाख गर्भवती महिलाओं को निबंधित करना है। निबंधन के लिये जिम्मेवार अधिकारी पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन यथाशीघ्र सुनिश्चित करें। ताकि उन्हें मिलने वाली राशि उन तक पहुंच सके। अब हमें कुपोषण को समाप्त करने के लिए इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। जल सहिया की दीदियां इस कार्य में अपनी महती भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन हेतु फल की टोकरी प्रदान की। छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार भी खिलाया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...