यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 6 जनवरी 2019

रास्मा के डायरी 2019 का विमोचन


* धनार्जन के अलावा सामाजिक दायित्व भी निभाएं : संजय सेठ

रांची। व्यवसायी हमारे देश व राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। विकास में व्यवसायियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उक्त बातें झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन संजय सेठ ने रांची सैनिटरी मर्चेंट्स एसोसिएशन (रास्मा) के डायरी विमोचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि धनार्जन के अलावा सामाजिक दायित्व भी निभाने की आवश्यकता है। पुरानी रूढीवादी परंपराओं को त्यागकर सामाजिक विकास की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से सुखद अनुभूति होती है। सामाजिक विकास के क्षेत्र में  रास्मा की सहभागिता सराहनीय है। समाज के सभी वर्गों की एकजुटता के लिए प्रयासरत रहने मे भी रास्मा का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि रास्मा की डायरी का लाभ व्यापारियों के अलावा आमजनों के लिए भी होगा। समारोह में रास्मा के अध्यक्ष ललित केडिया ने स्वागत भाषण दिया और संस्था की उपलब्धियों की जानकारी दी। श्री केडिया ने डायरी के सफल प्रकाशन के लिए डायरी कमिटी को धन्यवाद दिया। मौके पर रास्मा के सचिव आदित्य भुवालका, पूर्व अध्यक्ष बीपी भुवालका, सौरभ केडिया, शीतलनाथ ओहदार, अनुप अग्रवाल, आदित्य शर्मा, मनोज बंका, ओपी सर्राफ, अंजय सरावगी,राजकुमार गुप्ता, हर्ष खंडेलवाल, मनोज वर्मा, ओम राजगढ़िया, अरबिंद जालान, अनिस सर्राफ, नीरज मलानी सहित रास्मा के अन्य सदस्य मौजूद थे।

यातायात नियमों का पालन करेंः महासंघ


रांची। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक दिन के 12:00 बजे ड्यूक मेंशन लाइन टैंक रोड कार्यालय महासंघ के  संस्थापक एवं  प्रदेश अध्यक्ष  दिनेश सोनी की  अध्यक्षता में हुई बैठक का एजेंडा नंबर एक झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के आम सभा 13 जनवरी दिन रविवार 2019 को विधानसभा सभाघर में दिन के 11:00 बजे से आम सभा कार्यक्रम शुरू की जाएगी आम सभा के माध्यम से झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। साथ ही साथ आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि रांची शहर में नए यातायात व्यवस्था जो लागू यातायात एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के द्वारा लगाया गया है उस नियम का पालन रांची शहर में चलने वाले सभी ऑटो चालकों से महासंघ आग्रह करते हैं कि अपने अपने ऑटो का परिचालन यातायात नए लागू किए गए हैं उस व्यवस्था को देखते हुए चौक चौराहों को जाम से मुक्त रखते हुए अपनी ऑटो का परिचालन सुचारू रूप से करने का काम करें ताकि नियम का सही तरीका से पालन किया जा सके आज की बैठक में यातायात एसपी को महासंघ के सभी पदाधिकारियों की ओर से बधाई दी गई है साथ ही साथ शहर में दोपहिया तीन पहिया और चार पहिया वाहन मालिकों से भी आग्रह किया है कि इस नियम का पालन करें और रांची राजधानी को जाम से मुक्त कराने में भी मदद करें आज की बैठक उपस्थित पदाधिकारी  प्रदेश अध्यक्ष  दिनेश सोनी  प्रदेश उपाध्यक्ष  ओम प्रकाश कार्यकारी अध्यक्ष  राम कुमार सिंह सचिव उमाशंकर राणा कोषाध्यक्ष  विरेंद्र सिंह  संजय पटेल  कार्यकारी सदस्य  हीरा सिंह  अमर मुंडा  मधुसूदन सिंह  आकाश भारती  इसकी जानकारी महासंघ के सचिव उमाशंकर राणा ने दी है।

भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड का निर्माण मेरा लक्ष्यः रघुवर दास

वनभोज सह मिलन समारोह में बोले मुख्यमंत्री-
आजादी के बाद 67 वर्षों तक अवरुद्ध रहा विकास


जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करना है और उसी के लिए वे सत्ता में जनता के सेवक के रूप में बैठे हैं। वे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

