यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 17 नवंबर 2018

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड के हस्तशिल्प की धूम


       दर्शकों को लुभा रहा ट्राइबल ज्यूलरी, टेरा कोटा ज्यूलरी, बम्बू क्राफ्ट्स, जूट क्राफ्ट और डेकोरेटिव फ्लावर्स 
नई दिल्ली। कहीं ट्राइबल ज्यूलरी की बहार तो कहीं तेरा कोटा ज्यूलरी का खुमार। कही बम्बू क्राफ्ट का नज़ारा तो कहीं जूट क्राफ्ट्स की धमक। झारखण्ड पवेलियन में आने वाले दर्शकों को झारखण्ड का हस्तशिल्प कुछ इसी तरह अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
प्रगति मैदान में जारी 38 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड पवेलियन अपनी विभिन्न विशेषताओं के चलते दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल करता जा रहा है। एक तरफ जहाँ बिरसा मुंडा की प्रतिमादर्शकों के बीच सेल्फी पॉइंट के तौर पर फेमस हो गए हैं, झारखण्ड का हस्तशिल्प भी दर्शकों में काफी मशहूर हो गया है।
झारखण्ड पवेलियन में ट्राइबल ज्यूलरी का एक स्टॉल लगा है। यहाँ ट्राइबल पायल, मंदली, हंसुली, ढेला, पछुआ, चन्द्रहार, झुमकी, अंगूठी और झाला जैसे आभूषण 50 रूपए से 500 रूपए तक बेचे जा रहे हैं। वहीँ टेरा कोटा ज्यूलरी के स्टॉल पर 50 रुपये से एक हज़ार रूपए तक के नेकलेस मिल रहे हैं।  साथ ही जूट से बने भगवान, नेकलेस और डेकोरेटिव आइटम्स भी अच्छे दामों पर मिल रहे हैं।

रिम्स में नर्स की मौत पर भड़का गुस्सा

 निदेशक कार्यालय का किया घेराव, कहा- काम के तनाव से हुई मौत

रांची। रिम्स में शनिवार को नर्स की मौत हो गई। नर्स की मौत के बाद नर्स एसोसिएशन ने शव के साथ निदेशक कार्यालय का घेराव किया। नर्सों का कहना है कि जितनी नर्स रिम्स में होनी चाहिए उतनी नहीं है। जिस कारण काम का तनाव बहुत ज्यादा हो जाता है। कम नर्सों में ज्यादा मरीजों को देखने के काम से नर्स की मौत हो रही है।
रिम्स में कार्यरत नर्स गीता नायक की मौत के बाद जूनियर नर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने निदेशक कार्यालय के समक्ष शव को रखकर घेराव किया। इस दौरान जूनियर नर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष रामरेखा राय ने कहा कि मात्र 430 नर्सों के भरोसे रिम्स की व्यवस्थाएं संचालित हो रही है। जिसके कारण नर्सों को तनाव झेलना पड़ रहा है।
मृतक गीता नायक के मौत के बाद नर्सों का गुस्सा फूट पड़ा और निदेशक कार्यालय के समक्ष सभी एकजुट हुई। एसोसिएशन ने कहा की प्रतिदिन 1500 मरीजों का इस अस्पताल में इलाज होता है, लेकिन सरकार और रिम्स प्रबंधन नर्सों की बहाली को लेकर उदासीन है। वहीं गीता नायक की मौत का कारण कैंसर बताया जा रहा है। गीता नायक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन पैसे की तंगी के कारण गीता को रिम्स के में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान गीता नायक की मौत हो गई।

