यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 24 जून 2019

अंचलाधिकारी की कार्य प्रणाली की सराहना


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के अंचल अधिकारी अमर जाॅन आईंद के बेहतर कार्य प्रणाली का यह परिणाम है कि इनके योगदान देने के पश्चात से अंचल में बेहतर कार्यप्रणाली का सृजन हुआ है अंचल से संपादित कार्यों का निष्पादन सह समय किये जाने अंचल अधिकारी श्री आईंद की विशेषता है अंचल अधिकारी के कार्यप्रणाली को भूमि राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव अवध  नारायण ने भी सराहा है इससे पूर्व श्री आईंद लातेहार में पदस्थापित थे यहाँ भी इन्होंने बेहतर ढंग से निष्पादित किया वर्तमान समय में आईंद आपूर्ति अधिकारी के रूप में भी प्रभार में है तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन वितरण प्रणाली दुकानों से कार्ड धारियों को सह समय सहजता से सामग्री उपलब्ध कराये जा रहे हैं

प्रताप प्रमाणिक और झिमली चटर्जी बंधे परिणय सूत्र में



चक्रधरपुर ।  वरिष्ठ पत्रकार प्रताप प्रमाणिक व झिमली चटर्जी परिणय सूत्र में बंध गए। श्री प्रमाणिक एक दैनिक समाचार पत्र के चक्रधरपुर ब्यूरो चीफ हैं। उनके वैवाहिक समारोह में प्रशासनिक अधिकारीगण, मित्र, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद व बधाई दी।

रांची तैराकी संग की जूनियर टीम को राजकोट रवाना किया

रांची। भारतीय तैराकी महासंघ द्वारा आयोजित 47वी जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 2019 एवम् 36वी सब जूनियर प्रतियोगिता 2019 गुजरात के राजकोट में 26 से 30 जून 2019 तक आयोजित की गई है।जिसमें झारखंड की ओर से 12 सदस्यीय टीम शामिल होने के लिए आज रवाना हुई।राँची स्टेशन पर सभी खिलाड़ियों को विदाई दी गई एवम् किट प्रदान किया गया। अर्चित आनंद, अध्यक्ष, राँची जिला तैराकी संघ ने  सभी खिलाड़ियों को जीतने और मन लगा कर खेलने को कहा,साथ ही झारखंड का सम्मान गुजरात में मेडल जीत कर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शैलेंद्र तिवारी(सचिव)झारखंड, उपेन्द्र तिवारी(सचिव) राँची, राजन, रणजीत आदि ने भी टीम शुभकामनाएं दीं।

तालाबों के अतिक्रमण से रांची में पानी की किल्लतः आदित्य विक्रम जायसवाल


रांची। पेयजल संकट एवं तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज चुटिया स्थित गोसाई टोली तालाब, बनस तालाब, नायक तालाब का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर तालाब की स्थिति एवं उनके बचाव पर बातचीत की। इस दौरान बताया गया कि गोसाई टोली तालाब के चारो ओर अतिक्रमण कर लिया गया है और निर्माण किया जा रहा है। जिन तालाबों में गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण  किया गया, उन तालाबों में पानी रहता नहीं। तालाबों में चारो ओर गंदगी का अंबार है। पानी की समस्या पहले नहीं होती थी लेकिन तालाबों के अतिक्रमण से इस गर्मी में पानी की भारी किल्लत उत्पन्न हो गया है।

 आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि तालाबों के अतिक्रमण के कारण आज शहर में भीषण पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। रांची में कुछ वर्षां से लगभग 100 से अधिक तालाब गायब हो चुके है। राजधानी रांची की पहचान तालाबों के शहर के रुप में रही है, लेकिन हाल के वर्षां में राजधानी रांची में दर्जनों तालाबों को भर दिया गया और दर्जनों तालाबों का अतिक्रमण कर उसे छोटा कर दिया गया है, वहीं कई तालाबों का तो नगर-निगम से नक्शा भी गायब हो गया है, जिससे यह भी पता लगाना मुश्किल है कि वे तालाब कहां थे।