4 सालों में बेदाग सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे ईमानदार प्रधानमंत्री मिला है। यह देश की जनता के विश्वास की ही देन है। आपका सेवक चार साल से राज्य का मुखिया बना है लेकिन उसपर अभी तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले चौदह वर्षों से झारखंड राज्य की गिनती भ्रष्ट राज्यों में होती थी लेकिन बीते चार सालों में जब से हमारी सरकार बनी है एक भी दाग नहीं लगा है।

कार्यकर्ता निभा सकते बड़ी भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखड में भ्रष्टाचार को खत्म करके एक ईमानदार राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हो या सामाजिक कार्यकर्ता जनता को जागरूक करने में, राष्ट्र निर्माण में और विकास में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

आजादी के बाद 67 वर्षों तक हुए शासन से देश से देश का विकास नहीं हुआ
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद 67 वर्षों तक शासन से देश से देश का विकास नहीं हुआ लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के कारण दुनिया का कोई भी देश भारत को कोई नजर अंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भारत अब आर्थिक सुपरपावर बना है।

डिमना झील के तट पर आयोजित वन भोज कार्यक्रम में नागपुरी गीतों से स्थल गुंजायमान था। उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी वनभोज कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की तरह जमीन पर बैठकर ही भोजन ग्रहण किया।

शनिवार, 5 जनवरी 2019

झारखंडःचुनावी संघर्ष को तिकोना बनाने की तैयारी



देवेंद्र गौतम

रांची। झारखंड में एनडीए और यूपीए की चुनावी तैयारी अपने ढंग से चल रही है। भाजपा की रणनीति तो साफ है। उसे लोकसभा चुनाव में किसी दल के सहयोग की जरूरत नहीं है। एनडीए के सहयोगी दल चुनाव को त्रिकोणात्मक बनाने में भूमिका निभाएं यह भाजपा की मदद होगी। जहां तक विपक्षी महागठबंधन का सवाल है मामला पेंचीदा होता जा रहा है। झारखंड नामधारी दलों का रुख अभी तक स्पष्ट नहीं है। उनकी कोई सैद्धांतिक प्रतिबद्धता नहीं है। वे सिर्फ अवसर का राजनीतिक लाभ ठाने की राजनीति करते हैं। लोकसभा चुनाव से उन्हें कुछ खास मतलब नहीं है। इसलिए उनकी नज़र विधानसभा चुनावों पर टिकी है। हालांकि सबसे बड़े झारखंड नामधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रांची में महागठबंधन को अंतिम स्वरूप देने के लिए कांग्रेस सहित सभी छोटे बड़े दलों की बैठक बुलाई है। 15 जनवरी के बाद दिल्ली में भी यूपीए की बैठक बुलाई जा रही है। लेकिन झारखंड नामधारी दलों को एकजुट कर अलग खिचड़ी पकाने का प्रयास भी चल रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छोटे-छोटे दलों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कोलेबिरा उपचुनाव में झामुमो ने झारखंड पार्टी का समर्थन किया था जबकि मैदान में कांग्रेस का उम्मीदवार भी था जिसने जीत हासिल की। महागठबंधन में वामपंथी दलों को भी जोड़ने की कोशिश हो रही है। इधर झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के बीच बातचीत चल रही है। आजसू अभी एनडीए में है। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि सुदेश महतो एनडीए फोल्डर से बाहर निकलकर यूपीए का दामन थाम सकते हैं। वे झारखंड नामधारी दलों का अलग मोर्चा बनाकर चुनाव मैदान में उतरने के पक्ष में हैं। यदि उनकी बात पर अमल किया गया तो यूपीए के महागठबंधन में कांग्रेस, राजद और संभवतः वामपंथी दल शेष रह जाएंगे और चुनाव त्रिकोणात्मक हो जाएगा। भाजपा यही चाहती है। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि यूपीए की बैठक से पूर्व छोटे बड़े तमाम झारखंड नामधारी दलों को एकजुट करने के पीछे सीटों के बंटवारे के मामले में कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और बेहतर सौदेबाजी की पृष्ठभूमि तैयार करने का प्रयास है। झारखंडी दलों में कई ऐसे दल हैं जिनका न कोई विधायक है, न सांसद। जनाधार सीमित है और प्रभाव क्षेत्र छोटा। लेकिन जब गठबंधन में शामिल होंगे तो वे भी अपने हिस्से की सीट मांगेंगे। कांग्रेस चाहती है कि लोकसभा चुवाव में क्षेत्रीय दल उसके हाथ मजबूत करें और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को सत्ता में आने में सहयोग करे। लेकिन झारखंड के क्षेत्रीय दलों को राजनीतिक सौदेबाजी और पाला बदलने में महारत हासिल है। उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि केंद्र में किसकी सरकार बनती है। उन्हें राज्य की सत्ता में भागीदारी चाहिए और उन्हें पता है कि विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे में उन्हें ज्यादा हिस्सेदारी तभी मिलेगी जब वे लोकसभा में अपना हिस्सा लेने में सफल होंगे। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। अभी तक इस बात की रजामंदी बन चुकी है कि कांग्रेस छह, झामुमो चार, राजद और झाविमो दो-दो सीटों पर उम्मीदवार देंगे। लेकिन बदली परिस्थितियों में अब अगर इसमें वामपंथी दल और दूसरे झारखंड नामधारी दल शामिल हुए तो जाहिर है कि वे भी सीटों के बंटवारे में हिस्सा मांगेंगे। ऐसा हुआ तो खींचातानी की स्थिति उत्पन्न होगी और सारा सोचा समझा फार्मूला ध्वस्त हो जाएगा।
भाजपा कहीं न कहीं से यह प्रयास कर रही है कि महागठबंधन में भेड़िया धंसान की स्थिति उत्पन्न हो जाए और क्षेत्रीय दलों की महत्वाकांक्षा इतनी बढ़ जाए कि वे कांग्रेस से अलग गठबंधन बनाकर मैदान में उतरें। विपक्षी मतों के बंटवारे का सहज लाभ उसे मिलेगा। अभी जिन 12 सीटों पर उसका कब्जा है वह बरकरार रह जाएगा और संभव है शेष दो सीटें भी झोली में आ गिरें। यदि लोकसभा में भाजपा झारखंड की अधिकांश सीटें जीतने में सफल रही तो  विधानसभा चुनाव के समय परोक्ष सहयोग करने वाले झारखंड नामधारी दलों को एनडीए के फोल्डर में लाया जा सकेगा। अभी भाजपा का एकमात्र लक्ष्य केंद्र में मोदी सरकार की वापसी है। केंद्र का किला सुरक्षित रहा तो राज्य का किला भी सुरक्षित रहेगा। 15 जनवरी के बाद यूपीए की बैठक में क्या निर्णय होगा, कहना कठिन है लेकिन फिलहाल झारखंड में भाजपा अपनी रणनीति में सफल होती दिख रही है।   


