यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 19 अगस्त 2018

दिव्यांग बच्चों ने सीखे योगासन


 * लियो क्लब ऑफ रांची का निःशुल्क योग शिविर आयोजित


रांची। लियो क्लब रांची के सौजन्य से राजधानी के तपोवन मंदिर परिसर स्थित मूक- बधिर स्कूल के छात्रों को योगाभ्यास कराया गया। योग शिविर में रांची की जानी मानी योगिनी सुषमा जायसवाल ने बच्चों को योग करवाया और योग के महत्व को बताया।
 योग के दौरान बच्चे काफी उत्साहित भाव से योग कर रहे थे।  मौके पर लिओ क्लब, रांची के अध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय ने कहा कि योग करना हम सभी के लिए लाभदायक है। योग से मन मस्तिष्क की इंद्रियां हमेशा सक्रिय रहती है। योग इंसान को हमेशा निरोग रखता है। उन्होंने आगे कहा कि योग ने दुनिया को नया जीवन दिया है।
 योग शिविर में लियो क्लब के सचिव आशीष डडवानी, तपिश केडिया, पंकज श्रीवास्तव, विवेक कुमार, शुभम, अश्विनी, बिल्ला, गोलू, समेत लियो क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे।

दिव्यांगों के लिए जागरूकता शिविर



पटमदा। पटमदा बेलटांड़ स्थित निताई सिंह स्मृति भवन में  झारखंड विकलांग मंच द्वारा दिव्यांग जनों के सशक्तीकरण हेतु दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत के अलावे अन्य पंचायत से भी दर्जनों दिव्यांग जनों ने भाग लिया एवं अपनी योजनाओं के बारे में जाना इस अवसर पर झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष सह् राज्य सलाहकार बोर्ड झारखण्ड सरकार के सदस्य श्री अरुण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील है और इनके कल्याण के लिए महत्वाकांक्षी  योजना चला रखी है जरूरत है सब को जागरुक होने की इसीलिए इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है साथ ही उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड में पहली बार माननीय मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के  विभाग का समीक्षा किया एवं घोषणा किया  बिना ग्रांटेड के दिव्यांगों को 50000 तक का लाभ दिया जाएगा एवं कृत्रिम अंग के लिए रांची में अंग निर्माण केंद्र प्रमंडल स्तरीय  विशेष  विद्यालय का निर्माण किया जाएगा यह राज्य के लिए अच्छे दिन का संकेत है ।

शिविर को संबोधित करते हुए मंच के सदस्य  दिलीप कुमार ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को 3% से बढाकर  5% कर दिया गया है
उपस्थित सदस्य भजोहरी, ठाकुर बास्के, रुपाली महतो, बलराम महतो, फलारी हांसदा, बसंती  महतो, घनश्याम सिंह वीरू सिंह पहलाद महतो, रोहिन सिंह, शंकर सहिस, रंजीत महतो, गोराचन गोराई।

उपभोक्ता हित संरक्षण पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित


* कंज्यूमर चार्टर ऑफ इंडिया के मसौदे पर सहमति
 * उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए राज्यस्तरीय लोकायुक्त के गठन पर बल
* राजनीतिक दल घोषणा पत्र में उपभोक्ताओं के हितों के मुद्दे शामिल करें : राकेश कुमार सिंह
 


