रांची। छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं का एक प्रतिमण्डल एस एस मेमोरियल के प्राचार्या डॉ शमशुन निहार से मिलकर जल्द से जल्द ऑफ लाइननामांकन करने की मांग की है।छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि कांके रोड पॉश इलाका होते हुए भी कोई अमीर घर के बच्चे यहां शिक्षा नहीं ग्रहण करते हैं ।फिर भी 100 किलोमीटर से रोजाना गरीब अस्सहाय,जरूरत मंद के बच्चे प्रतिदिन हजारों की संख्या में शिक्षा ग्रहण करने यहां आते है।इसी को देखते हुए छात्र छात्राओं ने कहा कि हम गरीब लोग कहा से ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे।जानकारी के अभाव में छात्र कहां से इंटरनेट का यूज करेंगे।इसी को देखते हुए कैफ़े वाले बिना जानकारी के छात्रों से मुंहमांगी कीमत वसूलते हैं।इस तरह शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र छात्राओं को भटकना पड़ता है।इसलिए आप जल्द से जल्द ऑफलाइन नामांकन प्रारंभ करें।इस पर प्राचार्या डॉ शमशुन निहार ने कहा कि इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करूंगी।साथ ही साथ विसविद्यालय प्रशासन से भी इस विषय पर ध्यान आकृष्ट कराऊंगी।इस अवसर पर आनंद, संतोष,महिमा,रोमा, कोमल,रवि,कबीर,मनोज, अमित उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।
यह ब्लॉग खोजें
मंगलवार, 9 जुलाई 2019
ऑफलाइन नामांकन करने की मांग
रांची। छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं का एक प्रतिमण्डल एस एस मेमोरियल के प्राचार्या डॉ शमशुन निहार से मिलकर जल्द से जल्द ऑफ लाइननामांकन करने की मांग की है।छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि कांके रोड पॉश इलाका होते हुए भी कोई अमीर घर के बच्चे यहां शिक्षा नहीं ग्रहण करते हैं ।फिर भी 100 किलोमीटर से रोजाना गरीब अस्सहाय,जरूरत मंद के बच्चे प्रतिदिन हजारों की संख्या में शिक्षा ग्रहण करने यहां आते है।इसी को देखते हुए छात्र छात्राओं ने कहा कि हम गरीब लोग कहा से ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे।जानकारी के अभाव में छात्र कहां से इंटरनेट का यूज करेंगे।इसी को देखते हुए कैफ़े वाले बिना जानकारी के छात्रों से मुंहमांगी कीमत वसूलते हैं।इस तरह शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र छात्राओं को भटकना पड़ता है।इसलिए आप जल्द से जल्द ऑफलाइन नामांकन प्रारंभ करें।इस पर प्राचार्या डॉ शमशुन निहार ने कहा कि इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करूंगी।साथ ही साथ विसविद्यालय प्रशासन से भी इस विषय पर ध्यान आकृष्ट कराऊंगी।इस अवसर पर आनंद, संतोष,महिमा,रोमा, कोमल,रवि,कबीर,मनोज, अमित उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।
स्वच्छता और विनम्रता पर श्रावणी मेला में रहे जोरः रघुवर दास
● देवघर की ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में हो
देवघर। स्वच्छता और विनम्रता श्रावणी मेला की मूल संवेदना रहनी चाहिए। देश दुनिया से जो भी आये वह एक अच्छा संदेश लेकर जाए। देवघर की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में बने। श्राईन बोर्ड की बैठक प्रत्येक 3 माह पर होनी चाहिए। साफ सफाई का प्रबंधन इस प्रकार हो कि वे एक जगह न रहकर सभी ओर रहें और लगातार साफ सफाई होती रहे। सभी कांवरिया हमारे अतिथि हैं और इसी भावना से न केवल सरकार बल्कि समस्त देवघरवासी उनके लिए भावना रखें और उसे प्रदर्शित भी करें। हम सब यह महसूस करें कि हम बाबा की ओर से कांवरियों के सेवक हैं। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने देवघर परिसदन में आयोजित बैद्यनाथ धाम बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार की कार्यकारी परिषद (श्राईन बोर्ड) की बैठक में यह बातें कहीं।
