यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 21 जुलाई 2019

सीएम के प्रधान सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की जन संपर्क कार्यों की समीक्षा

★ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, प्रचार-प्रसार के सभी टूल्स का व्यापक और प्रभावशाली तरीके से हो उपयोग

★पदाधिकारियों और आम लोगों के बीच संवाद बढ़े, सूचनाओं का त्वरित गति से हो आदान-प्रदान

======================
रांची। सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी जिला के हर व्यक्ति तक पहुंचें, इसे सभी जिलों के उपायुक्त इसे सुनिश्चित करें. जनहित जुड़े सरकारी निर्णयों से भी लोगों को अवगत कराएं. इसके लिए प्रचार-प्रसार के सभी संसाधनों का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाए. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने आज सूचना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों को ये निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले, यह सरकार की विशेष प्राथमिकता है और इस दिशा में अधिकारियों और लोगों के बीच संवाद के साथ उसकी सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि इंफॉर्मेशन गैप खत्म किया जा सके.

लोगों को दें सकारात्मक जानकारी, ताकि भ्रम की स्थिति ना बने
डॉ वर्णवाल ने उपाय़ुक्तों से कहा कि वे सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं. इसके लिए मेला-प्रदर्शनी, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, फ्लैक्स, बोर्ड आदि के साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म का व्यापक और प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल करें. सभी उपायुक्त लोगों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के साथ सकारात्मक कार्यों की जानकारी दें और ताकि किसी भी मामले पर भ्रम की स्थिति ना बने।

सूचनाओं की जानकारी देने में सोशल मीडिया सशक्त माध्यम
डॉ वर्णवाल ने कहा कि फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया के आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल लोगों को सूचनाएं देने के लिए ज्यादा से ज्यादा किया जाए. इसके साथ बल्क एसएमएस, व्यायस मैसेज, व्हाट्स पर न्यूज ब्रॉडकास्ट पर विभिन टारगेट ग्रुप को कनेक्ट करें। इसके साथ प्रेस कांफ्रेस आदि का फेसबुक व अन्य प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया जाए.

रिसोर्स पर्सन्स का करें बेहतर इस्तेमाल

डॉ वर्णवाल ने कहा कि सभी सरकारी विभागों में नियुक्त रिसोर्स पर्सन्स के साथ सखी मंडलों, कमल क्लब के युवाओं, 20 सूत्री के सदस्यों, मानकी मुन्डा आदि परम्परागत प्रधानों, पंचायत स्वयंसेवकों, कृषक मित्रों, मत्स्य मित्रों, आदिवासी विकास समिति के सदस्यों, ग्राम विकास समिति के सदस्यों आदि के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचायी जा सकती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसार-प्रसार सुनिश्चित करें.

हर स्कीम का ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करें

समीक्षा के दौरान हजारीबाग के उपायुक्त की ओर से हर स्कीम का ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करने का सुझाव मिला. डॉ वर्णवाल ने सभी उपायुक्तों को इस सुझाव पर अमल करने को कहा. उन्होंने कहा कि इससे टारगेट ग्रुप को योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी और वे उसका फायदा उठा पाएंगे. इस योजना से सिटीजन जर्नलिस्ट को जोड़ने पर भी उन्होंने जोर दिया.

एक्सेस कार्ड सिस्टम का इस्तेमाल करें सभी जिले

देवघर के उपायुक्त ने कहा कि पब्लिक इंवॉल्वमेंट वाले सरकारी विभागों में सरकारी योजनाओं को संक्षिप्त जानकारी देने में एक्सेस कार्ड काफी कारगर साबित हो सकता है. इसके तहत विजिटर्स कार्ड आदि में योजना आधारित जानकारी प्रिंट कराकर उसे लोगों के बीच वितरित करने से इसकी पहुंच को आसानी से बढ़ाया जा सकता है. इस सिस्टम का इस्तेमाल राशन दुकानों, अस्पतालों मॆं ओपीडी स्लिप समेत वैसे सभी पर्चियों में किया जा सकता है, जिसका उपयोग लोगों द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में किया जा रहा है.

योजना के जानकार को एमपावर्ड सिटीजन कहा जाए।

चतरा के उपायुक्त ने योजना के जानकार को एमपावर्ड सिटीजन बनाये जाने का सुझाव दिया. डॉ वर्णवाल ने इसे सभी जिलों के उपायुक्तों को अमल में लाने को कहा.

