यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

एक्सपो उत्सव की शानदार शुरुआत


पांच दिवसीय मेगा ट्रेड फेयर शुरू
नई पीढ़ी की नेतृत्व क्षमता अद्भुत : कमल नयन चौबे


रांची। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। जेसीआई रांची के तत्वावधान में उपभोक्ता मेगा ट्रेड  फेयर  एक्सपो उत्सव 2019 का आज रंगारंग शुभारंभ  हो गया।  24 सितम्बर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित यह एक्सपो जेसीआई की 24वी संस्करण है।  इसका उद्घाटन झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक  कमल नयन चौबे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह वास्तव में रांची वासियों का त्यौहार है इससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। यह कंज्यूमर अफेयर मील का पत्थर साबित हुआ है हो रहा है उन्होंने कहा कि जेसीआई की टीम के सदस्यों के की उर्जा उनके जज्बे और जुनून को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि नई पीढ़ी ने अपने नेतृत्व क्षमता क्षमता का सदुपयोग करना शुरू किया है उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली की शुरुआती दौर में एक्सपो 5000 स्क्वायर फीट में लगा करता था वही इसका दायरा बढ़ते हुए अब लगभग 100000 स्क्वायर फीट में यह कंजूमर पर आयोजित हो रहा है श्री चौबे ने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से एक सौ उत्सव के सफल आयोजन में हर संभव सहयोग किया जाएगा। ट्रेड फेयर का उद्घाटन होते ही रांचीवासियो  के लिए खुल गया। एक्सपो 2019 के संयोजक निखिल मोदी ने कहा कि इस बार आकर्षण के केंद्र है ए.सी  जर्मन हेंगर, झारखण्ड टूरिज्म का खास हेंगर लगेगा, पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए, मिडनाइट बाजार, हाट बाजार, फ़ूड जोन, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क ।  ट्रेड फेयर में मात्र 10 रू के प्रवेश शुल्क में रांची के कई प्रतिष्ठानों के डिस्काउंट बुकलेट मिलेंगे । शॉपिंग का मज़ा उठाने के लिए एक्सपो उत्सव सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।
सह संयोजक प्रतीक जैन ने कहा कि यह मेला कुल 2 लाख स्क्वायर फुट में होगा एवं एक्सपो में चप्पे चप्पे पर कैमरे लगे हुए रहेंगे एवं सुरक्षा के लिए 125 से ज्यादा गार्ड तैनात रहेंगे। एक्सपो में मारुती,ऍम.जी, टाटा मोटर्स, हुंडई, नेक्सा, टोयोटा, हीरो, के.टी.एम, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, हल्दीराम,जिंदल, गोदरेज, एल.जी, विका विंडोज,जल सेनेटरी जैसे कई बड़े ब्रांड के स्टाल में शॉपिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है।
अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि रांची वासियों के लिए यह एक लोकप्रिय ट्रेड फेयर बन गया है।
एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, जमशेदपुर, धनबाद, रांची के साथ साथ अफगानिस्तान, थाईलैंड से स्टाल लगे हैं।जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल, कपडे, किचन सामग्री, इत्यादि के सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए हैं।
 इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ़ राँची  प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा एवं  तम्बोला नाईट का आयोजन 23 सितम्बर को शाम 6 बजे रखा जाएगा, साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी। हेल्दी बेबी शो, डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी राकेश जैन, सचिव जेसी सौरभ शाह, संयोजक जेसी निखिल मोदी, सह संयोजक जेसी प्रतीक जैन, जेसी दीपक अग्रवाल, जेसी वरुण जालान, जेसी अमित खोवाल, जेसी सिद्धार्थ चौधरी, जेसी सिद्धार्थ जैसवाल, जेसी अविकल मस्कारा, जेसी रवि अग्रवाल, जेसी विक्रम चौधरी, जेसी शुभम बुधिया, जेसी निशांत मोदी, जेसी अभिषेक जालान, जेसी अंकित जालान सहित एक्सपो के स्टालधारक वह काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

