रांची । एचईसी आवासीय परिसर के सेक्टर 2 निवासी जाने-माने समाजसेवी विजय सिंह ने कहा है कि नागरिक अधिकार पार्टी की नीतियां जनहित को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। इन नीतियों के तहत जनोपयोगी और कल्याणकारी योजनाओं को काफी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से नागरिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला यादव एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता की सेवा विगत लगभग दो दशकों से करती आ रही हैं। जनसमस्याओं के प्रति मुखर रहते हुए जनता की परेशानियों को दूर करने के प्रति उनकी सक्रियता की सभी वर्ग और समुदाय के लोग सराहना करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी महज एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक सक्रिय संगठन भी है, जो समाजसेवा के प्रति सदैव समर्पित है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति नागरिक अधिकार पार्टी तत्पर रहेगी। श्री सिंह ने हटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता से नागरिक अधिकार पार्टी की प्रत्याशी उर्मिला यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती यादव को जनसमर्थन मिला और जनता उन्हें विधानसभा भेजने में सफल रही, तो हटिया क्षेत्र का कायाकल्प संभव हो सकेगा।
यह ब्लॉग खोजें
रविवार, 24 नवंबर 2019
जनोपयोगी हैं नागरिक अधिकार पार्टी की नीतियां

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019
कोल्हान की सभी सीटों पर जनसमर्थन से भाजपा परचम लहराएगी : अजय राय
रांची / जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। क्षेत्र की जनता भाजपा के प्रति विश्वास जता रही है। जन सहयोग से भारतीय जनता पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में कोल्हान का किला फतह करने में सफल होगी। उक्त बातें कोल्हान प्रमंडल के भाजपा के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अजय राय आज सरायकेला जिला के आदित्यपुर ,आर आई टी ,हाट गम्हरिया आदि इलाकों के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिले और उनसे भाजपा प्रत्याशी को समर्थन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में सेवा, विश्वास और विकास के पांच साल सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया। वहीं, झारखंड देश का इकलौता राज्य है, जहां पहले और दूसरे सिलेंडर का रिफिल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा सहित मुफ्त दिया गया है। इससे झारखंड के 33 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटियों की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार ने उठाया है। महिलाओं के लिए झारखंड में 50 लाख रुपए तक की जमीन और मकान आदि की रजिस्ट्री सिर्फ एक रुपए में होती है। रघुवर सरकार ने रोजगार के अवसर सृजित करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड के 57 लाख गरीब परिवारों का पांच लाख रुपए का बीमा कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, एंबुलेंस सेवा आदि कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में सरकार सफल रही है। उन्होंने कहा कि कृषि, रोजगार, सड़क, आदिवासी कल्याण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में भी रघुवर सरकार के कार्यकाल में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि रघुवर सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग सरकार पर नहीं लगा। वहीं, भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजने में सरकार ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल सहित राज्य के सभी प्रमंडलों में रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जनकल्याणकारी कार्यों के बलबूते झारखंड में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनसमर्थन से भाजपा इस बार फिर सत्ता में आएगी और झारखंड के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।
गुरुवार, 21 नवंबर 2019
स्कूली छात्रों से रू-ब-रू हुए एसपी इंद्रजीत माहथा
चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने आज विधानसभा चुनाव को लेकर चक्रधरपुर थाना अंतर्गत ईचाकुटी मध्य विद्यालय क्लस्टर का निरीक्षण किया तथा स्कूली छात्रों से रूबरू हुए और विधि व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा व मतदान सुचारू ढंग से हो इसके लिए विचार विमर्श भी किया स्कूल के छात्रों से भी उन्होंने बात किया। बच्चे भी आनंदित हुए कि उनके सामने एस पी साहब मौजूद हैं और उनसे शिक्षा संबंधी जानकारी ले रहे हैं इस मौके पर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार व विद्यालय के शिक्षक डॉ. मंगलेश पाठक भी उपस्थित थे
झामुमो की मंशा समझ चुकी है जनता : अजय राय
रांची। कोल्हान प्रमंडल भाजपा के मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता अजय राय ने कहा है कि झारखंड में झामुमो का जनाधार खिसकता जा रहा है। जनता झामुमो की मंशा भांप चुकी है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अब तक झारखंड वासियों को बरगलाते रहे हैं। अब जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि झामुमो के प्रति जनता का रुख इस बात से ही स्पष्ट हो जाता है कि राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन तमाड़ से और हेमंत सोरेन दुमका से चुनाव हार गए। इससे साफ पता चलता है कि झारखंड की जनता का झामुमो के प्रति कितना लगाव-जुड़ाव है। श्री राय ने कहा कि झारखंड वासियों के सपने को भाजपा ही साकार कर सकती है। इस दिशा में भाजपा सतत प्रयासरत है। समस्याओं का त्वरित निदान और जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के प्रति भाजपा गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में विगत 5 वर्षों में सरकार की जो उपलब्धियां रही है, वह अभूतपूर्व है। भाजपा ने स्थिर सरकार दिया है और स्वच्छ प्रशासन देने की दिशा में सदैव तत्पर रही है। जनहित में भाजपा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के बेमेल गठबंधन से झारखंड का कल्याण नहीं होने वाला है। विपक्षी पार्टियां अपने मतलब के लिए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। राज्य की जनता विपक्षी दलों की मंशा से अवगत हो गई है। चुनाव में उन्हें जनता का करारा जवाब मिलेगा। राज्य में एक बार फिर जनसमर्थन से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।
बुधवार, 20 नवंबर 2019
हाईवे के पास यात्री सुविधा केंद्रों का जाल बिछाएगी सरकार
झारखंड के मुख्य सचिव डा.
डी के तिवारी ने दिया निर्देश
रांची। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने हाईवे (राज्य की मुख्य सड़कें) पर यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र बनाने की योजना पर काम करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग को दिया है। इसके लिए प्राधिकृत समिति में प्रस्ताव लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा शौचालय की कमी महसूस की जाती है। खासकर महिलाओं को शौचालय के अभाव में काफी परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने मुख्य सड़कों से सटे 200-250 मीटर हटकर यात्री सुविधा केंद्र बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रत्येक 50 से 100 किलोमीटर की दूरी पर हो, ताकि यात्री वहां रुक कर फ्रेस हो सकें। कुछ खा-पी सकें और थोड़ी सी यात्रा की थकान भी दूर कर सकें। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर सबसे पहले रांची-पटना, रांची-जमशेदपुर मार्ग पर इसे लागू करने पर बल दिया। उन्होंने हाईवे पर माइल स्टोन के माध्यम से सबसे नजदीक के स्थान के साथ राह में पड़नेवाले मुख्य स्थानों की दूरी दर्शाने का निर्देश दिया। वहीं सड़क किनारे विभिन्न सूचनाएं, प्रेरक स्लोगन आदि से जुड़े साइनेज तकनीकी विशिष्टियों और आइआरसी के अनुरूप लगाने का भी निर्देश दिया। मुख्य सचिव झारखंड मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग की तीन वर्षों की योजनाओं की प्रगति और आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना की समीक्षा कर रहे थे।
*रोड जंक्शन को आधुनिक करें*
