यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

मृत्युंजय कुमार सिंह के भोजपुरी उपन्यास के हिंदी संस्करण का लोकार्पण



कोलकाता।आइपीएस अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह के भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रकाशित भोजपुरी उपन्यास गंगा रतन विदेशी का हिंदी संस्करण प्रकाशित हो चुका है। उसका विधिवत लोकार्पण कोलकाता पुस्तक मेला में हुआ।
अनुवाद स्वयं मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया है और ज्ञानपीठ प्रकाशन ने ही प्रकाशित किया है। यह उपन्यास एतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक काल्पनिक कथा है। खासतौर पर गिरमिटिया मजदूरों की त्रासदी को रेखांकित किया गया है।
पुस्तक का लोकार्पण भारतीय भाषा परिषद के शंभुनाथ वरिष्ठ पत्रकार और लेखक गीतेश, दैनिक सन्मार्ग के संपादक हरिराम पांडेय, ब्रेथवेट एंड कंपनी के सीएमडी यतीश कुमार और दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक जय कृष्ण वाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी एवं नायिका कल्पना झा ने किया। इस मौके पर भारतीय ज्ञानपीठ के प्रतिनिधि उत्तम बनर्जी समेत मेले में जुटे साहित्यकार और साहित्य प्रेमी काफी संख्या में मौजूद थे।

सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

फिनोलेक्स केबल्स लि. के इलेक्ट्रानिक उत्पाद झारखंड के बाजारों में उपलब्ध


रांची। ख्यातिप्राप्त इलेक्ट्रिकल सामग्री निर्माता व आइएसओ-9001कंपनी फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड के उत्पाद अब झारखंड के बाजारों में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने राजधानी रांची के मेन रोड पर अवस्थित महावीर टावर स्थित दधीचि सेल्स कॉर्पोरेशन को अपना अधिकृत विक्रेता (वितरक) नियुक्त किया है। इस संबंध में फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड के झारखंड ब्रांच हेड एसके लाल ने बताया कि कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है। फिनोलेक्स केबल्स के प्रोडक्ट्स अन्य कंपनियों के उत्पादों की तुलना में बेहतर व किफायती भी है। कंपनी द्वारा निर्मित पंखे, वाटर हीटर, वायर एंड केबल्स, स्विच, लाइटिंग मेटेरियल्स सहित अन्य उत्पाद झारखंड में भी उपलब्ध कराए गए हैं। दधीचि सेल्स कारपोरेशन में एक ही छत के नीचे फिनोलेक्स केबल्स के प्रोडक्ट्स  उपलब्ध है।

रविवार, 2 फ़रवरी 2020

व्यवसायी एवं समाजसेवी राजकुमार सोमानी का निधन

गंधारा कंसल्टेंट के संस्थापक राजकुमार सोमानी का स्वर्गवास 2 फरवरी 2020 को हो गया. उनकी उम्र 58 वर्ष थी. स्वर्गीय सोमानी का परिवार 33 वर्ष पहले कोलकाता से रांची आया था. अपने मामा जी स्वर्गीय सीताराम जी मारू की प्रेरणा से सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया. शुरुआत में कपड़े का कारोबार किया, फिर विज्ञापन एजेंसी गंधारा कंसल्टेंट की स्थापना की. स्वर्गीय सोमानी संस्कृति बिहार,  राम कृष्ण मिशन, माहेश्वरी सभा आदि सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े थे. साथ ही रांची जिमखाना क्लब के सक्रिय सदस्य रहे. स्वर्गीय सोमानी अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं. इनकी अंतिम यात्रा  तीन फरवरी को 11:00 बजे दिन में मोदी कंपाउंड लालपुर से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी.

पूर्व विधायक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू बाबू की पुण्यतिथि मनी


* जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे पप्पू बाबू : अरुण कुमार सिंह