स्थानीय लोगों के साथ नियमित सम्वाद रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर और बासुकीनाथ धाम में प्रशासन स्थानीय लोगों के साथ नियमित सम्वाद रखें। पंडा समाज , चेंबर के लोग, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि से नियमित वार्ता कर सुझाव लें।
नवीनता के साथ पौराणिकता का भी महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीनता के साथ पौराणिकता का भी महत्व है। नवीनता को अपनाए पर पौराणिकता को भी बनाये रखें।
सभी कांवरियों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें
देवघर उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि सिविल डिफेंस के 100 लोग मेला में रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा भावना से सबको कार्य पर लगाएं। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि पुलिस बल के लोग जो ड्यूटी पर रहें..प्रशासन के लोग और भी कोई जो कर्तव्य पर रहें सभी कांवरियों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। झुंझलाहट और अपशब्द पूरी तरह सबकी डिक्शनरी से गायब रहे।
फायर सिक्योरिटी सिस्टम मंदिर सहित पूरे मेला क्षेत्र में
मुख्यमंत्री ने कहा कि फायर सिक्योरिटी सिस्टम मंदिर सहित पूरे मेला क्षेत्र में रहे। किसी भी तरह की आगजनी की घटना ना हो इसका आकलन कर के इसे प्राथमिकता दें।
चाक चौबन्द रहे व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाक चौबन्द रहे व्यवस्था। पूरे शहर में वैकल्पिक व्यवस्था के साथ रोशनी रहे कहीं भी अंधेरा ना रहे। अस्पताल और हेल्थ सेंटर में डॉक्टर रहें तथा एम्बुलेंस प्रत्येक लोकेशन पर रहे। एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे। सभी थाना और ओपी संवेदनशील रहें। पार्किंग और यातायात में कोई समस्या न आये। देवघर और दुमका में कोई टोल टैक्स ना रहे, ताकि गाड़ियों के जाम न लगें।
सरदार पंडा हमारी सम्मानित व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पंडा हमारी सम्मानित व्यवस्था है, इनको आवश्यक सुविधा और सहूलियत दी जाय।
बैठक में श्राईन बोर्ड के सदस्यों ने सुझाव दिया और मेला से सम्बंधित आय व्यय के प्रस्तावों को पारित किया गया।
बैठक में पर्यटन मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, विधायक श्री नारायण दास, मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी, विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री के के खंडेलवाल, डीजीपी श्री कमल नयन चौबे, पंडाधर्म रक्षिणीसभा के अध्यक्ष श्री सुरेश भारद्वाज, श्री अभय कांत प्रसाद, एडीजी स्पेशल ब्रांच श्री अजय कुमार सिंह, आई जी ऑपरेशन्स श्री आशीष बत्रा, आयुक्त श्री विमल, डीआईजी श्री राज कुमार लकड़ा, देवघर और दुमका के डीसी और एसपी सहित अन्य अधिकारी एवं बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे।
सीएम रघुवर दास पहुंचे बाबा नगरिया
● स्वच्छता और विनम्रता श्रावणी मेला की संवेदना होगी
● देवनगरी की पवित्र माटी को प्रणाम
●हम सब बाबा की ओर से कांवरियों के सेवक हैं
=======================
श्रावणी मेला की पूर्व बेला में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास तड़के सुबह देवघर पहुचे। उन्होंने आम यात्री की तरह ट्रेन में सफर किया। मुख्यमंत्री ने देवभूमि की पवित्र माटी को प्रणाम करते हुए कहा कि स्वच्छता और विनम्रता श्रावणी मेला की संवेदना होगी। हम सब बाबा की ओर से कांवरियों के सेवक हैं।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री आज देवघर में श्राईन बोर्ड की बैठक कर मेला की तैयारियों का जायजा लेंगे। कैबिनेट की बैठक करेंगे और संथालपरगना के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्तों के साथ प्रमंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री आज दुमका के जामा में एक राजनीतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
