यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 4 अगस्त 2019

बच्चों की बौद्धिक क्षमता विकसित करने की पहल


* एवरफ्रेश का पावर ऑफ माइंड प्रशिक्षण कार्यक्रम


रांची। एवरफ्रेश तीन स्तर पर बच्चों के दिमाग को बेहतर ढंग से काम करने के लिए प्रशिक्षित करता है। इसमें पावर ऑफ माइंड यानी याद रखने की क्षमता, वैदिक मैथ्स और लिखने की कला शामिल है। पावर ऑफ माइंड के तहत 7 से 16 साल तक के बच्चों को 2 दिन की कार्यशाला में शामिल किया जाता है। इन्हें 5 फॉलोअप क्लास भी लेने होते हैं। इस कार्यशाला में ब्रेन जिम एक्सरसाइज, आंखों की पुतलियों का एक्सरसाइज, ऊर्जा से संबंधित एक्सरसाइज, 3D इमेज गेम, ब्रेनवेव म्यूजिक, पजल गेम्स, डांस आदि शामिल होते हैं। इसके अलावा इंप्रूव योर मेमोरी स्किल प्रोग्राम में 8 से 16 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। इस कोर्स को 20 क्लासेज में पूरा किया जाता है। इसमें याददाश्त बढ़ाने के तरीके बताए जाते हैं और उन्हें कारगर भी किया जाता है। इसके तहत चित्र, आवाज तथा अर्थ आदि याद रखने की क्षमता को विकसित करने के तरीके बताए जाते हैं। इस कोर्स के तहत 10 से 12 तरह की तकनीक होती है, जिसे फॉलो करना होता है। इस संबंध में एवरफ्रेश के वीपी अंशुमन रॉय ने संवाददाताओं को बताया कि संस्थान का एक ब्रांच रांची में खोला गया है। यह बालिका शिक्षा सदन, सर्कुलर रोड में शुरू होगा। इसके बाद शहर के विभिन्न स्कूलों एवं अन्य संस्थानों में भी बच्चों को स्मार्ट बनाने के ऐसे ही क्लासेज की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के अतिरिक्त इन कोर्सेज को पूरा करने से बच्चों की मेमोरी इतनी शार्प हो जाती है, कि वे चुटकियों में किसी भी सवाल का जवाब दे सकते हैं। इतना ही नहीं, मैथ्स के जटिल इक्वेशन भी तुरंत सॉल्व कर सकते हैं। इसके लिए वैदिक मैथ्स कोर्स क्लास 3 से 12 तक के बच्चों के लिए रखा गया है। प्रेसवार्ता में थुमा दास, अनुपमा मिश्रा, डॉ कमल बोस, डॉ भास्वती चक्रवर्ती, हीरक देवनाथ, देवराय चक्रवर्ती, विजय राजगढ़िया मौजूद थे।

झारखंड महिला सियासत का पहला अधिवेशन



संयुक्त मोर्चा की सरकार बनी तो होगा शिक्षा और स्वास्थ्य निःशुल्कः कैप्टन सुधीर सिन्हा 

*विधानसभा के 17 सीटों पर प्रत्याशियों की  घोषणा
* नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड निर्माण का संकल्प 


