यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

सीएम रघुवर दास ने गुब्बारा उड़ाकर किया रन फॉर सेफ्टी का शुभारंभ


◆बच्चों के साथ के सैनिक मार्केट से मोरहाबादी तक पैदल चलकर गये सीएम
◆सैनिक मार्केट से मोरहाबादी मैदान तक मैराथन का आयोजन हुआ
◆ रांची स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर, यहां के नागरिक भी स्मार्ट बनें
◆ अच्छे नागरिक कानून का पालन करते हैं, युवा आप राज्य सबसे बड़ी संपदा होः सीएम रघुवर दास



रांची। देश और राज्य के युवाओं आप अनमोल संसाधन हो। आप कानून का पालन डर से नहीं बल्कि एक अच्छे नागरिक होने के नाते करें। युवाओं आप ही इस समाज को बदल सकता हैं। आप खुद बदलें, और लोगों को भी बदलने का प्रयास करें। राज्य का हर नागरिक अगर यातायात नियमों का पालन करे तो सड़क दुर्घटना रहित झारखण्ड का निर्माण हो सकता है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने यह बात रांची के सैनिक मार्केट में 30वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2019 “ रन फ़ॉर सेफ्टी” के अवसर पर कही।

बिना सीट बेल्ट पकड़े गए तो लाइसेंस रद्द होगा
मोटरसाइकिल चलाने वाले हेलमेट पहनें और कार चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। यह आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। हम सिर्फ कानून से समाज को नहीं बदल सकते बल्कि जागरूकता का इसमें अहम योगदान होता है। पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। ताकि नागरिकों में यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता का संचार हो। आने वाले दिनों में सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के लिए सरकार यह नियम बनाने जा रही जिसके तहत तीन बार बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वालों को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा।

केवल कानून से नहीं जागरूकता से समाज को बदला जा सकता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं हम मानव रूप में इस पृथ्वी में हैं। जीवन अनमोल है। सड़क दुर्घटना में हो रही मौत चिंता का विषय है। कानून से सिर्फ समाज को नहीं बदला जा सकता है इसके लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। परिवहन विभाग अब कानून के साथ जागरूकता का संचार कर यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

युवा और स्कूली बच्चे जागरूक बनें, जान आपकी है
मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार विभिन्न माध्यम से यातायात नियमों के को लागू करवाने का प्रयास कर रही है। हर 3 दिन में एक मौत होती है। हमें ऐसा कार्य करना है कि हादसे के आंकड़ों में भारी गिरावट आएं। युवा वर्ग के लोग, स्कूल के बच्चे बिना हेलमेट के तीन सवारी बैठा कर वाहन चलाते हैं। यह ठीक नहीं। पुलिस से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन डर से नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए करें। आप स्वस्थ और सुरक्षित रहें यही सरकार की कामना है।

मौत का मुख्य कारण हेलमेट नहीं पहनना
सचिव परिवहन श्री प्रवीन टोप्पो ने कहा कि हर रोज 12 हादसे होते हैं। मौत का मुख्य कारण हेलमेट का नहीं होना रहता है। हेलमेट जरूर पहनें। यह बहुत जरूरी है। इस कार्यक्रम का उदेश्य वाहन चलाने वालों के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का है। का पालन करवाने का है।

थोड़ी सी असावधानी जान जाने का कारण न बने
उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे ने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री का आगमन इस तरह का कार्यक्रम में हुआ है। यह उत्साहित करने वाला है। यातायात नियमों का पालन जरूरी है हमारी थोडी सी असावधानी कहीं हमारी और आपकी जिंदगी के लिए दुखदाई साबित न हो जाये है।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, यातायात पुलिस अधीक्षक, विभिन्न संस्थाओं का लोग , बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और युवा शामिल हुए।

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम रोजगार सृजन की दिशा में कार्य करेःरघुवर दास