बख्तियारपुर / पटना : पूर्व विधायक व प्रखर राजनेता स्व.भुवनेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू बाबू की 13वीं पुण्यतिथि स्थानीय नुनुवती जगदेव सिंह महाविद्यालय परिसर में मनायी गयी। इस अवसर पर काॅलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कई राजनेता, समाजसेवी, प्रबुद्धजन व पत्रकार शामिल हुए।  सबों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्व.सिंह जनता के चहेते जनप्रतिनिधि थे। खासकर गरीबों और असहायों के लिए मसीहा के रूप में जाने जाते थे। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनकी तत्परता और सक्रियता अविस्मरणीय ही नहीं अनुकरणीय भी है। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, विधायक शक्ति सिंह यादव व राजद के पटना जिलाध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव सहित अन्य ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सबों ने एक स्वर में कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में स्व.सिंह का कार्यकाल सराहनीय रहा है। वे जनता के सुख-दुख में सदैव शामिल हुआ करते थे। जनसमस्याओं के प्रति सजग रहना उनकी दिनचर्या में शुमार रहता था। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
र्व विधायक स्व.भुवनेश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने जुटे राजनेताओं ने बिहार की नीतीश सरकार पर  पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अन्य दलों के राजनेताओं पर कार्यवाही करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लालू यादव के विरुद्ध मैने 15 वर्षो तक लड़ाई लड़ी। लेकिन लालू जी ने कभी मुझे परेशान करने का काम नही किया।लेकिन जिस नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मैने लालू जी से लड़ाई लड़ी,उसी नीतीश कुमार ने मुझ पर तीन दर्जन से भी ज्यादा मुकदमा लादने का काम किया है। वहीं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर नीतीश में दम है, तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाये।उन्होंने कहा कि मुझ पर नीतीश कुमार ने इसलिए मुकदमा करवाने का काम किया है,क्योंकि मैंने सरकार की कमियो को उजागर करने का काम किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि चाहे जो हो जाय लेकिन मैं डरनेवाला नही हूं।जबकि विधायक शक्ति सिंह यादव ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे बिहार में आज अराजकता की स्थिति है। शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार हत्या,बलात्कार व अपहरण जैसे संगीन अपराधों का पर्याय बन चुका है। कार्यक्रम को पटना जिला के राजद अध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव,राजद नेत्री मधु सिंह,महाविद्यालय के सचिव कुमार निरजंन,प्रभारी डॉ. सुरेश द्विवेदी,डॉ. सतीश कुमार,संजय कुमार यादवेन्दु,प्रेमशंकर सिंह चौहान व विजय सिंह सहित कई लोगो ने संबोधित किया।मौके पर प्रो.मुरलीधर सिंह,प्रो.अलखदेव सिंह,प्रो. मिथलेश सिंह,प्रो. एम.एन.आई.सिद्दीकी,प्रो श्रीकांत सिंह,प्रो. श्रीकांत वर्मा,प्रो.अरविंद सिंह,तालकेश्वर सिंह व विनोद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

बेहतर बुनियादी सुविधाएं मेरी प्राथमिकता: उर्मिला यादव

वार्ड 41 की सड़कें हुईं चकाचक


रांची। रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 41 की सड़कें चकाचक हो गई है। सड़क निर्माण होने से इस क्षेत्र के निवासियों को काफी राहत मिली है। एचईसी आवासीय परिसर के साइट 4 के चारों तरफ मोहल्ले की सड़कें काफी दिनों से मरम्मत की बाट जोह रही थी। नगर निगम के फंड से वार्ड पार्षद की अनुशंसा पर उक्त सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण के प्रति वार्ड पार्षद उर्मिला यादव काफी तत्परता से जुटी रहीं। फलस्वरूप वार्ड 41 के अंतर्गत विभिन्न मोहल्लों में गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण संभव हो सका। इस संबंध में वार्ड पार्षद श्रीमती यादव ने बताया कि लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से वार्ड 41 के अंतर्गत साइट 4 मोहल्ले के चारों ओर तकरीबन 3.5 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क बन जाने से इस क्षेत्र के निवासियों को आवागमन करने में अब परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड क्षेत्र अंतर्गत नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति वे सदैव प्रयासरत हैं। इस दिशा में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां रही हैं। उनके क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सड़क जैसी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं लोगों को बेहतर ढंग से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में नियमित रूप से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही उनका वार्ड एक आदर्श वार्ड के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा। वार्ड को पॉलिथीन मुक्त क्षेत्र घोषित करने की दिशा में भी वह सतत प्रयासरत हैं।

मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा बजट:नंदकिशोर यादव


रांची। नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तरह से दिशाहीन वह निराशाजनक है। बजट में बेरोजगारी, बढ़ती हुई महंगाई, तेजी से गिरते विकास दर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कोई फोकस नहीं किया गया है। किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया जाना केंद्र की भाजपानीत सरकार के मंशा जाहिर करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 की तरह ही यह बजट भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने के समान है। आयकर स्लैब को इसमें और अधिक उलझा दिया गया है। रोजगार और अर्थव्यवस्था पर सरकार ने कुछ विशेष प्रावधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे प्रमुख समस्या बेरोजगारी है, लेकिन केंद्रीय बजट में बेरोजगारी दूर करने संबंधी कोई रणनीति नहीं बनाई गई है, जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। कुल मिलाकर बजट निराशाजनक और दिशाहीन है।

शुक्रवार, 24 जनवरी 2020

सदान विकास पार्टी ने मनाई नेताजी की जयंती


रांची। सदान विकास पार्टी ने हिनू के शुक्ला कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरपी साहू ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। डॉ. साहू ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा नेताजी सुभाष चंद्र बोस विशेषकर देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रप्रेम के प्रति उनका जज्बा और जुनून अविस्मरणीय ही नहीं, बल्कि अनुकरणीय भी है। इस मौके पर शिवनाथ भट्टाचार्य,अनंत कुमार अरविंद कुमार गुप्ता, अमर साहू, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, विजय प्रसाद, बलराम साहू, शंभू शर्मा सहित सदान विकास पार्टी के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...