यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 16 जनवरी 2019

अजय कुमार मेहता बने आप के रांची महानगर प्रभारी



रांची। आम आदमी पार्टी ने अजय कुमार मेहता को राँची महानगर का प्रभारी नियुक्त़ किया है। राँची के आनंद नगर में रहने वाले अजय कुमार मेहता पेशे से एक व्यवसायी है तथा मेहता बुक डिपो के मालिक हैं।
  प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने अजय मेहता को शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि   राजनीति में युवाओं कि भागीदारी के बिना एक बेहतर राज़नीतिक व्यवस्था स्थापित नहीं किया जा सकता है। युवाओं को आगे आकर राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताया कि अजय मेहता के प्रभार में राँची महानगर में चल रहे संगठन निर्माण  के कार्य में तेजी आयेगी तथा संगठन को मजबुती मिलेगी।
 श्री अज़य मेहता ने राँची महानगर प्रभारी नियुक्त किये जाने पर झारखंड प्रदेश समिति को धन्यवाद दिया है एवं खुशी जताते हुए कहा है कि वे पुरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कार्य का निर्वहन करेंगे एवं पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खड़ा उतरने की पुरी कोशिश करेंगे।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन  पांडे, परवेज सहजाद, प्रदेश सचिव राजन सिंह, लोकसभा प्रभारी वसीम अकरम तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार उपस्थित थे।

बैंकों को सिक्के स्वीकृत करने का आदेश



रांची।  भारतीय रिज़र्व बैंक ने झारखण्ड के सभी बैंकों को सभी प्रकार के सिक्कों की स्वीकृति के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

राज्य सभा के पूर्व सांसद अजय मारु के द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर को पत्र लिखने के आलोक में  बैंक के सहायक महाप्रबंधक एम्. राजकुमार ने यह निर्देश दिया है।

सहायक महा प्रबंधक मुंबई मुख्यालय ने अजय मारु के प्रेषित पत्र में कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने २ जुलाई १९१८ को मास्टर परिपत्र जारी कर सभी बैंकों को लेन देन अथवा विनिमय में नोटों तथा सिक्कों को बदलने  की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पत्र में कहा गया है  की रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पटना क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखण्ड के तमाम  बैंकों के नियंत्रकों को परिपत्र में निहित सिक्कों की स्वीकृत के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

अजय मारु ने अपने पत्र में कहा था की  बैंको में सिक्के नहीं लिए जाने के कारण व्यापारियों एवं आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के परिपत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है की कोई भी बैंक इंकार नहीं कर सकता। परिपत्र में यह भी कहा गया है की बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक शाखाओं में जाकर इस बात का औचक निरीक्षण करेंगे कि सिक्कों की स्वीकृति के सम्बन्ध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं .

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

विपक्षी नेताओं ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव

सुबोधकांत, बाबूलाल ने उड़ाई पतंग
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और आदिवासी धर्मगुरुओं ने मांगी झारखंड की खुशहाली की दुआएं


रांची। कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू द्वारा रांची के बाईपास रोड डिबडी के कार्निवल बैंक्विट हॉल में आयोजित मकर संक्रांति उत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं मुख्य अतिथि पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय जेएमएम के नेता अंतू तिर्की आयोजन कर्ता विनय सिन्हा दीपू एवं चारो धर्म के धर्म गुरुओं ने किया, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एवं आदिवासी समाज के पहान ने अपने रीति रिवाज के अनुसार झारखंड की उन्नति एवं झारखंड वासियों के सुख-समृद्धि की दुआएं मांगी

इस अवसर पर सुबोध कांत  सहाय बाबूलाल मरांडी एवं विनय सिन्हा दीपू ने गरीबों के बीच कंबल वितरण किया

इस अवसर पर आयोजित पतंगबाजी प्रतियोगिता में सुबोध कांत सहाय, बाबूलाल मरांडी, विनय सिन्हा दीपू अंतू तिर्की ने कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई।

मौके पर उपस्थित जेवीएम सुप्रीमो  बाबूलाल मरांडी ने कहा मकर संक्रांति पर खरमास खत्म होता है कार्यकर्ता दुगने उत्सव से मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने में जुट गए हैं
पूर्व केंद्र मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय ने कहां कि नया साल नए बदलाव का पैगाम लेकर आया है 2019 कांग्रेस के उदय का और केंद्र की तानाशाही सरकार के अवसान का साल सिद्ध होगा खरमास के बाद जनता में मौजूदा सरकार के प्रति जो गुस्सा है वह गुस्सा एकजुट होगा और सरकार को उखाड़ फेंकेगा।

कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू ने कहा पतंग कटने का मतलब होता है दुश्मनों पर विजय प्राप्त करना हमने जनता के विकास के लिए पतंग काट दिया है
जेएमएम नेता अंतू तिर्की ने कहा कि गढ़वा में होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं पहुंच सके लेकिन उनकी आवाज बन कर मैं आया हूं यह साल विपक्ष की चट्टानी एकता का साल है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से, जेवीएम नेता राजीव रंजन मिश्रा सीपीआई नेता अजय सिंह कांग्रेस नेता आलोक दुबे राजीव रंजन प्रसाद जेवीएम नेता सुनील गुप्ता राजेश ठाकुर संजय पांडे आदित्य विक्रम जायसवाल झारखंड प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह शैंफर्ड हॉस्पिटल के डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह कांग्रेस नेता कुमार राजा राजेश गुप्ता छोटू प्रदीप तुलसियान सुरेंद्र सिंह चंद्रकांत शुक्ला राजेश कुमार सनी कांग्रेस नेता शमशेर आलम कांग्रेस नेता अख्तर अली वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी पार्षद सविता कुजुर पार्षद पुष्पा तिर्की आजम अहमद डोरंडा महापंचायत के सदर मोहम्मद शमीम अनवर खान डोरंडा राइन पंचायत के सदर मोहम्मद जुबेर कायस्थ महासभा के अध्यक्ष प्रणव कुमार बब्बू अमिताभ रंजन साकिब जिया असफर खान इश्तियाक आलम पूर्व पार्षद दीपक राम नसीम उल हक सरफराज महबूब आलम मुमताज आलम प्रिंस इमाम बबलू शुक्ला शहबाज आलम मोहम्मद मन्नान मोहम्मद जावेद इकबाल हसन गुलाम सरवर पिंकू मोहम्मद मोइन सुरेश गोप छोटू यादव राकेश पांडे विनय सिन्हा राम कुमार मोहम्मद राहिल मोहम्मद अरशद सद्दाम इमाम फिरोज खान थे।

मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही, तिलकुट का वितरण




रांची। 
श्री राम मंदिर, चुटिया की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी, तिलकुट, चूड़ा, दही आदि खाद्य सामग्री वितरण किया गयाl


इस मौके पर बतौर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि  के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल मौजूद थेl

मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति, टुसु पर्व की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह त्योहार उत्साह, उमंग और खुशहाली का त्योहार है, हम सभी को मिलकर अच्छे समाज और समृद्ध समाज बनाने में अपना योगदान देने की जरूर त है।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सुरेश साहू, गुजा तिर्की, सतीश पांडे ,लखन महतो, रवि सिंह, गंजू नायक, विजय, गुड्डू साहू ,कृष्णा सहाय ,अनिल सिंह ,राहुल राय, प्रेम ,चिंटू चौरसिया आदि उपस्थित हुए।

शनिवार, 12 जनवरी 2019

स्वामी विवेकानंद की 33 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण

अनावरण के बाद बोले सीएम रघुवर दास-
 बड़ा तालाब का नाम स्वामी विवेकानंद सरोवर होगा




रांची। स्वामी विवेकानंद ने समरस समाज और भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। वे नये भारत का निर्माण कर रहे हैं, जहां कोई बेघर, बेरोजगार, बेदवा, बे शिक्षा न रहे। कोई अभाव की जिंदगी न जिये। देश के वंचित, शोषित, पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहे हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। वे राष्ट्रीय युवा दिवस पर रांची झील (बड़ा तालाब) के मध्य टापू पर स्वामी विवेकानंद की वृहद प्रतिमा का अनावरण और सौंदर्यीकरण का उदघाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज से बड़ा तलाब का नाम स्वामी विवेकानंद सरोवर होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने हमारे देश को काफी पीछे कर दिया है। प्रधानमंत्री जी के सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर अब देश चल पड़ा है। अब हर किसी को बिना जात-धर्म पूछे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकास की बाट जोह रहे शोषितो, वंचितों को उनका हक मिल रहा है। देश के करोड़ो बेघर लोगों को घर मिल रहा है। गरीब महिलाओं को सम्मान के साथ जीने के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस-चूल्हा हो या घर में शौचालय। गरीबों का बैंक में खाता हो या मुद्रा लोन से छोटे-छोटे व्यापार के लिए आर्थिक मदद। बिना जात देखे हर वर्ग के कमजोर लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था सारे काम मोदी जी ने पिछले साढ़े चार साल में करके दिखाये हैं। आज दुनिया में देश की साख बढ़ रही है। उनके नेतृत्व में हम विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना ही वास्तविक विकास है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार यही कार्य कर रही है। हजारों नौजवान डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहे थे। देश में पहली बार स्किल डेवलपमेंट विभाग की स्थापना कर नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का काम किया। झारखंड सरकार ने इसी को आगे बढ़ाते हुए एक दिन में 1.06 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ कर विश्व कीर्तिमान बनाया है। घोटालों और कमीशनखोरी पर मोदी जी के राज में रोक लगी है। इस कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। जिन लोगों का इतिहास दागदार है, वे गरीब मां के बेटे के प्रधानमंत्री बनने से परेशान हैं। देश की जनता सब देख रही है। प्रधानमंत्री जी की मां अभी भी छोटे से घर में रह रही है। उनके भाई छोटा-मोटा काम कर अपना गुजारा कर रहे हैं। वैसे प्रधानमंत्री पर घोटाले का आरोप लगानेवाले विपक्षी दलों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लोगों को उनके संदेशों और प्रेरणा देने का काम करेगी, जिसका मूल मंत्र देशभक्ति है। इस प्रतिमा से युवा देश प्रेम के प्रति जागरूक होंगे। स्वामी जी के विचारों और उनकी सोच से परिचित होंगे। उन्होंने बड़ा तलाब का नामकरण स्वामी विवेकानंद सरोवर करने की भी घोषणा की। साथ ही, यहां गिर रहे गंदे नालों को बंद करने का निर्देश दिया और तालाब का पानी साफ रखने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने बताया कि 33 फीट ऊंची प्रतिमा है। रात में भी यहाँ बोटिंग हो सके इसके लिए विशेष तौर पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। स्वामी जी के विचारों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा।