रांची। झारखंड विधानसभा के चुनाव में इस बार झारखंड महिला सियासत के बैनर तले संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में सभी 81 सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इस संबंध में रविवार को राजधानी के गौस्सनर थियोलाॅजिकल सोसायटी के सभागार में आयोजित झामसि के अधिवेशन में निर्णय लिया गया। झामसि के संयोजक कैप्टन सुधीर सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को संविधान सम्मत अधिकार देने में तकरीबन सभी राजनीतिक दल कोताही बरतते रहे हैं। महिलाओं को समुचित सम्मान नहीं मिल रहा है, जबकि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका वाजिब हक दिलाने के उद्देश्य से झारखंड महिला सियासत का गठन किया गया है। इसके बैनर तले संयुक्त मोर्चा में विभिन्न राजनीतिक दल शामिल हो रहे हैं। इसके माध्यम से अबकी बार महिला सरकार के नारे के साथ झारखंड में महिला के नेतृत्व में सरकार बनाने की पहल प्रारंभ की गई है। अधिवेशन में जाने-माने समाजसेवी और संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रभारी  कुलदीप टोप्पो ने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद झारखंड का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने झारखंड के विकास का ठोस खाका तैयार नहीं किया। जिससे सूबे में विकास की गति तेज हो सके। राजनीतिक दल सिर्फ अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए ही अब तक सक्रिय रहे। जनहित के कार्यों को तवज्जो नहीं दिया गया। जिससे विकास के मामले में झारखंड आज भी अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे है।
अधिवेशन में झामसि की प्रवक्ता ज्योति भेंगरा ने कहा कि महिला सियासत के बैनर तले सही मायने में महिला सशक्तिकरण के नारे को धरातल पर उतारा जाएगा। वहीं, संगठन की कोषाध्यक्ष मार्सेला खलखो ने कहा कि हमें किसी से बैर नहीं, लेकिन महिलाओं की उपेक्षा करने वाले दलों की अबकी बार खैर नहीं। अधिवेशन में झामसि का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया गया, जिसमें नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने, शिक्षा व स्वास्थ्य निशुल्क करने, अनुबंध पर कार्यरत और मानदेय प्राप्त करने वाले कर्मियों को नियमित करने, किसानों को खेती के लिए बीज और बिजली मुफ्त मुहैया कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े सरकारी स्कूलों का अविलंब जीर्णोद्धार करने, रोजगार सृजन और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने, शहरी पेयजल आपूर्ति में सुधार और गांवों तक पेयजल आपूर्ति करने, सूबे के सर्वांगीण विकास से हर नागरिक के चेहरे पर खुशियां लाने सहित विकास के अन्य पैमाने पर राज्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने संयुक्त मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की। इसमें राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी नागरिक अधिकार पार्टी, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, पिछड़ा समाजवादी यूनाइटेड पार्टी, राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी के नामों की घोषणा की गई।
 अधिवेशन में झारखंड के 17 विधानसभा क्षेत्रों से झामसि के प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा की गई। इसमें हटिया विधानसभा क्षेत्र से उर्मिला यादव, रांची से सुशीला शाहदेव, कांके से काजल कुमारी पासवान, खिजरी से उमा देवी मुंडा, सिमडेगा से फ्लोरा मिंज, खूंटी से अर्पना बारला,  लोहरदगा से उर्मिला तिग्गा, बरहेट से मरनिशा हांसदा, मनिका से सोनिया तिग्गा, धनबाद से लक्ष्मी देवी, मधुपुर से अरुणिमा सिन्हा, महगामा से आशा मकाड़े, पाकुड़ से आसमां आरा खातून, बहरागोड़ा से सविता कैबार्ते, मनोहरपुर से सुशीला टोप्पो,मांडर से प्रेमलता तिग्गा और बड़कागांव से पूनम सिंह शामिल हैं। अधिवेशन में काफी संख्या में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के  प्रतिनिधि गण मौजूद थे।

शनिवार, 3 अगस्त 2019

सावन आयो रे कार्यक्रम का हुआ आयोजन


रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ,बिप्स एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में चैम्बर भवन में सावन आयो रे सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 बच्चों ने भाग लिया।साथ ही साथ झारखण्ड की मशहूर गायिका मिताली घोष के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मित।ली घोष अपनी गीतों से अद्भुत शमा बांधा। कार्यक्रम का उद्घाटन  अतिथि  -मिताली घोष,आनंद जालान, राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी, संजीव कुमार गुप्ता,एवं चैंबर के ceo संतोष नारायण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस कार्यक्रम में जज की भूमिका में गणेश कुमार एवं सजीव आनंद जी उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य सावन के पवित्र महीने में सावन के गीतों से अपनी संस्कृति को सहेज के रखना था।इस अवसर पर  बच्चों  ने काफी मनमोहन गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर काफ़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के परिणाम  इस प्रकार है जूनियर  प्रथम 1  ऋषभ  द्वितीय 2 आर्यन      3 तृतीय    नीला     सीनियर में प्रथम 1   मुस्कान   द्वितीय 2 दीपिका ठाकुर तृतीय 3  अनमोल   रहे।सभी विजेता प्रतिभागियों को  मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री श्री सी पी सिंह एवं कमाल खा अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह एवं पस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर चेम्बर अध्य्क्ष दीपक मारू, महासचिव कुणाल अजबानी,पवन शर्मा, अभिनेता देवेश खान,रंजना रंजन,पंकज कुमार,आनंद कुमार,एंजेल लाकड़ा ,आदि उपस्थित थे।ये जानकारी अमित कुमार ने दी।