क्लीन ड्राइव से खत्म होंगे लंबित मामले

गढ़वा के उपायुक्त ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए क्लीन ड्राइव कार्यक्रम शुरु करने की जानकारी दी. डॉ वर्णवाल ने इस सुझाव पर कहा कि इसका इस्तेमाल न सिर्फ सरकारी कर्मियों बल्कि जन शिकायतों को दूर करने में भी किया जाए. इससे इस कार्यक्रम की व्यापकता और सार्थकता काफी सशक्त होगी.

डिस्ट्रिक्ट आईसी फंड बनाए जाने पर का सुझाव

पलामू डीसी द्वारा प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न विभागों के प्रचार प्रसार के फण्ड को एक जगह समेकित कर उसका उपयोग करने के लिए एक डिस्ट्रिक्ट आईसी फंड बनाए जाने पर का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कहा कि यह एक अच्छा सुझाव है इसे सभी जिला अमल में ला सकते हैं।

18 वर्ष की बेटियों जिन्हें सुकन्या योजना का लाभ मिलना है-- उसे दिलाएं

डॉ वर्णवाल ने कहा कि 18 वर्ष की बेटियों जिन्हें मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ मिलना है, उनके अविवाहित रहने पर वोटर लिस्ट में उनका नाम जोड़ें तथा उसे इस योजना का लाभ दिलाएं। इसका प्रचार प्रसार भी व्यापक रूप से हो। योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का इस्तेमाल किया जा सकता है. ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़कर अभियान को महाअभियान का रूप दिया जा सकता है.

प्रखंड मुख्यालय, सदर अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनें विजिटिंग रुम

डॉ वर्णवाल ने कहा सभी प्रखंड मुख्यालयों के साथ सदर अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य् केंद्रों में विजिटिंग रुम की व्यवस्था हो. यहां आनेवाले लोगों को टीवी अथवा अन्य माध्यमों से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा सकती है. यह भी सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का बेहतर माध्यम साबित हो सकता है. दुमका उपायुक्त के सुझाव पर सभी उपायुक्त को इसे अमल में लाने को कहा गया.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सूचना एवं जन संपर्क के निदेशक श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता, अपर सचिव श्री रमाकांत सिंह उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के उपायुक्त, जनसंपर्क के सभी उप निदेशक और जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं पीआर नोडल अधिकारी जुड़े हुए थे.

देश के सौ स्मार्ट शहरों में रांची अग्रणीःसीपी सिंह

समय पर गुणवता के साथ पूरा करें कार्य तो नंबर वन बनेगी रांची


रांची।नगर विकास एवं आवास मंत्री चन्देश्वर प्रसाद सिंह ने आज रांची के धुर्वा क्षेत्र में 656.3 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे रांची स्मार्ट सिटी परिसर अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई सुझाव तथा आवश्यक दिशा-निदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि देशभर के स्मार्ट शहरों में हमारी रांची अग्रणी पंक्ति में खड़ा है पर रांची देश का नंबर वन स्मार्ट सिटी बने, इसके लिए जरुरी है कि समय पर गुणवता के साथ कार्य पूरा हो। उन्होंने स्मार्ट सिटी के हरियाली पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि सड़कों के किनारे एक पेड़ लगाएं जिससे हरियाली भी रहेगी और शहर सुंदर भी लगेगा।

नवंबर 2019 से पहले जुपमी के निर्माण कार्य को पूरा करें


मंत्री श्री सिंह ने परिसर में निर्माणाधीन झारखंड अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जुपमी) एवं कंवेन्शन सेंटर तथा निर्माणाधीन अर्बन सिविक टावर का निरीक्षण किया। उन्होंने निदेश दिया कि नवंबर 2019 से पहले जुपमी के निर्माण कार्य को पूरा करें साथ ही कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवता में कोई समझौता बर्दाश्त नही होगा. भवनों में सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जाय. सड़कों के निर्माण में भी अव्वल दर्जे के मैटेरियल का इस्तेमाल करें। परिसर हरा भरा रहे इसका पूरा ख्याल रखें और अधिक से अधिक पौधारोपण करें। यदि 24 माह में कार्य पूरा करना है तो 20 माह का लक्ष्य रखें। उन्होंने कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर के कार्य में प्रगति लाने का भी निदेश दिया।

