यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 1 मई 2019

भारी बहुमत से विजयी होंगे सुबोधकांतःसाधना भारती



रांची। कांग्रेस की सबसे कम उम्र की प्रथम फायर ब्रांड राष्ट्रीय स्टार प्रचारक विश्व विदुषी साधना भारती ने कहा कि सुबोधकांत सहाय रांची से भारी बहुमत से विजयी होंगे। कांग्रेस की जन सभाओं में जन सैलाब उमड़ रहा है। कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास और रूझान तेजी से बढ़ा है। श्रीमती भारती बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनता ने इसबार कांग्रेसनीत महागठबंधन को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों से जनता तंग आ चुकी है। भाजपा की बुनियाद ही झूठ पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के आरोपियों की शरणस्थली बन गई है भाजपा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने भोपाल से प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट देकर साबित कर दिया है कि वह आतंकवाद की पोषक है। हेमंत करकरे जैसे जांबाज अशोक चक्र प्राप्त शहीद पुलिस अधिकारी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाला की दल राष्ट्रवादी नहीं हो सकता। उसका राष्ट्रवाद झूठा है। सत्ता हथियाने के लिए भाजपा कई दशकों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की झूठी सौगंध खाती आ रही है। राम मंदिर के नाम पर सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने का काम करती आ रही है। सबका साथ, सबका विकास की बात करके केंद्र की सत्ता में आई लेकिन सत्ता पर काबिज होते ही देश के 15 बड़े पूंजीपतियों के साथ हो गी और उन्हीं के विकास में लग गई। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देनेवाली भाजपा सरकार के काल में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित रहीं। किसानों पर डंडे और गोलियां बरसाई जा रहीं हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार में कुछ चुनींदा और चहेते पूंजीपतियों के हजारों करोड़ के कर्ज माफ कर दिए गए। भाजपा के शासनकाल को रावणराज की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि मोदीराज में गरीब किसान मजदूर और आम जनता खून के आंसू रो रही है। भारतीय संविधान की आत्मा पर प्रहार हो रहा है। भाजपा की ग़लत नीतियों का जो विरोध करता है उसे देशद्रोही करार दे दिया जाता है। देश की संवैधानिक संस्थाओं का भाजपा जमकर दुरुपयोग कर रही है। देश की जनता भाजपा के कुशासन को खामोश होकर देख रही है। इस बार जनता चुनाव में करारा जवाब देगी और अहंकारी रावणराज का अंत कर देगी।
उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र की जन सभाओं में उमड़ता जनसैलाब इस बात की सूचक है कि सुबोधकांत सहाय भारी मतों से विजयी होंगे और कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनेगी। आम लोगों के विकास का रास्ता कांग्रेस ही खोलेगी। कांग्रेस हमेशा एकता की बात करती है। जोड़ने की बात करती है जबकि भाजपा तोड़ने की बात करती है। नफरत फैलाती है।
प्रेसवार्ता में राकेश सिन्हा, कुमार राजा, राजेश राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...