मुख्य सचिव ने शहर में रोड जंक्शन (गोलंबर) को सुगम यातायात के लिए आधुनिक बनाने का निर्देश दिया। कैसे करना है, इसे लेकर उन्होंने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि शहर के गोलंबरों के पास आवागमन के लिए ऐसी व्यवस्था करें कि वाहन या तो सीधे निकल जाएं, या कुछ सेकेंड के लिए ही उसे रुकना पड़े। इसके लिए रांची के किसी एक मार्ग के गोलंबर पर तात्कालिक रूप से इसे विकसित करने पर बल दिया। साथ ही शहर से अनावश्यक ब्रेकर हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां जरूरी हो, वहां नियमानुसार तकनीकी विशिष्टिओं के अनुसार स्टैंडर्ड स्पीड ब्रेकर बनाएं।
*ऊपरी परत हटाकर करें सड़कों का सुदृढ़ीकरण*
मुख्य सचिव ने पथ निर्माण विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगे से सड़क निर्माण में यह ध्यान रखें कि सड़क की मूल ऊंचाई नहीं बढ़े। उन्होंने निर्देश दिया कि पहले से बनी सड़क की ऊपरी परत को हटाकर (मिलिंग) ही सड़क निर्माण करें। कहा, सड़क पर परत-दर-परत चढ़ाते जाने से नालियों से जल निकासी में दिक्कत के साथ आवासीय भवनों, घरों में बारिश का पानी घुसने की भी समस्या आती है। वहीं उन्होंने विभागीय स्तर से सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी फोकस करने का निर्देश दिया।
*इंजीनियर्स एकेडमी का गठन करें*
मुख्य सचिव ने कहा कि अभियंताओं के अपेक्षित प्रशिक्षण के अभाव में उनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। वहीं योजनाओं के क्रियान्वयन तथा गुणवत्ता नियंत्रण में भी विभाग को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए उन्होंने इंजीनियर्स एकेडमी के गठन का निर्देश दिया। कहा, आइएएस अधिकारियों की तरह राज्य के अभियंताओं को भी लगातार हो रहे तकनीकी बदलाव के अनुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था करें। इंजीनियर्स एकेडमी के गठन के लिए उन्होंने विभाग के तीन-चार अभियंताओं की टीम बनाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं इसकी पूर्व तैयारी को लेकर झारखंड मंत्रालय के सभागार में एक कार्यशाला आयोजित करने को कहा। उसमें अन्य राज्यों के विशेषज्ञों, अभियंताओं को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया। साथ ही अकुशल अभियंताओं को चिह्नित कर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने को कहा।
*बिना तकनीकी स्वीकृति के टेंडर नहीं करें फाइनल*
मुख्य सचिव ने बिना तकनीकी स्वीकृति के टेंडर फाइनल करने की परंपरा पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा, आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। इससे सभी संबंधित अभियंताओं को अवगत कराने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने पथ निर्माण विभाग को जेसेक से समन्वय बनाकर राज्य के सभी तरह के पथों का एक समेकित मैप तैयार कर लेने का निर्देश दिया। उस मैप में सभी विभागों के पथों को अलग-अलग रंगों के माध्यम से प्रदर्शित करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि सेटेलाइट मैपिंग से सड़क निर्माण के पहले ही जमीन की प्रकृति का पता चल जाएगा। साथ ही जमीन अधिग्रहण के दौरान पक्का पता रहेगा कि कितनी जमीन रैयती है और कितनी सरकारी या अन्य प्रकृति की। इससे रोड एनाइलमेंट की सुविधा भी हो जाएगी। बैठक के दौरान इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के आय-व्यय से लेकर अन्य मामलों की भी समीक्षा की गई।
*अजजा, अजा, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग विभाग की भी हुई समीक्षा*
एक अन्य बैठक में मुख्य सचिव की अध्क्षता में अजजा, अजा, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग विभाग की भी समीक्षा की गई। इस दौरान विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई तथा आगे की रणनीति पर फैसला हुआ। एकल विद्यालयों की समीक्षा में उसकी प्रगति संतोषजनक पाई गई। वहीं अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग की सचिव श्रीमती हिमानी पांडे को निर्देश दिए गए।
*मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल, सचिव श्री केके सोन, सचिव हिमानी पांडे के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मंगलवार, 19 नवंबर 2019
उत्कृष्ट चिकित्सा से लोगों का दिल जीत रहे हैं डा. संजीव तिरिया
विनय मिश्रा