प्रधान सचिव डा सुनील वर्णवाल ने की जन संपर्क कार्यों की समीक्षा

★एक एक व्यक्ति को योजनाओं की जानकारी देने का अभियान चलाएं

★ प्रचार के हर माध्यम का करें उपयोग -- सूचना से सशक्त करें आम जन को


रांची। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड वितरण और मुख्यमंत्री सुकन्या योजना मुख्यमंत्री रघुवर दास की सबसे अहम प्राथमिकताएं हैं. इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी तक इन योजनाओं की जानकारी और इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है, इसे बताना जनसंपर्क विभाग का अहम् दायित्व है. ऐसे में इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मेला-प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक आदि के साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म का व्यापक और प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे. एक एक व्यक्ति को योजनाओं की जानकारी देने का अभियान चलाएं। प्रचार के हर माध्यम का करें उपयोग -- सूचना से सशक्त करें आम जन को। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने आज सूचना भवन में सूचना एवं जन संपर्क विभाग की समीक्षा बैठक में ये बातें कही.

10 अगस्त को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का होगा शुभारंभ

डॉ वर्णवाल ने कहा कि उपराष्ट्रपति श्री वेंकैय्या नायडू 10 अगस्त को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ करेंगे. इस मौके पर राज्य के 35 लाख किसानों में से पहले चरण में 15 लाख किसानों के बीच पहले किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे. उन्होंने जन संपर्क पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि इस अहम योजना का वृहद पैमाने पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें.

गोल्डेन कार्ड वितरण के लिए 16 अगस्त से 23 सितंबर तक चलेगा अभियान

डॉ वर्णवाल ने कहा कि राज्य के सभी 57 लाख परिवारों के पास गोल्डन कार्ड हो, इसपर सरकार का विशेष जोर है, ताकि उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सके. इसी के मद्देनजर 16 अगस्त से गोल्डेन कार्ड बनाने व वितरण के लिए अभियान शुरु किया जा रहा है. यह अभियान 23 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान कैंप लगाकर लोगों के बीच गोल्डन कार्ड का वितरण किया जाएगा. अभियान के लिए यह तारीख निर्धारित करने की वजह है कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजेपेयी की पुण्यतिथि है और 23 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना की लांचिंग के एक साल पूरे होंगे.

अगले दो माह में 14 लाख महिलाओं को मिलेगा उज्ज्वला योजना का लाभ

राज्य की 29 लाख महिलाओं को अबतक उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन और गैस चूल्हा उपलब्ध कराया जा चुका है. अगले एक से दो महीने के अंदर 14 लाख और महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ देने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है. डॉ वर्णवाल ने जनसंपर्क पदाधिकारियों को कहा कि वे इस योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत 18 साल पूरा करने वाली अविवहित युवतियों को मिलेगा 10 हजार रुपए

डॉ वर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के अंतर्गत वैसी युवतियों जिनकी उम्र 18 साल हो चुकी है, अविवाहित हैं और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं उन्हें 10 हजार रुपए दिए जाएंगे. इस योजना का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो. युवतियों को यह बताया जाय कि इस योजना का लाभ कैसे लिया जा सकता है।

योजनाओं के प्रचार-प्रसार में स्थानीय भाषा का करें इस्तेमाल

डॉ वर्णवाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करें. संथाल परगना इलाके में संताली, कोल्हान में हो भाषा का इस्तेमाल किया जाए, ताकि टारगेट ग्रुप को यह आसानी से समझ में आ सके. उन्होंने संताल परगना इलाके में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी विद्यालयों औऱ स्वास्थ्य केंद्रों में ओलचिकी लिपि मैं योजनाओं को लिखने का कार्य पूरा करने का भी निर्देश दिया. इसके साथ सभी विभागों के आईईसी फंड का कॉमन फंड बनाकर उसका उपयोग किया जाए.

