यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 14 जुलाई 2019

न्यू इंडिया के निर्माण में भारतीय रेल की भूमिका महत्वपूर्णः रघुवर दास

●मुख्यमंत्री रघुवर दास आज बतौर मुख्य अतिथि 64वां राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह-2019 में हुए शामिल
=================
●भारतीय रेलवे को विश्वस्तरीय बनाने पर अगले 12 सालों में खर्च होंगे 50 लाख करोड़ रुपए –सुरेश अंगड़ी, रेल राज्य मंत्री
=================

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के कुशल नेतृत्व में भारतीय रेल विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले पांच सालों में रेलवे में काफी बदलाव आए हैं. न्यू इंडिया के निर्माण की दिशा में भारतीय रेलवे ने कदम बढ़ा दिए हैं. मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज बतौर मुख्य अतिथि सेल ऑडिटोरियम, मेकॉन में आयोजित 64 वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह- 2019 को संबोधित करते हुए ये बातें कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेल आधुनिक और विश्वस्तरीय बनने की राह पर चल पड़ा है. इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटीज के मामले में भारतीय रेलवे लगातार आगे बढ़ रहा है.

विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है भारतीय रेलवे
श्री रघुवर दास ने कहा कि गर्व की बात है कि भारतीय रेलवे विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है. रेलवे में आज 13 लाख से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं. इन्हीं के कार्यों की बदौलत भारतीय रेलवे ने तरक्की हासिल की है. सराहनीय और उत्कृष्ट योगदान करने वालों को सम्मान मिलने से अहसास होता है कि उसने जो कार्य किया है उसे स्वीकार किया जा रहा है और आगे भी वह उसी लगन व मेहनत से कार्य करता है. भारतीय रेल द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने की इस परंपरा काबिल-ए-तारीफ है.

देश के विभिन्न प्रदेशों को जोड़ने वाला सबसे बड़ा साधन है भारतीय रेलवे
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल एक परिवार की तरह काम कर रहा है. यह देश के विभिन्न प्रांतों को जोड़ने वाला सबसे बड़ा साधन है. यही वजह है कि देश की तरक्की में रेलवे का शुरू से ही अहम योगदान रहा है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारतीय रेलवे का स्वर्णिम इतिहास लिखा जा रहा है. पिछले पांच सालों की बात करें तो भारतीय रेलवे में काफी तेजी से गुणात्मक सुधार और विकास हुआ है और इसमें रेलवे के अधिकारियों और कर्मियों का अहम योगदान रहा है.

स्वच्छता और सुरक्षा पर दिया जा रहा विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों के दौरान भारतीय रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के मामले में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं. रेलों के संचालन, रेललाइनों के इलेक्ट्रिफिकेशन, डबलिन और ट्रिपलिंग के क्षेत्र में काफी इजाफा व सुधार हुआ है. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है. रेलवे की इस बात के लिए सबसे ज्यादा तारीफ करनी होगी कि स्वच्छता और सुरक्षा में काफी अभूतपूर्व सुधार हुए हैं. रेल दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है और रेलवे परिसर, रेल और प्लेटफॉर्मों पर स्वच्छता वर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

रेलवे को सबसे ज्यादा रेवेन्यू दे रहा झारखंड, प्रदेश में रेलवे के विकास को मिले तरजीह
मुख्यमंत्री ने रेल राज्य मंत्री की मौजूदगी में कही कि झारखंड संसाधनों के मामले में देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है. भारतीय रेलवे को इस राज्य से सबसे ज्यादा रेवेन्यू मिल रहा है. ऐसे में यह जरूरी है कि झारखंड में रेलवे का विकास हो. मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि झारखंड के विकास के लिए और रेल परियोजनाओं मिलनी चाहिए, ताकि यहां के रेल यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत हो सके.