चाईबासा / चक्रधरपुर : चिकित्सक को लोग भगवान का दूसरा रूप मानते हैं। पीड़ित मानवता की सेवा में चिकित्सकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे ही एक लोकप्रिय नेत्र चिकित्सक हैं डॉ. संजीव तिरिया। पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र में विगत कई वर्षों से अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर लोगों का दिल जीतने में डॉ.तिरिया सफल रहे हैं। वह एक अनुभवी और कुशल नेत्ररोग विशेषज्ञ के रूप में प्रख्यात हैं। नेत्र रोगों की चिकित्सा में उन्हें महारत हासिल है। पीड़ितों और गरीबों के प्रति सहानुभूति और करुणा का भाव रखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के प्रति उनकी निष्ठा का भाव अन्य चिकित्सकों के लिए अनुकरणीय है। वह मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। वह अब तक झारखंड व आसपास के राज्यों के लगभग एक लाख नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा सेवा में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। डॉ. तिरिया की ख्याति झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के अलावा अन्य राज्यों में भी है। नेत्र रोग के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल किए डॉ. तिरिया गरीब मरीजों के प्रति भी काफी दयावान रहते हैं। अपने स्तर से उन्हें हर प्रकार की सहायता करने में तत्पर रहते हैं। गरीब तबके के नेत्र रोग मरीज उन्हें अपना मसीहा मानते हैं। समय-समय पर नेत्र रोगियों के लिए जांच शिविर का आयोजन, मोतियाबिंद का ऑपरेशन शिविर आदि का आयोजन कर वे मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उनका कहना है कि आंखें शरीर का महत्वपूर्ण और अनमोल अंग होती है। आंखों की सुरक्षा सर्वोपरि है। आंखें सही सलामत रखने के लिए आंखों की नियमित जांच कराते रहना चाहिए। आंख में किसी प्रकार की भी तकलीफ उत्पन्न होने पर अविलंब नेत्र चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए।
रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया ने उतारे दस प्रत्याशी
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र तथागत ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
रांची।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में
अपने प्रत्याशी उतारे हैं। रांची के बिजुलिया स्थित जैनेंद्र पारा मेडिकल कॉलेज
में पार्टी की झारखंड कार्यकारिणी की बैठक में अपने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी
की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर बौद्ध ने की जबकि
मुख्य अतिथि के रूप में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र तथागत शामिल हुए।
जैनेंद्र तथागत ने आरपीआई के उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए यह ऐलान किया कि उनकी
पार्टी हटिया विधान सभा क्षेत्र में माकपा प्रत्याशी सुभाष मुंडा को तथा पूर्वी
जमशेदपुर में भाजपा के बागी उम्मीदवार सरयू राय को समर्थन देगी।
आरपीआई के उम्मीदवारों में गोमिया से मो. उस्मान अंसारी, बेरमो से
कामेश्वर बौद्ध, बोकारो से मीरा देवी, हजारीबाग से उदय शंकर दुबे, डुमरी से नंद
किशोर कुमार, बड़कागांव से मदन दास, सिमरिया से मदन गंझू, सिल्ली से अमर महतो, खिजरी से प्रीतम लोहरा, और
ईचागढ़ से ई. प्रवेश गोप होंगे। बैठक में पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यकारी
अध्यक्ष अमर कुमार महतो, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित राज पांडेय, बोकारो
जिलाध्यक्ष उस्मान अंसारी, रांची जिलाध्यक्ष अजय करमाली के अलावा कांके, बुड़मु और
ओरमांक्षी के अध्यक्ष समेत विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रेस
विज्ञप्ति प्रदेश के प्रधान महासचिव प्रीतम शाद लोहरा ने जारी की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
रांची। उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय,ब्लाॅक-ए के कमरा संख्या-207 में समेकित जनजाति विकास ...
-
डायरी के पन्ने दिनांक : 12.10.1998 .................................................. वह लावारिश लाश पड़ी थी उधर मुह खोले, टांग पसारे,...