रांची / पुरी : कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया(सीसीआई ) और उपभोक्ता सुरक्षा अभियान, ओडिशा के संयुक्त ततवावधान में रविवार को पुरी स्थित गोपालबंधु आयुर्वेदिक महाविद्यालय में कंज्यूमर एक्शन पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सेवानिवृत्त जज भिखारी राउत, सीसीआई के चेयरमेन डॉ.अनंत शर्मा, ओडिशा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष लतिका प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यशाला में झारखंड राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह को भी व्यख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। श्री सिंह ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध उपभोक्ता कल्याण निधि का देश के किसी भी राज्य द्वारा उपयोग नहीं किया जा रहा है । कल्याण निधि की व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए की गई है। इस दिशा में राज्य सरकार का उदासीन रवैया है। कल्याण निधि का उपयोग नहीं होना उपभोक्ताओं  के लिए अहितकर है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा उपभोक्ताओं के हित में और उपभोक्ताओं के हित के लिए अच्छे कार्य समय पर करना  चैलेंजिंग है। कंजूमर कन्फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा इस दिशा में उठाए गए कदम, जिसमें उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2018 के बिल को पास कराना एक महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 का कानून ही आज तक लागू है। समय के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हित, बाजार की प्रकृति में काफी बदलाव आया है। आज ऑनलाइन मार्केटिंग, डिजिटल मार्केटिंग का क्रेज बढ़ा है।
ऑनलाइन मार्केटिंग में सामान लेने से पूर्व पैसा का भुगतान कर दिया जाता है और सामान में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर पैसा वापसी या बदलने में काफी मेहनत करनी पड़ती है,  जो ग्राहक के लिए कष्टप्रद है। उन्होंने कहा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1918 को संसद द्वारा पास कर लागू कराने की आवश्यकता है , जिससे उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण संवर्धन किया जा सके। आज हमारे देश में खासकर झारखंड में उपभोक्ता न्यायालय कार्य कर रही है । परंतु केस की सुनवाई में काफी समय,  लगभग 1 केस के निष्पादन में 3 से 4 वर्ष का समय लग जाता है।  जो उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। उन्होंने इस बात को रखा कि उपभोक्ता न्यायालय में फैसला समय पर आएं और सुनवाई और फैसला का एक अधिकतम समय सीमा तय की जाए, जिससे उपभोक्ता न्यायालय की उपयोगिता का पूर्ण लाभ उठा सकें। उन्होंने कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में चलाए जा रहे इस तरह का कार्यक्रम सेमिनार जो उपभोक्ताओं के हित के लिए आवश्यक है, के लिए धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने भारत सरकार से यह भी आग्रह किया की हर राज्य में हर राज्य में जिलों में उपभोक्ता मित्र बनाया जाए जो उपभोक्ताओं के हित के लिए उनको हर तरह से मदद कर सके साथ ही साथ उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि कुछ राज्यों में उपभोक्ता संरक्षण परिषद व जिला  संरक्षण परिषद का गठन हो गया है । यह गठन मात्र ही है, इसकी कार्य कुशलता पर आज भी प्रश्नचिंह लगे हुए हैं । सदस्यों को उनके अधिकार ,उत्तर दायित्व और जिम्मेदारी का कोई एहसास नहीं है । हर 3 महीने या 6 महीने पर एक मीटिंग कर महज खानापूर्ति की जाती है। इससे उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण नहीं हो पाता। उन्होंने झारखंड राज्य उपभोक्ता फोरम के बारे में कहा कि वहां के न्यायालयों में 2014 - 15 से कई मामले लंबित है, जिसे त्वरित गति से सुनवाई करने पर बल दिया।उन्होंने उपस्थित उड़ीसा के माननीय मंत्री से आग्रह किया कि कम से कम राज्य के अस्पतालों में डॉक्टर समय पर आएं, यह सुनिश्चित की जाए, ताकि जो मरीज अस्पताल में आए उन्हें सही लाभ मिल सके। पीडीएस की दुकान पर सही समय पर अनाज पहुंचे जिससे लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि
सभी राजनीतिक पार्टी से यह आग्रह किया जायेगा कि वे अपने घोषणा पत्र में उपभोक्ता हित को शामिल करें। झारखण्ड में राजनीतक पार्टी को सिटीजन चार्टर लागू करना होगा। इसका प्रयास किया जायेगा। उन्होंने उपभोक्ता हित की रक्षा के लिए राज्यस्तरीय लोकायुक्त के गठन की मांग की। कार्यशाला में ओडिशा सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सूर्यनारायण पात्रा, टीसी मोहंती, ए अमिताभ दास, मनोज जेना, डॉ.अरुण कुमार, डॉ. सीएच हरि बाबू, सुरेन्द्र नाथ पांडा,डॉ.मिनाती बेहरा, ज्योति कुमार लकड़ा,मनोरंजन मोहंती सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.रीना राउत्रे ने किया। उपभोक्ता सुरक्षा अभियान के अध्यक्ष बंशीधर आचार्य व कार्यशाला कमेटी के विश्वजीत सूर्यवंशी ने आगंतुकों का स्वागत व धन्यवाद झापन किया।

आयकर विभाग ने केरल के बाढ़पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री


रांची। राजधानी स्थित आयकर विभाग की ओर से शनिवार को केरल के बाढ़पीड़ितों के सहायतार्थ राहत सामग्री भेजी गई। मुख्य आयकर आयुक्त के नेतृत्व में संयुक्त आयकर आयुक्त निशा उरांव सिंहमार, आयकर अधिकारी कन्हैया चौधरी, जय कुमार, गीता नायर ने लगभग तीन लाख रुपये की दैनिक उपयोग की वस्तुएं संग्रह कर धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन से भेजा। श्रीमती सिंहमार ने बताया कि आयकर विभाग पीड़ित मानवता के सेवार्थ सदैव तत्पर रहता है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भी विभाग की ओर से आवश्यकतानुसार समय- समय पर सहयोग किया जाता है।

