यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 2 मई 2019

वन मैन शो टू मैन आर्मी है भाजपाः शत्रुध्न सिन्हा


तानाशाही के कारण छोड़ी भाजपा
सुबोधकांत उम्र में छोटे लेकिन तजुर्बा में बड़े

रांची। तानाशाही की वजह से मैने बीजेपी छोड़ा था। इस पार्टी में वन मैन शो टू मैन आर्मी देश चला रही थी। ऐसे माहौल में मेरा इस पार्टी से जुड़े रहने का सवाल ही नही उठता। ये बातें बॉलीवुड अभिनेता व पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुध्न सिन्हा ने कही। वे गुरुवार को प्रेस वार्ता में संवादाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गजों ने बनाया था आज उन्ही के साथ दुर्व्यवहार प्रताड़ना किया जा रहा है। यह सब देखकर मन विचलित हो उठता है। उन्होंने कहा कि आज देश का जो माहौल है ऐसे में जनहित को देखते हुए कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन की सरकार बननी चाहिए। देश हित में कांग्रेस लगातार काम करते आ रही है कांग्रेस में गांधी नेहरू पटेल इंदिरा गांधी जैसे दिग्गजों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इनके बदौलत ही आई आईआईएम, आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत देर ही सही लेकिन दुरुस्त समय पर कांग्रेस में शामिल हुआ।सुबोध कांत सहाय के समर्थन में श्री सिन्हा ने कहा कि यह सच है कि मैं बीजेपी से जुड़ा रहा पार्टी के अंदर ही मेरा पालन-पोषण हुआ। लेकिन पब्लिक लाइफ में कैसे लोगों के साथ जुड़ा जाता है यह सुबोधकांत से ही सीखने को मिला है। लोगों से कैसे मिला जाता है यह सुबोधकांत अच्छी तरह से जानते समझते है। वे उम्र में भले हम से छोटे हैं लेकिन तजुर्बा में मुझसे कई बड़े हैं। सुबोध कांत सहाय आज रांची से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनके साथ कई जगह पर गया जहाँ महागठबंधन के प्रति जनता में काफी उत्साह देखने को मिला है। शत्रुध्न ने कहा कि रांची के बाद में लखनऊ भी जाऊंगा जहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह के विरोध में मेरी धर्म पत्नी पूनम चुनाव लड़ रही है। वहां मैं पत्नी धर्म निभाने जा रहा हूं रामायण परिवार की बहू चुनाव लड़ रही है और उम्मीद है कि वह चुनाव जीतेगी। वहीं उन्होंने मशुद अजहर को आतंकी कहे जाने के सवाल पर  कहा कि देश हित ओर राज हित में निर्णय लिया जाना अच्छी बात है। आतंकवाद के खिलाफ हमेशा डटकर मुकाबला करना चाहिए आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। लेकिन इसका  राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाना चाहिए। जैसा कि वर्तमान में लिया जा रहा है आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कई वायदे किए थे स्मार्ट सिटी बनाएंगे, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, जबकि उल्टे 5 करोड़ युवा बेरोजगार हो गए।  नोटबंदी ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया तो जीएसटी से उद्योगों की कमर टूट गयी। शत्रुध्न ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी न्याय योजना लेकर आ रहे हैं। ये योजना काफी लाभप्रद होगा हर गरीब को इसका लाभ मिलेगा यह कांग्रेस पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्य शुरू से बेहतर रहा है और आगे भी बेहतर रहेगा। जहां तक मेरी पत्नी पूनम के चुनाव जीतने की बात है या मेरी चुनाव जीतने की बात है आगे क्या होगा यह वक़्त बतायेगा।  अपने पटना साहिब सीट पर कहा कि चुनाव लड़ रहा हूं और उम्मीद है कि जनता मुझे सेवा का मौका जरूर देगी। अभी मैं यह नहीं कह सकता हूं कि जीत लूंगा क्योंकि यह अहंकार है और किसी भी इंसान को अपने आप में अहंकार नहीं पालना चाहिए। आगे उन्होंने  अपने  पुराने स्टाइल में खामोश कहते हुए कार्यक्रम का समापन किया इस मौके पर कांग्रेस के राकेश सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...