झारखंड की जरूरतों पर है ध्यान, मिलेंगे ज्यादा से ज्यादा रेल संसाधन
रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी ने कहा कि झारखंड की जरूरतों पर सरकार का ध्यान है. झारखंड में रेलवे के विकास के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. जरूरत के हिसाब से रेल परियोजनाएं दी जाएंगी, ताकि देश के अन्य इलाकों से इसे जोड़ा जा सके. रेल राज्य मंत्री ने कहा कि अगले 12 सालों में रेलवे को अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने पर 50 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस दिशा में बुलेट ट्रेन शुरू करने की पहल हो चुकी है. उन्होंने कहा कि भारतीय़ रेल के स्वर्णिम दिन की शुरूआत हो चुकी है.

सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के विजेता किए गए सम्मानित लगाई गई प्रदर्शनी
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी ने भारतीय रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आय़ोजित सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. ये पुरस्कार क्विज, लाइट एंड वोकल, सोलो डांस, ग्रुप डांस और डॉक्यूमेंट्री श्री में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए दिए गए. इसके साथ यहां लगी प्रदर्शनी में भारतीय रेलवे के विकास की झलक दिखाई गई थी.

64वां राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह-2019 में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी के अलावा सांसद श्री संजय सेठ, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार यादव, राज्य सरकार के परिवहन सचिव श्री प्रवीण टोप्पो, रेलवे बोर्ड के सचिव श्री सुशांत कुमार मिश्रा, रेलवे के फाइनांस कमिश्नर विजय कुमार, मेंबर (सिग्नल एंड टेलीकॉम) श्री एन काशीनाथ, मेंबर (स्टाफ) श्री एस एन अग्रवाल, मेंबर (रोलिंग स्टाफ) श्री राजेश अग्रवाल, मेंबर (मैटेरियल्स मैनेजमेंट) श्री वीपी पाठक और दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेनरल मैनेजर श्री पीएस मिश्रा समेत देशभर से आए रेलवे के अधिकारी मौजूद थे.

रिम्स में पावरग्रिड विश्रामगृह का शिलान्यास

मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह ने किया शिलान्यास
==================
245 बेड, 15 करोड़ की लागत , मरीजों के परिजनों को मिलेगी सुविधा
====================
रिम्स राज्य का गर्व, राज्य का मुकुट

2.50 लाख लोग 108 एम्बुलेंस सेवा से लाभान्वित हुए

15 महीने में बनेगा विश्राम सदन

---रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड
==================
देश में बिजली और विकास के और कार्य होंगे, लोड शेडिंग हुई तो उपभोक्ता को हर्जाना मिलेगा

---आर के सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री
=================


रांची। रिम्स झारखण्ड का गर्व है मुकुट है। रिम्स आधुनिक सुविधाओं से युक्त संस्थान के तौर पर अपनी पहचान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। रिम्स आधुनिक तकनीकों से युक्त संस्थान के रूप में जाना जाए, इस निमित आज 23 करोड़ 82 लाख की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन, 64 करोड़ की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर और 89.70 लाख की लागत से छात्राओं के लिए निर्मित हॉस्टल का उद्घाटन किया गया। मरीजों के साथ रिम्स आने वाले परिजनों को परेशानी न हो इसके लिए आज 245 बेड के विश्राम सदन की आधारशिला रखते हुए बेहद खुशी हो रही है। 15 करोड़ की लागत से विश्राम सदन का निर्माण होगा। इसके निर्माण की अवधि 15 माह निर्धारित है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने रिम्स परिसर में पावरग्रिड विश्राम सदन के शिलान्यास कार्यक्रम में कही।

गरीब मरीजों के परिजनों को समर्पित है विश्राम सदन
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिम्स में ज्यादातर गरीब मरीज इलाज कराने आते हैं और उनके साथ उनके परिजन भी होते हैं। रिम्स में परिजनों के ठहरने की व्यवस्थित व्यवस्था नहीं होने की जानकारी मुझे थी। मैं गरीब की पीड़ा को समझ सकता कि मरीज के परिजनों को होटल या किराए में आश्रय लेना उनपर कितना अधिक आर्थिक बोझ डाल देता है। उनकी इस पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से ही विश्राम सदन बनवाया जा रहा जो गरीब मरीजों के परिजनों को समर्पित होगा।