समारोह में पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी, रांची के सांसद रामटहल चौधरी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, पर्यटन विभाग के सचिव राहुल शर्मा, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, रामकृष्ण मिशन के स्वामी भावेशानंद जी और मूर्तिकार पद्म भूषण राम सुतार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

स्काउट एसोसिएशन का दंत सेवा शिविर



सुबोधकांत सहाय ने किया उद्घाटन

रांची।स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस के अवसर पर द ऑल इडिंया ब्वाॅयस स्काउट एसोसिएशन के तत्वावधान में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन चटकपुर के रूट राईडर चिल्ड्रेन स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री माननीय सुबोधकान्त सहाय ने दीप प्रज्वलित कर  किये । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्काउट के स्टेट कमिस्नर अरविन्द कुमार लाल , डा. स्वाति अग्रवाल, डा. गुंजन सिन्हा, डा. स्नेहा हाण्डा उपस्थित होकर आस-पास के 80 महिलाओं एवं 150 स्कूल के बच्चो का दांत जांच कर दवाइयां दी गई। डा. के टीम ने दांतों की सुरक्षा हेतु कई जानकारिया भी दी। 

      मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रिय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा की इस तरह का आयोजन से गामीणो को काफी लाभ मिलेगा। यह क्षेत्र नया बना है जहां कई तरह के समस्यायें भी है जिसका निराकरण करने का मै अपने स्तर से पूरा प्रयास करूगा। स्कूल प्रबधक इस क्षेत्र मे विद्यालय संचालन कर क्षेत्र मे शिक्षा का अलख जगा रहे है जो बहुत ही नेक कार्य है। द ऑल इडिंया ब्वाॅयस स्काउट एसोसियशन द्वारा मेडिकल कैम्प लगाकर लोगो को स्वस्थ्य लाभ दे रहे है। स्काउट के माध्यम से बच्चो के अन्दर सूुचित विकास होती है । स्काउट संस्था को मै बधाई देता हॅू।
      स्काउट के स्टेट कमिश्नर अरविन्द कुमार लाल ने भी स्वस्थ दांत, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ राष्ट्र का नारा देकर बच्चो को स्वस्थ रहने की प्रेरणा दिये। कैम्प में का सहयोग मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के उप प्राचार्य जय प्रकाश शर्मा, वार्ड 8 की सदस्य  रीना देवी, समाजसेवी मदन सिंह , एम आर पवन वर्णवाल  किषोरगंज प्रखण्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, अजय कुमार चौधरी, अजय सिन्हा, स्कूल के को-आडिनेटर उदय कुमार, चरण सिंह, कोमल कुमारी, मनीष कुमारी, बुलबुल कुमारी, निशु कुमारी, राकेश पांडे सहित कई गण्यमाण्य लोग उपस्थित थे।
      मेडिकल कैम्प का संचालन स्काउट के राज्य सचिव विक्रान्त विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश शर्मा ने किया।

हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की संगोष्ठी


‘रांची।शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, राँची के तत्वावधान में ‘‘साँसे हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाये हम’’ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन ‘‘दी कार्निवाल हॉल’’, राँची में आयोजित किया गया। देश की एकता के प्रतीक हमारे राष्ट्र गान जन गण मन से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरेण्य गुरू भ्राता श्र हरीन्द्रानन्द साहब ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की आधारशीला हैं। एक पेड़ सोलह लोगों को साँसे प्रदान करता है और दुर्भाग्य देखिए कि जिससे हमारी साँसे चल रही हैं हम उसे ही काट रहे हैं। उसकी क्षति कर रहे हैं। साहब ने कहा कि शिव के शिष्य प्रकृति की सुरक्षा, संरक्षता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अर्चित आनन्द ने कहा कि हमें वृक्षों को लगाना चाहिए। हम सब मिलकर लगभग पाँच लाख वृक्ष लगा चुके हैं और निरंतर इस दिशा में हम काम कर रहे है। प्रोफेसर रामेश्वर मंडल ने शिव की शिष्यता और प्रकृति को जोड़ते हुए कहा कि हम अपने कर्त्तव्यो  का पालन करें। हमारी जिम्मेदारी है कि हम मिलकर वृक्ष बचायें।
शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन की अध्यक्षा बरखा सिन्हा ने कहा कि हमारे गुरू शिव प्रकृति का अयन करते हैं। वे प्रकृति के पालक है, संरक्षक भी हैं।
इस कार्यक्रम में आए लोगों ने भी अपने विचार रखे कि किस तरह से वृक्षों का संरक्षण किया जाये।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...