सोमवार, 8 जुलाई 2019
वामपंथी चिंतक शमीम फैज़ी को दी श्रद्धांजली
रांची। वाम दलों के कई पीढ़ियों को वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करने वाले बहुचर्चित विद्वान और भाकपा के राष्ट्रीय सचिव शमीम फैजी को आज भाकपा राज्य कार्यालय में याद किया गया। उनकी स्मृति में आज पार्टी राज्य सचिव सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गयी।
शोक सभा का प्रारंभ करते हुए श्री मेहता ने कहा कि शमीम फैजी समसामयिक विषयों पर कई पुस्तकों की रचना की और न्यू एज (अंग्रेजी साप्ताहिक) व हयात (उर्दू मासिक) के संपादक थे। उनसे देश के कई प्रख्यात विद्वान उनसे सलाह लिया करते थे। उनका निधन 6 मई को हो गया था।
इस मौके पर सीपीएम के राज्य सचिव गोपी कान्त बख्शी ने कहा कि शमीम फ़ैज़ी जैसे साथियों का जाना आज के समय में देश के लिए बड़ी क्षति है। एसयूसीआई (सी) के सिद्धेश्वर सिंह ने कहा कि वे उस पीढ़ी के व्यक्ति थे, जो मार्क्सवाद और वैज्ञानिक समाजवाद के सपने को भारत में साकार करने में अपना जीवन लगा दिया।
वहीं सीपीआई-माले के भुवनेश्वर केवट ने सुझाव दिया कि उनके याद में मार्क्सवादी साहित्य को लेकर झारखंड में संग्रहालय या पुस्तकालय स्थापित करने की जरूरत है, ताकि नयी पीढ़ी को मार्क्सवाद से जोड़ा जाए।
भाकपा नेता के.डी. सिंह ने कहा कि जब सच्चर कमीशन को लेकर देश में चर्चा चल रही थी, तब वे झारखण्ड आये थे। वे यहां की राजनैतिक-सामाजिक हलचलों पर बराबर नज़र रखते थे। वे एक बेबाक व स्पष्ट वक्ता थे। उन्होंने कहा कि जब देश मे राजनैतिक संकट है, तब ऐसे शख्सियत का जाना, सिर्फ वाम आंदोलन ही नहीं, देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोक सभा मे सहायक राज्य सचिव महेंद्र पाठक, सुरेश यादव, अजय सिंह, उमेश नज़ीर, इसहाक अंसारी, शिवनारायण सिंह, आज़म खान, राजेन्द्र रविदास, श्यामल चक्रवर्ती, मनोज ठाकुर, फरजाना फारूकी, प्रिया परबीन, लोकेश आनंद, जितेंद्र महली सहित कई लोग उपस्थित थे।
पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा
=========================
2014 के बाद विगत साढ़े 4 वर्ष में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की सांख्य में दोगुनी वृद्धि, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन में भी 2014 के बाद दोगुनी वृद्धि
=========================
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा-
नेतरहाट को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा
श्रावणी मेला का दो लक्ष्य- स्वच्छता और विनम्रता
अक्टूबर में होगा टूरिज्म कॉन्क्लेव, पर्यटन नीति में करें सुधार
सरकार देगी भूमि, पीपीपी मॉडल पर बनायें अथितिगृह
रांची। श्रावणी मेला के दौरान सरकार का दो प्रमुख लक्ष्य है- स्वच्छता और विनम्रता। सरकार इन दोनों लक्ष्यों को आत्मसात कर कांवरियों का अभिवादन करेगी। किसी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी न ही इसका पूरा ध्यान रखा जाए। देवघर में दूसरे चरण के क्यू कॉम्प्लेक्स का निर्माण पीपीपी मोड पर किया जाएगा। देवघर में टूरिस्ट सर्किल कैसी होगी, इसका निर्णय मंगलवार को देवघर में होने वाली श्रावणी मेला की समीक्षा बैठक में लिया जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म कॉन्क्लेव
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को राज्य में आमंत्रित करने के उद्देश्य से अक्टूबर में टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने पर्यटन नीति में कुछ सुधार करने का निदेश अधिकारियों को दिया है। साथ ही पर्यटन के विकास हेतु सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी और पीपीपी मोड पर पर्यटन स्थलों में गेट हाउस के निर्माण को प्राथमिकता देगी।