भाईचारे के माहौल में मनाएं ईद-उल-अज़हा: एदारा शरीया



रांची। एदारा शरिया झारखंड की एक अहम बैठक जामिया बैंक्वेट हॉल कडरु रांची में हुई। जिसकी अध्यक्षता एदारा शरीया के सरपरस्त मो सईद ने की संचालन महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने की। बैठक में 22 अगस्त 2018 को मनाए जाने वाले ईद-उल-अज़हा को लेकर चर्चा हुई। सरपरस्त मोहम्मद सईद ने कहा कि हर त्यौहार में रांची समेत पूरे झारखंड में भाईचारे का माहौल के बारे में बताते हुए कहां के झारखंड के आवाम अमन पसंद होते है। झारखंड के लोग चाहे वह किसी भी मजहब को मानता हो वह हर त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाते आ रहे हैं। मोहम्मद सईद ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस वर्ष भी ईद उल अजहा भाईचारे के माहौल में मनाया जाएगा । उन्होंने झारखंड के हर समाज से पुरअमन माहौल में ईद-उल-अज़हा मनाने की अपील की। वही एदारा शरिया झारखंड के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहां के दारुल कजा से 22 अगस्त ईद-उल-अज़हा मनाए जाने के फैसले के बाद पूरे राज्य में इस्लामी रीति रिवाज की रोशनी में ईद-उल-अज़हा मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मौलाना ने कहा कि पूरे मुल्क में एक साथ ईद-उल-अज़हा 22 अगस्त को मनाई जाएगी। मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि झारखंड सरकार को चाहिए कि सिक्योरिटी का पूरी बंदोबस्त करें। ताकि त्यौहार में किसी समाज के दुश्मन को समाज में नफरत फैलाने का मौका ना मिले। मौलाना ने कहा क्या मुझे उम्मीद है कि पुलिस और जिला इंतजामिया को सभी समाज का साथ मिलेगा, जिला इंतजामिया को चाहिए कि पानी, बिजली, साफ सफाई का इंतजाम करें। मौलाना ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई ऐसा काम ना करें जिससे हमारे भाइयों को तकलीफ हो। इसका हम सब ख्याल रखें ।मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने राज्य सरकार से मांग किया है 22 अगस्त सरकारी छुट्टी का ऐलान करें। बैठक में  मोहम्मद सईद, महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, राज्य हज समिति के सदस्य मौलाना मुजीब उर रहमान, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलुर रहमान,  मस्जिद ओलिया के अध्यक्ष जावेद गद्दी, मोहम्मद आरिफ समेत कई लोग थे।

शनिवार, 18 अगस्त 2018

ट्रस्ट ने विधवा, असहाय, निर्धन महिला को किया सहयोग




रांची। गरीबों के मसीहा संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानन्द जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानन्द प्रणामी चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के सदस्यों ने आज शनिवार 18.08.2018 को शिवगंज,   हरमु रोड स्थित, सत्संग भवन में एक विधवा महिला सुमन देवी, पति स्व. बिरेन्द्र कुमार सिंह, स्वर्ण जयन्ती नगर, मधुकम की निवासी को ट्रस्ट की ओर से तीन महिने की शुगर, हर्ट, ब्लड प्रेसर एवं विटामिन की दवा दी गई। मच्छरदानी एवं जीवन यापन के लिये एक महीने के लिये चावल, दाल, चीनी, आटा, मशाला आदि दिया गया।                                                        
सुमन देवी ने संस्था की शकुन्तला देवी से मुलाकात की और अपनी मजबूरी बतायी। उक्त महिला के पति के निधन हो गया है। उसको एक 10 वर्ष का पुत्र है। यह महिला अपने पति के निधन के बाद लोगों के घरों में काम कर अपना जीवन यापन कर रही थी। बीमारी के कारण काम छूट गया था और उसको एवं उसके पुत्र को खाने-पीने की भी दिक्कत हो गई थी एवं वो अपना इलाज नहीं कराने के कारण और भी कमजोर होते चली गयी।  संस्था की शकुन्तला देवी ने संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव से यह बात बतायी और उन्होंने उस महिला को सहयोग करने का निर्णय लिया।
 सुबह 10 बजे महिला सहयोग की आशा लेकर संस्था के लोगो से मिली तब संस्था के लोंगो ने उक्त महिला से जब यह पूछा कि आप नास्ता कर के आयी है तो उक्त महिला कहा कि उसने 2 दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। यह सुनकर वहां उपस्थित संस्था के सभी सदस्यों की आंखों में आंसू आ गये और उन्होंने तुरन्त ही निर्णय लिया कि इस महिला को एक महीने का राशन, मच्छदानी एवं तीन माह की दवा दी जाये। 
सेवा के इस महान कार्य में एक कड़ी और जोड़ते हुये संस्था के सदस्यों ने उस महिला को तीन माह की दवा, मच्छरदानी एवं महीना भर का राशन मंगा कर दिया।   
 इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज चैधरी, जगदीश प्रसाद छावनिका, राजू अग्रवाल, सुरेश भगत, चिरंजीलाल खण्डेलवाल, ओम सरावगी और भी बहुत से सुन्दरसाथ उपस्थित थे।
  यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजु अग्रवाल ने दी।

निर्मला कान्वेंट हाई स्कूल में अटल जी को श्रद्धांजली



रांची। शनिवार को निर्मला कान्वेंट हाई स्कूल एदलहातु,मोराबादी में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी केा श्रद्धांजली दी गई । इस अवसर पर बच्चेां  एवं श्क्षिक-शिक्षिकाअं ने मैान रखकर दिवंगत आत्मा केा श्रद्धांजली दी।
मैाके पर विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने ऐसे भारत का सपना देखा था जेा भय ,भूख, निरक्षरता एवं अभाव से मुक्त हो। उनकी कमी हमेशा महसुस की जाएगी।
इस अवसर पर विद्यालय की सचिव सीमा शर्मा, उपप्राचार्या शिल्पी रानी , सहित अन्य  शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थें।.

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...