* शहर को अपराधमुक्त करने की दिशा में की पहल
विनय मिश्रा
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला आरक्षी अधीक्षक इंद्रजीत माहथा द्वारा चिड़िया ओपी,टीमरा पिकेट,मनोहरपुर थाना एवं जरायकेला थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुमंडल मनोहरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में आरक्षी अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानों में तैनात पदाधिकारियों और जवानों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया।संवाद के क्रम में आरक्षी अधीक्षक ने उनका हाल-चाल जाना एवं समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान थानों में पुलिस जवानों के लिए समुचित पेयजल,शौचालय एवं विद्युत संबंधी आवश्यकताओं का अवलोकन भी आरक्षी अधीक्षक के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी खामियों को दूर करने हेतु संबंधित शाखा को आवश्यक दिशा निर्देश तत्काल दे दिए गए हैं।
आरक्षी अधीक्षक द्वारा मनोहरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ छोटानागरा हत्याकांड के अनुसंधान के प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि मामला का उद्भेदन लगभग हो चुका है,एक-दो दिन में ही इस कांड का पूर्ण पटाक्षेप किया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक के पद पर इंद्रजीत माहथा ने अपना पदभार संभालते ही चाईबासा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस व सराहनीय पहल की है। उनके दिशा निर्देश पर सभी थानों में व्याप्त समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में श्री माहथा सतत प्रयासरत हैं।