108 एम्बुलेंस सेवा की चर्चित और सफल कहानी
मुख्यमंत्री ने बताया कि 108 एम्बुलेंस सेवा लगातार सकारात्मक रूप से चर्चा में है और यह जरूरतमंदों को समय पर अपनी सेवा देकर परोपकार की कहानी कह रहा है। इस बात का दंभ नहीं, लेकिन 108 एम्बुलेंस सेवा ने अबतक करीब 2.50 लाख लोगों को अपनी सेवा दे चुका है। सबसे अधिक लाभ राज्य के गरीब और जनजाति क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है, जिन्होंने अपने जीवन को सुरक्षित किया।

23 सितंबर तक 57 लाख परिवारों को मिलेगा 5 लाख का निःशुल्क गोल्डन कार्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना का शुभारंभ झारखण्ड से 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री ने किया था। सरकार ने इस योजना में राज्य के 57 लाख परिवारों को लाभान्वित करने हेतु 400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रवधान बजट में किया। अब तक 25 लाख गरीब परिवारों को गोल्डेन कार्ड दिया गया है, करीब 30 लाख परिवार अब भी गोल्डन कार्ड से वंचित हैं। 23 सितंबर 2019 तक राज्य के सभी 57 लाख परिवारों को 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा योजना से आच्छादित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि रिम्स और सदर अस्पताल ने इस योजना पर बेहतर कार्य किया है। अबतक 32 लाख लोगों का इलाज सुनिश्चित किया गया है।

300 कृषि फीडर, 60 ग्रिड और 24 घंटे बिजली देने की ओर झारखण्ड के बढ़ते कदम
मुख्यमंत्री ने बताया कि 67 साल में राज्य में मात्र 38 ग्रिड थे। साढ़े 4 साल में राज्य सरकार ने 60 ग्रिड, 257 सब स्टेशन और किसानों के लिए 300 कृषि फीडर निर्माण के कार्य में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुकी है। दिसंबर 2019 तक 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास सरकार का होगा। सुदूरवर्ती पहाड़ पर निवास करने वाले लोग हों या घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र यथा सारंडा का गुदड़ी, लातेहार का गारू व सरजू या फिर लोहरदगा का पेशरार। सरकार ने इन सभी क्षेत्रों को बिजली से आच्छादित कर दिया है। 67 साल में जिस झारखण्ड के 38 लाख घरों तक बिजली पहुंची थी उस झारखण्ड में वर्तमान सरकार ने मात्र साढ़े 4 साल में 30 लाख घरों तक बिजली पहुंचा दी है।

100 बेड की अतरिक्त व्यवस्था करें
केंद्रीय राज्य मंत्री विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री आर के सिंह ने कहा कि रिम्स की जरूरत को देखते हुए विश्राम सदन में 100 बेड की अतरिक्त व्यवस्था करें। 100 बेड के विश्राम सदन निर्माण हेतु जमीन आपको उपलब्ध करा दिया गया है। केंद्र सरकार इसकी अनुमति पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को देती है। मरीजों के परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। समय की मांग के अनुसार एक से अधिक विश्राम सदन बनाने की दिशा में भी कार्य होंगे। केंद्र सरकार वैसे स्थानों पर विश्राम स्थल बनाने पर जोर दे रही है, जहां गरीब मरीजों का अधिक संख्या में आना होता है।

