यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 10 जुलाई 2019

भटकी बच्ची को त्रिशानु राय ने पहुंचाया बाल कल्याण समिति



चाईबासा । मंगलवार दोपहर अपने परिवार से भटकी हुई एक छोटी बच्ची को शहीद पार्क के निकट हैरान-परेशान होकर रोते - बिलखते पाया गया । मानवीय संवेदनाओं के आधार पर कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने उक्त बच्ची को देख उसके पास पहुंच कर उसके घर , परिजन इत्यादि के बारे में पता करने का काफी प्रयास किया पर वो इतनी सहमी हुई थी कि वो कुछ बोल नहीं पाई ।
त्रिशानु राय ने मामलें को सुरक्षा आदि कारणों से गंभीरता पूर्वक लेते हुए बच्ची को अपने साथ लेकर बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मामलें की पूरी जानकारी दी समिति सदस्यों के काफी प्रयास  उपरांत उपरोक्त बच्ची के बारे पता चला कि उसका नाम मिस्टी सिंकु है जो लुथेरन स्कूल ,चाईबासा कक्षा एक में पढ़ती है मूलतः वो कलाईया गांव की निवासी है जो कि संभवता शहर आसपास उसके किसी परिजन के पास रहकर पढ़ाई करती है ।
घर-परिजन का पता नहीं चलने पर बाल कल्याण समिति ने मिस्टी सिंकु के देख-भाल ,संरक्षण हेतु छाया बालिका गृह में रखवाया गया है तथा उसके घर-परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है ।
बच्ची के घर आदि का जैसे ही पता चल पाता है सत्यापन उपरांत उसे उसके परिजनों के हाथों उसे सुपुर्द कर दिया जायेगा । मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मालती लागुरी , सदस्य सुमिता चौधरी , बिमला हेम्ब्रम, विकास दोदराजका , संजय बिरूवा , गोपाल पाण्डे उपस्थित थे ।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा




विनय मिश्रा

चक्रधरपुर। कोल्हान की राजनीति में अपनी जबर्दस्त पकड़ रखने वाला चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में अभी से ही विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट प्रारंभ हो गई हैं तथा वर्तमान समय में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा कोल्हान में भाजपा का संगठन को बेहतर बनाने में जुट गए हैं इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए चाणक्य माने जाने वाले संजय मिश्रा व पार्टी कोषाध्यक्ष श्री भगेरिया के साथ श्री गिलुवा काफी लंबे समय तक  कार्यकर्त्ताओं और पार्टी के संदर्भ में विचार विमर्श करते हुए दिखे इस कर्म में पार्टी के कार्यालय और पार्टी के हित में लंबी परिचर्चा भी हुई विधानसभा चुनाव में में महज़ कुछ माह ही बचे हैं इसलिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पार्टी के हित में कारगर कदम उठा रहे है गौरतलब हो कि कोल्हान में कुल 14 विधानसभा सीट है जिसमें सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में 6 सराईकेला में 2 पूर्वी सिंहभूम में 6 विधानसभा सीट समाहित है

मंगलवार, 9 जुलाई 2019

सक्षम राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2019 के लिए प्रतिभागियों का चयन 30 सितंबर तक



रांची। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के तत्वावधान में स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत निबंध लेखन, चित्रकारी और क्वीज आयोजित के जाएंगे। इस संबंध में प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक श्यामल देवनाथ ने बताया कि इन प्रतियोगताओं का उद्देश्य औद्योगिक, परिवहन, कृषि और घरेलू क्षेत्र में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए युवाओं के बीच जागरुकता बढ़ाना और उनके दैनिक जीवन में इन सुझावों का अभ्यास करना है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों का संरक्षण और इसका उत्कर्षण कम करने के ले अपने विचारों को प्रस्तुत करने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए जिला, राज्य स्तर पर टीमें बनाकर भी भाग ले सकते हैं। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से संयुक्त सचिव आसुतोष जिंदल नें झारखंड सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह को पत्र लिखा है। विजयी प्रतिभागियों क जापान की यात्रा, लैपटॉप के अलावा नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वर्ष 2019 में 1 करोड़ प्रतिभागियों का लक्ष्य रख गया है। 2018 में इसमें 82 लाख छात्रों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। एक राष्ट्रव्यापी पेंटिंग प्रतियोगिता, दूसरा 23 भाषाओं में निबंध प्रतियोगिता व क्वीज होगा। इसमें भाग लेने के ले वेब पोर्टल और मोबाइल एप विकसित किया गया है। स्कूल हेल्प डेस्क पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ब्यूटी वेलनेस क्लिनिक, बीयू सैलून का शुभारंभ 11 को



