यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 3 मई 2019

अत्याधुनिक सुविधायुक्त होपवेल हॉस्पीटल का उद्घाटन


अब रांची में जटिल सर्जरी संभव : डॉ.अनंत सिन्हा


रांची। राजधानी के कर्बला चौक स्थित नूर टावर में 20 बेड वाले अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस एवं वातानुकूलित होपवेल हास्पीटल का उद्घाटन शहर के प्रख्यात सर्जन डा. अनंत सिन्हा ने किया। इस मौके पर डाॅ. सिन्हा ने कहा कि अब राजधानी में जटिल सर्जरी की सुविधा संभव हो सकेगी। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल के उज्जवल भविष्य की कामना की। अस्पताल के संचालक डा. शाहबाज़ आलम ने बताया कि यहां विशेष रूप से विभिन्न रोगों की सर्जरी अत्याधनिक चिकित्सा उपकरणों के जरिए की जाएगी। अस्पताल में विशेष रूप से एडवान्स्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेंटर की स्थापना की गई है। आंत में संक्रमण की सर्जरी, लेप्रेस्कोपिक गायनी सर्जरी, न्यू नेटल केयर सेंटर (एनआइसीयू), गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल सर्जरी, इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट (हिस्टोस्कोपी), पाॅलिस्कोपी सहित अन्य प्रकार की सर्जरी अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किए जाने की व्यवस्था है।
डा. आलम ने बताया कि होपवेल हॉस्पीटल में मरीजों की चिकित्सा के लिए एक ही छत तले अल्ट्रा साउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी, फार्मेसी आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सक और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेंगे। विशेष परिस्थिति में बाहर से विशेषज्ञ  चिकित्सकों को भी परामर्श के लिए बुलाने की सुविधा दी जाएगी। प्रख्यात स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. नेहा अली ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दूरबीन से सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर डा. आरके पाठक, डॉ. आरके शर्मा, प्रिंस हसन,मुख्तार गद्दी, अमजद अली, डॉ राजीव, एहसान अहमद सहित शहर के अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

रेखा सहाय ने किया हटिया का दौरा


रांची महानगर कांग्रेस हटिया प्रखंड में कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष रण विजय सिंह जी के नेतृत्व में हटिया क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में रांची लोकसभा के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय जी की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सहाय जी ने हटिया रेलवे कॉलोनी काली पूजा बंगाली समिति, राम मंदिर मलयाली समिति, सुलंकी चौक सरना समिति एवं सिंघमोड कल्याणपुर में दौरा किया एवं आम सभा को संबोधित किया। मौके पर हटिया प्रखंड के पदाधिकारी एवं NSUI के साथी मौजूद थे।

महागठबंधन के समर्थन में आए विभिन्न छात्र संगठन


* सुबोधकांत को जिताएं, रांची का मान बढ़ाएं : रानी कुमारी


रांची। कांग्रेस प्रत्याशी और जुझारू जनप्रतिनिधि सुबोधकांत सहाय को रांची संसदीय क्षेत्र से चुनाव में विजयी बनाकर रांची का मान बढ़ाएं। उक्त बातें ‌शहर की लोकप्रिय समाजसेवी रानी कुमारी ने बिहार क्लब में विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सुबोधकांत सहाय की छवि एक सुलझे हुए राजनेता की रही है। वह दूरदर्शी और जुझारू जननेता हैं। रांची इनकी कर्मभूमि रही है। आम आवाम के लिए हमेशा सुलभ रहते हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैब संघर्षरत रहना इनकी दिनचर्या में शुमार है। उन्होंने कहा कि श्री सहाय के जीतने से रांची का मान बढ़ेगा। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को रांची से भारी मतों से जिताने का संकल्प लें। वहीं रांची महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने श्री सहाय के समर्थन में वोट डालने की अपील की। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अजीत सहाय, कांग्रेस नेता सुधीर सिंह, शुभम चौधरी, गोपाल सिंह,सौरभ चौधरी, बबली कुमारी, मंगल कुजूर सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