लोड सेडिंग हुई तो उपभोक्ता को मिलेगा हर्जाना
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का संकल्प है वन नेशन वन ग्रिड। 2014 से पूर्व बिजली से वंचित लोग सोचते थे कि क्या कभी उनके घरों तक बिजली पहुंचेगी। लेकिन 2014 के बाद निरंतर बिजली के क्षेत्र में कार्य हुए और बिजली से वंचित घर तक बिजली पहुंचाई गई। अब पूरी दृढ़ता से बिजली की सुदृढ़ता हेतु कार्य हो रहें हैं ताकि 24 घंटे बिजली दी जा सके। यह सिर्फ कहने की बात नहीं बल्कि अगर लोड शेडिंग हुआ तो सरकार उपभोक्ता को हर्जाना भी देगी। यह है वर्तमान सरकार के कार्य करने का मनोभाव।

समय की मांग के अनुसार संसाधन जुटाए गए

स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि रिम्स में समय की मांग के अनुरूप संसाधन जुटाए गए हैं। मुख्यमंत्री के निदेश पर एम्स की तर्ज पर रिम्स में भी ट्रामा सेंटर बना और आज उसका उद्घाटन भी हुआ। यह सपने को मूर्तरूप देने जैसा है। राज्य के लिए यह बड़ी सौगात है। प्रशासनिक भवन का निर्माण होने से अब रिम्स में कार्यरत लोगों को परेशानी नहीं होगी। रिम्स में पढ़ाई कर रही बच्चियों को हॉस्टल की सौगात दी गई। 2014 से पहले और आज के रिम्स में बड़ा बदलाव आया है।

इस अवसर पर मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं शिक्षा श्री रामचन्द्र चंद्रवंशी, सांसद रांची श्री संजय सेठ, विधायक कांके डॉ जीतू चरण राम, सचिव स्वास्थ्य विभाग डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, निदेशक रिम्स डी के सिंह, सीएमडी पावर ग्रिड कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड श्री रवि प्रकाश सिंह, रिम्स के निदेशक श्री डी के सिंह, रिम्स के चिकित्सक, शिक्षक, पारा मेडिकल स्टाफ व अन्य उपस्थित थे।

सीएम व भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

●गांव, गरीब, किसान, महिला एवं नौजवान के जीवन में बदलाव लाने को समर्पित हमारी सरकार

● सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा

-- रघुवर दास

● सरकार वह जो जनता का दुख दर्द समझे और उसे दूर करें
-जेपी नड्डा


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले साढे 4 वर्ष में सरकार के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है. देश के गांव, गरीब, किसान, महिला एवं नौजवान के जीवन में बदलाव लाने का कार्य सरकार ने किया है. देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास कर रहा है. देश और झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली लाना प्रधानमंत्री की सोच रही है. किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट हो इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना एवं राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लागू करने का कार्य किया है. उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने ओरमांझी प्रखंड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय परिसर पांचा में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं.

सितंबर महीने से राज्य के किसानों को मिलेगा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि सितंबर 2019 से राज्य के 35 लाख किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिलना शुरू होगा. आने वाले 3 महीनों के भीतर सरकार द्वारा राज्य के 35 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से योजना की राशि उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर है. झारखंड के किसानों को सरकार द्वारा 5 हजार करोड़ की राशि उनके विकास के लिए खर्च की करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की यह सोच है कि किसानों को खाद बीज कीटनाशक दवा इत्यादि खरीदने के लिए दूसरों के पास हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़े. इसी को ध्यान में रखकर पीएम किसान योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना मिशन मोड में लाई गई है.

सरकार गठन के बाद से ही महिला सशक्तीकरण पर रहा है फोकस

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा है. वर्ष 2014 से अब तक राज्य में 1 लाख 90 हजार से भी अधिक सखी मंडल का गठन किया गया है. इन सखी मंडलों को रोजगार के विभिन्न आयामों से जोड़ने का भी प्रयास किया गया और रोजगार उपलब्ध कराए गए. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर महिलाओं के नाम पर ₹50 लाख तक की संपत्ति का रजिस्ट्री मात्र ₹1 मात्र की राशि फीस लेकर की जा रही है. इसका लाभ राज्य की लाखों महिलाओं ने लिया है और संपत्ति की मालकिन ख़ुद बनी हैं.

