यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

विभागीय कार्यों को गति देने में जुटे हैं कार्यपालक अभियंता



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी पूरे विभाग के प्रदर्शन को बेहतर कर देता है। ग्रामीण कार्य विभाग चक्रधरपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंंता इन्द्र मोहन चौधरी िसके साक्षात उदाहरण हैं। वे विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का भौतिक निरीक्षण के साथ साथ  गुणवत्ता की निगरानी भी कर रहे हैं। उन्होंने संवेदकों को यह सख्त हिदायत दे रखा है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाय। कार्यपालक अभियंता के इस सख्ती का ही यह परिणाम है कि वर्तमान समय में इस प्रमंडल अंतर्गत जितने भी कार्य किए जा रहे हैं, वह गुणवत्तापूर्ण व विभाग के दिशा निर्देश के  अनुरूप  हो रहे हैं। कार्यपालक अभियंता द्वारा इस प्रमंडल के दो अवर प्रमंडल चक्रधरपुर व मनोहरपुर के अधीन बंदगांव ,चक्रधरपुर,सोनुवा,गोइलकेला ,गुदड़ी,आनंदपुर ,मनोहरपुर में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य बेहतर ढंग से निष्पादित हो रहे हैं। जिसका श्रेय  कार्यपालक अभियंता  इंद्र मोहन चौधरी को जाता है। श्री चौधरी ने जबसे पदभार ग्रहण किया है, तबसे विभागीय कार्यों में गति आई है। उनके मार्गदर्शन में ग्रामीण कार्य विभाग में एक नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।

रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का चुनाव 15 को

राँची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की आगामी कार्यकारिणी के चुनाव 15/09/2019 को स्थानीय दिगम्बर जैन भवन में होना तय है, 11 सदस्यीय कार्यकारिणी हेत कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिनके नाम
 श्याम बिहारी सिंह,प्रभाकर सिंह, मदनलाल पारीक, बिजय कुमार, महेंद्र कुमार कुशवाहा, रवींद्र नाथ दुबे, ऋषिदेव यादव, अभिषेक कुमार जैन, नीरज ग्रोवर ,घनश्याम शर्मा ,राम प्रवेश चौधरी, अनिल माथुर, राजेश चौधरी, दिलबाग शर्मा, रामनिवास गोविंद राव,है।
दिनाँक 15/09/2019 पूर्वान्ह 9 बजे से 11 बजे तक सभी सदस्यों की बैठक स्थानीय दिगम्बर जैन भवन में आयोजित की जायेगी, जिसमें  सत्र 2018-2019 का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा।
11 बजे से मतदान प्रारम्भ हो कर 2:30  बजे तक मतदान होगा। जिसमें राँची, रामगढ़, पतरातू, कुजू के सदस्य मतदान करेंगें।
शाम 6 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री महेंद्र प्रसाद सिंह ने आज सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर मतदान प्रकिया में सहयोग देने की अपील की है । श्री सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रदूषण नियंत्रण को पौधरोपण जरूरी



रांची कांके मिसिर गोंदा  में समागम संस्था की ओर से पौधारोपण किया गया. पर्यावरण बचाने को जन जागरूकता अभियान चलाने का भी संकल्प लिया गया. पौधारोपण अभियान के बाद समागम के अध्यक्ष जनक नायक ने कहा की वृक्ष जीवन की रक्षा करते हैं, मनुष्य का जीवन वृक्षों पर ही निर्भर करता है. रोजाना प्रदूषण बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी है. जनक नायक ने कहा कि पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलने के अलावा विभिन्न जड़ी बूटियां, लकड़ी, दवा, फल समेत अन्य प्राकृतिक संसाधन हासिल होते हैं. इस मौके पर जनक नायक, राम नायक, बिरजू उरांव, बिरसा नायक समेत स्थानीय लोग मौजूद