निर्मला कॉन्वेंट में मनी गुरु गोविंद सिंह जयंती


रांची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू, रांची में सिक्खों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सचिव सीमा शर्मा ने किया एवं कहा कि गुरु गोविंद सिंह का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है। हम उनके बताए मार्ग पर चल कर अपना जीवन धन्य बना सकते हैं। वहीं विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पण कर  गुरु गोविंद सिंह के प्रति अपना श्रद्धाभाव व्यक्त किया तथा सुख, समृद्धि एवं शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह त्याग और बलिदान की भावना से ओत - प्रोत थें और उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अंदर इस भावना का अभी से विकास कर एक राष्ट्र सेवक के रूप में खुद को प्रस्तुत करने की सीख लें । वहीं इस अवसर पर  गुरु वाणी पढ़ी गई साथ ही गुरु गोविंद सिंह के विचार साझा करने तथा विद्यार्थियों को उनके विचारों एवं उनके व्यक्तित्व से परिचय कराने के उद्देश्य  से भाषण का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों उत्सुकता से हिस्सा लिया । भाषण में निशा कुमारी,  सोनी कुमारी, रेशम कुमारी, अदिति, आयुषी, रोहित, शशांक, अखिलेश, गोपाल सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक गोपाल चन्द्र दास, विनोद कुमार निषाद, सुधीर सिंह, सुधा राणा, रेखा कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं सभी विद्यार्थियों ने योगदान दिया ।

शोभा यात्रा के साथ आदि शक्ति श्री जीण माता का दो दिवसीय 9वां वार्षिकोत्सव शुरू




रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति के तत्वाधान में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के लिए भव्य शोभायात्रा निकाला गया।

दोपहर 1 बजेे सेवा सदन इस्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर से शुरू हुई शोभायात्रा बंसीधर अडूकिया लेन, बड़ा लाल स्ट्रीट, राँची एक्सप्रेस गली, साबू रिक्शा चौक, जैन मंदिर, सरस्वती मार्केट, शहीद चौक, गाँधी चौक, मारवाड़ी टोला, दिल्ला ब्रदर, चूरूवाला रोड, कार्ट सराय रोड, सनी मंदिर, हरमू रोड होते हुए वार्षिकोत्सव स्थल मारवाड़ी भवन पहुँची।