सखी मंडलों को मजबूत करने के लिए 500 करोड़ की राशि का फंड

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में गठित सखी मंडलों के आर्थिक विकास के लिए सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. इस बड़ी राशि से इनके आर्थिक विकास को गति मिलेगी. अब राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि आने वाले समय में आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट का सप्लाई सखी मंडल की बहने ही करेंगी. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का आर्थिक विकास करना सरकार का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और नौजवानों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का कार्य तेज गति से किया गया है. इनका सर्वांगीण विकास प्राथमिकता रही है.

समृद्ध राज्य के गोद में पल रही गरीबी को मिटाना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सच है कि हमारा झारखण्ड बहुत ही समृद्ध राज्य है परंतु यह एक सच्चाई भी है कि समृद्ध राज्य के गोद में गरीबी भी पल रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में पल रही इस गरीबी को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है. पिछले साढे 4 वर्ष में काफी काम गरीबी उन्मूलन को लेकर किए गए हैं. झारखंड को सशक्त और समृद्ध बनाने की और तेज गति से प्रयास किए जा रहे हैं. आने वाले 5 वर्षों में राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ करते हुए सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए कटिबद्ध है.

सरकार वह जो जनता का दुख दर्द समझे और उसे दूर करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार वह जो जनता का दुख दर्द समझे और उसे दूर करें। झारखण्ड एक ऐसा ही राज्य है। देश की आयुष्मान योजना सहित सभी योजनाओं को लागू करने में झारखण्ड पूरे देश में सबसे अव्वल राज्यों में है। झारखण्ड सरकार ने गरीबी दूर करने के लिए किसानो मजदूरों को सबल बना रही है। चौतरफा प्रयास से काम हुए हैं और राज्य की गरीबी कम हुई है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा, कल्याण मंत्री झारखंड सरकार डॉ लुईस मरांडी, शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, रांची लोकसभा सांसद श्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद श्री समीर उरांव, विधायक श्री राम कुमार पाहन, श्री अनंत ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डोनर कार्ड से ब्लड लेने की व्यवस्था पुनः लागू हो, अन्यथा उग्र आंदोलनः अरूण


जमशेदपुर। भूतनाथ मंदिर परिसर सोनारी में झारखंड थैलेसीमिया विकलांग मंच का बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता मंच के संरक्षक सह्  दिव्यांगता राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार सिंह ने किया। बैठक का संचालन मंच के अध्यक्ष शेख अहमद अमन ने किया ।बैठक में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई पिछले माह दिनांक 30.05.2019 को झारखंड ऐड्स कंट्रोल सोसायटी क प्रोजेक्ट डायरेक्टर सह झारखंड स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल के मेंबर सेक्रेट्री द्वारा पत्रांक 246/JSACS/2019 के अनुसार जारी आदेश में अब कोई भी रोगी डोनर कार्ड या कूपन के माध्यम से ब्लड नहीं ले सकेगा | जिसमें थैलेसिमिया से प्रभावित लोगों को रक्त प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना होगा इसलिये इस आदेश से उत्पन्न समस्या से निपटने के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सचिव को अवगत कराने का निर्णय लिया गया एवं बैठक को संबोधित करते हुए अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हिटलर शाही आदेश को यदि यथाशीघ्र निरस्त नहीं किया जाता है तो इसके  विरुद्ध राज्य भर में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा दूसरा सदर अस्पताल खासमहल में थैलेसीमिया से प्रभावित लोगों को रक्त चढ़ाने सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए जिले के सिविल सर्जन मिलने का निर्णय लिया गया । सभी थैलेसीमिया से प्रभावित लोगों का विकलांगता प्रमाण पत्र बनने के बाद विकलांगता पेंशन और राशन कार्ड दिलाने निर्णय लिया गया।, बैठक में उपस्थित अनिमा चटर्जी, मुकेश कुमार, रविंद्र उपाध्याय, राजेश चटर्जी, प्रतिभा मोहन प्रधान, भारती महतो, छबीरानी महतो, आरती महतो, बापी महतो, श्याम कर्मकार, गौरी देवी, रीना त्रिवेदी, एवं रिंकू देवी।