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में झारखंड में काफी कार्य हो रहे हैं।  सहकारी क्षेत्र को मजबूत कर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण आसानी से पहुंचाई जा सकती है। उन्हें रोजगार से जोड़कर उनके जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। इसे देखते हुए झारखंड सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहीं। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार नायक से मुलाकात के दौरान बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोल्ट्री, मिल्क, फिशरी आदि क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। सरकार इसे और मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने निर्देश दिया कि अनुसूचित जनजाति बहुल 13 जिलों में पोल्ट्री फेडरेशन के गठन में तेजी लायें। निगम इसमें सहयोग करे। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम फंडिंग कर सकता है। निगम के प्रबंध निदेशक राज्य में वेजफेज, झास्को फिश, झास्को लेम्प, पोल्ट्री, मिल्क फेडरेशन के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुए हैं। निगम सहकारी क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण, प्रशिक्षण मार्केट लिंकेज, संस्थागत विकास आदि के लिए सब्सिडी के साथ लोन प्रदान करता है। झारखंड इसका अधिक से अधिक लाभ ले।

बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, कृषि विभाग की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंः रघुवर दास




रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गांव, गरीब और किसान के कल्याणार्थ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है. पिछले 4 वर्षों में राज्य में उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर में बिजली कनेक्शन पहुंचाने इत्यादि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ लागू किया गया है. राज्य में गरीब, आदिवासी, दलित, पीड़ित परिवार सहित सभी वर्गों के लोगों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यह सुनिश्चित करना हम सबों का लक्ष्य होना चाहिए. उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित 20 सूत्री प्रदेश/जिला एवं प्रखंड कार्यालय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत तीसरे चरण में सरकार द्वारा राज्य में सभी कार्डधारी परिवार के महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर एवं चूल्हा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. वैसे कार्डधारी परिवार जिसका पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं है वैसे परिवारों के महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ मिल सकेगा. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का पहला एवं दूसरा चरण शत प्रतिशत सफल रहा है. तीसरे चरण में भी हम लोगों को शत प्रतिशत सफल होना है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसका लाभ गरीब से गरीब परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सरकार द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना प्रारंभ की गई है. इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ ₹5000 की अनुदान राशि कृषि कार्य के लिए उपलब्ध करा रही है. वैसे किसान जिनके पास 5 एकड़ अथवा उससे कम कृषि भूमि है उन्हें अनुदान राशि का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार राज्य में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना को सफल बनाने के लिए राज्य में सुकन्या योजना की शुरुआत हुई है. इस योजना के तहत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के उम्र तक बेटियों को अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही है. इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक शत प्रतिशत धरातल में उतारने के लिए 20 सूत्री प्रदेश/जिला एवं प्रखंड समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रखंड स्तर के 20 सूत्री से जुड़े पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. मुख्यमंत्री ने प्रदेश जिला एवं प्रखंड से पहुंचे 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संबंधित लोगों से अपील किया कि सरकार की योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ गांव गरीब और किसान के बीच लागू करें.

इस अवसर पर कृषि सचिव  पूजा सिंघल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. वहीं खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तीसरे चरण की कार्य योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला.

इस अवसर पर राज्य 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष राकेश प्रसाद, सभी जिलों से पहुंचे जिला एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं संबंधित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

रविवार, 3 फ़रवरी 2019

झारखंड के पहले महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर वूमेन यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिलान्यास

 प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, श्रीनगर से किया शिलान्यास
जमशेदपुर के हृदय स्थल सिदगोड़ा में सूर्य मंदिर के बगल में 18 एकड़ जमीन पर ₹89 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

बच्चियों से अपील है कि खूब पढ़ो, उत्कृष्ट बनोः रघुवर दास

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी से झारखंड के प्रथम महिला विश्वविद्यालय - जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिलान्यास किया। राज्य के मुख्यमंत्री  रघुवर दास झारखंड के प्रथम महिला विश्वविद्यालय के ऑनलाइन शिलान्यास के इस ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर विमेंस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद झारखंड में पहली बार महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो रहा है। आज का दिन विशेष रूप से राज्य की आधी आबादी लिए ऐतिहासिक दिन है। यह विश्वविद्यालय जमशेदपुर के हृदय स्थल सिदगोड़ा में सूर्य मंदिर के बगल में लगभग 18 एकड़ जमीन पर बनेगा। जिसके लिए राज्य सरकार 56 करोड़ और केंद्र सरकार 33 करोड़ रुपए देगी। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत आभार।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और राज्य की बच्चियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। बच्चियों के अंदर जो प्रतिभा है इस प्रतिभा को शिक्षा के माध्यम से और खेल के क्षेत्र में निखारने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियां मन लगाकर पढ़े और जिस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना चाहती हैं उस क्षेत्र में आगे बढ़ें। आज हम वैश्विक युग में जी रहे हैं। आज दुनिया या समाज में अगर भारत को आगे ले जाना है तो जिसके पास ज्ञान का भंडार होगा, और बुद्धि का विस्तार होगा वही राज्य और देश आगे बढ़ेगा और उसी को ध्यान में रखकर महिला शिक्षा पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अनुरूप राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत झारखंड में की गई। यह योजना बालिका ड्रॉपआउट दर को कम करने और मातृत्व मृत्यु दर को न्यून करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।