गुरुवार, 2 मई 2019

वन मैन शो टू मैन आर्मी है भाजपाः शत्रुध्न सिन्हा


तानाशाही के कारण छोड़ी भाजपा
सुबोधकांत उम्र में छोटे लेकिन तजुर्बा में बड़े

रांची। तानाशाही की वजह से मैने बीजेपी छोड़ा था। इस पार्टी में वन मैन शो टू मैन आर्मी देश चला रही थी। ऐसे माहौल में मेरा इस पार्टी से जुड़े रहने का सवाल ही नही उठता। ये बातें बॉलीवुड अभिनेता व पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुध्न सिन्हा ने कही। वे गुरुवार को प्रेस वार्ता में संवादाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गजों ने बनाया था आज उन्ही के साथ दुर्व्यवहार प्रताड़ना किया जा रहा है। यह सब देखकर मन विचलित हो उठता है। उन्होंने कहा कि आज देश का जो माहौल है ऐसे में जनहित को देखते हुए कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन की सरकार बननी चाहिए। देश हित में कांग्रेस लगातार काम करते आ रही है कांग्रेस में गांधी नेहरू पटेल इंदिरा गांधी जैसे दिग्गजों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इनके बदौलत ही आई आईआईएम, आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत देर ही सही लेकिन दुरुस्त समय पर कांग्रेस में शामिल हुआ।सुबोध कांत सहाय के समर्थन में श्री सिन्हा ने कहा कि यह सच है कि मैं बीजेपी से जुड़ा रहा पार्टी के अंदर ही मेरा पालन-पोषण हुआ। लेकिन पब्लिक लाइफ में कैसे लोगों के साथ जुड़ा जाता है यह सुबोधकांत से ही सीखने को मिला है। लोगों से कैसे मिला जाता है यह सुबोधकांत अच्छी तरह से जानते समझते है। वे उम्र में भले हम से छोटे हैं लेकिन तजुर्बा में मुझसे कई बड़े हैं। सुबोध कांत सहाय आज रांची से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनके साथ कई जगह पर गया जहाँ महागठबंधन के प्रति जनता में काफी उत्साह देखने को मिला है। शत्रुध्न ने कहा कि रांची के बाद में लखनऊ भी जाऊंगा जहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह के विरोध में मेरी धर्म पत्नी पूनम चुनाव लड़ रही है। वहां मैं पत्नी धर्म निभाने जा रहा हूं रामायण परिवार की बहू चुनाव लड़ रही है और उम्मीद है कि वह चुनाव जीतेगी। वहीं उन्होंने मशुद अजहर को आतंकी कहे जाने के सवाल पर  कहा कि देश हित ओर राज हित में निर्णय लिया जाना अच्छी बात है। आतंकवाद के खिलाफ हमेशा डटकर मुकाबला करना चाहिए आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। लेकिन इसका  राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाना चाहिए। जैसा कि वर्तमान में लिया जा रहा है आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कई वायदे किए थे स्मार्ट सिटी बनाएंगे, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, जबकि उल्टे 5 करोड़ युवा बेरोजगार हो गए।  नोटबंदी ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया तो जीएसटी से उद्योगों की कमर टूट गयी। शत्रुध्न ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी न्याय योजना लेकर आ रहे हैं। ये योजना काफी लाभप्रद होगा हर गरीब को इसका लाभ मिलेगा यह कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्य शुरू से बेहतर रहा है और आगे भी बेहतर रहेगा। जहां तक मेरी पत्नी पूनम के चुनाव जीतने की बात है या मेरी चुनाव जीतने की बात है आगे क्या होगा यह वक़्त बतायेगा।  अपने पटना साहिब सीट पर कहा कि चुनाव लड़ रहा हूं और उम्मीद है कि जनता मुझे सेवा का मौका जरूर देगी। अभी मैं यह नहीं कह सकता हूं कि जीत लूंगा क्योंकि यह अहंकार है और किसी भी इंसान को अपने आप में अहंकार नहीं पालना चाहिए। आगे उन्होंने  अपने  पुराने स्टाइल में खामोश कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया इस मौके पर कांग्रेस के राकेश सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।

बुधवार, 1 मई 2019

जुझारू कार्यकर्ता दीपक लाल संग मतदाताओं से मिले सुबोधकांत




रांची। राजधानी के पहाड़ी टोला व सपास के मुहल्लों में कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जुझारू कार्यकर्ता दीपक लाल और रांची के पूर्व मेयर उदय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से लोगों से सुबोधकांत को जिताने की अपील की। दीपकलाल ने कहा कि सुबोधकांत जी सर्वसुलभ राजनेता हैं। वे नेता कम समाजसेवी ज्यादा हैं। पिछले पांच वर्षों के अंदर वे रांची संसदीय क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख के हर मौके पर शामिल रहे। जन समस्याओं के निदान के लिए लगातार संगर्षरत रहे। उन्होंने वातानुकूलित कमरे में बैठकर राजनीति नहीं की। वहीं पूर्व मेयर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है ऐसे में सुबोधकांत को जिताना और कांग्रेस की सरकार बनाना राष्ट्रहित में है। इस मौके पर रंजीत बहादुर सिंह, विजय सहाय सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस लाएं, लोकतंत्र बचाएःरणविजय सिंह



कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर घर किया जन-संपर्क

रांची। हटिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को घर-घर जन-संपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने सिंहमोड़, सोलंकी, कल्याणपुर, रेलवे कॉलोनी सहित विभिन्न मुहल्लों में घूम-घूमकर कांग्रेसप्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में मतदान की अपील की।
रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने मतदाताओं से कहा कि आज के समय लोकतंत्र को बचाने के ले कांग्रेस को लाना और बड़बोले मोदी सरकार को विदा करना बेहद जरूरी है। वहीं हटिया प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष काजल भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी सरकार जो कहती है वह कभी करती नहीं। यह जुमलेबाजों की सरकार है।
जन संपर्क अभियान के दौरान संजय चौबे, पिकलू चटर्जी, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, कांग्रेस नेता टीपन बाउरी, आकाश रजवार, युवराज सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

भारी बहुमत से विजयी होंगे सुबोधकांतःसाधना भारती



रांची। कांग्रेस की सबसे कम उम्र की प्रथम फायर ब्रांड राष्ट्रीय स्टार प्रचारक विश्व विदुषी साधना भारती ने कहा कि सुबोधकांत सहाय रांची से भारी बहुमत से विजयी होंगे। कांग्रेस की जन सभाओं में जन सैलाब उमड़ रहा है। कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास और रूझान तेजी से बढ़ा है। श्रीमती भारती बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनता ने इसबार कांग्रेसनीत महागठबंधन को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों से जनता तंग आ चुकी है। भाजपा की बुनियाद ही झूठ पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के आरोपियों की शरणस्थली बन गई है भाजपा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने भोपाल से प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट देकर साबित कर दिया है कि वह आतंकवाद की पोषक है। हेमंत करकरे जैसे जांबाज अशोक चक्र प्राप्त शहीद पुलिस अधिकारी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाला की दल राष्ट्रवादी नहीं हो सकता। उसका राष्ट्रवाद झूठा है। सत्ता हथियाने के लिए भाजपा कई दशकों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की झूठी सौगंध खाती आ रही है। राम मंदिर के नाम पर सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने का काम करती आ रही है। सबका साथ, सबका विकास की बात करके केंद्र की सत्ता में आई लेकिन सत्ता पर काबिज होते ही देश के 15 बड़े पूंजीपतियों के साथ हो गी और उन्हीं के विकास में लग गई। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देनेवाली भाजपा सरकार के काल में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित रहीं। किसानों पर डंडे और गोलियां बरसाई जा रहीं हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार में कुछ चुनींदा और चहेते पूंजीपतियों के हजारों करोड़ के कर्ज माफ कर दिए गए। भाजपा के शासनकाल को रावणराज की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि मोदीराज में गरीब किसान मजदूर और आम जनता खून के आंसू रो रही है। भारतीय संविधान की आत्मा पर प्रहार हो रहा है। भाजपा की ग़लत नीतियों का जो विरोध करता है उसे देशद्रोही करार दे दिया जाता है। देश की संवैधानिक संस्थाओं का भाजपा जमकर दुरुपयोग कर रही है। देश की जनता भाजपा के कुशासन को खामोश होकर देख रही है। इस बार जनता चुनाव में करारा जवाब देगी और अहंकारी रावणराज का अंत कर देगी।
उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र की जन सभाओं में उमड़ता जनसैलाब इस बात की सूचक है कि सुबोधकांत सहाय भारी मतों से विजयी होंगे और कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनेगी। आम लोगों के विकास का रास्ता कांग्रेस ही खोलेगी। कांग्रेस हमेशा एकता की बात करती है। जोड़ने की बात करती है जबकि भाजपा तोड़ने की बात करती है। नफरत फैलाती है।
प्रेसवार्ता में राकेश सिन्हा, कुमार राजा, राजेश राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...