मंत्री श्री सिंह ने पूरे परिसर के लिए बिजली आपूर्ति,पेयजलापूर्ति,गैस पाइप लाईन सप्लाई,सिवरेज ड्रेनेज निर्माण,ऑप्टिकल फाइवर लाइन,रिसाइकल वार्ट, सड़क, साइकिल लेन, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट और अन्य जरुरी संसाधनों की तैयारी का भी जायजा लिया।

मौके पर एल एंड टी की ओर से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए ये बताया गया कि किस प्रकार से इंटिग्रेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास होना है। इसके लिए 469.6 करोड़ रुपया खर्च होगा. गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी में मुख्य मार्ग लगभग 21 किमी होगा जिसमें 16 किमी मार्ग फोर लेन का होगा.रोड के किनारे यूटिलिटी सर्विसेज की भी लाईन साथ-साथ होगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने परिसर में पौधारोपण भी किया इसके साथ ही कई अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी परिसर में पौधारोपण किया.

इस मौके पर जुडको के परियोजना निदेशक(तक्नीकि) राजीव कुमार बासुदेवा,जुडको के जीएम बीके रॉय,स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार के साथ साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।

आइये जानते हैं धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परिसर की कुछ महत्वपूर्ण बातें-

★ साढ़े सात एकड़ जमीन में बन रहे जुपमी में अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई होगी.अर्बन प्लानिंग के क्षेत्र में कैरियर के इच्छुक युवओं को मिलेगा मौका. नगर विकास विभाग व यूएलबी में कार्यरत कर्मी व जन प्रतिनिधियों को भी योजना व क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी. इस कैंपस में हॉस्टल,स्टाफ क्वार्टर्स इत्यादि मौजूद रहेगा।

★ कंवेन्शन सेंटर में पांच हजार लोग एक बार किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं,उनके लिए गेस्ट रुम और अतिरिक्त हॉल व गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

★11 मंजिल अर्बन सिविक टावर में सरकारी और कॉर्पोरेट दफ्तर रहेंगे।

★ बाकी की जमीन शैक्षणिक,व्यावसायिक,हॉस्पिटलिटी,आवासीय इत्यादि क्षेत्र में विभाजित होगी. आवासीय क्षेत्र में स्थायी और रोजगार के लिए पहुंचनेवाले अस्थायी लोगों की संख्या को जोड़ दें तो डेढ़ लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी. यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी होगा। आवासीय परिसर के ऑक्सन के बाद हजारों की संख्या में फ्लैट बनेंगे जहां लोग अपने लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस घर खरीद सकेंगे।

★यह स्मार्ट सिटी आनेवाले समय में हजारों युवाओं के लिए रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा।

★ परिसर में पार्क ,ओपन स्पेस और क्लब के साथ साथ अस्पताल व प्ले ग्राउंड का प्रावधान किया गया है।

★ शहर की यातायात,क्राइम सर्विलांस,डिस्प्ले सिस्टम व मौसम पर नजर रखनेवाले कमांड कंट्रोल कम्यूनिकेशन सिस्टम का अधिष्ठापन  जिसका ऑफिस भी इसी परिसर में होगा जिससे पूरे शहर की मॉनिटरिंग की जाएगी।

★ इस क्षेत्र में 24घंटे निर्बाध बिजली, पानी के साथ-साथ हर अत्याधुनिक सुविधा मौजूद रहेगा. इस इलाके में लोगों को निर्बाध बिजली मिले इसके लिए जीआईएस सब स्टेशन का निर्माण चल रहा है जो झारखंड में पहली बार बन रहा है.इसके साथ ही चार अन्य पावर स्टेशन का निर्माण होगा। यहां का अपना पाइप लाइन वाटर सप्लाई सिस्टम होगा जो इसी साल नवंबर तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में पेड़ लगेंगे।

