यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 3 मई 2019

अत्याधुनिक सुविधायुक्त होपवेल हॉस्पीटल का उद्घाटन


अब रांची में जटिल सर्जरी संभव : डॉ.अनंत सिन्हा


रांची। राजधानी के कर्बला चौक स्थित नूर टावर में 20 बेड वाले अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस एवं वातानुकूलित होपवेल हास्पीटल का उद्घाटन शहर के प्रख्यात सर्जन डा. अनंत सिन्हा ने किया। इस मौके पर डाॅ. सिन्हा ने कहा कि अब राजधानी में जटिल सर्जरी की सुविधा संभव हो सकेगी। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल के उज्जवल भविष्य की कामना की। अस्पताल के संचालक डा. शाहबाज़ आलम ने बताया कि यहां विशेष रूप से विभिन्न रोगों की सर्जरी अत्याधनिक चिकित्सा उपकरणों के जरिए की जाएगी। अस्पताल में विशेष रूप से एडवान्स्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेंटर की स्थापना की गई है। आंत में संक्रमण की सर्जरी, लेप्रेस्कोपिक गायनी सर्जरी, न्यू नेटल केयर सेंटर (एनआइसीयू), गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल सर्जरी, इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट (हिस्टोस्कोपी), पाॅलिस्कोपी सहित अन्य प्रकार की सर्जरी अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किए जाने की व्यवस्था है।
डा. आलम ने बताया कि होपवेल हॉस्पीटल में मरीजों की चिकित्सा के लिए एक ही छत तले अल्ट्रा साउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी, फार्मेसी आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सक और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेंगे। विशेष परिस्थिति में बाहर से विशेषज्ञ  चिकित्सकों को भी परामर्श के लिए बुलाने की सुविधा दी जाएगी। प्रख्यात स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. नेहा अली ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दूरबीन से सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर डा. आरके पाठक, डॉ. आरके शर्मा, प्रिंस हसन,मुख्तार गद्दी, अमजद अली, डॉ राजीव, एहसान अहमद सहित शहर के अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शाह साहब की दूरबीन

  हास्य-व्यंग्य हमारे आदरणीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी दूरबीन के शौकीन है। उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। अपने बंगले की छत पर जाकर देश के ...