4 वर्ष में 5 नए सरकारी विश्वविद्यालयों की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा की उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात जो वर्ष 2010-11 में 10.1% था वह वर्ष 2017-18 में 18% हो गया है। वर्ष 2004 तक राज्य में 5 सरकारी विश्वविद्यालय थे, हमारी सरकार द्वारा अब तक 4 नए सरकारी विश्वविद्यालय की शुरुआत की गई जिसमें विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय खोले जा चुके हैं। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने के बाद राज्य में सरकारी विश्वविद्यालयों की कुल संख्या 10 हो जाएगी जिसमें से पांच विश्वविद्यालय में विगत 4 वर्षों में अस्तित्व में आने की शुरुआत हुई। निजी विश्वविद्यालयों की संख्या जो पहले 4 थी गत 4 वर्षों में बढ़कर 15 हो गई है।

आधी आबादी की शिक्षा पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए इस महिला विश्वविद्यालय के अलावा 11 जिलों में महिला महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही रामगढ़ में एक महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का भी निर्माण कराया जा रहा है।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र गति से प्रगति
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जिलों में मॉडल डिग्री कॉलेज तथा 31 डिग्री कॉलेज भी स्वीकृत किए गए हैं। 30 नए कॉलेजों हेतु 871 पद स्वीकृत किए गए हैं 1108 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। वर्ष 2014 तक मात्र एक कॉलेज ने नैक कराया था जो कि यह संख्या बढ़कर 96 हो चुकी है। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए इस वर्ष 4 नए पॉलिटेक्निक में पठन-पाठन प्रारंभ किया गया है। जमशेदपुर में प्रोफेशनल कॉलेज का कार्य लगभग पूर्ण है। रामगढ़, कोडरमा एवं पलामू में इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्य प्रगति पर है। रूसा के तहत बोकारो तथा गोड्डा में दो प्रोफेशनल कॉलेज की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा दी गई है। राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सरकार प्लेसमेंट सेल तथा एंटरप्रेन्योर एवं इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। कौशल विकास के तहत राज्य के 1,06,619 युवाओं को एक ही दिन में रोजगार प्रदान किया गया था।

2 साल में बनकर तैयार होगा महिला विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महिला विश्वविद्यालय की कुल लागत ₹89 करोड़ है जिसमें से ₹56 करोड़ राज्य सरकार ₹33 करोड़ भारत सरकार देगी। उन्होंने कहा कि फरवरी माह से निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा और 2 साल के अंदर जमशेदपुर में महिला विश्वविद्यालय कार्य करने लगेगा।

प्रधानमंत्री द्वारा श्रीनगर के एसकेआईसीसी में ऑनलाइन शिलान्यास होते ही इस बात की औपचारिक घोषणा हुई कि जमशेदपुर वुमेन कॉलेज जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय बन गया। पूरे झारखंड राज्य के प्रथम महिला विश्वविद्यालय की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण प्रधानमंत्री के हाथों संपन्न हुआ।कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास की लहर दौड़ गई। कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी व्यक्त की। जमशेदपुर विमेन कॉलेज के रूप में कार्यरत उक्त शिक्षण संस्थान के इनडोर स्टेडियम में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती डॉक्टर शुक्ला मोहंती, कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षकगण एवं छात्राएं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुए थे।

इस अवसर पर जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री विद्युत वरण महतो, एचआरडी सचिव, झारखंड सरकार श्री राजेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा के निदेशक श्री दिनेश प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री अमित कुमार, जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