टेंपो पर सामान लादा और आदिवासी परिवार को बेघर कर दिया

नया गेट लगाकर बिल्डर का बोर्ड लगाया
70 वर्ष पहले बसाया गया था आदिवासी परिवार
आम आदमी पार्टी के नेता बैठे धरने पर, आंदोलन का एलान



रांची। शहर के सर्कुलर रोड स्थित महिंद्रा कॉलेज कैंपस में सरेआम दिन-दहाड़े गरीब आदिवासी परिवार को ज़बरदस्ती फेकन कंस्ट्रक्शन ने गुंडों द्वारा घर को 70 साल से बसाए गए आदिवासी परिवार का  आज घर का दरवाजा  तोड़ कर , सामान टेम्पो में लाद कर बाहर भेज दिया और उस घर में बिल्डर - फेकन कंस्ट्रक्शन ने नया गेट और ऑफिस का बोर्ड लगा दिया।
सूचना मिलते हीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह साथियों समेत घटनास्थल पर पहुंचे और फेंकन कंस्ट्रक्शन द्वारा किये गये तोड़ फोड़ और गुंडागर्दी की जानकारी ली। घटनास्थल पर लालपुर थाना के प्रभारी भी मौजूद हैं।
आदिवासी परिवारों के साथ किये जा रहे इस गुंडागर्दी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह धरने पर बैठे हैं। उन्होंने  दो टुक कहा है कि आदिवासी परिवारों को वापस सामान कर और मुआवजे के साथ वापस घर  लाया जाए अन्यथा वे साथियों, पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर हीं सोकर प्रदर्शन करेंगे।

बांस उद्योग है आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यमः रघुवर दास

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका के जामा स्थित वैसा गांव में बैंबू एंड नेचुरल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ गामरा और गोड्डा के सुंदरपहाडी यूनिट का उदघाटन किया 
===================



दुमका। दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। झारखंड में जो हमारे हस्तशिल्पकार हैं उनके रोम रोम में कला है। आप कलाकारों की इस कला को समय की मांग के अनुरूप थोड़ा और हुनर देकर आपके उत्पादों को विदेशी बाजार में उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए उद्योग विभाग लगातार कार्य कर रहा है। विभाग ने संताल परगना की महिलाओं को बांस के उपकरण एवं नवीन तकनीक देकर जो मदद की है। उसके लिए उद्योग विभाग के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों व कर्मियों को धन्यवाद। बांस के उत्पादों की बिक्री कर यहां के लोग अपनी मेहनत से गरीबी रेखा से बाहर निकालने में समर्थ होंगे। उद्योग विभाग ने संताल परगना के लोगों के लिए बांस कारीगरी के अवसर प्रदान कर रही है। इससे यहां के लोगों की आय में वृद्धि करने का मौका मिला है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने जामा प्रखंड स्थित ईयसएएफ कारखाना भ्रमण के दौरान कारीगरों से कही।

बांस के उत्पाद आर्थिक स्वावलंबन का बन सकता है वाहक

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय को दोगुनी करना हमारी प्राथमिकता है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बांस के उद्योग में कई संभावनाएं हैं। इसलिए हमारी कोशिश यही रहनी चाहिए की बांस के उत्पाद को बढ़ाया जाए। झारखंड में बांस सबसे अधिक मात्रा में उपलब्ध है। आज के दिन इस यूनिट से बांस के कारीगरों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। यह कार्य राज्य में रोजगार के साथ-साथ विकास का एक बेहतर माध्यम है। झारखंड की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक बेहतर मौका है। महिलाओं को अब किसी के ऊपर निर्भर रहने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपनी आय को बढ़ा सकतीं हैं। बांस कारीगर की संख्या संताल परगना में अधिक है। इसलिए यहां की महिलाओं की आय में वृद्धि लाने का काम किया गया है। कारखाना में बनने वाले बांस के उत्पादों को विदेश में एक्सपोर्ट किया जाता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। झारखंड की महिलाएं सशक्त एवं मेहनती हैं। चाहे वो कृषि के क्षेत्र में हो या पशुपालन उद्योग में हो। अगर कृषि के क्षेत्र में देखें तो बुवाई का भी काम हमारी महिलाएं करती है, और कटाई का भी काम महिलाएं करती है। पशुपालन क्षेत्र में देखें तो महिलाएं ही सारा काम करती है। झारखंड की आदिवासी महिला सिर्फ मुर्गी पालन के लिए नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में आगे हैं। 