रांची। ब्यूटी वेलनेश फेमिली सैलून एंड ब्राइडल स्टूडियों बीयू सैलून का उद्घाटन राजधानी में 11 जुलाई को होगा। इस संबंध में बी यू सैलून के संस्थापक रघुवीर और मोहित प्रशांत ने बताया कि बी यू सैलून दक्षिम भारत का सबसे तेज़ी से उभरता हुआ चेन सैलून है। विगत दो वर्षों में देश में इसकी 30 शाखाएं खुल चुकी हैं। राजधानी रांची में कंपनी का आउटलेट सर्कुलर रोड (हरिओम टॉवर के सामने) में और दूसरी फ्रेंचाइजी शाखा रातू रोड में खुलेगी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को दोनों सैलूनों का उद्घाटन सौंदर्य प्रशाधन की दुनिया की जानी पहचानी हस्ती डा. ब्लोसम कोचर करेंगी। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में गुंजन तनेजा और बोनी शशिधर भी उपस्थित रहेंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम को लिखा पत्र


चक्रधरपुर। सामाजिक कार्यकर्ता पवन शंकर पांडे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की ।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पूर्ण प्रयास किया जा रहा है कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन हो उनके द्वारा विकास की गति युद्ध स्तर पर रहे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनहित के लिए कई कल्याणकारी  योजनाएं भी चलाई जा रही है परंतु ऐसा नहीं हो रहा है इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है ।इस जिले में  पदस्थापित 80% पदाधिकारी भ्रष्ट है जिस की गंभीरता से जांच होनी चाहिए यह सभी विभिन्न विभागों के पदाधिकारी इस जिले को लूट का चारागाह बना रखे हैं इन सबों की संपत्ति की भी जांच होना बहुत जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके और जल्द हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

कैबिनेट के फैसले


★ श्रावणी मेला, देवघर को राष्ट्रीय मेला घोषित करने के लिए भारत सरकार को अनुशंसा भेजे जाने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई।

★ भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-I सहपठित अनुच्छेद 243-Y तथा झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा (1) के तहत चौथे राज्य वित्त आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

★ माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची में कार्यरत लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजक /विशेष लोक अभियोजक के शुल्क में वृद्धि की स्वीकृति दी गई.

★योजना सह वित्त विभाग के प्रस्ताव जिसमें सर्वोच्च न्यायालय अवमानना में पारित न्यायादेश के आलोक में कर्मियों को स्वीकृत एसीपी/एमएसीपी के फलस्वरुप बकाए वेतन आदि के भुगतान के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से छह करोड़ बीस लाख ₹ अग्रिम की निकासी की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई

★ झारखंड राज्य के अंतर्गत एनपीएस /सीपीएस के कर्मचारी अंशदान और समतुल्य सरकारी अंशदान की राशि का संबंधित प्रैन (PRAN) खाता में सर्वर टू सर्वर इंटीग्रेशन की कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

★ श्री हरीश चंद्र झा बनाम झारखंड राज्य तथा अन्य में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायादेश के अनुपालन के लिए वित्त विभाग के संकल्प 10770 दिनांक 30.12.1981 की कंडिका 11(ii) के प्रावधान जिसके तहत कालबद्ध प्रोन्नति के लिए नियमित प्रोन्नति की सभी अर्हताओं को पूर्ण करना अनिवार्य है, के प्रावधान को अपवाद की स्थिति में क्षान्त करने की मंजूरी दी गई। यह भी मंजूरी दी गई कि अन्य किसी भी मामले में इसे पूर्वउदाहरण नहीं माना जाएगा।

★ कैंटीन स्टोर्स डेवलपमेंट द्वारा शराब की खरीद /बिक्री को मूल्यवर्द्धित कर से प्रदत्त कर विमुक्ति को विस्तारित करने के लिए निर्गत अधिसूचना की घटनोत्तर मंजूरी मंत्रिपरिषद ने दी.

★ गोड्डा जिला में सुंदर जलाशय योजना के जीर्णोद्धार और मुख्य नहरों के लाइनिंग के कार्य के लिए एक 85.54 करोड़ ₹ के एस्टीमेट के प्रशासनिक स्वीकृति को मंजूरी दी गई

★ गुमला जिला में डुमरी बड़ा कटरा- केराकोना सड़क कुल लंबाई 11.40 किलोमीटर है को ग्रामीण विकास विभाग से पथ निर्माण को हस्तांतरित करते हुए इसके पुनर्निर्माण कार्य (पुल निर्माण और भू अर्जन सहित) कुल छप्पन करोड़ बहत्तर लाख चालीस हजार छह सौ ₹ के प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

★ दुमका जिला के अंतर्गत दुमका रिंग रोड जिसे दुमका बाईपास भी कहते हैं कि कुल लंबाई 7.45 किलोमीटर का निर्माण कार्य (भू अर्जन कार्य सहित) छत्तीस करोड़ सतहत्तर लाख पच्चीस हजार पांच सौ ₹ के द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