समय-समय पर स्मार्ट रोड की जांच और निगरानी जरूरीः सीपी सिंह




रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि रांची में बन रहे स्मार्ट सड़क के निर्माण में जो मटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है उसकी गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराई जाए और अधिकारी, निर्माण कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य की टाइम टू टाइम मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निदेश दिया कि  स्मार्ट रोड के निर्माण में यह सुनिश्चित किया जाए की निर्माण के बाद किसी भी प्रकार के केबल इत्यादि लगाने के दौरान सड़क को दोबारा काटा नहीं जाए और यूटिलिटी डक्ट को दोबारा तोड़ा नहीं जाए। यूटिलिटी डक्ट के ऊपर से ढलाई से पहले उसकी पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित हो वहीं ड्रेनेज में भी पानी के बहाव के लिए लेवल की जांच सुनिश्चित करने के बाद ही ऊपर से कवर की ढलाई हो। चंदेश्वर प्रसाद सिंह आज रांची में बन रहे स्मार्ट सड़क का निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिय़ा।



 सी पी सिंह ने कहा कि स्मार्ट रोड निर्माण के बाद कहीं भी सड़क पर अस्त-व्यस्त स्थिति में इलेक्ट्रिक केबल लटकता हुआ नहीं दिखे । सड़कों के किनारे पहले से लगे पेड़ को सुरक्षित रखते हुए कार्य किया जाए और कोशिश हो कि कम से कम पेड़ कटे। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण के बाद दोनों तरफ पौधारोपण किया जाए ताकि आने वाले समय में फुटपाथ और साइकिल लेन में चलने वाले लोगों को छाया भी मिले और पर्यावरण सुरक्षित रहें। जिन इलाकों में सड़क के किनारे पहले से नाला बना है उसके साथ छेड़छाड़ ना करना पड़े।

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राज्य मद से चार सड़कों को स्मार्ट बनाने की दिशा में चल रहा काम

निरीक्षण के क्रम में जुडको की ओर से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्मार्ट रोड के प्रारूप, उससे होने वाले फायदे और स्मार्ट रोड में उपलब्ध फीचर्स की जानकारी दी गई। निर्माण में इस्तेमाल हो रहे चिप्स, स्टील और अन्य मटेरियल की काफी बारीकी से जानकारी दि गई।

राजधानी रांची में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राज्य मद से चार सड़कों को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम चल रहा है। जिसमें एयरपोर्ट से लेकर बिरसा चौक तक, बिरसा चौक से लेकर राजभवन तक, राजभवन से लेकर बूटी मोड़ तक, और राजभवन से सर्कुलर रोड होते हुए कांटा टोली तक, की सड़क शामिल है। इन सड़कों में सड़क के किनारे ड्रेनेज, वाटर सप्लाई पाइप लाइन, ऑप्टिकल फाइबर, इलेक्ट्रिक वायर के लिए यूटिलिटी डक्ट का निर्माण हो रहा है। यह सारी सुविधाएं अंडरग्राउंड होंगी केवल स्ट्रीट लाइट के लिए पोल बाहर दिखाई देगा बाकी बिजली के तार भी अंडरग्राउंड रहेंगे। इसके साथ ही सड़क के किनारे साइकिल लेन, फुटपाथ और जगह-जगह पर बस स्टॉप रहेंगे। इन यूटिलिटी डक्ट का इस्तेमाल टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ऑप्टिकल फाइबर के लिए कर सकते हैं जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

निरीक्षण के के क्रम में जुडको के परियोजना निदेशक (तकनीकी) राजीव कुमार वासुदेवा, स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन लिमिटेड के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार, जुडको के जीएम अशोक प्रसाद सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

गांव और किसान ही सरकार के सभी कार्यों के केंद्र मेंः डॉ सुनील वर्णवाल



अनगड़ा प्रखंड के नावागढ़ पंचायत में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल तथा रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे श्रमदान किया और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों का स्थल पर मुआयना किया।
=====================
★नावागढ़ पंचायत के ओबर ग्राम में 25 केवीए का चार नये ट्रांसफार्मर की शुरुआत हुई

★ ओबर ग्राम में बोरा बांध में ट्रेंच-कम-बंड में डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने किया श्रमदान -रांची के उपायुक्त ने भी किया श्रमदान

★सीएसआर निधि से आंगनबाड़ी का जीर्णोद्धार कार्य पूरा - डॉ वर्णवाल ने किया उदघाटन


रांची। गांव और किसान ही सरकार के सभी कार्यों के केंद्र में है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के सभी प्रयास गांव और किसान के उत्थान के लिए ही हो रहे हैं। अनगड़ा प्रखंड के नावागढ़ पंचायत में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों का स्थल पर मुआयना कर्टनी और श्रम दान करने के बाद ग्रामीणों से यह बात कही । रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे भी इस अवसर पर साथ थे और श्रम दान में उन्होंने भी भाग लिया।