मुख्यमंत्री जी...बांस के उत्पादों की बिक्री हमारे लिए आय का स्रोत बना

मुख्यमंत्री ईयसएएफ कारखाना में बन रहे बांस के उत्पादों का अवलोकन किया। वहां कार्यरत बांस कारीगरों से उन्होंने बातचीत की साथ ही उनसे बांस से बन रहे उत्पादों के संबंध में पूछा। बांस कारीगरों ने बताया कि बांस के उत्पादों की बिक्री उनके लिए आय का स्रोत बना है। और नई तकनीक व उपकरणों से कार्य करने में आसानी हो रही है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि आने वाले दिनों में बांस के उत्पादों का भरपूर उपयोग देश व विदेश में किया जाएगा।

इस मौके पर मंत्री डॉ लुईस मरांडी, सांसद श्री सुनील सोरेन, उद्योग सचिव के रविकुमार, उद्योग निदेशक कृपानंद झा, डीआईजी श्री राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त दुमका श्रीमती बी राजेश्वरी, आरक्षी अधीक्षक वाई एस रमेश समेत कई अधिकारी मौजूद थे I 

दुमका में संपन्न हुआ बांस कारीगर मेला,


सीएम रघुवर दास ने कहा-
संथाल परगना के साथ साथ झारखंड के बांस कारीगरों को नई तकनीक से अवगत कराया

झारखंड के हस्तशिल्पकारों की कला अब विदेशों में आएगा नजर

10 बांस कारीगरों को वियतनाम और चीन भेजा जाएगा

सरकार उद्योग स्थापित करने में हर तरह से करेगी मदद
आइए झारखण्ड सरकार आपका स्वागत करती है
======================

दुमका। झारखंड के बांस से बनी सामग्री पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाए यही सरकार का प्रयास है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में देश ही नहीं विदेशों के बाजार में भी झारखंड के हस्तशिल्पकारों के उत्पाद नजर आएंगे। हुनरमंद युवाओं और महिलाओं के अंदर छिपी कला को निखारना, अत्याधुनिक तकनीक से अवगत करा उनसे बेहतरीन उत्पाद का निर्माण करा उनकी कला को सम्मान व उनका मान बढ़ाना सरकार की मंशा है। इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आउटडोर स्टेडियम दुमका में आयोजित दो दिवसीय बांस कारीगर मेला के समापन समारोह में कही।

दुनिया तकनीक, ज्ञान और विज्ञान के साथ बढ़ रहा है, झारखंड पीछे क्यों रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है। कुटीर उद्योग, लघु, ग्राम उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने का कार्य कर रही है। पूरी दुनिया तेजी से तकनीक, ज्ञान और विज्ञान के साथ बढ़ रहा है। झारखंड किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं रहे। यहां के भी बांस कारीगर नई-नई तकनीक को जाने तथा उसका उपयोग करें। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में झारखंड दुनिया के सामने आर्थिक रुप से सुपर पावर के रूप में जाना जाएगा। राज्य सरकार ने सभी क्षेत्रों में कई कार्य किए हैं। विकास की नई लकीर खींचने का कार्य सरकार ने किया है। हम तेजी से विकास करने में विश्वास रखते हैं। पिछले 14 वर्षों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण झारखण्ड विकास के मामले में पीछे रह गया। हमें मिलकर उसकी भरपाई जल्द से जल्द करनी है।