आदित्य विक्रम जासवाल ने कहा कि चुटिया गोसाई टोली तालाब का चारों ओर से अतिक्रमण कर लिया गया है और निर्माण कार्य चल रहा है। तालाब की जमीन अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है। नगर विकास मंत्री एवं नगर निगम सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण के नाम पर सिर्फ पैसा को लूटाया है। नगर निगम डोभा मॉडल पर तालाब बनाया है।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने राज्य सरकार एवं नगर विकास मंत्री से मांग किया है कि राजधानी रांची में विलुप्त हो रहे तालाबों एवं उनपर हो रहे अतिक्रमण रोका जाए। गोसाई टोली तालाब, बनस तालाब, नायक तालाब, चंबोथा तालाब, हटिया तालाब में जितनी जमीन है उसे बचाव कर सौंदर्यीकरण करते हुए तालाब का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही गलत तरीके से हो रहे निर्माण बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में तालाबों का होना बेहद जरूरी है। पानी की स्तर अच्छा रहा है। इसके बचाव के लिए राज्य सरकार एवं नगर निगम को पहल करनी की आवश्यकता है।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले रांची में पेयजल संकट से जनता को निजात दिलायेंगे। इसके लिए वृहत रूप से तालाबों का सौंदर्यीकरण, गहरीकरण कर पार्क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बिजली, सड़क, सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बेहतर विकास का माॅडल बनायेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के योजना एवं रणनीति विभाग के सदस्य अमिताभ रंजन, कांग्रेस के कृष्णा सहाई, अनिल सिंह, राहुल राय ,अमित लाल, रवि नायक, बजरंग नायक ,गोविंद नायक ,अमरजीत सिंह, चिंटू चौरसिया, मोहसिन प्रेम कुमार, अजय सिंह इत्यादि लोग शामिल थेl

रविवार, 23 जून 2019

जीएसटी परिषद की 35 वीं बैठक में अहम फैसले




 नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज यहां जीएसटी परिषद की 35वीं बैठक हुई। नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद परिषद की यह पहली बैठक थी। इस बैठक में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री  अनुराग ठाकुर के अलावा राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे और वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। परिषद ने वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर निम्‍नलिखित जीएसटी की दरों से संबंधित परिवर्तनों की सिफारिश की है।
इलेक्ट्रिक वाहन
इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जर और इलेक्ट्रिक वाहन किराये पर लेने के बारे में जीएसटी रियायतों से संबंधित मुद्दों पर परिषद ने सिफारिश की है कि इस मुद्दे की निर्धारण समिति (फिटमेंट कमिटी) द्वारा विस्तार से जांच की जाए और अगली बैठक में परिषद के समक्ष प्रस्‍तुत किया जाए।
सौर ऊर्जा उत्‍पादन प्रणालियां और पवन टर्बाइन
माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में, जीएसटी परिषद ने निर्देश दिया कि सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणाली और पवन टर्बाइन में वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यांकन से संबंधित मुद्दे को अगली फिटमेंट कमेटी के समक्ष रखा जाए। फिटमेंट कमेटी की सिफारिशों को जीएसटी परिषद की अगली बैठक से पहले रखा जाएगा।
लॉटरी
लॉटरी से संबंधित मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने अपनी रिपोर्ट परिषद को सौंप दी है। लॉटरी की दर से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद परिषद ने सिफारिश की कि कराधान (दरों और गंतव्य सिद्धांत) से संबंधित कुछ मुद्दों पर अटॉर्नी जनरल की कानूनी राय की आवश्यकता होगी।



रालोसपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजू महतो का स्वागत किया गया