जल्द होगा चक्रधरपुर रांची मार्ग का कायाकल्प



विनय मिश्रा

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रांची मुख्य मार्ग पर खराब व जर्जर सड़क की सुधि अंततः सरकार ने लेते हुए इस मार्ग पर निर्माण व मरम्मती कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करायेगी गौरतलब हो कि जो निश्चित तौर पर जिला वासियों के लिए सुखद समाचार है विगत कई वर्षों से बंदगांव सड़क मार्ग मरम्मत हेतु गुहार लगाता रहा है किंतु उसकी एक ना सुनी गई इस गंभीर विषय पर सिंहभूम के तत्कालीन सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने सकारात्मक पहल करते हुए मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया जिसके फलस्वरूप इस सड़क निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री दे दी किंतु लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता के कारण ये मामला रुक गया किंतु वर्तमान समय में इस बहु पतिक्षित सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति सरकार ने दे दी है विदित हो कि इस खराब सड़क के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता  था किंतु निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ होने से लोगों के बीच हर्ष का माहौल है।

हत्याकांड को आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे




विनय मिश्र

चाईबासा। समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक  इंद्रजीत माहथा के द्वारा एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि रमेश तिर्की हत्यांकांड के आरोपी न्यायिक हिरास में भेजे जा चुके हैं और शव के अवशेष बरामद किए जा चुके हैं।
 इस प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि वादिनी सीमा तिर्की के लिखित आवेदन पर बानू मिंज एवं जगनी मिंज उर्फ शांति मिंज रूंधीकोचा, आनंदपुर के खिलाफ थाना कांड संख्या 12/19 धारा 302/201/34 दर्ज किया गया था।
 इस कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर  विमलेश त्रिपाठी के निर्देश पर आनंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। गठित टीम द्वारा विगत 12 जुलाई को कांड के दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 गिरफ्तारी के उपरांत स्वीकारोक्ति बयान में अभियुक्तों के द्वारा वादिनी के भाई रमेश तिर्की की हत्या कर शव को रुंधीकोचा के कुंआनुमा खदान में डाल देने की बात स्वीकार किया गया, एवं अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस के द्वारा शरीर के बचे हुए अवशेष को बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है एवं प्राप्त अवशेषों के अंत:परीक्षण हेतु एमजीएम हॉस्पिटल जमशेदपुर भेजा जा रहा है।

लक्ष्मण गिलुआ के सांगठनिक सक्रियता से प्रभावित हुए नड्डा



विनय मिश्रा

चक्रधरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान संगठन व कार्यकर्त्ताओं के बीच मजबूत कड़ी बन के उभरे हैं। श्री गिलुवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष जिस सक्रियता के साथ संगठन सरकार व कार्यकर्त्ताओं के सामंजस्य को बेहतर तरीके से रखा वो निश्चित तौर पर भाजपा के लिए सुखद संदेश हैं तीन महीने के पश्चात झारखंड में विधानसभा चुनाव होने के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगमन सत्ता और संगठन के बीच बेहतर ताल मेल को देख कर श्री नड्डा काफी प्रभावित भी हुये लोकसभा के कुल 14 सीटों में से भाजपा ने  12 सीट पर कब्जा  जमाया जो निश्चित रूप से भाजपा के मजबूत संगठन व कार्यकर्त्ताओं के मेहनत और लगन को दर्शाता है

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...