यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 16 अक्टूबर 2019

संवाद से अभिनय को जीवंत बनना सिख रहे हैं बच्चे



रांची।15 अक्टूबर 2019 दिन मंगलवार को  सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से धुर्वा स्थित अम्बेडकर रीजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आनन्द कुमार ने विद्यार्थियों को संवाद से अभिनय को जीवंत बनाना सिखाया ।उन्होंने बच्चों को कार्यशाला में अभिनय की बारीकियों से रूबरू कराया।कार्यशाला में अभिनय,बॉडी मूवमेंट, उच्च।रण,मेकअप,म्यूजिक आदि की जानकारी भी दी।उन्होंने बताया कि मंच पर कैसे बेहत्तर छाप छोड़ सकते हैं।साथ ही साथ वाणी पर उच्चारण सही तरीके से कर दर्शकों पर अभिनय की छाप छोड़ पाएंगे।इस अवसर पर बच्चों ने अभिनेता सह सीरियल आर्टिस्ट आनंद कुमार से कई सवाल भी पूछे जिसे उन्होंने सही तरीके से जवाब दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप से समाजसेवी राजीव रंजन , आशुतोष द्विवेदी, अनिल राम ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का उद्घाटन किया।इस अवसर पर अभिनेता आनंद कुमार को सम्म।नित भी किया गया।आनंद कुमार स्टार प्लस,कलर्स,दंगल,बिग मैजिक गंगा,सोनी,स्टार भारत आदि कई चैनलों के अनेक सीरियल में अभिनय कर चुके है।सावधान इंडिया,क्राइम पेट्रोल,निमकी मुकिया cid, सब गोलमाल है भाई सब गोलमाल है,साथिया,आदि कई सीरियल में अपना अभिनय का लोहा मनवाया है।उन्होंने फ़िल्म निरहुआ सटल रहे,फ़रारी की सवारी,लव गेम्स,राँची डायरी ,कल।कंधी सहित कई फिल्मों में अपना मुकाम स्थापित किया है।इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल की निदेशिका
संगीता कुमारी ,प्राचार्य अमित कुमार,सुनील पांडये समेत कई लोग उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।।

कोल्हान के 22 वेें आयुक्त के रूप में वीरेंद्र भूषण ने प्रभार ग्रहण किया



विनय मिश्र
चाईबासा। कोल्हान के नये आयुक्त के रूप में आज अपना पदभार ग्रहण किया श्री भूषण को 30 सिंतबर को राज्य सरकार द्वारा कोल्हान के आयुक्त बनाने की अधिसूचना जारी की थी विदित हो कि 30 अगस्त को तत्कालीन आयुक्त विजय कुमार सिंह के सेवानिवृत हो जाने के पश्चात से 1 माह तक आयुक्त पद रिक्त रहा था जिसके फलस्वरूप वीरेंन्द्र भूषण को कोल्हान का 22 वाँ आयुक्त बनाया गया और आज उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया

शहर को अपराध मुक्त करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं डीएसपी अमर कुमार पांडे


विनय मिश्रा
चाईबासा । सदर डीएसपी अमर कुमार पांडे शहर को अपराध मुक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। अपराध नियंत्रण और नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना चहुंओर की जाती है। श्री पांडे की बेहतरीन कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा शहर में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में काफी सहायक साबित हो रही है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश के आधार पर अपने मातहत कर्मियों के सहयोग से शहर की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में वह सफल हो रहे हैं। गत दिनों मुख्यमंत्री की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री सहित अन्य आला अधिकारियों ने भी उनकी कार्यशैली की सराहना की। श्री पांडे जब से सदर डीएसपी के पद पर पदस्थापित हुए हैं, तब से चाईबासा शहर की विधि-व्यवस्था पूर्व की अपेक्षा काफी बेहतर हुई है। वह अपराधियों और नक्सलियों की नकेल कसने में माहिर पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। अपराधियों के विरुद्ध उनकी आक्रामक कार्रवाई की लोग सराहना करते हैैं। आपराधिक गतिविधियों से शहर के नागरिकों को मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास रहता है कि टीम भावना के साथ अपराध नियंत्रण की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहें। वह अपने आला अधिकारियों के आदेशों का सम्मान करते हुए अपने मातहत सहकर्मियों के संग टीम भावना से जुड़कर अपराध नियंत्रण करने और बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। वह अन्य पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली अनुकरणीय है।

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019

अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य को सवांरने में लगी है नन्हीं रिषिका