रांची। आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच एवं झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष, झारखंड आन्दोलनकारी व जनमुद्दों के प्रखर नेता राजू महतो को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का प्रदेश अध्यक्ष  बनाये जाने पर आज चुटिया स्थित बुद्ध स्मृति भवन में रालोसपा महानगर समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया।
अपने सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि झारखंड की अखंडता व सामाजिक भाई-चारा को बनाये रखना हमारी चुनौती है। देश व राज्य में धार्मिक उन्माद फैलाकर समतामूलक समाज को विखंडित करने का षडयंत्र किया जा रहा है। खेत और खलिहान को लहुलूहान कर पूंजीवादी व्यवस्था को स्थापित करने का कुचक्र रचा जा रहा है। किसानों व नवजवानों के अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी सामाजिक व राजनीतिक शक्तियां गोलबंद होकर उखाड़
फेंके। उन्होंने कहा कि नवजवानों को रोजगार व नियुक्तियां देने के स्थान पर धार्मिक उन्मादी बनाने व तनावपूर्ण वातावरण तैयार करने का काम किया जा रहा है। यह समाज के लिए घातक कार्य हो रहा है। हमें सरकार के कुचक्रों को समझने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोक कल्याणकारी सरकार के नहीं होने के कारण हमारे उपर चौतरफा हमला किया जा रहा है। बुनियादी सवालों का अनदेखी किया जा रहा है। आने वाले दिनों में
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश से लोकतांत्रिक व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और पूंजीवादी व्यवस्था हावी हो जाएगा।
आम आदमी किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सूबेदार एसएन सिंह ने राजू महतो के रालोसपा के अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
समारोह की अध्यक्षता धर्मदयाल साहु , संचालन महानगर अध्यक्ष सुबोध कुमार व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता अजीत कुमार सिंह ने किया। मौके पर जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, डॉ. निशांत कुमार सिन्हा, सुषमा देवी, मोनिका देवी, विनिता, अल्पना खलखो, अशोक कुमार, ए.एच रिजवी, दीपक मेहता, विकास श्रीवास्तव, राकेश यादव, नीतिन सिंह, बब्बर, जाहिद कमाल, गणेश दास, नंदन सिंह सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गायत्री परिवार ने तीसरे दिन भी किया योगाभ्यास


 रांची। हटिया विकास नगर में आज ओझा श्री दरबार में तीसरे दिन योगाभ्यास किया गया।
इसमें आज रविवार को शुभारंभ गुरु वंदना बाद 51 बार गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ करके शान्तिकुंज के विशेष पुकार - संदेश सुनाया गया कि यह सब की अग्नि परीक्षा की बेला है। जनमानस में आदर्शवादिता उभारने के लिए जाग्रत आत्माएं आगे आएं , युग धर्म निभाएं । प्रज्ञा गीत के स्वर  जेएनपी ने दिया,
 विश्वासों के दीप जलाकर युग ने तुम्हें पुकारा , आओ युग धर्म निभाओ , युग ने तुम्हें पुकारा बताया कि धर्म तंत्र की गरिमा निभानी होगी। प्रेरणात्मक, प्रचरात्मक और रचनात्मक कार्यों से जनता को संगठित, जाग्रत एवं कर्तव्य परायण बनाया जा सकता है । यह कार्य राजनीति से नहीं, धर्म के मंच से ही संभव होगा। गुरुदेव श्री का कहना है कि अपने को धर्मात्मा, ईश्वरभक्त , आदर्शवादी कहने मानने वाले के लिए आज अग्नि परीक्षा की घड़ियां कुछ करने के लिए कुछ कह रहीं हैं ।कहा है जीवन के सदुपयोग की सोचें, स्वतंत्र जिम्मेदारी रहित सेवानिवृत्त वयोवृद्ध ,समाजनिष्ठ,धर्मजीवी , साधु संत, ब्राह्मण को देश की सुरक्षा ,प्रगति और इसके आदर्शों की रक्षा और संकटों के निवारण में विपरीत परिस्थितियों में अपना समय लगाना ही चाहिए ।इस आस्था निष्ठा की कसौटी में आवश्यकता केवल रूचि बदलने की है । यों समस्त प्रबुद्ध वर्ग और
जनमानस को समझदारी का परिचय देने का संकेत समय और फैसला का अवसर है । ऐसे में शीघ्र ही भारत का भविष्य उज्ज्वल होगा।
स्वस्थ और मस्त रहने के वास्ते योग करके नीरोग रहना आवश्यक है ।
यह संदेश सुनाकर योगाभ्यास योगासन व्यायाम कार्यक्रम मंगलाचरण एवं संगठन मंत्र पाठ करके आरंभ किया गया।आज अधिकाधिक शरीर का संधि संचालन ,मणिबंध चक्र, उदर संचालन, ग्रीवा संचालन और अंत में ठहाकेदार हास्यासन का योग अभ्यास कराके समापन किया गया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...