मातृ शक्ति की पूजा तो भ्रूण हत्या क्योंः रघुवर दास

बच्चियों आप पढ़ो, आगे बढ़ो, स्वावलंबी बनो, रघुवर दास आपके साथ खड़ा है

मुख्यमंत्री उत्तरी छोटानागपुर के गिरिडीह में आयोजित प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री सुकन्या योजना जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत 33, 676 आवेदन प्राप्त हुए; प्रथम चरण में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 4402 बालिकाओं के बीच ₹2,43,15,000 (दो करोड़ तैतालीस लाख पन्द्रह हजार ₹)का वितरण किया।

14 वर्ष में 18 हजार स्वयं सेवी ग्रुप, 4 साल में 1 लाख स्वयं सहायता ग्रुप

स्त्री ही सृष्टि की जननी उसे जन्म लेने दो


गिरिडीह। बच्चियों आप पढ़ो, आगे बढ़ो, स्वावलंबी बनो। रघुवर दास आपके साथ है। आप से किसी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई परेशानी हो तो 181 में बताएं आपकी समस्या के निराकरण का हर संभव प्रयास होगा। मातृ शक्ति, नारी शक्ति की हम पूजा करते हैं उनका सम्मान करते हैं तो फिर भ्रूण हत्या क्यों, लड़की से भेदभाव क्यों। यह स्त्री ही सृष्टि है वह नहीं होगी तो सृष्टि का क्या होगा। इस सोच के साथ मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारंभ हुआ है। क्योंकि सरकार का मानना है कि अगर देश, राज्य, समाज और परिवार को आगे बढ़ाना है तो नारी शक्ति को आगे बढ़ाते हुए उन्हें सशक्त करना होगा। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास रविवार को गिरिडीह में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री सुकन्या योजना जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री दास ने कहा कि इस राज्य से बाल विवाह, भ्रूण हत्या, बच्चियों में शिक्षा की असमानता को हटाना है।

अल्ट्रासाउंड करने वाले सचेत हो जाएं, अन्यथा जेल जाना होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्ट्रासाउंड कर लिंग के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने वाले चिकित्सक सचेत हो जाएं। आप यह पाप कदापि न करें। अन्यथा आपको जेल जाना होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव को निदेश दिया गया है ऐसा करने वाले अस्पताल का निबंधन रद्द किया जाएगा।
बजट किसान, गरीब और मजदूरों को समर्पित, राज्य और केंद सरकार देगी किसानों को राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनियन बजट किसान, गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग को समर्पित है। आजादी के बाद सहयोगात्मक और रचनात्मक बजट पेश किया गया। संगठित मजदूरों के साथ असंगठित मजदूरों की चिंता केंद्र सरकार ने की। अब असंगठित मजदूरों को 100 रुपये प्रति महीना और 60 साल की उम्र में 3 हजार का पेंशन सुनिश्चित हुआ। वहीं किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत प्रति एकड़ 6 हजार रुपये उनके कृषि कार्य हेतु दिया जाएगा। जबकि राज्य सरकार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत भी प्रति एकड़ 5 हजार रुपये किसानों को देगी। अब 1 एकड़ भूमि वाले किसान को न्यूनतम 11 हजार और 5 एकड़ भूमि वाले किसान को अधिकतम 31 हजार रुपये दिया जाएगा। अन्नदाता के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा उद्देश्य है।
अपनी बेटियों का निबंधन स्कूल में कराएं, सरकार 1 बेटी को 70 हजार देगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की योजनाओं से आम लोगों को आच्छादित करना है। राज्य की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री सुकन्या योजना लागू हो गई है। अभिभावक अपनी बच्चियों के निबंधन स्कूल में कराएं। सरकार 1 बेटी के जन्म से लेकर शादी तक देगी 70 हजार रुपये। श्री दास ने अभिभावकों से अपील किया कि इस योजना की जानकारी आप भी लोगों को दें। ताकि राज्य की कोई बच्ची इस योजना से अछूती ना रहे।
विधवा बहनों को अब 1 हजार पेंशन और आवास भी
मुख्यमंत्री ने कहा की वर्तमान वित्तिय वर्ष में राज्य की विधवा बहनों की पेंशन राशि मे 400 रुपये की वृद्धि की गई है। अब 600 की जगह 1 हजार रुपये विधवा बहनों को मिलेगा। साथ ही आवास योजना के तहत उन्हें आवास भी सरकार उपलब्ध कराएगी। इस योजना का हर वर्ग की विधवा बहनों को शामिल किया गया है। राज्य के दिव्यांगों को भी पेंशन देने की व्यवस्था की गई है।