फुटपाथ दुकानदारों ने किया हंगामा, सड़क जाम


रांची। कांके रोड स्थित गांधीनगर के पास फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अचानक प्रशासन के द्वारा हटाए जाने के विरोध में दुकानदार सड़क पर उतर गए। इस दौरान रांची के सबसे व्यस्ततम वीआईपी कांके रोड लगभग 2 घंटे तक अस्त-व्यस्त रहा। कांके रोड स्थित गांधीनगर के पास पिछले 50 सालों से सैकड़ों की संख्या में दुकानदार फुटपाथ पर अपनी दुकानें लगाते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या सब्जी विक्रेताओं की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी यहां आकर दुकाने लगाकर अपना पेट पालते हैं। आज सुबह अचानक रांची नगर निगम के द्वारा फुटपाथ दुकानदारों को हटाया जाने लगा जिसके बाद आक्रोशित दुकानदार सड़क पर उतर आए और अपनी सब्जियां सड़क पर रख जमकर हंगामा किया। अपनी दुकानें हटाए जाने से नाराज सब्जी विक्रेता और दूसरे दुकानदारों ने कांके रोड को जाम कर दिया और लगभग 2 घंटे तक यातायात व्यवस्था को बाधित कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर शांत करवाया। इस दौरान नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि सब्जी विक्रेताओं ने कहा है कि वह नगर निगम में जाकर अधिकारियों के सामने अपनी बातें रखेंगे।
दरअसल, नगर निगम के द्वारा एक आदेश पारित किया गया है कि कांके डैम, सीएमपीडीआई गेट और गांधीनगर गेट के समीप प्रतिदिन लगने वाले सब्जी मार्केट को हटाया जाय। आदेश के आलोक में शनिवार सुबह नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा फुटपाथ मार्केट हटाया जा रहा था। मौके पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं ने एक स्थानीय भाजपा नेता पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि उसी के इशारे पर उनकी दुकानें हटाई जा रही हैं। लेकिन वे कुछ भी हो जाए यह जगह नहीं छोड़ेंगे। कई दुकानदारों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षो से इसी जगह पर सब्जी बेच रहे हैं कभी किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन अब एक साजिश के तहत उन्हें यहां से हटाया जा रहा है।

पत्रकारों की पिटाई मामले पर पीएमओ ने लिया संज्ञान

सिटी एसपी के नेतृत्व में रघुवर सरकार ने गठित की जांच टीम


रांची।  पत्रकारों की पिटाई की घटना के लिए दोषी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रांची प्रेस क्लब की अगुआई में शुक्रवार को लालपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया. वहीं, शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन द्वारा प्रेस दिवस पर हॉकी स्टेडियम में आयोजित पत्रकार व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मैत्री मैच का भी पत्रकारों ने बहिष्कार किया.

प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्रकारों की पिटाई करते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो पत्रकार अशोक गोप ने ट्वीट किया. उन्होंने बताया कि पीएमओ से फोन कर इस मामले को संज्ञान में लेने और जांच कराने की बात कही गयी है. वहीं, इंडियन फेडरेशन अॉफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन(आइएफडब्ल्यूजे) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष राजीव नेगी ने इस मामले की शिकायत प्रेस काउंसिल अॉफ इंडिया(पीसीअाइ) से की. पीसीअाइ द्वारा मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है.

जिसमें वीके चोपड़ा, कमल नारंग और केडी चंडोला द्वारा मामले की जांच की जायेगी. आइएफडब्ल्यूजे के उपाध्यक्ष शाहनवाज हसन द्वारा झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मामले को संज्ञान में लेने का आग्रह करते हुए एक पत्र भेजा गया है. इससे पूर्व रांची प्रेस क्लब में हुई मीडियाकर्मियों की बैठक में पुलिस द्वारा पत्रकारों की पिटाई की कड़े शब्दों में निंदा की गयी. बड़ी संख्या में मौजूद पत्रकारों ने दोषी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की.

हेलमेट पहन कर करें कवरेज
बैठक में तय किया गया कि पत्रकार अब से कार्यक्रम के कवरेज या प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विरोध स्वरूप हेलमेट लगा कर अपना काम करें, ताकि यह संदेश जाये कि पत्रकारिता का पेशा कितना असुरक्षित हो गया है. जुलूस की शक्ल में लालपुर थाना पहुंचे पत्रकारों ने  हेलमेट पहनकर मामला दर्ज कराया.