समीक्षा बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क के विशेष सचिव श्री रमाकान्त सिंह, निदेशक श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता के अलावा सभी उप सचिव, सभी उप निदेशक, सभी सहायक निदेशक, सभी जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी और सोशल मीडिया पब्लिसिटी अफसर सहित अन्य मौजूद थे.
###

10 अगस्त से होगा कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभः रघुवर दास

युद्धस्तर पर चल रहा है 35 लाख किसानों की डाटा इंट्री और अपडेशन का काम


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से राज्य के करीब 35 लाख किसानों को आच्छादित करने हेतु सभी जिलों में उपायुक्तों टीम 24 घंटे डेटा एंट्री और अपडेशन में जुटी हुई है। कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने जानकारी दी है कि  अलग अलग तीन शिफ्टों में कृषि विभाग और जिला के अधिकारी और कर्मचारी किसानों का निबंधन कर रहें हैं ताकि उन तक योजना का लाभ पहुंच सके। यह कार्य राज्य के सभी जिलों में अनवरत हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने काम में जुटे हुए लोगों से कहा कि पुण्य का काम है थकिये नहीं।

10 अगस्त को योजना का होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का  शुभारंभ 10 अगस्त को होगा। लगभग 15 लाख किसानों के खाते में प्रथम किस्त की राशि जाएगी। झारखण्ड के किसानों को पूर्व से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। अब झारखण्ड के किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ देने की तैयारी में राज्य सरकार जुटी है। इसके तहत 1 से 5 एकड़ तक की भूमि वाले किसानों को प्रति वर्ष न्यूनतम 5 हजार और अधिकतम 25 हजार रुपये मिलेंगे। जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये मिल रहें हैं। ऐसे में दोनों योजनाओं से राज्य के किसानों को हर साल मिलेगा न्यूनतम 11 हजार और अधिकतम 31 हजार रुपये।
###

जनसंपर्क बने आम जनता के सशक्तीकरण का माध्यमः सविता सेंगर

झारखंड राय यूनिवर्सिटी की कुलपति सविता सेंगर ने जनसंपर्क पदाधिकारियों से विचारों को साझा किया
================


रांची। जनसंपर्क पदाधिकारियों और कर्मियों का काम सिर्फ लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनकी प्रतिक्रिया लेने तक ही सीमित नही हैबल्कि आपका दायित्व है कि आप उनको सशक्त बनाएं. इससे आप राज्य के विकास में समाज के अंतिम पायदान में बैठे लोगों को भी सरकारी गतिविधियों में भागीदारी के लिए आगे लाने में सक्षम हो सकेंगे. झारखंड राय यूनिवर्सिटी की कुलपति सविता सेंगर ने आज सूचना भवन में आयोजित मोटिवेशनल कार्यशाला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभी उप निदेशक, सहायक निदेशक, सभी जिलों के जनसंपर्क पदाधिकारियों, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारियों और सोशल मीडिया पब्लिसिटी अफसरों के साथ अपने विचारों को साझा करते हुए ये बातें कही.

जॉब के साथ ईमानदारी बरतें

श्रीमती सेंगर ने कहा कि हमें अपने जॉब के साथ ईमानदारी बरतना होगा. इसके साथ कार्यों को करने में अनुशासन को भी बनाए रखना होगा. इससे आप जो कार्य कर रहे हैं, उसकी सार्थकता और सफलता का दायरा बढ़ जाएगा. इतना ही नहीं, हमें यह भी समझना जरूरी है कि जो कार्य कर रहे हैं उसका मकसद क्या है. इससे कार्य करने के लिए प्रेरणा आएगी और लक्ष्य मिलने पर आपको भी काफी संतुष्टि मिलेगी.

