रांची। राजधानी के न्यू मधुकम पथ संख्या पांच पर गंदगी का अंबार लगा है। सड़क पर कूड़ा-कचरा और गंदे नाली का पानी बह रहा है। इस ओर नगर निगम का ध्यान नहीं है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गंदे नाले और कीचड़ भरे मार्ग पर प्रतिदिन उन्हें स्कूल आना- जाना पड़ रहा है। आलम यह है कि स्कूली बच्चे कीचड़ सने गंदगी को पार करने के बाद अपने पास रखे पीने के पानी से जूते-चप्पल व पैर साफ कर स्कूल पहुंचते हैं। वहीं, आमजन को भी इस मार्ग पर आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि इस दिशा में स्थानीय पार्षद भी उदासीन हैं। इस मार्ग के प्रति रांची नगर निगम की लापरवाही को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।
यह ब्लॉग खोजें
रविवार, 15 दिसंबर 2019
न्यू मधुकम पथ संख्या पांच पर गंदगी का अंबार
रांची। राजधानी के न्यू मधुकम पथ संख्या पांच पर गंदगी का अंबार लगा है। सड़क पर कूड़ा-कचरा और गंदे नाली का पानी बह रहा है। इस ओर नगर निगम का ध्यान नहीं है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गंदे नाले और कीचड़ भरे मार्ग पर प्रतिदिन उन्हें स्कूल आना- जाना पड़ रहा है। आलम यह है कि स्कूली बच्चे कीचड़ सने गंदगी को पार करने के बाद अपने पास रखे पीने के पानी से जूते-चप्पल व पैर साफ कर स्कूल पहुंचते हैं। वहीं, आमजन को भी इस मार्ग पर आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि इस दिशा में स्थानीय पार्षद भी उदासीन हैं। इस मार्ग के प्रति रांची नगर निगम की लापरवाही को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।
सहानुभूति लहर का लाभ मिल सकता है.निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक को
जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र :
* भाजपा के 11 समर्पित कार्यकर्ताओं का निष्कासन पार्टी के लिए बना परेशानी का सबब
विनय मिश्रा
जरमुंडी । भाजपा द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में ग्यारह कार्यकर्ताओं के निष्कासन के बाद जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण प्रभावित होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस क्रम में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले सीताराम पाठक के निष्कासन से भी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में काफी रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि सीताराम पाठक विगत 15 वर्षों से भी अधिक समय से भाजपा के समर्पित और ऊर्जावान नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। श्री पाठक पार्टी के लिए हमेशा समर्पित होकर काम करते रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट के लिए प्रबल दावेदार थे। लेकिन उनकी उपेक्षा कर अन्य को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया। इससे भाजपा के भीतर ही कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। जन दबाव के कारण श्री पाठक निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे। सीताराम पाठक को जिस प्रकार से जनसमर्थन मिल रहा है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि श्री पाठक की जीत तय है। वहीं, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय के समर्थन से इनकी स्थिति और भी मजबूत होती जा रही है। बता दें कि श्री पाठक गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के प्रतिनिधि भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में इस क्षेत्र का विकास भी हुआ। श्री पाठक जनता के साथ जुड़े रहे हैं। समर्पित कार्यकर्ताओं के भाजपा से निष्कासन के बाद पार्टी के प्रति लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। आमजन भी श्री पाठक के प्रति सहानभूति व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सीताराम पाठक जीत का परचम लहरा सकते हैं।

शनिवार, 14 दिसंबर 2019
दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत
“शिव शिष्य परिवार”गुरगांई, ओरमाँझी, रांची के द्वारा आयोजित “दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट” विवेकानंद यूथ क्लब ग्राम पंचायत जयडीहा के देखरेख में बरतुआ मैदान में शुरू हुआ।उद्घाटन मैच बरियातू स्पोर्ट्स अकादमी, बरियातू बनाम न्यू स्टूडेंट क्लब बनलोटवा के बीच खेला गया। जिसमें टाब्रेकर में बरियातू स्पोर्ट्स अकादमी ने स्टूडेंट क्लब,बनलोटवा को 3-2 से पराजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शिव शिष्य परिवार के मुख्य सलाहकार श्री अर्चित आनंद एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में परिजात परिमाल,निदेशक,पेटसी,श्री राजन कुमार,श्री शिव कुमार विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष,शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फ़ाउंडेशन,जयडीहा पंचायत के मुखिया श्री विनोद बेदिया, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार महतो उपाध्यक्ष दिनेश करमाली, सचिव रमेश कुमार महतो, उप सचिव रामराज महतो, कोषाध्यक्ष नीलांबर सिंह, संचालक नवीन कुमार मुंडा (उप मुखिया जयडीहा) , कामेश्वर बेदिया, अमरनाथ भोगता, जयवीर बेदिया, राम प्रसाद सिंह, संजय करमाली, नीतीश मुंडा, विपत करमाली, शंकर करमाली ग्राम प्रधान बरतुआ, रामप्रसाद बेदिया ग्राम प्रधान गणेशपुर, संतोष गुप्ता, चंद्रशेखर चौधरी, प्रदीप मुंडा, संतोष नायक का सराहनीय भूमिका रही।आज ही क्वॉर्टर फाईनल मैच भी खेला गया बरियातु स्पोर्ट्स अकादमी,बरियातु बनाम टेन्गो टाइगर राची के बीच,जिसमे बरियातु ने टेन्गो टाइगर राची को 1-0 पराजित कर सेमीफाइनल मे जगह बनाया। बरियातु की ओर से रितेष के द्वारा 7वें मिनट मे गोल किया।