मैत्री मैच का विरोध
शाम पांच बजे से मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच क्रिकेट मैच का भी अधिकतर पत्रकारों ने विरोध किया. पत्रकारों द्वारा विरोध के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आपस में मैच खेला. बैठक और विरोध प्रदर्शन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, महासचिव शंभुनाथ चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, कार्यकारिणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, गिरिजाशंकर ओझा, अमित अखौरी, सत्यप्रकाश पाठक, आशिया नाजली, सोहन सिंह, ब्रजेश राय, प्रमोद झा, प्रियंका मिश्रा, अशोक गोप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की जांच के लिए टीम गठित
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कवरेज करने गये पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए टीम गठित की गयी है. टीम का नेतृत्व सिटी एसपी अमन कुमार करेंगे. वहीं इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एसएसपी को सौंपी गयी है. जांच टीम में पुलिस के कुछ अन्य अफसरों को भी शामिल किया गया है. जांच रिपोर्ट में जिनके खिलाफ लाठीचार्ज की बात सामने आयेगी, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.▪

जनसंख्या वृद्धि पर रोक के लिए बने कठोर कानूनः राकेश कर्ण

     विश्व सनातन सेना झारखंड प्रदेश


रांची। विश्व सनातन सेना झारखंड प्रदेश व हिंदू जागरण मंच झारखंड प्रदेश की संयुक्त प्रेस वार्ता करमटोली स्थित आईएमए भवन में हुई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विश्व सनातन सेना की प्रदेश संयोजिका दीप्ति अग्रवाल ने कहा कि, जिस तरीके से भारत मे जनंसख्या की वृद्धि हो रही है वो आने वाले समय के लिए काफी घातक है। यदि इसे यही नही रोका गया तो यह विकराल रूप लेकर मानव जाति का अस्तित्व मिटा देगा।

हिंदू जागरण मंच राँची महानगर के महामंत्री राकेश कर्ण ने कहा, आजादी के बाद से देश की जनसंख्या में चार गुना बढ़ोतरी हो गयी है। आज 36 करोड़ आबादी वाला देश 132 करोड़ हो गया है। भारत की जनसंख्या वार्षिक दर 1.2% से बढ़ रही है यदि इसे यही नही रोका गया तो यह 2050 तक 199 करोड़ तक पहुँच जाएगी। जिससे हमारे संसाधनो पे बहुत बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश का हर एक हिंदू नागरिक भारत सरकार से यह मांग करता है कि भारत मे कठोर जनंसख्या कानून बनाकर जनसंख्या वृद्धि को रोका जाए।

सह संयोजक तुषार विजयवर्गीय ने बताया कि विश्व सनातन सेना व हिंदू जागरण मंच झारखंड प्रदेश की यह संयुक्त प्रेसवार्ता  इसलिए आयोजित की गयी है ताकि आगामी 18 नवंबर को विश्व सनातन सेना झारखंड इकाई के तत्वावधान में कठोर जनसंख्या कानून बनाने के मांग को लेकर समस्त हिंदू संस्थाओ का एक दिवसीय उपवास - धरना जाकिर हुसैन पार्क के पास सुबह 10 : 00 बजे से संध्या 4 : 00 बजे तक दिया जाएगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचारक सुमन कुमार एवं विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक स्वामी दिव्यानंद उपस्थित रहेंगे। 

 हिंदू जागरण मंच के चंदन मिश्रा,  अजनेश सिंह, कृष्णा मुंडा, राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित सारदा, गोलू यादव, सोनू गुप्ता, राधे सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह जानकारी कार्यक्रम मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा ने दी।

नन्हें कलाकारों ने बड़ों को किया हैरान



रांची पब्लिक स्कूल के 19 वे वार्षिक समारोह में छात्र छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का जोहर