जीवन में सफलता के लिए मोटिवेशन बहुत जरूरी

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए आपमें मोटिवेशन का होना जरूरी है. यह हमें एक्टिव रखता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है. इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने में मोटिवेशन को खोजे और उसी के अनुसार कार्यों को करते हुए आगे बढ़े. इससे आपको अपनी मंजिल मिलने के साथ अपार खुशी का भी अनुभव होगा. उन्होंने कहा कि जिस दिन आप अपने जीवन का मकसद ढूंढ लेंगे, निश्चित तौर पर आपमें मोटिवेशन आएगा और आप पूरी तन्मयता के साथ काम करेंगे.

किसी भी चीज में ढूंढ सकते हैं मोटिवेशन

श्रीमती सेंगर ने कहा कि मोटिवेशन के लिए जरूरी नहीं है कि आप किसी एक ही लक्ष्य को फोकस करें. मोटिवेशन किसी भी चीज में ढूंढ सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि जीवन में आप लचीलापन बनाए रखें. इतना ही नहीं, अपने अंदर बिलीव सिस्टम को डेवलप करें. यह आपको निश्चित तौर पर मोटिवेट करेगा. आपको जो भी अवसर मिले उसका फायदा उठाएं. समय के अनुसार आप जो भी चीजें सीखते हैं वाह भविष्य में जरूर आपके काम आएगा.

अंदर से आनी चाहिए मोटिवेशन

श्रीमती सेंगर ने कहा कि मोटिवेशन कोई वाह्य फैक्टर नहीं है. यह व्यक्ति में आंतरिक रुप से आनी चाहिए. इतना ही नहीं, मोटिवेशन कोई एक दिन की चीज नहीं है. यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है. इससे आपको अपने कार्यों को लंबे समय तक करने के लिए प्रेरित करती रहेगी. इससे आपको निश्चित तौर पर सक्सेस मिलेगी.

प्रभावी कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल करें

श्रीमती सेंगर ने कहा कि आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां कम्यूनिकेशन की जरूरत नहीं है. यह सभी तरह के प्रोफाइल और जॉब का अहम अंग बन चुका है. इसलिए प्रभावी कम्यूनिकेशन के लिए जरूरी है कि सही और सबसे सरल माध्यम का उपयोग करें. इससे आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखा है, उस तक कम्यूनिकेशन करना काफी आसान हो जाएगा. उन्होंने बताया कि आज दुनिया में कम्यूनिकेशन सबसे ज्यादा पेड स्किल है.

शुक्रवार, 2 अगस्त 2019

नागपुरी एल्बम रब मानेला इट्स अबाउट लव हुआ रीलीज़


रांची। भगत मोशम पिक्चर्स  के द्वारा बनाए गए नागपुरी एल्बम रब मानेला  इट्स ऑल अबाउट लव एल्बम का विमोचन शनिवार को राँची प्रेस क्लब के सभागार में रिलीज किया गया। इसका उद्घघाटन केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ,अभाविप राष्ट्रीय कला मंच झारखण्ड के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,समाजसेवी राजीव रंजन,समाजसेवी राजेश भगत ने संयुक्त रूप से किया।झारखण्ड के नागपुरी गीतों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस एल्बम का नवनिर्माण किया गया है।जिसमें इस एल्बम की शूटिंग झारखण्ड के विभिन्न इलाकों में हुआ।

भगत मोशन पिक्चर्स के रब मानेला के मुख्य कलाकार इस प्रकार हैं।
आर्टिस्ट - एंजेल लकड़ा ,आशीष तिग्गा
सिंगर - विवेक नायक
म्यूज़िक - उपेन्द्र पाठक
डायरेक्टर - अनमोल खलखो
डी ओ पी - अलबर्ट एक्का
एडिटर - धीरज डैनियल कुजूर , रे शर्मा  मेकअप अलीशा सिंह,
प्रोडक्शन मनेजर - एंजेल लकड़ा
प्रोड्यूसर - भगत मोशन पिक्चर्स है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रशान्त मिश्रा, अमित कुमार ,मनोज सहरी, अमित तिर्की,लव लेजली,अनूप टॉप नो ,रवि लकड़ा,ओम प्रकाश आदि उपस्थित थे।ये जानकारी अमन ने दी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...