यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

निम्नमध्यवर्गीय व मध्यमवर्गीय परिवारों की भी चिंता करे सरकार: रोहित शारदा


रांची क्लब के सहयोग से मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण के द्वारा 200 पैकेट खाद सामग्री का वितरण टीवीएस स्कूल परिसर जगन्नाथपुर ,आदर्श नगर ध्रुवा ,बालसीरीग ,सिंह मोर ,नीचे खुशबू टोली घागरा ,बांधगाड़ी लेवाड़ी आदि क्षेत्रों में वितरित की गई। एक पैकेट में चावल दाल आलू प्याज नमक सत्तू डिटोल साबुन सहित अन्य खाद्य सामग्री दी गई। मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निवेदन किया है कि निम्न मध्यवर्गीय परिवार एवं मध्यवर्गीय परिवार की भी चिंता सरकार करें ऐसे लोग जो रोज काम करके कमा कर खाते थे ऐसे लोगों को रोजी-रोटी की तंगी हो गई है और वह किसी से मांगने से भी कतराते हैं ऐसे लोगों की चिंता करे सरकार।

एचईसी ने बनाया सेनेटाइजिंग चेंबर


* राष्ट्र हित में एचईसी की भूमिका अहम : राणा एस चक्रवर्ती

रांची। एचईसी ने एक बार फिर विश्व पर आए हु
ए संकट कोविड-19 से सुरक्षा के लिए सैनिटाईजिंग चैम्बर का निर्माण कर अपनी अहमियत साबित कर दिखाया है। सेनेटाइजिंग चेंबर का उदघाटन एचईसी के निदेशक (विपणन) राणा एस चक्रवर्ती  व निदेशक (कार्मिक) एमके सक्सेना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री चक्रवर्ती ने कहा कि एचईसी ने राष्ट्र हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस कड़ी में एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है।सैनिटाईजिंग चैम्बर बना कर एचइसी ने साबित कर दिया कि भारत पर जब भी संकट आयेगा, तब एचईसी की पूरी टीम आगे आ कर आवश्यकतानुसार देशहित में काम करेगी। उन्होंने बताया कि सैनिटाईजिंग चैम्बर का ऑर्डर नागपुर से 14 पीस का आ चुका है, लेकिन पहले एचईसी सभी प्लांटों के मुख्य द्वार, एचईसी मुख्यालय, वेल्डन सेंटर एवं झारखंड सरकार के सचिवालय, विधानसभा, रिम्स(RMCH) जैसे अन्य जगह पर निःशुल्क लगाएगी और इस आपदा से लड़ने में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखते हुए काम करेगी। इस मौके पर सैनिटाईजिंग चैम्बर बनाने वाले सभी कर्मचारी, सुपरवाइजर, यूनियन के सभी पदाधिकारी, एचईसी के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

सामुहिक चेतना से जीत सकते हैं जंग: तुषार कांति शीट


 
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के प्रकोप से बचने के लिए एकजुटता, जागरूकता के साथ-साथ सामुहिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा जरूरी है। उक्त बातें झारखंड के जाने-माने समाजसेवी और स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अनुयायी तुषारकांति शीट ने कही। राजधानी के निवारणपुर स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट निवासी श्री शीट कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से काफी चिंतित हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए कोरोनावायरस की भयावहता के बारे में जानकारी देते हुए, लोगोें को जागरूक करते हुए लाॅकडाउन के दौरान अपने-अपने  घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि
इस समय संपूर्ण मानवता एक गंभीर आपदा से जूझ रही है। चहुंओर आशंका और उदासी का माहौल है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोविद-19 महामारी के आगे मनुष्य असहाय हो गया है।  संकट की इस घड़ी में हम धैर्य और संयम बरतते हुए कोरोनावायरस के विरुद्ध जंग जीतने में सफल हो सकते हैं। ऐसे समय हमें सामूहिक संकल्प शक्ति का उद्घोष कर जनचेतना जागृत करने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने की आवश्यकता है। घरों में रहकर योगा करें, धार्मिक- आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ें, सकारात्मक सोच रखते हुए रचनात्मक कार्यों में रुचि जगाएं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। लाॅकडाउन का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में सहभागिता निभाएं, तभी हम इस वैश्विक महामारी को दूर भगाने में सफल होंगे।