रांची। उमंग और रंग, चढ़ते सूरज के साथ और चटक हुआ। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने कलाकारों की प्रतिभा इंद्रधनुषी सा बिखरती गयी। बात  शनिवार को हुए रांची पब्लिक स्कूल के 19 वी वार्षिक उत्सव की है। वार्षिक उत्सव का आगाज कुरआन शरीफ की तिलावत से हुआ। जल स्वावलंबन और देश भक्ति पर आधारित उत्सव में कक्षा पिरि नर्सरी से 10 वीं तक के लगभग दो दर्जन प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। जिसमें स्वच्छता मिशन, जल संरक्षण, वन संरक्षण, बभगड़ा डांस, गरबा डांस,इंग्लिश ड्रामा, हिंदी ड्रामा, कठपुतली डांस, अरबिक डांस, मगपुरी डांस, स्पीच कम्पटीशन,  कव्वाली छोटे बच्चों का डांस सराहा गया। स्कूल के चेयरमैन मो सईद और सचिव मो तौहीद  ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने युवा कौशल को जीवन विकास का द्वार कहा। उन्होंने स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां देख कर कहा कि आज महसूस हुआ कि प्रतिभा कभी भी स्थान पूछ कर नहीं आती है। वह आती है भगवान की देन और बुजुर्गों की की दुआओं से। आज हमारी बेटियां पढ़ रही हैं। सारा प्रोग्राम एक से बढ़कर एक है। किसको फर्स्ट किया जाय ये जज करना मुश्किल हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ महुआ मंजी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। गुरु षिष्य परम्परा खत्म हो रही है। बच्चे सिछक को सम्मान करना सीखें। रांची विवि की प्रो वीसी कामिनी कुमार ने कहा कि शिक्षा से ही हर अंधकार दूर होता है। आत्मविश्वास बनाएं रखे। सकारात्मक रहें। कामयाबी प्रयासों का ही मीठा फल है। स्कूल के उप पिरिन्सिपल शबनम परवीन ने स्कूल ने शिक्षा की अहमियत पर रोशनी डालते हुवे कहा कि शिक्षा से ही हम अच्छाई बुराई में फर्क कर सकते है। स्कूल के  डायरेक्टर डॉ जावेद ने कहा कि स्लम एरिया में इस तरह का स्कूल होना बहुत बड़ी बात है।  लड़कियों का कालेज यहां होगा गार्जियन मोरल सपोर्ट करें। एजुकेशन हब बनेगा राँची पब्लिक स्कूल। मौके पर प्रो वीसी के सचिव नवीन चंचल, स्कूल के डायरेक्टर डॉ जावेद,  प्रिंसिपल पुष्पा कुमारी, अक़ीलुर्रह्मान, आफताब आलम, सरफ़राज़,  फ़ैयाज़ इदरीसी, अब्दुलकलाम, सज्जाद इदरीसी, मो स्निफ, मो अदीब, शबनम, नाहिद, मीनौति, शमा, नाजमा, शहनाज़, तरन्नुम, तबस्सुम, शगुफ्ता, सुषमा, रूही
 नौरीन, सारिका, आमना, ज़ेबा, शबाना, निकहत, भारती, योगेश, वाजदा, शायका और पूनम, मो नईम, जहांगीर, मो नकीब, जाकिर, फिरोज, समेत कई लोग थे।

कुंभ मेले में भव्य कैंप का आयोजन

श्री गणेशानंद आश्रम,
वृन्दावन के
महामंडलेश्वर स्वामी
श्री जयकिशन गिरी जी महाराज
के सानिध्य में दिनांक 10 जनवरी से 19 फरवरी तक इलाहाबाद में कुम्भ पर्व भव्य कैंप आयोजन किया जा रहा है।

सेवा शुल्क प्रति व्यक्ति 5 दिनों के लिये:

वी आई पी आवास 14000/-
* प्लाईवुड के कमरे एवं सुइट टेंट (4 बेड के साथ)
* अटैच बाथरूम, बाथ एमिनिटीज के साथ 24 घण्टे गर्म पानी की सुविधा
* कमरे में सुबह की चाय
* मारवाड़ी एवं गुजराती भोजन की व्यवस्था
* रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट से लाने छोड़ ने की व्यवस्था
(शाही स्नान के एक दिन पहले और शाही स्नान को छोड़कर)
* शाही स्नान की विशेष व्यवस्था

_नोट: ग्रुप में आने वाले श्रद्धालु चाहे तो 5 से 6 व्यक्तियों की व्यवस्था 1 ही कमरे में करा सकते है। जिसमें चार तो बेड होंगे और यदि उसमें अतिरिक्त लोगों को रहना हो तो उसकी भी सुविधाअतिरिक्त बेड रोल (भूमि पर उपयोग के लिये)  की व्यवस्था दी जायेगी।

डोरमेटरी आवास 8500/-
* 1 बेड
* 1 बिस्तर सेट
* कॉमन बाथरूम
* सुबह शाम गर्म पानी की व्यवस्था
* मारवाड़ी और गुजराती भोजन की व्यवस्था
* शाही स्नान की विशेष व्यवस्था


विशेष: कैंप मे श्रद्धालु यात्रियों के लिए निशुल्क आवास एवं भोजन व्यवस्था भी की गई है उसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के लिए कृपया इस नंबर पर संपर्क करें: 9456009500


सेवा कार्य:-
1 दिसंबर 2018 से 19 फरवरी 2019 तक श्री गणेशानंद आश्रम के द्वारा मेला क्षेत्र में निशुल्क श्री राधाकृष्ण अन्न क्षेत्र मे साधु संत, यात्रियों, सुरक्षाकर्मी, मेला अधिकारियो एवं मजदूर बंधुजनों के लिए आरंभ किया जा रहा है।
इस कार्य में दान हेतु एक व्यक्ति की सहायता राशि ₹125000 एवं  ₹11000 रखी गई है। यथाशक्ति जो भी भक्त कम या ज्यादा दान देना चाहे वह दे सकते हैं।

नोट: ₹125000 दान देने वाले व्यक्ति को 1 प्लाईवुड का कमरा(4 बेड सहित)5 दिनों के लिए निशुल्क दिया जायेगा।

बैंक विवरण: AXIS BANK
 नाम: SWAMI GANESHA NAND SMRITI NIDHI
IFSC CODE : UTIB 0000359
A/C NO. 359010100008358


मुख्य आकर्षण:
शाही स्नान
14 जनवरी- मकर सक्रांति,
4 फरवरी- मौनी अमावस्या,
10 फरवरी- वसंत पंचमी

मांगलिक कार्यक्रम:

13-18 जनवरी: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
( श्री मालीराम शास्त्री जी कोलकाता वालो के द्वारा)

14 जनवरी: संगम तट से विशाल रथयात्रा श्री केड सती दादीजी का मंगलपाठ एवं विशाल भजन संध्या

15 जनवरी: श्री श्याम भजन संध्या

24 जनवरी: शतचण्डी महायज्ञ प्रारंभ

-28 जनवरी:- श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ
( श्री साध्वी सरस्वती जी के द्वारा)

3 फरवरी: श्री राणी सती दादी जी विशाल रथ यात्रा

4 फरवरी: श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगलपाठ

8-10 फरवरी: श्री श्याम उत्सव

श्री गणेश आनंद आश्रम कैंप वृंदावन प्रयागराज के झारखंड प्रदेश के संयोजकों से झारखंड के सभी श्रद्धालु भक्तजन इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
ललित केड़िया 7004604163
मनोहर केड़िया 9431103550
अरुण केड़िया 9431103319
सतीश तुलस्यान 9431170497
संजय हरलालका 9334405201
पवन पोद्दार 9431171622

यह जानकारी  रांची केड़िया सभा की मीडिया प्रभारी श्रीमती मधु अरुण केडिया ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...