14 साल में 18 हजार SHG, 4 साल में 1 लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से देश मे शासन करने वालों ने गरीबों की सुध नहीं ली। विगत 4 वर्ष के केंद्र सरकार गरीबों, वंचितों, शोषितों, किसानों, महिलाओं, युवाओं के प्रति समर्पित है। सरकार की योजनाओं में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हर वर्ग के लोग योजनाओं से लाभान्वित हो रहें हैं। इन योजनाओं ने नारी शक्तिनकोविशेष बल दिया गया है। इसका प्रमाण है कि राज्य में जहाँ 14 साल में मात्र 18 हजार महिला समूह का गठन किया, वहीं महिला सशक्तिकरण की दिशा में झारखण्ड में 1 लाख से ज्यादा महिला समूह का गठन किया गया। यह प्रदर्शित करता है सरकार नारी शक्ति का सशक्तिकरण के प्रति कितना संवेदनशील है। उत्तरी छोटानागपुर की महिलाएं भी SHG का गठन करें सरकार आपको सहयोग करेगी।
जन्म से शादी तक सम्मान देने का प्रयास
मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्रीसुकन्या योजना बच्ची के जन्म से लेकर शादी तक सम्मान देने का प्रयास है। यह योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में सहायक होगा। आज 50 लाख तक कि संपत्ति का निबंधन मात्र 1 रुपये में हो रहा है। अब महिलायें मालकिन बन रहीं हैं।
अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने का लक्ष्य
सांसद श्री रविन्द्र पांडेय ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बच्चियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखा गया है।
यह सोच बदलाव लाएगा
विधायक गिरिडीह श्री निर्भय शाहबादी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रारम्भ की गई यह योजना नारी शक्ति को सशक्त करेगा। योजना की वजह से महिलाओं के उत्थान में, उनके प्रति सोच में बदलाव लाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर गिरिडीह की जानकी कुमारी, सोना कुमारी, मीरा कुमारी, आंचल कुमारी, मुस्कान कुमारी, सोनाली कुमारी और श्रुति कुमारी एवं चतरा की अंजली कुमारी व कोयल कुमारी को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का प्रमाणपत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर विधायक श्री केदार हाजरा, विधायक श्री नागेंद्र महतो, सचिव बाल विकास एवं समाज कल्याण श्री अमिताभ कौशल, निदेशक समाज कल्याण, उपायुक्त गिरिडीह श्री राजेश पाठक, आरक्षी अधीक्षक व अन्य उपस्थित थे।

शिव की दुनिया में कोई विभेद नहीं : अनुनिता

विराट शिव गुरू महोत्सव आयोजित


रांची। शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, राँची के तत्वावधान में  सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध मेला मैदान में विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। आओ चलें शिव की ओर के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए लगभग पंद्रह हजार से अधिक लोग एकत्रित हुए थे। इस विराट शिव गुरु महोत्सव में पटना से आई अनुनिता ने कहा कि शिव विसंगतियों में संगति हैं। शिव की बनाई हुई दुनियां में कोई भेद नही है। उनका शिष्य होकर ही हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। डॉक्टर अमित कुमार ने कहा कि शिव के शिष्य बनने की दिशा में साहब हरींद्रानंद जी द्वारा दिया गया तीन सूत्र ही सहायक है और कुछ नही। उन्होंने कहा कि वे जगत गुरु हैं इसलिए उनका शिष्य होने के लिए कोई नियम नही है और कोई वर्जना भी नही है। बाहर से आये अनिल पटेल ,मोहित और मनीष के साथ साथ किशन कुमार ने भी अपने विचार को रखा। महिलाओं ने भी जन मानस को शिव गुरु की दिशा में चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उपस्थित लोगों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। पूरा का पूरा इलाका शिवमय हुआ था। शिव गुरु की व्याप्ति और फैलाव के निमित्त इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगो ने भी हिस्सा लिया। शिव गुरु महोत्सव का आयोजन मुकुंद प्रसाद सिंह , श्रीमती पूनम के साथ और लोगों ने मिलकर किया।