झारखंड में निर्मित बांस के सामग्री की गुणवत्ता पूरे देश में सबसे अच्छी

श्री दास ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी है कि झारखंड में निर्मित बांस के सामग्री की क्वालिटी पूरे देश में सबसे अच्छी है। झारखंड वनों से भरा प्रदेश है। झारखंड के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 33% वन है। यहां के युवाओं , महिलाओं को हुनरमंद बनाकर हम वन से उत्पादित उत्पाद को वैल्यू एडेड कर उनके आय को बढ़ा सकते हैं। सरकार ने बांस कारीगर मेला का आयोजन कर इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य संथाल परगना के साथ साथ झारखंड के बांस कारीगरों को नई नई तकनीक के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे बेहतर उत्पाद का निर्माण कर सके, जिसकी मांग पूरे विश्व में हो। सरकार लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के माध्यम से छोटे छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

20 करोड़ बांस के पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे, इंटीग्रेटेड बंबू पार्क की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग तथा उद्योग विभाग द्वारा 20 करोड़ बांस के पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। 5 साल का डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। संथाल परगना में अंतरराष्ट्रीय स्तरीय इंटीग्रेटेड बंबू पार्क की स्थापना की जाएगी ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के सामग्री का उत्पादन हो सके। आने वाले दिनों में बांस से निर्मित सामग्रियों के क्षेत्र में हम चीन व वियतनाम की बराबरी कर सकेंगे।

1 महीने के अंदर सरकार द्वारा 10 बांस कारीगरों को वियतनाम और चीन भेजा जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 महीने के अंदर सरकार द्वारा 10 बांस कारीगरों को वियतनाम और चीन भेजा जाएगा ताकि, वे उन्नत तकनीक सीखकर यहां के बांस कारीगरों को भी नए-नए तकनीक से अवगत कराएं। राज्य सरकार कई ऐसे कार्य करने जा रही है, जिससे संथाल परगना के बांस कारीगरों के साथ-साथ पूरे झारखंड के बांस कारीगरों को एक नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि सरकार उद्योग स्थापित करने में हर तरह से सहयोग करेगी। निवेशकों द्वारा लगाए उद्योग में रोजगार पाने वाले झारखंड की महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण देने का खर्च भी सरकार वहन करेगी। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। एक नई सोच के साथ कार्य करने की जरूरत है। निश्चित रूप से हम झारखंड को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में सफल होंगे।

कारीगरों के स्किल को ध्यान में रखकर नवीन तकनीक का निर्माण किया जा रहा है

उद्योग सचिव श्री के रविकुमार ने कहा कि 6 लाख परिवार बांस उद्योग से जुड़े हुए हैं, जिससे बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हुए हैं। इस क्षेत्र में रोजगार को और बढ़ावा मिल सके इसके लिए तीन CFC का उद्घाटन हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के द्वारा किया जाएगा। कारीगरों के स्किल को ध्यान में रखकर न्यू टेक्नोलॉजी का निर्माण किया जा रहा है। आज बांस उद्योग के क्षेत्र में इतना बढ़ावा मिला है कि टाटा स्पंच के द्वारा मेट खरीदा जा रहा है। अगले पांच सालों में बांस की खेती के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है, ताकि बांस कारीगरों को उनके गांव व घरों में रहकर रोजगार उपलब्ध हो सके।

इस मौके पर मंत्री डॉ लुईस मरांडी, सांसद श्री सुनील सोरेन, उद्योग सचिव श्री के रविकुमार, उद्योग निदेशक कृपानंद झा, उपायुक्त दुमका श्रीमती बी राजेश्वरी, डीआईजी श्री राजकुमार लकड़ा, आरक्षी अधीक्षक वाई एस रमेश समेत कई अधिकारी मौजूद थे I