★ देवघर जिला के कोयरीडीह मेन रोड (पुनासी-जसीडीह सड़क पर) से दिघरिया पथ एवं चपरिया से रमलडीह लिंक रोड को ग्रामीण विकास विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य (पुलों के निर्माण और भू अर्जन सहित) सत्ताईस करोड़ बानबे लाख उनचास हजार नौ सौ ₹ के प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

★ पथ प्रमंडल बोकारो के अंतर्गत विष्णुगढ़--नरकी पथ के 22.96 किलोमीटर के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए इकतालीस करोड़ संतावन लाख आठ हजार ₹ के पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

★ गिरिडीह जिला के अंतर्गत फतेहपुर मोड़ से बोंगी भाया भेलवाघाटी रोड को ग्रामीण विकास विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए (पुनर्निर्माण कार्य पुल निर्माण एवं भू अर्जन सहित) के लिए पचास करोड़ इक्कावन लाख बासठ हजार आठ सौ ₹ मात्र के प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

★पथ निर्माण विभाग के वर्तमान में निलंबित सहायक अभियंता तदेन प्राक्कलन पदाधिकारी श्री शिवशंकर चौधरी के विरुद्ध प्रमाणित आरोपों के आधार पर सेवा से बर्खास्तगी का दंड दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

★ जिला योजना अनाबद्ध निधि के माध्यम से योजनाओं की स्वीकृति एवं कार्यान्वयन के लिए मार्ग निर्देश में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई इस संशोधन के उपरांत उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला योजना कार्यकारिणी समिति के द्वारा वार्षिक कार्य योजना की स्वीकृति के पश्चात योजनाओं के क्रियान्वयन कराया जा सकेगा तथा आगामी जिला योजना समिति की बैठक में कार्यकारिणी समिति द्वारा स्वीकृत योजनाओं की सूची जिला योजना समिति के समक्ष सूचनार्थ प्रस्तुत की जाएगी।
इससे पहले यह प्रावधान था कि उपायुक्त द्वारा तैयार की गई जिला की वार्षिक योजना में जिला योजना समिति का अनुमोदन प्राप्त कर जिला योजना अनाबद्ध निधि से योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा सकेगा।

★ सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय मेरु हजारीबाग द्वारा संचालित कैंटीन द्वारा खरीद बिक्री किए जाने वाले शराब पर मूल्यवर्द्धित कर से विमुक्ति प्रदान करने के लिए पूर्व में निर्गत अधिसूचना की मंत्रिपरिषद ने घटनोत्तर मंजूरी प्रदान की।

★ क्षतिपूरक वनरोपण के लिए सरकारी भूमि गैरमजरूआ डीम्ड फॉरेस्ट सहित सशुल्क स्थायी हस्तांतरण से संबंधित सभी मामलों के निस्तारण की शक्ति उपायुक्त को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

झारखंड इमेजिंग एक्सपो-2019 खेलगांव में 12 से




रांची। झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल की ओर से आयोजित 3 rd झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2019  अंतर्गत झारखंड इमेजिंग एक्सपो फैशन वीक के लिए तैयार है झारखंड की टॉप मॉडल्स । 12 th जुलाई से 14 th जुलाई तक रांची के खेलगाँव में झारखंड इमेजिंग एक्सपो फैशन वीक में मॉडल्स अपना जलवा बिखेरेंगे।
तीसरे झारखंड इमेजिंग एक्सपो में आकर्षण का केंद्र होगा 'फैशन शो'!!

12 से 14 जुलाई तक चलने वाले थर्ड झारखंड इमेजिंग एक्सपो के तीनों दिन फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है। फैशन शो में आए मॉडलों की फोटोग्राफी करके फोटोग्राफर अपनी फोटोग्राफी को निखार कर सके ।
फैशन शो का नेतृत्व कर रहे हैं धनबाद के सुभोजित घोषाल
एक्सपो में बड़े बड़े डिज़ाइनर भाग ले रहे है डेज़ी सिन्हा, हर्षिता सिन्हा, समीर अली , साधना , सागर, आकाश सिंह के अलावा कई और नामचीन डिज़ाइनर भी है। झारखंड के जाने माने मेकअप आर्टिस्ट आकाश सिंह मॉडल्स का मेकअप करेंगे ।
मॉडल्स अभी तक विशाल सिंह ( Mr glam india east winner 2019 , रुचिका रूही , रागिनी , वहीं मॉडल्स के रूप में आकाश ,Gulshan Kaur , प्रिया झा , ऐश्वर्या सिंह , आकांक्षा सिन्हा, भावना  , श्रेया सिंह , निकिता सिंह , निशि कुमारी , दीपक का चयन किया जा चुका है। इनके अलावा झारखंड के कई और भी मॉडल्स को चयन का कार्य एक्सपो के लिए अब तक जारी है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...