कहावत है कि पूत के पांव पालने में नज़र आते हैं। हर बच्चे के अंदर बचपन से ही कुछ विशेष गुण होते हैं। उन्हें निखारने की जरूरत पड़ती है। कुछ बच्चे बाल्यावस्था में ही जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर अपने कर्तव्य पथ की ओर अग्रसर रहते हैं। महिलौंग (नामकुम-टाटीसिलवे मार्ग) के सीधा टोली निवासी रिषिका सिंह का नाम ऐसे ही बच्चों की श्रेणी में शामिल है। रिषिका महिलौंग स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सरला बिरला पब्लिक स्कूल के कक्षा छह की छात्रा है। बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रहने वाली कुशाग्र बुद्धि रिषिका अपने भविष्य और कैरियर के प्रति अभी से ही सजग है। उनके पिता अमित सिंह पत्रकारिता पेशे से जुड़े हैं, वहीं, उनकी माता अभिलाषा सिंह एक कुशल गृहणी हैं। रिषिका के माता-पिता उन्हें सदैव सत्कर्मों के लिए प्रेरित करते रहते हैं। वह स्कूल में अपने शिक्षकों व सहपाठियों के बीच मृदुभाषी, शालीन और अनुशासन प्रिय छात्रा के रूप में जानी जाती है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्रा रिषिका समय-समय पर स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। वह नृत्य-संगीत कला, खेलकूद सहित क्विज प्रतियोगिताओं में भी शामिल होकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करती रही हैं। उसने स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय हिंदी ओलिंपियाड में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वह इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में द्वितीय और स्पेल बी, हमिंग बर्ड प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने में सफल रही। स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रिषिका झारखंडी नृत्य-संगीत कला का उम्दा प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रही। एक बार स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिषिका ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में अपना किरदार निभाते हुए यह साबित कर दिया कि वह एक उत्कृष्ट कलाकार भी है।
स्कूल के अलावा रिषिका अपने घर में भी पढ़ाई- लिखाई करते हुए अपनी छोटी बहन अन्वी का मार्गदर्शन करते रहती है। वह अपने माता-पिता व गुरुजनों की आज्ञाकारी है। अपने स्वभाव में चांद सी शीतलता लिए रिषिका कहती है कि उसका सपना आईपीएस बनने का है। वह भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होकर देश व समाज की सेवा करना चाहती है।
उसकी इस इच्छा को देखते हुए उनके माता-पिता और परिजन भी उसका उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करते रहते हैं। रिषिका के आदर्श उसके माता-पिता ,गुरुजन और महापुरुष हैं।  उसे प्रेरक कहानियां सुनना और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना अधिक पसंद है। वह कहती हैं कि प्रेरक कहानियां न सिर्फ मन के विकारों को दूर करने में सक्षम होती है, बल्कि जीवन के सकारात्मक उद्देश्य पूरा करने में भी सहायक होती है।
प्रस्तुति : विनीत कुमार (मोनू)

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

महिला समर्पण का दीपावली मेला अग्रसेन भवन में



रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो  दिवसीय दीपावली मेला का आयोजन अग्रसेन  भवन  में किया जा रहा है  |इस  मेला  का आगाज़  15अक्टूबर  को हो रहा है  और 16 अक्टूबर  को समापन | सुबह 10 बजे से रात्रि  7 बजे तक मेला  चलेगा  | मेला प्रवेश  निशुल्क है |  मेला के मुख्य अतिथि  मैं रांची सांसद श्री संजय सेठ जी एवं मारवाड़ी युवा मंच झारखंड प्रांत के अध्यक्ष अभिषेक जी अग्रवाल मौजूद रहेंगे | दीपावली  मेला का मुख्य उद्देश्य है महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाना महिलाओं को एक मंच प्रदान करना | स्वरोजगार के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना | आमदनी के साथ साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था करना भी है  | इसके माध्यम से पारिवारिक वातावरण एवं सामाजिक उद्यमियों के कार्य और उनका उत्पादन का प्रचार करना भी है | इसमें रांची,  धनबाद,  मुंबई, कोलकाता,  बोकारो, राजस्थान, गुजरात सहित विभिन्न  प्रांत से महिला उद्यमि हिस्सा ले रही है |  दीपावली  मेला की संयोजिका विनीता बिहानी,  सरिता बथवाल,  रंजू मालपानी, ऋतू पोद्दार  है | इस मेले में 40 स्टाल लगेंगे | यह मेला दीपावली को देखते हुए लगाया जा रहा है  | इस मेले में मुख्य रूप से  दीपावली  में घर सजाने के लिए दीये,   तोरण,  बांदरवाल,   तरह तरह की लाइट्स के साथ डिजाइनर कुर्ती, साड़ी, डिज़ाइनर ज्वेलरी, हेर्बल प्रोडक्ट,  ठाकुर जी, गणेश जी लष्मीजी  के पोशाक के  साथ अन्य जरूरत की सामग्री मिलेगी |

 अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,  सचिव मनीषा  पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल,  संयोजिका विनीता बिहानी, सरिता बथवाल, रंजू मालपानी, ऋतू पोद्दार,  रश्मि मालपानी,  मोनिका  टेकरीवाल, डिम्पल  सोनी, अंकिता केडिया उपस्थित  थी