मनरेगा के तहत आम बागवानी के लिए आम का पौधा लगाया गया और लघु सिंचाई द्वारा जैविक खेती के लिए 500 मीटर पाइपलाइन के निर्माण कार्य शुरू हुआ।प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 50 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। JSLPS एवं जोहार परियोजना के तहत बत्तख एवं बकरी का वितरण किया गया। कृषि विभाग के द्वारा उरद एवं मक्का का बीज भी बांटे गए।गव्य विकास के तहत 9 किसानों को गाय के लिए स्वीकृति पत्र दी गयी।

मौके पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,राँची पूर्वी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, अंचल अधिकारी, अनगड़ा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

किसानों के र्स्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्परः ज्योतिरिश्वर


सदस्यता अभियान के दौरान मंगरदाहा डैम का किया निरीक्षण


प्रतिनिधि
 हुसैनाबाद पलामू। हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर प्रखंड के सडेया पंचायत में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरिश्वर सिंह ने डैम के कैनाल का निरीक्षण किया।.निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों ने कहा की मंगरदाहा डैम से निकलने वाली कैनाल टूट जाने से इस क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों के समक्ष सिंचाई को लेकर परेशानी हो रही है.इस कैनाल से सैकडों एकड  जमीन सिंचित होती थी.कैनाल में पानी नही रहने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है.किसानों इस परेशानी को गंभीरतापूर्वक लेते हुये ज्योरिश्वर सिंह ने कहा की शीघ्र ही टूटे कैनाल की मरम्मति पूरी की जायेगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास पिछले साढे चार वर्षों में राज्य के गरीब किसान महिलाएं एवं नौजवानों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है. किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट हो. इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना एवं राज्य सरकार में मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना लागू करने का कार्य किया हैँ. सिंतबर से राज्य के 35 लाख किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगी.मुख्यमंत्री  रघुवर दास खेतों को सिंचित व किसानों के विकास के लिए करोडों रूपये की राशि खर्च कर रही है.उनका सोच है की किसानों को खाद ,बीज ,कीटनाशक दवा खरीदने के लिए दुसरों के पास हाथ फैलाने की जरूरत नही पडे. इस संबंध में ज्योतिरिश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से मंगरदाहा डैम से निकलने वाली केनाल मरमती के लिए  ऑन लाईन आवेदन भेजकर दो-चार दिनों कें अंदर कैनाल की मरम्मति के लिए 20 लाख रूपये खर्च होने की बात लिखी है.निरीक्षण के बाद सडेया पंचायत के सडेया गांव में सदस्याता अभियान में कार्यक्रताओं की संबोधित करते हुये कहा की भारतीय जनता पार्टी का लक्षय केवल सदस्य बनाना नही बल्कि देश बनाना है.भाजपा केवाल राजनीतिक दल नही है. बल्कि देश के पुनर्निर्माण के लिए बराबर अग्रसर है. उन्होंने पंचायत के लोगों से अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनने की अपील की.मौके पर किसान अखिलेश सिंह ,मृत्युंजय सिंह,बलिराम सिंह,नथुनी विश्वकर्मा, विरजदेव राजवार ,महेंद्र पासवान,जिप सदस्य सत्या सिंह, गुड्डु सिंह ,राकेश चौहान ,शंभु चौहान ,कमलेश शर्मा समेत सैकडों ग्रामीण व किसान मौजूद थे.

समस्त भारत में अलग पहचान बनाएगा तेली समाजः जयदत क्षीरसागर

युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगाः रिपूसूदन साहु


रांची। हरमू में अवस्थित स्वागतम सभागार में, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष  महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। , प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप के द्वारा इनकी अगुवाई कर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री रिपुसूदन साहु ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को समाज हित में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। बैठक में सैकड़ों लोगों ने झारखण्डी संस्कृति के अनुरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।  अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी  (केंद्रीय कमेटी)की बैठक, झारखंड की राजधानी रांची में देश के लगभग 15 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लिए,। आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश हेतू, शंकर कुमार साहू को, सलाहकार सह मिडिया प्रभारी, प्रमोद साहू हज़ारीबाग को प्रदेश का युवा अध्यक्ष,होना, हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कार्यकारिणी की बैठक के साथ साथ समाज के गौरवशाली लोगों को सम्मानित भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षीरसागर,(कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र सरकार), ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में तेली समाज की संगठन को मजबूत किया जायेगा, हमारे समाज को देश में एक अलग पहचान होगी,  सियाराम साहू, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, राज्य आयोग, छत्तीसगढ़ शासन,राम लाल, गुप्ता, साहु,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज लाल गौंझू प्रदेश प्रधान महासचिव,, विमला साहु, महिला मोर्चा अध्यक्षा ,उमेश रंजन साहू राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष विजय साहु, दीपक कुमार,, अरुण साहु,, सांसद बिलासपुर,हिरालाल साहू, राजकिशोर साहु, महेश महतो, अध्यक्ष ब्यापार प्रकोष्ठ, सहित, पूरे देश के 15 राज्यों से कुल 103  लोग शामिल हुए।संचालन रामलाल गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री,एवं मदन कुमार--उक्त जानकारी
  शंकर कुमार साहू-प्रदेश सलाहकार सह मिडिया प्रभारी ने दी,

शिव शिष्य हरींद्रानंद फाउंडेशन का वृक्षारोपण सप्ताह 27 तक


रांची। शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, राँची के तत्वावधान में दीदी नीलम आनन्द जी की 67वीं जन्म दिवस के अवसर पर पूरे भारत एवं भारत देश के बाहर 21 जुलाई 2019 से 27 जुलाई 2019 तक वृक्षारोपण सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द ने कहा कि वर्ष 2030 तक विश्व की जनसंख्या के 8.3 अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है, जिसके कारण उस समय भोजन एवं ऊर्जा की मांग 50ः अधिक तथा स्वच्छ जल की मांग 30ः अधिक हो जाएगी। भोजन, ऊर्जा एवं जल की इस बढ़ी हुई मांग के फलस्वरुप उत्पन्न संकट के दुष्परिणाम भी भयंकर हो सकते हैं। इस वर्ष गर्मी में सैकड़ों लोगों ने केवल लू लगने की वजह से अपनी जान गवाई है। आप हम जानते हैं कि प्रचंड गर्मी की वजह से बिहार के कई जिलों में सरकार को धारा 144 भी लगानी पड़ी थी। हमें वृक्षों को लगाना चाहिए साथ ही उनको बचाना चाहिए।
वृक्षारोपण के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों को वृक्षों से होने वाले लाभ से अवगत कराकर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना होगा। शिक्षा के पाठ्यक्रम में वृक्षारोपण को भी पर्याप्त स्थान देना होगा एवं पेड़ लगाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना होगा। यदि हम चाहते हैं कि प्रदूषण कम हो एवं जल की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता हो तो हमें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सामंजस्य रखते हुए संतुलित विकास की ओर अग्रसर होना होगा, इसके लिए हमें अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण का सहारा लेना होगा। आज हम सबों को ‘एके जॉन्स’ की तरह वृक्षारोपण का संकल्प लेने की आवश्यकता है जो कहते थे “मैं एक पेड़ लगा रहा हूँ, जो मुझे अपनी गहरी जड़ों से सामर्थ्य एकत्र करने की शिक्षा देता है”।
पिछले वर्ष हम सबने मिलकर लगभग पाँच लाख वृक्ष लगाया था और निरंतर इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीदी नीलम आनन्द जी के 67वें जन्म दिवस के अवसर पर 21 जुलाई से 27 जुलाई तक वृक्षारोपण सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, राँची के द्वारा लिया गया है। शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन ने पुरे देश/विदेश में बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मुद्दे पर शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन पिछले कई सालों से लगातार आवाज़ उठा रहा है और इस दिशा में प्रयासरत भी है। शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के बैनर तले पर्यावरण सुरक्षा के निमित्त कई कार्यक्रम जैसे -
‘‘साँसें हो रही कम, आओं वृक्ष लगायें हम’’, ‘‘वृक्ष है धरा के भूषण, करते दूर प्रदुषण’’ तथा ‘‘ये हैं हमारी साँसों के रक्षक, आओ बनें इनके संरक्षक’’ पूरे देश में आयोजित किये जाते रहे हैं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...