मायुमं समर्पण शाखा ने बांटे सेनेटरी पैड


रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा के द्वारा मोरहाबादी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय नियर टैगोर हिल  में सेनेटरी पेड जागरुकता कार्यक्रम के तहत लड़कियों को सेनेटरी पेड दिये गये एवम् उन्हे सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में लड़कियों को जानकारी दी गई। किसी संस्था से उन्हें पहली बार इस तरह की जानकारी हासिल हुई बच्चियां जानकारी पाकर बहुत खुश थी और उन्होंने हमारा बहुत धन्यवाद किया कि उन्हें इतनी अच्छी जानकारी मिली
कार्यक्रम में अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल, उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सचिव मनीषा पोद्दार, रश्मि मालपानी, संयोजिका श्वेता मित्तल,योगेश्वरी सिघानिया,रचना केडिया,सुनीता सोनी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थी।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने थामा आप का हाथ

मनीष सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता


रांची। आज दिनांक 19/09/2019 को जमशेदपुर से पूर्व सांसद और झारखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।
 मनीष सिसोदिया ने डॉ अजय कुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इस देश को डॉ. अजय कुमार ने आईपीएस अधिकारी के रूप में ईमानदारीपूर्वक  बहुमूल्य सेवा प्रदान की है। एक राजनेता के रूप में अब तक ईमानदार छवि रही है और अब आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर झारखंड और देश की राजनीति में भ्रष्टाचार  के खिलाफ आम आदमी पार्टी के मुहिम को आगे ले जाने एवं ईमानदार राजनीति  को स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेंगे।
डॉ. अजय कुमार ने इस अवसर पर पार्टी के नेताओं का आभार प्रकट किया तथा कहा कि आम आदमी पार्टी ने राजनीति में ईमानदारी कि एक मिसाल पेश की है। पार्टी ने शिक्षा स्वास्थ जैसे जनहित के मुद्दों पर अभूतपूर्व कार्य किया है। दिल्ली तथा झारखंड-बिहार के रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली में बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान की है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायापलट करके गरीबों के बच्चों के लिये बेहतरीन अवसर प्रदान किए हैं। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर ईमानदार राजनीति के लिये आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को पार्टी में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया।
आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने खुशी जताते हुए डॉ अजय कुमार का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत किया। डॉ अजय कुमार का आम आदमी पार्टी में आना झारखंड की राजनीति को एक नई दिशा देगा और ईमानदार राजनीति करने वाले कार्यकर्ताओं को एक  बड़ा मंच मिलेगा और हम सभी मिल कर झारखण्ड को बदलेंगे ।

रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

 मदनलाल पारीक बने अध्यक्ष, प्रभाकर सिंह सचिव


रांची। 19 सितंबर को आरजीटीए (रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) के पदाधिकारियों का चुनाव  इटकी रोड, राँची स्थित एसोसिएशन कार्यालय में सपन्न हुआ।
विगत 15/09/2019 को सम्पन्न हुए चुनाव में विजयी रहे 11 कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से  चार पदाधिकारियों को मनोनीत जिसमें रवनीत सिंह, राजेश कयाल, रणजीत तिवारी,जे के पटेल हैं।

इस प्रकार 15  कार्यकारिणी के सदस्यों ने पदाधिकारियों का चुनाव किया जिसमें मदनलाल पारीक(अध्यक्ष),प्रभाकर सिंह(सचिव),श्यामबिहारी सिंह(उपाध्यक्ष), 
रवींद्र दुबे (सह सचिव), अनिल माथुर (संगठन मंत्री),घनश्याम शर्मा(कोषाध्यक्ष), दिलबाग शर्मा(आंतरिक अंकेक्षक),ऋषिदेव  यादव (संयोजक), चुने गए।

चुनाव के अवसर पर आर जी टी ए  के पूर्व अध्य्क्षगण महेंद्र प्रसाद सिंह पवन शर्मा, सजंय जैन, सुनील सिंह चौहान एवँ पूर्व कोषाध्यक्ष नीरज ग्रोवर,अभिषेक जैन उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...