नृत्य कला का जलवा बिखेर रही काव्या सक्सेना



रांची। राजधानी के निवारणपुर स्थित कल्पना टावर में रहनेवाली आठ वर्षीय काव्या सक्सेना नृत्य कला का जलवा बिखेर रही है। वह शहर के ब्रिजफोर्ड स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा है। नृत्य कला का जादू उसके सिर चढ़कर बोलता है। विभिन्न डांस प्रतियोगिताओं में वह शामिल होती रहीं हैं। उसके नृत्य कला का प्रदर्शन देखकर निर्णायक मंडली उसे छोटा पैकेट बड़ा धमाका की संज्ञा देते हैं। काव्या निवारणपुर स्थित गोल्डन स्टेपर्स डांस एकेडमी में नृत्य कला का प्रशिक्षण ले रही है। उसके अद्भुत प्रदर्शन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। डांस एकेडमी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर संस्थान की ओर से उसे जूनियर कैटेगरी में फ्यूचर स्टार अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। काव्या डांस रिएलिटी शो जस्ट डांस इंडिया, इंडियाज डांस आईडल में रांची का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। नृत्य प्रतियोगिताओं की आगामी रियलिटी शो डांसिंग सुपर हीरो, डांस का डांस, डांस दिल्ली डांस में भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर चयनित हुई है। उसका चयन ऑस्कर मूवीज भोजपुरी द्वारा आयोजित डांस का तड़का प्रतियोगिता के फाइनल शो के लिए भी हो चुका है। काव्या के पिता सचिन सक्सेना और माता और अर्पिता घोष उसे नृत्य कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने में हर संभव सहयोग कर रहे हैं। वह गोल्डन स्टेपर्स डांस एकेडमी के संचालक दिनेश कुमार देवघरिया के कुशल निर्देशन में नृत्य कला में पारंगत हो रही है। उसकी प्रतिभा देखकर दर्शक दांतों तले उंगलियां दबाने को विवश हो जाते हैं। वह अपने नृत्य कला के प्रदर्शन से विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का परचम लहरा चुकी है। उसकी तमन्ना एक प्रख्यात नृत्यांगना बनने की है। वह कहती है कि शुरू से ही उसे नृत्य के प्रति शौक रहा है। इस शौक को वह अपना कैरियर बनाना चाहती है। काव्या के माता- पिता व प्रशिक्षक उसके प्रेरणा स्रोत और आदर्श हैं। नृत्य कला के क्षेत्र में काव्या की प्रतिभा को देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में काव्या सक्सेना रांची का नाम रौशन करेगी।

टोपी पहनी और आम आदमी पार्टी के हो गए पूर्व सांसद जोरावर राम




रांची। पूर्व मंत्री और पलामू से सांसद रहे जोरावर राम आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने प्रदेश कार्यालय हरमू,राँची में अन्य पदाधिकारियों कि उपस्थिति में पार्टी की टोपी और पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और पार्टी कि सदस्यता दिलायी।
श्री जयशंकर चौधरी ने पार्टी में श्री जोरावर राम के शामिल होने पर खुशी जतायी और कहा कि ऐसे ईमानदार और अनुभवी व्यक्ति के पार्टी में आने से पार्टी और मजबुत होगी और पार्टी को इनके मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ मिलेगा। श्री राम ने अपने कार्यकाल में पलामु क्षेत्र के लिये ईमानदारी पूर्वक बेहतरीन काम किये थे। और आम आदमी पार्टी ने पिछले साढ़े चार सालों में दिल्ली के विकास के लिये विश्वस्तरीय काम किया है। ऐसे में श्री राम के पार्टी में आने से प्रदेश में भाजपा कि लूठ,झूठ और भ्रष्टाचार कि राजनीति के खिलाफ सच्चाई, ईमानदारी और विकास कि राजनीति को बल मिलेगा। पलामु क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।आगामी चुनाव में पार्टी पुरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और बेहत्तर करेगी।
श्री जोरावर राम ने पार्टी में शामिल किये जाने पर प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी और अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यों से प्रभावित  होकर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुये हैं ।आगामी चुनाव में झारखंड में एक बेहत्तर और ईमानदार राजनीति के लिये आम आदमी पार्टी के साथ हरसंभव कोशिश करेंगे तथा पलामु क्षेत्र में स्वच्छ राजनीति को पुनः स्थापित करने के लिये काम करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा कि जनविरोधी और निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकने कि जरूरत है।झारखंड के विकास लिये दिल्ली कि तरह यहाँ भी आम आदमी पार्टी कि जरूरत है।
मौके पर पाँकी विधानसभा के प्रभारी कौशल किशोर बच्चन, प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक शरण, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी प्रितम मिश्रा उपस्थित रहे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...