झारखंड राज्य खाद्य संरक्षण परिषद के सदस्य राकेश सिंह ने वापस कीं सरकारी सुविधाएं


* अन्य आयोग, बोर्ड के चेयरमैन व पदधारियों से अवैतनिक कार्य करने की अपील
रांची। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान उत्पन्न परिस्थतियों के मद्देनजर झारखंड राज्य खाद्य संरक्षण परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं वापस करने की घोषणा की है। उन्होंने इससे संबंधित पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर पर भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि
देश में कोरोनावायरस के विरुद्ध जंग जारी है। विश्वास है कि भारतवासी धैर्य, संयम और अनुशासन से इस वैश्विक महामारी व संकट से जल्द ही निजात पाएंगे। वर्तमान में समाज के हर तबके के लोग देश की आर्थिक स्थिति और अर्थव्यवस्था के बारे में चिंतित हैं। कोरोनावायरस के प्रकोप और लाॅकडाउन समाप्त होने के बाद  अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए काफी संघर्ष व मेहनत करना होगा। अनावश्यक खर्च में कटौती करनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न आयोग और परिषद गठित हैं। इनके पदधारियों पर भारी-भरकम राशि खर्च होती है। इन आयोगों के सदस्यों को सरकार द्वारा मानदेय के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। कई आयोग व परिषद के अध्यक्ष और सदस्य के पद पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पदस्थापित किए गए हैं। ऐसे रिटायर्ड अधिकारी एक तरफ सरकार से पेंशन प्राप्त करते हैं, दूसरी तरफ उन्हें आयोग के सदस्य और अध्यक्ष के रूप में वेतनमान भी मिलता है। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान संकट को देखते हुए सरकार को चाहिए कि अगले दो वर्षों तक सभी आयोग ,परिषद के सदस्यों के वेतनमान पर रोक लगाएं। जो अधिकारी आयोग के सदस्य व अध्यक्ष के रूप में स्वेच्छा से अवैतनिक सेवा देने को इच्छुक हों, उन्हें आयोग के सदस्य और अध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया जाय। उन्होंने इस आशय से संबंधित प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी ट्वीट कर भेजा है।

मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

पूजा रेस्टोरेंट ने गरीबों के बीच बांटे भोजन के पैकेट


रांची। हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क ईन (पूजा रेस्टोरेंट) के सामने समाजसेवी व होटल संचालक रामाशंकर प्रसाद के सौजन्य से आज मंगलवार को भोजन से वंचित गरीबों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया। समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि आसपास के बेघर और बेसहारा बेहद गरीबों के बीच वेज चाउमीन का पैकेट वितरित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का अनुपालन किया गया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय पुलिस-प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। गौरतलब है कि रामाशंकर प्रसाद लॉकडाउन की अवधि के दौरान आसपास के गरीब लोगों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने में जुटे हैं। मानवता की सेवा के इस कार्य में समाजसेवी आशा देवी, पूजा कुमारी, आदित्य कुमार, अभिषेक कलवार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

द इंस्टीट्यूट आफ चाटर्ड एकाउंटेंट्स ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन



रांची। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा के तत्वावधान में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 36 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। आईसीएआई की अध्यक्ष मनीषा बियानी ने बताया कि
इस समय देश में  कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन होने के कारण थैलसेमिक जैसी बीमारियों से ग्रसित बच्चों को रक्त मिलने में काफी कठिनाई हो रही है, इसी को देखते हुए सदर डे केयर के अनुरोध पर यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करते हुए प्रभारी चिकित्सक, ब्लड बैंक, सदर अस्पताल, रांची की अनुमति से किया गया। रक्तदान शिविर में पर्याप्त संख्या में सेनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई थी।
 शिविर के आयोजन में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा की अध्यक्ष सीए मनीषा बियानी, उपाध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा, सचिव सीए प्रभात कुमार, कोषाध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ और सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल,  विवेक शर्मा, सीए परेश जैन और सीए दीपक पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कांग्रेसी नेता शशिभूषण राय ने की एटीएम में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था की मांग

आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक को लिखा पत्र, ताकि लॉकडाउन अवधि के दौरान न हो परेशानी

रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिभूषण राय ने लॉकडाउन अवधि के दौरान रांची के कई प्रमुख स्थानों पर बंद एटीएम और नकदी संकट का मुद्दा उठाया है। उन्होंने आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक को इस बाबत पत्र लिखा है। उन्होंने एटीएम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अनुरोध किया है। श्री राय ने कहा कि इस समय देश कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। लाॅकडाउन में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
 इस कठिन घड़ी में आम जनता के लिये नकदी बहुत आवश्यक है। उन्होंने आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक से अनुरोध किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लॉकडाउन अवधि  में पर्याप्त नकदी व्यवस्था के साथ-साथ , एटीएम संचालन को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश जारी करें। ताकि आम जनता को कोई कठिनाई ना हो।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...