कैब और एनआरसी का खुला विरोध
रांची। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा लाए गए कैब बिल और एन०आर०सी०का खुले तौर पर विरोध करती है|भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है जहाँ हर धर्म के लोगों को उसके पसंद के धर्म को मानने और उसपर चलने का सवैंधानिक अधिकार प्राप्त है|धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करना पूरी तरह असवैंधानिक है तथा देश से एकता अखंडता को तोड़ना है साथ ही साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देना है|केवल एक समुदाय को निशाना बनाना ये सरकार की साम्प्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है|जबसे भाजपा सरकार केन्द्र पर आई पूरे देश मे अशांति छाई है|ये सरकार अंग्रेजों की फूट डालो शासन करो की नीति पर चल रही है|जब जनता नोट बंदी पर सवाल करती है तो उसे पाकिस्तान के मामले में उलझाया जाता है|जब जनता ई०वी०एम हटाने की बात करती है तो पुलवामा हमला होता है|जब चुनाव आता है तो मंदिर मस्जिद का मुद्दा सामने लाती है|और अब जनता मंहगाई,बेरोजगारी और सुरक्षा पर सवाल कर रही है तो सामने एन०आर०सी० और कैब बिल सामने लाया जा रहा है ताकि जनता इन्हीं उधेड़बुन मे फंसी रहे और ये अपना काम करती रहे|भारत की सेक्युलर जनता अगर इसका विरोध नही करती है तो वो दिन दूर नहीं जब भारत धार्मिक लड़ाई का अखाड़ा बनकर रह जाएगा और विकास केवल एक शब्द बनकर घूमता रहेगा|ये इतिहास गवाह है जिस किसी देश मे ऐसी स्थिति आई है वो देश आर्थिक संकट के चपेट मे आया है|हमारी पार्टी आम जनता से भाजपा सरकार की इस दमनकारी नीति का खुले तौर पर विरोध करने की अपील करती है ताकि देश की संविधान की रक्षा हो सके।
जननायक समिति ने बांटे कंबल
मानवता की सेवा की मिसाल पेश की
विनय मिश्रा
चक्रधरपुर : सामाजिक संस्था जन नायक समिति अपने उत्कृष्ट कार्यों से पूरे झारखंड में लोकप्रिय है। पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित जननायक समिति के जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की जाती है। संस्था से जुड़े सभी लोगों द्वारा मानवता व परोपकार का अदभुत उदाहरण पेश किया जाता रहा है। संस्था की उपलब्धियों में भीषण कडाके की ठण्ड में प्रतिदिन स्टेशन परिसर के निकट भूखे व लाचार लोगों को रोटी खिलाना तथा उनके बीच कंबल वितरण जैसे पीड़ित मानवता के कार्य भी शामिल हैं। जन नायक समिति के संरक्षक राजू कसेरा की माता स्व विलासी देवी की छठी पुण्य तिथि पर गरीब असहाय लोगों को भोजन के साथ साथ ठंड से जूझ रहे लोगों की सुधि लेते हुए उन्हें कंबल उपलब्ध कराया गया। भीषण ठण्ड के बीच खुले आसमान में रहने वाले लोगों को राजू प्रसाद कसेरा के द्वारा इनके बीच कंबल वितरण करना सराहनीय पुनीत कार्य हैं। ऐसे लोगों से समाज को प्रेरणा भी मिलती हैं। इस अवसर पर संजय पासवान, अनुप दुबे,प्रशांति साहा, कृष्णा दुबे, बासुदेव साहा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

जरमुंडी में निर्दलीय सीताराम पाठक का पलड़ा भारी
जनसभाओं में उमड़ रही भारी भीड़
सरयू राय की चुनावी सभा 16 को
विनय मिश्रा
जरमुंडी। विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याश के रूप में चुनावी संग्राम में उतरने वाले सीताराम पाठक की स्थिति दिनों दिन मजबूत होती जा रही है। इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों का उन्हें स्नेह और समर्थन तो मिल ही रहा है, वहीं, चुनाव प्रचार के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व प्रखर वक्ता सरयू राय भी 16 नवम्बर को इनके पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। श्री पाठक के समर्थक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से लोगों के बीच सक्रिय हैं। सबों के साथ हमेशा सुख-दुख में खड़े रहने वाले सीताराम पाठक को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि सरयू राय के आगमन से जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का परिदृश्य बदलेगा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यहां पर राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इन दलों की ओर से भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा रही है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक के पक्ष में भी व्यापक जनसमर्थन देखा जा रहा है। गौरतलब है कि रघुवर सरकार के मंत्री रहे सरयू राय के बागी तेवर से झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कई सीटों पर भाजपा को बागी और विक्षुब्ध प्रत्याशियों के अलावा विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी का पलड़ा भी भारी नजर आ रहा है। इसमें जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की सीट भी शामिल है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम पाठक के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन देखा जा रहा है। श्री पाठक की जनसभाओं में उमड़ी भीड़ को देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस बार चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी श्री पाठक का विजय पताका फहर जाय।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद ...
-
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर...
-
अब जेल से चलेगी सरकार ! सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बावजूद अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी के...
-
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किय...