लुंगुबुरु की पहाड़ी पर सड़क बनाये वन विभाग
मुख्यमंत्री ने कहा कि लुंगुबुरु को राज्य सरकार ने राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया है। ऐसे में उस धार्मिक स्थल पर विकसित करना सरकार का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने मुख्य वन संरक्षक श्री संजय कुमार को निदेशित किया वन विभाग टीम को भेज कर लुंगुबुरु में सोलर फार्मिंग और पहाड़ी के उपर जाने के लिए मार्ग बनाएं। मार्ग और अन्य व्यवस्था के लिए बिजली के लिए सोलर फार्मिंग की संभावना का आकलन करें। ताकि वहां उसकी व्यवस्था की जा सके।
मलूटी का मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने मलूटी में मंदिर जीर्णोद्धार के कार्य की प्रगति और गुणवत्ता प्रश्न करते हुए कहा कि मलूटी में ही रहे कार्य की करें। मलूटी(टेराकोटा) के मूल स्वरूप को कायम रखा जाए, इसमें किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। मूल स्वरूप को ध्यान में रखकर ही कार्य आगे बढ़ाया जाए।
रांची व देवघर में बने एक्वा पार्क, आड्रे हाउस को बनाएं सांस्कृतिक हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची और देवघर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक्वा पार्क निर्माण की दिशा में विभाग कार्य करे। रांची स्थित आड्रे हाउस को सांस्कृतिक हब में परिवर्तित करने का कार्य विभाग आरंभ करे।
खेल मैदान को विकसित करें
मुख्यमंत्री ने निदेश दिया कि कमल क्लब से विभाग खेल मैदान की सूची प्राप्त करे। उन खेल मैदानों को सरकार विकसित करने की योजना बनायेगी। ताकि राज्य को बेहतरीन खिलाड़ी मिल सके।
इस अवसर पर मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग श्री अमर कुमार बाउरी, मुख्यसचिव डॉ डी के तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्यसचिव के के खंडेलवाल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, हेड ऑफ फॉरेस्ट श्री संजय कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव श्री राहुल शर्मा, पर्यटन निदेशक श्री संजीव बेसरा, खेल कूद निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे ।
वह सब जो जानना जरूरी है...
===================
★2015- 16 में जहां 1.80 करोड़ घरेलू पर्यटक आये, वहीं 2018-19 में यह संख्या बढ़कर 3.54 करोड़ हो गई। जबकि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या 2015-16 में .82 हजार थी वह 2018-19 में बढ़कर 1.76 लाख हो गया
★पर्यटन के क्षेत्र में 2014-15 में 31.95 हजार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन हुआ था, जो 2018-19 में बढ़कर 74.16 हजार हो गई
★2014 तक JTDCL की संपत्ति की संख्या 24 थी वर्त्तमान में 2018-19 में बढ़कर 81 हो गई
★पर्यटकों के निवास के लिए 2014-15 में 359 होटल थे , 2018-19 में इसकी संख्या बढ़कर 618 हो गई
=====================
आने वाले दिनों में इनका होगा उद्घाटन....
====================
★पतरातू डैम में बन रहे पर्यटन स्थल का
★रांची में निर्मित हो रहे होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का
★नेतरहाट में टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स का
और....
★रजरप्पा में बन रहे यात्री निवास का
==================
इनकी रखी जायेगी आधारशिला...
★देवघर में प्रसाद योजना
★स्वदेश दर्शन योजन का तहत दलमा-चांडिल-गेतलसूद-नेतरहाट-बेतला इको-टूरिज्म सर्किट
★लुंगुबुरु में तीर्थ यात्रियों को सुविधाओं को ध्यान में रखकर सामुदायिक भवन
★दुमका में म्यूजियम, ओपन एयर थिएटर और ऑडिटोरियम
★इटखोरी में टेम्पल कॉम्प्लेक्स
और..