आप ने लिखा सीएम को पत्र, नये यातायात नियम को तत्काल स्थगित करने की मांग



रांची। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखकर नये यातायात नियम को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने  लिखा है कि नये मोटर वाहन अधिनियम 2019 के अंतर्गत भारी जूर्माने कि व्यवस्था से लोगों को आ रही कठिनाईयाँ सरकार की खुद की खामियों, नाकामी और गैरजवाबदेही की वजह से है। बिना घूसखोरी ड्राइविंग लाइसेंस अथवा परमिट बनाने का कोई पुख्ता इंतेजाम सरकार के द्वारा नहीं किया गया है। यह कहीं अधिक मानवीय और जनहितैषी होता यदि इस तरह के जुर्माने की व्यवस्था को लागू के पहले लोगों को लाइसेंस एवं परमिट हेतू आवेदन का पर्याप्त समय दिया जाता और तय समय सीमा के अंतर्गत उनके उनके आवेदनों के निपटान की व्यवस्था होती। सरकार को अपनी जनता के लिये इतनी तो जायज संवेदना होनी हीं चाहिये। सरकार  के द्वारा पूरे शहर में कहीं भी पार्किंग की समुचित व्यवस्था की ही नहीं गई है। ऐसे में लोगों द्वारा सुविधाजनक जगहों में पार्किंग मजबूरी है। सरकार अपनी नाकामी के चलते हुए ऐसे मजबूरी के शिकार लोगों से जुर्माना वसूलने का अनैतिक बल भला कैसे रख सकती है। सरकार द्वारा पहले पूरे शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाती और फिर नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने वाले ऐच्छिक गुनाहगारों पर भारी जुर्माना लगाती तो यह सरकार का न्यायशील चेहरा पेश करता। सरकार ने पार्किंग की कोई व्यवस्था भी नहीं दी और फिर पार्किंग पर जुर्माना लगाने लगी, इससे नैतिक अत्याचार होता दिख रहा है।
उन्होंने आगे लिखा है कि अगर वाकई में नये यातायात नियम के पीछे जनसुरक्षा की भावना है तो नियम को लागू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार को शून्य किये जाने कि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना प्राथमिक होना चाहिये, अन्यथा यह भ्रष्ट तंत्र की भेंट चढ़ जायेगा और जनसुरक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होने की जगह काली कमाई का जरिया बन कर रह जायेगा।
उन्होंने पत्र में सरकार से निम्नांकित तीन बिंदुओं पर त्वरित कारवाई की माँग की है:
1. लाइसेंस अथवा परमिट के इच्छुक लोगों से सरल फॉर्मेट में आवेदन आमंत्रित किए जाएं। लंबित आवेदनों तथा नए आवेदनों के तय सीमा में बिना किसी घूस के निपटान सुनिश्चित किया जाए।
2. शहर में नो पार्किंग जोन के पास 50 मीटर के अनाधिक सीमा में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।नगर निगम द्वारा पार्किंग के नाम पर जो अवैध वसूली की जा रही है उसे नियंत्रित करने के लिए पार्किंग विषयक सूचनाएं जनसामान्य को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए। साथ हीं निर्धारित सुस्पष्ट सीमा के भीतर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से टिकट काटा जाना सुनिश्चित किया जाए ।
3. सभी ट्राफिक पॉइंट में चौतरफा सीसीटीवी लगाया जाए और सभी ट्रेफिक चेकिंग और चालान वसूली अनिवार्य रूप से सीसीटीवी की निगरानी एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा है की यदि  सरकार एक सप्ताह के अंदर आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए व्यवहारिक एवं तार्किक मांग पर कार्रवाई पूर्ण नहीं करती है तो यह मानते हुए कि नए यातायात नियम के पीछे सरकार की जन सुरक्षा की कोई भावना नहीं है, वरण जनता की लूट से खुद को मालामाल करना है। आम आदमी पार्टी लोगों के बीच सरकार की लूट की मंशा को ले जाने एवं उसके खिलाफ जनांदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती



चक्रधरपुर। भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का निम्न रक्तचाप के कारण अकस्मात तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण उन्हें चक्रधरपुर रेलवे अस्पलात ले जाया गया। वह चिकित्सक की देखरेख में हैं। डॉक्टरों ने बताया कि अभी उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आने पर उनके  सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे थे।

जेसीआई के डांडिया नाइट जलसा-2019 का पोस्टर रिलीज


* एक अक्टूबर को होगा रंगारंग कार्यक्रम

रांची। जेसीआई, रांची ने शुक्रवार को शारदा बाबु लेन स्थित जेसीआई कार्यालय में अपने सुपरहिट  कार्यक्रम जलसा 2019,डंडिया नाईट के पोस्टर का अनावरण किया। जलसा के प्रमुख पार्टनर  बीएमडब्ल्यू कार हैं। साथ ही सह पार्टनर बागला सिक्योरिटी, उज्जीवन बैंक,श्री गजानंद ज्वेलर्स,सुपर प्रोटेक्ट सिक्योरिटी सर्विसेज,कोरोना,अनोखा इवेंट्स, टीएफडीएस हैं।
 इस आयोजन के संबंध में प्रवक्ता जेसी निशांत मोदी  ने बताया कि संस्था यह प्रोग्राम एक अक्टूबर को कान्ति  कोठी, मोराबादी  में आयोजित करने जा रही है। जिसमे डी जे "लील ' बी"  ,सेलेब्रिटी के रूप में मुंबई से  आ रही है।  वहीं, इस मौके पर कई सिंगर  भी अपनी धुन पर समारोह में लोगो को झूमाएंगे।
लाइव बैंड,स्पेशल किड्स जोन,डेकोरेशन,फ्री चार दिवसीय डांडिया वर्कशॉप एवं ढेर सारे इनाम इस आयोजन की खासियत होगी।
लोगों के रुझान को देखते हुए स्पेशल सेल्फी जोन भी बनाया जा रहा हैं।
कार्यक्रम में बेस्ट कपल, बेस्ट मेल,बेस्ट फीमेल ,बेस्ट किड जैसे कई इनाम मिलेंगे।
साथ ही सभी टिकट धारक को डांडिया स्टिक,टैटू,वेट वाइप्स,मिनरल वाटर मुफ्त में मिलेंगे। इसमें
इंट्री 1200 रुपए में कपल,800 रुपए में सिंगल,8 साल से 14 साल तक 300 रुपए, 8 साल से कम उम्र के बच्चो को मुफ्त में दी जाएगी। केयरटेकर 100 अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 5 टिकट की खरीद पर एक मुफ्त दिया जा रहा हैं, जो केवल 28 सितम्बर  तक वैलिड हैं।
प्रेसवार्ता में संयोजक जेसी नटवर बाजोरिया,सूचि जैन,रचना टाटिया, प्रिया जालान,जेसीआई प्रेसीडेंट राकेश जैन, सचिव, सौरभ शाह, जलसा  संयोजक जेसी नितेश  अग्रवाल, प्रतीक जैन, ऋषभ सिंघानिया, जेसी अमित खोवाल, जेसी सिद्धार्थ जायसवाल, जेेेसी  रोबिन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने ओम प्रकाश माथुर का किया अभिनंदन



रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से शुक्रवार को मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। कायस्थ महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रणव कुमार बब्बू ने झारखंड में संचालित संस्था की गतिविधियों से श्री माथुर को अवगत कराया। श्री बब्बू ने उन्हें बताया कि झारखंड में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सर्वधर्म समभाव की भावना से समाज के सभी वर्गों के सेवार्थ जुटी है। सामाजिक समरसता बनाए रखने में महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छ व स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में संस्था द्वारा निरंतर सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा संस्था द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के तहत समय-समय पर विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।
 प्रतिनिधिमंडल ने श्री माथुर को पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला इकाई की अध्यक्ष इंदु पराशर, महासभा के प्रवक्ता सूरज कुमार सिन्हा, सक्रिय सदस्य संतोष दीपक सहित अन्य मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...