यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 6 जनवरी 2019

भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड का निर्माण मेरा लक्ष्यः रघुवर दास

वनभोज सह मिलन समारोह में बोले मुख्यमंत्री-
आजादी के बाद 67 वर्षों तक अवरुद्ध रहा विकास


जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करना है और उसी के लिए वे सत्ता में जनता के सेवक के रूप में बैठे हैं। वे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

4 सालों में बेदाग सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे ईमानदार प्रधानमंत्री मिला है। यह देश की जनता के विश्वास की ही देन है। आपका सेवक चार साल से राज्य का मुखिया बना है लेकिन उसपर अभी तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले चौदह वर्षों से झारखंड राज्य की गिनती भ्रष्ट राज्यों में होती थी लेकिन बीते चार सालों में जब से हमारी सरकार बनी है एक भी दाग नहीं लगा है।

कार्यकर्ता निभा सकते बड़ी भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखड में भ्रष्टाचार को खत्म करके एक ईमानदार राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हो या सामाजिक कार्यकर्ता जनता को जागरूक करने में, राष्ट्र निर्माण में और विकास में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

आजादी के बाद 67 वर्षों तक हुए शासन से देश से देश का विकास नहीं हुआ
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद 67 वर्षों तक शासन से देश से देश का विकास नहीं हुआ लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के कारण दुनिया का कोई भी देश भारत को कोई नजर अंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भारत अब आर्थिक सुपरपावर बना है।

डिमना झील के तट पर आयोजित वन भोज कार्यक्रम में नागपुरी गीतों से स्थल गुंजायमान था। उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी वनभोज कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की तरह जमीन पर बैठकर ही भोजन ग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...