★चांडिल डैम में पर्यटन सुविधा केंद्र
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा
मुख्यमंत्री रघुवर दास का निर्देशः
2014 की तुलना में मानकी मुंडा, परगनैत मिल रही दोगुनी सम्मान राशि, छूटे हुए लोगों भी मिलेगी मान्यता
राज्य में अमीन की बहाली कैंपस सेलेक्शन के जरिये होगी
हल्का स्तर पर शिविर लगाकर टाना भगतों की भूमि की समस्याओं का जल्द करें निदान
रांची। राज्य सरकार ने टाना भगतों की भूमि पर सेस माफ किया है। उनकी भूमि का लगान और निबंधन सुनिश्चित होना चाहिए। अंचल अधिकारी हल्का स्तर पर शिविर लगाकर टाना भगतों की समस्याओं का निराकरण यथा शीघ्र करें। इसका पूरा प्रचार-प्रसार भी किया जाए। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कही।
अपर समाहर्ता कर सकेंगे सुधार का कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि से संबंधित जहां कहीं गलत जानकारी ऑनलाइन प्रक्रिया में दर्ज हुई है। इसकी शिकायत लगातार मिल रही है। इसके सुधार हेतु राज्य स्तर पर कार्य किया जाता है, जिससे कुछ विलंब होता है। अब जिला स्तर पर सुधार करने का अधिकार अपर समाहर्ता को प्रदान करें। अपर समाहर्ता पूरे मामले की जांच करने के बाद सुधार कार्य करेंगे। यह व्यवस्था जल्द लागू होनी चाहिए।
राज्य में जल्द होगी अमीन की बहाली
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में अमीन की कमी है, जिससे भू मापी में परेशानी होती है। इसको देखते हुए अमीन नियमावली में सुधार किया जाएगा। रांची विश्वविद्यालय में अमीन का कैंपस सेलेक्शन होगा। मुख्यमंत्री ने निदेश दिया कि सर्ड में अमीन के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की व्यवस्था करें।
मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान एवं डाकुआ के सम्मान राशि में दोगुणा की गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले की तुलना में मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान एवं डाकुआ के सम्मान राशि को दोगुणा की गई है। मानकी को 3 हजार, मुंडा/ग्राम प्रधान को 2 हजार एवं परगनैत, परानिक, जोगमांझी, कुड़ाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्राम सभा का प्रधान, घटवाल एवं तावेदार को प्रतिमाह 1 हजार की सम्मान राशि स्वीकृत है। विभाग ने बताया कि ऐसे 21 हजार लोगों में से 18 हजार को सम्मान राशि मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे छूटे हुए ऐसे लोगों को भी सम्मान राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। छुटे हुए लोग अपने जिले के उपायुक्त को आवेदन दे सकते हैं।जहां मानकी, मुंडा एवं ग्राम प्रधान का पद रिक्त है वहां के योग्य अभ्यर्थी उपायुक्त को नियुक्ति हेतु आवेदन दे सकते हैं, और उपायुक्त जल्द उनकी नियुक्ति सुनिश्चित करें।
सीओ लगान भुगतान स्वीकृत करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोगों का खतियान अनुपलब्ध रहने अथवा अत्यधिक जर्जर अवस्था में होने के कारण उसका डिजिटाइजेशन नहीं हो सका है। ऐसे मामलों में अंचल अधिकारी उपलब्ध दस्तावेजों का सत्यापन एवं भौतिक सत्यापन कर संतुष्ट होने के बाद पंजी 2 के आधार पर लगान भुगतान की स्वीकृति देंगे। ताकि रैयत द्वारा ऑनलाइन भुगतान किया जा सके।
लगान रसीद निर्गत करें
विभागीय सचिव ने कहा कि अवैध जमाबंदी रद्द करने हेतु खोले गए अभिलेखों का अंतिम आदेश पारित होने तक पूर्व में निर्गत मैनुअल लगान रसीद के आधार पर ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने में कोई रोक नहीं है। जमाबंदी के अभिलेखों में जो अंतिम आदेश दिया गया है उससे यह प्रभावित रहेगी। वैसे अन्य सभी ऐसे मामले जिसमें किसी प्रकार की कार्रवाई के बिना भी लगान रसीद निर्गत नहीं होने की बात है, उन सभी मामलों में भी ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत होगी। रैयत अपने प्रखंड के अंचल अधिकारी के समक्ष ऑनलाइन लगान भुगतान हेतु आवेदन कर सकते हैं।
समीक्षा बैठक में मंत्री राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अमर कुमार बाउरी, मुख्यसचिव डॉ डी के तिवारी, अपर मुख्य सचिव के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार के के सोन व विभाग के अधिकारी ए मुथुकुमार, राम कुमार सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...