आदित्य विक्रम जायसवाल का जन संपर्क अभियान


रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल के द्वारा आज अपराह्न 02 बजे कोन्का दीपूटोली नियर अंजुमन हाॅस्पिटल के समक्ष जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमें आम लोगों की जन समस्या सुनी गई तथा समाधान का प्रयत्न किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस एनएसयुआई के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान लोगों ने शुद्ध पेयजल की किल्लत, नालियों की साफ-सफाई, चौक चौराहों में कचड़े का अंबार, बेरोजगारी स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव सहित कई जन समस्याओं को सामने रखा। वार्ड की महिलाओं ने कहा की सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं सही लाभुकों को नहीं मिल पा रहा है, योजनाओं के क्रियान्वयन में बिचौलिया और भ्रष्टाचार हावी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान कई लोगों को कांग्रेस के सबसे महत्वकांक्षी अभियान प्रोजेक्ट शक्ति एवं जनसंपर्क अभियान में लोगों को विशेष रूप से जोड़ा गया।

कार्यक्रम में आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार में राजधानी रांची क्राईम कैपिटल बन गया है, आये दिन हर रोज चोरी, डकैती, हत्या, दुष्कर्म एवं राहगीरों के साथ छिन्नतई जैसी घटनाऐं आम हो चुकी है। अपराधी निर्भिक होकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है और मौजूदा भाजपा की सरकार व पुलिस महकमा आम लोगों को सुरक्षा देने में पूर्णतः विफल साबित हो रही है।

राजधानी में 359 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज-ड्रेनेज का निर्माण होना था। लेकिन अधिकारियों ने अपने मन से योजना में संशोधन कर सीवरेज से ड्रेनेज को गायब कर दिया है। सीवरेज-ड्रेनेज का काम कर रही कंपनी ज्योति बिल्डटेक ने अब तक एक किमी भी ड्रेनेज का निर्माण नहीं किया है। जबकि कंपनी को एग्रीमेंट के तहत पूरे पैसे का भुगतान किया जाएगा। सीवरेज-ड्रेनेज की निर्माण से सड़के बर्बाद हुई है, खुली नाली की वजह से वार्डों में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है।

रांची शहर में तलाबों की सुंदरीकरण एवं सीवरेज ड्रेनेज के कामों में भारी अनियमितता हुई है ,इसमें उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए । इन सब कामों में भ्रष्टाचार की बू आ रही है।

भाजपा की सरकार में उधोगपतियों की आमदनी में 40 प्रतिशत की इफाजा हुई है जबकि गरीबों की आमदनी घटी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कई सामाजिक सेवाओं में बजट की कटौती हुई है। दुनियां को दिखाने और बताने के लिए भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था में सुधार और वृद्धि की झूठी रिपोर्ट तैयार की है जबकि सच्चाई से परे है। आज समाज में असमानता बढ़ गई है गरीब और अमीरो के बीच खाई पटने के बजाय बढ़ गई है।  पूरे विश्व के शिक्षाविदों, अर्थशास्त्रीयों, पर्यावरणविद् को सोचने पर मजबूर करती है कि आखीर क्यों असमानता बढ़ती चली जा रही है? कुछ खास सेक्टर शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्टचर जैसी सेवाओं में खर्च बढ़ाने की जरूरत है।

भाजपा की सरकार  लोगो की जमीन को भूमि बैंक के नाम पर छीन रही है। आज जन आंदोंलनो को दबा दिया जाता है ऐसी स्थिति में समानता की बात करना बड़ी चुनौति है।

श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने, किसानों के उत्पाद का सही मूल्य देने में विफल है, अपनी विफलता को छिपाने के लिए युवाओं को बेरोजगारी भत्ता एवं किसानों को अनुदान देने की घोषणा इस बजट में की है, जो पूर्णता  झांसा देने वाली बात लगती है।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात श्री जायसवाल ने पद यात्रा कर आम जनता से मुलाकात किया तथा कांग्रेस की नीतियों को बताया।

कार्यक्रम में मेहराब ,अनिल सिंह, राहुल राय, पंचम सिंह, आशिफ, इमरान, रेहान, मोहसिन, खलील , इमरोज, जावेद, असफाक, सीपी सोलंकी, सोनू सिंह, आयुष, प्रेम चौरसिया, आदि प्रमुख शामिल थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...