रांची। नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तरह से दिशाहीन वह निराशाजनक है। बजट में बेरोजगारी, बढ़ती हुई महंगाई, तेजी से गिरते विकास दर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कोई फोकस नहीं किया गया है। किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया जाना केंद्र की भाजपानीत सरकार के मंशा जाहिर करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 की तरह ही यह बजट भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने के समान है। आयकर स्लैब को इसमें और अधिक उलझा दिया गया है। रोजगार और अर्थव्यवस्था पर सरकार ने कुछ विशेष प्रावधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे प्रमुख समस्या बेरोजगारी है, लेकिन केंद्रीय बजट में बेरोजगारी दूर करने संबंधी कोई रणनीति नहीं बनाई गई है, जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। कुल मिलाकर बजट निराशाजनक और दिशाहीन है।
यह ब्लॉग खोजें
रविवार, 2 फ़रवरी 2020
मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा बजट:नंदकिशोर यादव
रांची। नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तरह से दिशाहीन वह निराशाजनक है। बजट में बेरोजगारी, बढ़ती हुई महंगाई, तेजी से गिरते विकास दर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कोई फोकस नहीं किया गया है। किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया जाना केंद्र की भाजपानीत सरकार के मंशा जाहिर करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 की तरह ही यह बजट भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने के समान है। आयकर स्लैब को इसमें और अधिक उलझा दिया गया है। रोजगार और अर्थव्यवस्था पर सरकार ने कुछ विशेष प्रावधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे प्रमुख समस्या बेरोजगारी है, लेकिन केंद्रीय बजट में बेरोजगारी दूर करने संबंधी कोई रणनीति नहीं बनाई गई है, जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। कुल मिलाकर बजट निराशाजनक और दिशाहीन है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
भारत में बैंको की स्थिति इस तरह खराब हो गई है कि खाता धारियों को अब यह महसूस होने लगा है कि,बैंको से किनारा कर लेना ही एकमात्र रास्ता है। ब...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
* लाइट हाउस कैफे व एआईडब्लूसी के सौजन्य से जरूरतमंदों को दी जा रही खाद्य सामग्री रांची। लाॅकडाउन के दौरान हटिया-तुपुदाना स्थित आरके ...
-
हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें