यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

एक्सपो उत्सव की शानदार शुरुआत


पांच दिवसीय मेगा ट्रेड फेयर शुरू
नई पीढ़ी की नेतृत्व क्षमता अद्भुत : कमल नयन चौबे


रांची। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। जेसीआई रांची के तत्वावधान में उपभोक्ता मेगा ट्रेड  फेयर  एक्सपो उत्सव 2019 का आज रंगारंग शुभारंभ  हो गया।  24 सितम्बर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित यह एक्सपो जेसीआई की 24वी संस्करण है।  इसका उद्घाटन झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक  कमल नयन चौबे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह वास्तव में रांची वासियों का त्यौहार है इससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। यह कंज्यूमर अफेयर मील का पत्थर साबित हुआ है हो रहा है उन्होंने कहा कि जेसीआई की टीम के सदस्यों के की उर्जा उनके जज्बे और जुनून को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि नई पीढ़ी ने अपने नेतृत्व क्षमता क्षमता का सदुपयोग करना शुरू किया है उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली की शुरुआती दौर में एक्सपो 5000 स्क्वायर फीट में लगा करता था वही इसका दायरा बढ़ते हुए अब लगभग 100000 स्क्वायर फीट में यह कंजूमर पर आयोजित हो रहा है श्री चौबे ने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से एक सौ उत्सव के सफल आयोजन में हर संभव सहयोग किया जाएगा। ट्रेड फेयर का उद्घाटन होते ही रांचीवासियो  के लिए खुल गया। एक्सपो 2019 के संयोजक निखिल मोदी ने कहा कि इस बार आकर्षण के केंद्र है ए.सी  जर्मन हेंगर, झारखण्ड टूरिज्म का खास हेंगर लगेगा, पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए, मिडनाइट बाजार, हाट बाजार, फ़ूड जोन, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क ।  ट्रेड फेयर में मात्र 10 रू के प्रवेश शुल्क में रांची के कई प्रतिष्ठानों के डिस्काउंट बुकलेट मिलेंगे । शॉपिंग का मज़ा उठाने के लिए एक्सपो उत्सव सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।
सह संयोजक प्रतीक जैन ने कहा कि यह मेला कुल 2 लाख स्क्वायर फुट में होगा एवं एक्सपो में चप्पे चप्पे पर कैमरे लगे हुए रहेंगे एवं सुरक्षा के लिए 125 से ज्यादा गार्ड तैनात रहेंगे। एक्सपो में मारुती,ऍम.जी, टाटा मोटर्स, हुंडई, नेक्सा, टोयोटा, हीरो, के.टी.एम, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, हल्दीराम,जिंदल, गोदरेज, एल.जी, विका विंडोज,जल सेनेटरी जैसे कई बड़े ब्रांड के स्टाल में शॉपिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है।
अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि रांची वासियों के लिए यह एक लोकप्रिय ट्रेड फेयर बन गया है।
एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, जमशेदपुर, धनबाद, रांची के साथ साथ अफगानिस्तान, थाईलैंड से स्टाल लगे हैं।जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल, कपडे, किचन सामग्री, इत्यादि के सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए हैं।
 इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ़ राँची  प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा एवं  तम्बोला नाईट का आयोजन 23 सितम्बर को शाम 6 बजे रखा जाएगा, साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी। हेल्दी बेबी शो, डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष जेसी राकेश जैन, सचिव जेसी सौरभ शाह, संयोजक जेसी निखिल मोदी, सह संयोजक जेसी प्रतीक जैन, जेसी दीपक अग्रवाल, जेसी वरुण जालान, जेसी अमित खोवाल, जेसी सिद्धार्थ चौधरी, जेसी सिद्धार्थ जैसवाल, जेसी अविकल मस्कारा, जेसी रवि अग्रवाल, जेसी विक्रम चौधरी, जेसी शुभम बुधिया, जेसी निशांत मोदी, जेसी अभिषेक जालान, जेसी अंकित जालान सहित एक्सपो के स्टालधारक वह काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...