शोभायात्रा में 501 महिलाएं, पुरुष युवतियां जीण निशान लिए चल रहे थे। शोभायात्रा में जीण निशान के साथ जीण माता, शिव पार्वती की जीवंत झांकी दिखाई जा रही थी। राजस्थान से आये 16 कलाकार राजस्थानी नृत्य चंग, ढप, व कच्ची घोड़ी नृत्य पेश कर रहे थे।


शोभयात्रा में चले रहे जीण निशानों का अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, भारतीय युवक संघ, जैन सभा, गौशाला सेवा संस्थान द्वारा पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का नेतृत्व सहयोगी संस्था मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने किया।

शोभयात्रा में चल रहे 501 जीण निशानों ने वार्षिकोत्सव स्थल मारवाड़ी भवन हरमू पहुँच कर विश्राम लिया।

वार्षिकोत्सव में मुख्यरूप से अन्य राज्यों से आये अतिथि सुशील पालरीवाल, ओम प्रकाश पालरीवाल, अशोक पालरीवाल, भी शामिल होंगे।

आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि, 6 जनवरी को प्रातः 10 बजे आदी शक्ति श्री जीण माता का महाअभिषेक होगा। 11 बजे जीण ज्योत का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे 501 जीण निशानों के द्वारा आदि शक्ति मंगल पाठ किया जाएगा। 2 बजे जीण जनमोत्स्व मनाया जाएगा। 3 बजे जीण माता को 151 फिट का चुनरी ओढ़ाकर चुनरी महोत्सव मनाया जाएगा।

संध्या 4 बजे जीण माता को गजरा महोत्सव में 51 फिट का गजरा चढ़ाया जाएगा। 5 बजे 501जीण निशानों द्वारा निशान महोत्सव मनाया जाएगा।

वार्षिकोत्सव में मंगल पाठ का वाचन जीण माता मंदिर, जीण माता धाम धाम सीकर के पुजारी आनंद पराशर के द्वारा किया जाएगा। भजनों की प्रस्तुति कोलकत्ता की सोनाली जोशी, एवं अभिषेक शर्मा के द्वारा किया जाएगा।

रात्रि 8 बजे जीण महाआरती के उपरांत वार्षिकोत्सव का समापन होगा।

शोभायात्रा को सफल बनाने में जीण माता प्रचार समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालरीवाल,  सचिव प्रदीप पटवारी, अभिषेक अग्रवाल, रोहित शारदा, अजय अग्रवाल, अर्जुन सिंघानिया,विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबड़ा, संजय सिंघानिया, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश जाजोदिया, विष्णु प्रसाद, वरुण जालान, तुषार विजयवर्गीय, दीपक गोयनका, विशाल पाडिया, मनीष लोधा, सचिन मोतिका, शुभम सिंघानिया, नीरज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय बजाज, आशीष डालमिया, विकास अग्रवाल, अमित माहेश्वरी, प्रमोद मोदी समेत अन्य जीण भक्त थे।

अनाथ बूढ़ों के साथ मना सुपरस्टार पवन सिंह का बर्थ डे


रांची। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का जन्मदिन आज हरमू स्थित मदर टेरेसा चैरिटी में बुड्ढे अनाथ व्यक्तियों से मिलकर अपना 33 में जन्मदिन केक काटकर लोगों के बीच में मनाया और साथ ही साथ उन्हें खाना भी खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया इस आयोजन के मौके पर क्रेक फाइटर फिल्म के के निर्देशक ने कहा लगभग 3 सालों तक पवन जी और सुजीत कुमार सिंह ने लगातार जन्मदिन मनाया है वांटेड सत्या और कृष फाइटर के सेट पर निदेशक सुजीत कुमार सिंह ने एक साथ जन्मदिन मनाया है अभी तक कोई ऐसी डायरेक्टर नहीं है जो एक साथ किसी हीरो के साथ जन्मदिन मनाए इस जन्मदिन के मौके पर क्रिक फाइटर फिल्म के निर्माता उपेंद्र सिंह अभिनेत्री  सोनिया  चांदनी सिंह झारखंड के बिहार पीआरओ एवं डिस्ट्रीब्यूटर प्रशांत जी निर्माता अभय सिन्हा जी अमित शुक्ला धामा वर्मा टूटू सिंह मंटू पांडे मेकअप मैन मोनू पाठक गोलू मिश्रा लव पाठक प्रोडक्शन हेड पप्पू जी रौनक कुमार इत्यादि मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...